Blog

  • टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन की सड़क हादसे में मौत

    मुंबई। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार थे. साइरस के साथ एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं. घायलों को नजदीक के वापी अस्पताल भेजा गया है।

    यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सूर्या नदी चरोटी पुल पर हुआ. दरअसल, साइरस मिस्त्री अपने तीन साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे. इसी दौरान पालघर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।

    साइरस पलोनजी मिस्त्री एक व्यापारी थे, जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष बने थे. बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था।

  • पंजाबः आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे के 2 टोल प्लाजा

    पंजाबः आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे के 2 टोल प्लाजा

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज धूरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लुधियाना से संगरूर जाने वाले दो टोल प्लाजा को पूर्ण रूप से बंद करवाया। सीएम मान ने बताया कि आज रात 12 बजे के बाद दोनों टोल पूरी तरह बंद हो जाएंगे। इस टोल प्लाजा की अवधि पूरी ही चुकी है। इसके बावजूद कंपनी 6 महीने का और समय मांग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की मेहनत का पैसा बचाना और लोगों पर निवेश करना है।

  • पति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, वारदात CCTV में कैद…

    पति को बेहोश कर लुटेरी दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, वारदात CCTV में कैद…

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के महज चार महीने बाद ही दुल्हन घर से लाखों रुपए के गहने और 70 हजार कैश लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मामला संभल जिले के हल्लू सराय इलाके का है। दुल्हन ने दूसरी मंजिल से साड़ी के सहारे नीचे उतर प्रेमी संग फरार होने की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

    जानकारी के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ने पहले खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर पति समेत ससुराल के सभी लोगों को खिला दिया। फिर जब घर के सभी लोग बेहोश हो गए, तब दुल्हन ने घर से 70 हजार रुपए और लाखों रुपए के गहने समेट लिए। इसके बाद दुल्हन ने साड़ी की मदद से दूसरी मंजिल से उतरी और फिर प्रेमी के साथ वहां से फरार हो गई।

    ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हल्लू सराय निवासी अंकुश ठाकुर की शादी चार महीने पहले ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली एक युवती मनीषा से हुई थी। बताया जा रहा है कि मनीषा का शिवपुरी के रहने वाले हर्ष शर्मा के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था। मनीषा ने पहले से ही हर्ष को बुला रखा था। जैसे ही मनीषा ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, वह हर्ष के साथ फरार हो गई।

    जब सुबह हुई तो मनीषा के ससुराल वालों के होश उड़ गए। घर से लाखों का सामान लेकर मनीषा रफूचक्कर हो चुकी थी। अलमारी खुली हुई थी। घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटकी हुई थी, जिसकी मदद से मनीषा नीचे उतरी थी। ससुराल वालों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जो कि उनके घर के बाहर ही लगा हुआ था।

    सीसीटीवी फुटेज में मनीषा, हर्ष के साथ जाती दिखाई दी। फिलहाल पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनीषा के पति अंकुश ने बताया कि वह घर के काम नहीं करती थी। लेकिन 1 सितंबर की रात उसने सबके लिए खाना बनाया। फिर सभी को खिलाया। लेकिन खुद उसने खाना नहीं खाया। फिर सभी को सोने से पहले दूध भी पीने के लिए दिया। उसके बाद क्या हुआ हमें कुछ भी याद नहीं।

    उधर, संभल के एएसपी अलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मनीषा और उसके प्रेमी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बड़ी ख़बर: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट 

    बड़ी ख़बर: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट 

    चंडीगढ़। तरनतारन जिले के दुबली गांव में चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में परिजनों व मृतक के भाई ने बताया कि प्रभदयाल सिंह उर्फ ​​करण को उसके चाचा बलजीत सिंह ने बीती रात को फोन पर घर आने को कहा था। लेकिन जब वह नहीं गया तो चाचा उसे घर से यह कहते हुए लेकर चला गया कि रिश्तेदार आए हैं। हालांकि जब चाचा-भतीजा घर पहुंचे, तो घर में कोई रिश्तेदार मौजूद नहीं था। इसके बाद जब प्रभादयाल सिंह घर लौटने लगा तो जिसकी आवाज सुनकर प्रभादयाल सिंह के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल प्रभदयाल सिंह पट्टी को लाया गया। हालांकि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक मृतक प्रभदयाल सिंह की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं अपने सुहाग को इस हाल में देख पत्नी ने भी सुद्ध बुद्ध खो दी। वहीं परिजनों ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उक्त आरोपी की तलाश कर रही है और उसके परिवार की महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • महिला टीचर ने क्लर्क को सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, हंगामा

    महिला टीचर ने क्लर्क को सरेआम जड़ा जोरदार थप्पड़, हंगामा

    सागर। सागर जिले में शक्रवार को अजीबो-गरीब वाकया हुआ. यहां के नरयावली में स्थित सीएम राइज स्कूल में महिला टीचर ने स्कूल के बाबू को सरेआम थप्पड़ मार दिया. यह घटना पूरे स्टाफ के सामने घटी. स्टाफ के लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश भी कि और फिर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ. किसी ने इस थप्पड़ की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इसकी पूरी जांच होगी और दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

    जानकारी के मुताबिक, नरयावली के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार दोपहर स्टाफ बाहर खड़ा था. इस बीच महिला टीचर नीता विश्वकर्मा और स्कूल के क्लर्क महेश जाटव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे. इतना ही नहीं, नीता ने महेश को सबके सामने थप्पड़ भी जड़ दिया. इस बीच स्कूल प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ मिलकर दोनों को रोका और फिर सब अंदर चले गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कूल के बच्चे भी मौके पर ही मौजूद थे।

    इसके बाद स्कूल के क्लर्क बाबू महेश जाटव अपनी सीट पर गए और नीता के खिलाफ शिकायत लिखी. उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल आशा जैन से नीता के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने प्रिंसिपल को घटना का वीडियो भी दे दिया और टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. दूसरी ओर, नीता ने भी प्रिंसिपल को शिकायत की है. उन्होंने कहा कि क्लर्क काम नहीं करते और हर वक्त अभद्र व्यवहार करते हैं।
      
    इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने कहा है कि घटना की जानकारी मिल गई है. नरयावली हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए इस विवाद की जांच के लिए टीम गठित की गई है. प्रशासन दोनों पक्षों के बयान लेगा और स्कूल स्टाफ से भी बात करेगा. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. स्कूल में इस प्रकार की हरकतें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं हैं।

  • प्रेमिका से मिलने आया युवक, गांव वालों ने निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल…

    प्रेमिका से मिलने आया युवक, गांव वालों ने निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल…

    जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को निर्वस्त्र करके ना केवल उसके बाल काटे गए बल्कि उसके साथ मारपीट करके यातनाएं भी दी गईं। मामला मोहनगढ़ कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित हमीरनाडा गांव का है।

    मिली जानकारी के अनुसार 20 जेजेडब्ल्यू निवासी युवक हमीरनाडा में प्रेमिका से मिलने आया था। जैसे ही लोगों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने युवक को पकड़ लिया। फिर निर्वस्त्र करके उसके बाल काटे और जमकर मारपीट की। यहां तक कि उसकी मोटरसाइकिल को भी जला दिया गया। सोशल मीडिया पर युवक से मारपीट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को 6 से 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः लाखों रुपए की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी पार्षद और उसके परिवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका रिजेक्ट

    जालंधरः लाखों रुपए की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी पार्षद और उसके परिवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका रिजेक्ट

    जालंधर (वरुण)। सरकारी खजाने से 60 लाख की ग्रांट डकारने के मामले में कांग्रेसी विधायक के करीबी पार्षद सुशील कालिया विक्की सहित उनके पिता राम पाल कालिया, माता रमेश रानी, पुत्र अंशुमन कालिया, भतीजे अनमोल कालिया, दामाद प्रिंस शारदा, चाचा के बेटे राज कुमार कालिया, राजदार लक्ष्य शर्मा, मोहल्लेदार M.R दिवाँश शर्मा तथा स्कूटर मैकेनिक जीवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें नियुक्त कर  दी हैं।

    इस मामले में फ़रार चल रहे पार्षद विक्की कालिया और शारदा के पारिवारिक सदस्यों को सेशन कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। बेल रिजेक्ट करने के बाद कोर्ट ने कहाकि सभी को गिरफ्तार करके पूछताछ करना बहुत ही जरूरी है। 

  • हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    हाईकोर्ट पहुंचा जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद  

    जालंधर (वरुण)। जालंधर हवेली और अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट का विवाद अब हाईकोर्ट में पहुंच गया है। यह विवाद हवेली शब्द को लेकर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर हवेली रेस्टोरेंट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर द्वारा दिए गए आदेश को रद्द करने की मांग की है। इस आदेश में अमृतसर हवेली को अपना नाम वापस लेने के लिए कहा गया था।

    इस याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर के आदेश पर रोक लगा दी है। अमृतसर हवेली ने एडवोकेट के जरिए हाईकोर्ट को बताया कि रिजार्ट्स ने रीजनल डायरेक्टर कार्पोरेट अफेयर को नाम बदलने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर ने अमृतसर हवेली को अपना नाम 3 महीनों में बदलने के आदेश दे दिए। इसी आदेश के खिलाफ अमृतसर हवेली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर हाईकोर्ट ने नाम बदलने के रीजनल डायरेक्टर कॉर्पोरेट अफेयर के आदेशों पर रोक लगा दी है।

  • मुस्लिम नामों वाले वार्डों की बदली पहचान, सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति…

    मुस्लिम नामों वाले वार्डों की बदली पहचान, सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति…

    गोरखपुरः गोरखपुर नगर निगम ने एक मसौदा परिसीमन आदेश में लगभग एक दर्जन वार्ड के ‘मुस्लिम लगने वाले नाम’ बदल दिए हैं, जिस पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नाम बदलना परिसीमन अभ्यास का हिस्सा था, जिसके तहत गोरखपुर में वार्ड की कुल संख्या 80 हो गई, जिनमें से कई का नाम प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया।

    अब महाराणा प्रताप, पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाकउल्ला खान और मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान हस्तियों के नामों से कई वार्ड जाने जाएंगे। मोहद्दीपुर का नाम सरदार भगत सिंह के नाम पर रखा गया है, क्योंकि इस वार्ड में सिख समुदाय की भी काफी जनसंख्या है।

    सिंधी समुदाय के स्वामी झूलेलाल के नाम पर भी एक वार्ड का नाम रखा गया है। नौसढ़ में निषाद समुदाय की एक बड़ी आबादी है, इसलिए इसका नाम मत्स्येंद्र नगर रखा गया है। कई वार्ड का नाम बाबा गंभीरनाथ, फिराक गोरखपुरी, महात्मा ज्योतिबा फुले, बंधु सिंह, संत झूलेलाल नगर और अन्य विश्व प्रसिद्ध लोगों के नाम पर रखा गया है।

    मिया बाजार, मुफ्ती पुर, अलीनगर, तुर्कमानपुर, इस्माइलपुर, रसूलपुर, हुमायूंपुर उत्तरी, घोसीपुरवा, दाउदपुर, जाफरा बाजार, काजीपुर खुर्द, चक्सा हुसैन जैसे मुस्लिम नाम वाले वार्ड नामों को बदल दिया गया है। मसलन अब इलाहीबाग को बंधु सिंह नगर, इस्माइलपुर को साहबगंज और जाफरा बाजार को आत्माराम नगर के नाम से जाना जाएगा।

    गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नए नाम गर्व की भावना पैदा करते हैं। महापौर ने कहा कि शहीद अशफाकउल्लाह खान, शिव सिंह छेत्री हमारे लिए सम्मान के प्रतीक हैं, बाबा गंभीर नाथ, बाबा राघवदास, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मदन मोहन मालवीय ने हमें संस्कृति और आध्यात्मिकता की विरासत दी और वार्ड का नाम ऐसे लोगों के नाम पर रखा गया है।

    नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि वार्ड के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है और आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिसीमन को मंजूरी दी जाएगी। उधर समाजवादी पार्टी के नेता और इस्माइलपुर क्षेत्र के नगरसेवक शहाब अंसारी ने कहा कि पार्टी रविवार को इस संबंध में बैठक करेगी और सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर नाम बदलने पर आपत्ति जताएगा। कांग्रेस नेता तलत अजीज ने नाम बदलने की कवायद को पैसे की बर्बादी करार दिया, उन्होंने कहा कि ‘‘मैं यह समझने में विफल हूं कि सरकार इस अभ्यास के माध्यम से क्या हासिल करेगी।’’

    गोरखपुर नगर निगम ने परिसीमन पर एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। कुल 24 वार्ड के नाम महान लोगों के नाम पर रखे गए हैं। गोरखपुर में पहले 70 वार्ड थे, जो अब 80 हो गए हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार एक वार्ड की आबादी लगभग 11000 है।

  • डीलर सहित 2 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप 

    डीलर सहित 2 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप 

    पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पटना के दो अलग-अलग इलाकों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहली घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र की है जहां एक व्यक्ति की गंभीर वार कर के हत्या कर दी गई वहीं धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर बाजार में एक डीलर की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। हत्या की दोनों घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने दोनों मामले में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    धनरूआ थाना क्षेत्र के बीर बाजार में अपने घर पर बैठे एक 55 वर्षीय अधेड़ और जन वितरण विक्रेता खुबल यादव को देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में खुबल यादव को पटना के एक निजी नर्सिंग में उपचार ले लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक खुबल यादव मूल रूप से थाना के जौदीचक जलालपुर का रहने वाला था। विगत दो वर्षो से उसने धनरूआ के बीर बाजार में एक मार्केट सह मकान बना लिया था और यहीं परिवार के साथ रहता था।

    पुलिस ने घटना के बाद जौदीचक जलालपुर गांव में छापामारी कर आधा दर्जन संदिग्ध ब्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। पुलिस की मानें तो घटना का कारण पूर्व से गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद है। हत्या उसी विवाद में हुई है। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुलिस इसके अलावे अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है। घटना के बाद से बीर बाजार में तनाव बना हुआ है।
     
    दूसरी घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र की है जहां कुरथौल के परशुराम चक में रमेश यादव नाम के एक व्यक्ति की सिर पर गंभीर वार कर हत्या कर दी गई और शव को एक गड्ढे में फेंक दिया गया. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधि गब्बर सिंह और ध्रुव यादव भी परिजनों से मिलने पहुंचे। बताया जाता है कि रमेश का गोतिया से जमीनी विवाद और पैसे का लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था और उसी को लेकर के घटना को अंजाम दिया गया है। 

    मृतक के भाई दिनेश यादव ने हत्या का आरोप मनोज सिंह और लालबाबू राय पर लगाया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।