Blog

  • जिला में एलएसडी से संक्रमित 2940 पशु हुए स्वस्थ: डाॅ सेन

    जिला में एलएसडी से संक्रमित 2940 पशु हुए स्वस्थ: डाॅ सेन

    ऊना/सुशील पंडित: उप निदेशक पशु पालन विभाग डाॅ जय सिंह सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कुल 8075 मामलों में प्रभावित पशुओं का उपचार सुनिश्चित करने हेतू जिले के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों को उचित दवाओं की आपूर्ति की गई है। अब तक 2940 पशु ठीक हो चुके है और 473 पशुओं की मृत्यु हुई है तथा 4662 अभी सक्रिय मामलें है। उन्होंने बताया कि जिला में लंपी स्किन बीमारी का पहला मामला अगस्त माह में सामने आया जिसके चलते संदिग्ध जानवरों के नमूने एकत्रित करके पुष्टिकरण हेतू राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए।

    डाॅ सेन ने बताया कि जिला में स्वस्थ पशुओं के लिए वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि महामारी से निपटने के लिए जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। जिला की गौशालाओं और गाय अभ्यारणों में टीम द्वारा फॉगिग का काम किया जा रहा है। डाॅ सेन ने बताया कि 31 सरकारी पंजीकृत गौशालाओं, 10 मंदिर ट्रस्ट और 11 निजी गौशाला परिसरों में फॉग और बीमार पशुओं का ईलाज किया गया। निजी डेयरी फार्मों में भी फोगिंग का कार्य जारी है और एलएसडी की जानकारी के सम्बन्ध में पैम्पलेट स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दिए गए और उन्हें एलएसडी जागरुकता बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा गौशाला प्रबंधन को पंचायत स्तर पर एलएसडी के लिए शिविर का आयोजन किया गया तथा विभागीय आपूर्ति से प्राप्त एंटीबायोटिक, ज्वरनाशक जैसी निःशुल्क दवा भी प्रभावित मवेशियों के उपचार के लिए दी गई।

  • नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

    नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

    ऊना/सुशील पंडित: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ऊना के सौजन्य से आज प्रेम नगर वार्ड 1 में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि चुनाव पाठशाला में पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों व गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को वोट के महत्व बारे जागरूक किया। 

    उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर वोट बना सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश हैं। सभी अपने वोट का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के वोट नहीं बने है वह बीएलओ के माध्यम से अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक वोट से जनादार बनता है और जनादार से लोकतंत्र मजबूत होता है। 

    इस अवसर पर आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्राओं ने भी रंगारग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह, सीमा दत्ता, राजेश दत्ता, विजय, विक्की, अनिल कुमार, राघव पुरी, रामस्वरूप सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मिसिसिपी में पायलट ने वॉलमार्ट स्टोर में विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की दी धमकी, पुलिस ने दुकानों को करवाया खाली

    मिसिसिपी में पायलट ने वॉलमार्ट स्टोर में विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की दी धमकी, पुलिस ने दुकानों को करवाया खाली

    नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी में वेस्ट मेन पर एक हवाई जहाज का पायलट जानबूझकर वॉलमार्ट में दुर्घटनाग्रस्त होने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कहा कि पायलट से सीधे बात करना शुरू कर दिया गया है। टुपेलो पुलिस विभाग दुकानों को खाली करा रहा है। वहीं लोगों से भी जगह खाली करने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

    पुलिस ने एक बयान में कहा, “नागरिकों को उस क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा गया है, जब तक कि सब कुछ स्पष्ट न हो जाए।” बताया जाता है कि पायलट ने छोटा विमान, बीचक्राफ्ट किंग एयर 90, टुपेलो हवाई अड्डे से लिया था। गवर्नर टेट रीव्स ने कहा, “यह विमान नौ सीटों वाला है, जिसमें दो इंजन हैं। राज्य के कानून प्रवर्तन और आपातकालीन प्रबंधक इस खतरनाक स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।”

  • पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्टेट पुरस्कार के लिए अध्यापक और अधिकारियों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्टेट पुरस्कार के लिए अध्यापक और अधिकारियों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और अधिकारियों को स्टेट पुरस्कार, युवा टीचर अवार्ड और प्रशासनिक पुरस्कार देने के लिए पंजाब के शिक्षा विभाग ने अध्यापकों और अधिकारियों की सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 5 सितंबर को अध्यापक स्टेट पुरस्कार-2022 समारोह मनाया जा रहा है।

    जिला स्तर पर अध्यापकों और अधिकारियों की स्क्रूटनी के बाद राज्य स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। शिक्षा विभाग, पंजाब ने पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए पंजाब स्तर पर इन चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहा है।

  • बर्थडे पार्टी में डांस करते-करते जमीन पर गिरा युवक, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    बर्थडे पार्टी में डांस करते-करते जमीन पर गिरा युवक, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    बरेलीः जिंदगी कब कैसे बदल जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पार्टी के दौरान एक शख्स मस्ती में डांस कर रहा था, तभी वह अचानक गिर पड़ा और हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दरअसल, यूपी के बरेली में एक शख्स दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में फिल्म गाने पर डांस करने में मशगूल था, लेकिन अचानक से नाचते-नाचते यह शख्स डीजे के स्टेज पर गिर कर अचेत हो गया। पहले तो किसी के कुछ भी समझ ही नहीं आया, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। यह पूरा माजरा वीडियो में भी कैद हुआ है। इसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    जनकपुरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ प्रेमी डेलापीर के एक होटल में मानव सेवा क्लब के सदस्य विशाल मेहरोत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। प्रभात कुमार आईवीआरआई में सहायक टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। सभी पार्टी का आनंद ले रहे थे। डीजे पर डांस चल रहा था। प्रभात कुमार डांस कर रहे थे। आसपास मौजूद लोग इस खुशनुमा पल को मोबाइल में कैद कर रहे थे। तभी अचानक प्रभात बैठे और एक ओर लुढ़क गए। लोग उनकी ओर दौड़े।

    बताया जा रहा है कि पार्टी में खुशलोक अस्पताल के डॉक्टर विनोद पागरानी भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रभात को गंभीर हार्ट अटैक पड़ा था। उन्हें तुरंत सीपीआर दी गई, जिससे हल्की रिकवरी हुई। इतने में एंबुलेंस आ गई और प्रभात को तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो गई। प्रभात की मौत से हर कोई स्तब्ध रह गया। 

  • पंजाबः पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, ऐसे दिया था दोस्तों ने वारदात को अंजाम

    पंजाबः पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, ऐसे दिया था दोस्तों ने वारदात को अंजाम

    फतेहगढ़ साहिबः खमानों पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस कत्ल में शामिल 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को पटियाला के सिविल लाइन भाखड़ा में गुरदीप कौर पत्नी नवचेतन वेग पन्नू की लाश मिली थी। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। पुलिस ने डॉक्टरों की रिपोर्ट और मृतका की बेटी के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया था।

    उन्होंने बताया कि जांच दौरान पाया गया कि वरिंदर सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव गंडुआ थाना बस्सी पठाना हाल आबाद गांव बदेशां खुर्द ने अपने रिश्तेदार गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर मृतका को मौत के घाट उतारा था। उसने मृतका को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया और फिर उसे सोने और गाड़ी का लालच देकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई कार, बेसबॉल, सोने की चेन आदि बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

  • हरदीप बावा ने विशाल जनसभा करके किया शक्ति प्रदर्शन

    हरदीप बावा ने विशाल जनसभा करके किया शक्ति प्रदर्शन

    प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भीड़ देख कर हुए गदगद

    आने वाली सरकार होगी हमारी: प्रतिभा सिंह

    नालागढ़/सचिन बैंसल: इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा ने पंजेहरा में विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन किया। भीड़ को देकर प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और सह प्रभारी संजय दत काफी प्रभावित हुए। इन नेताओं ने भीड़ को देख कर यहां तक कह दिया कि नालागढ की सीट कांग्रेस की झोली में है और यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी प्रदेश के सबसे अधिक वोट लेकर जीत दर्ज करेंगे। मौसम खराब होने के बावजूद जिस तरह लोगों को हजूम उमड़ा उससे पांच हजार कुर्सियां मंगाई थी लेकिन जब वह भर गई तो उतने ही लोग खड़े हो गए।

    नालागढ में विकास कांग्रेस की देन: बावा
    इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि पांच साल  भाजपा की सरकार  के  दौरान नालागढ़ में कानून व्य्वस्था पूरी तरह से चरमा गई। यहां पर अवैध खनन, नशे का कारोबार फल फूलता गया। ट्रक यूनियन को कमजोर करने का प्रयास किया गया। जिससे लोग काफी निराश हुए।  नालागढ़ में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है। चाहे रामशहर में कालेज हो, पंजेहरा में  तहसील खोलना , आरटीओ कार्यालय, नालागढ़ बस स्टेंड, बोदला और उपरली ढांग पुुल समेत 65 सिंचाई पेयजल योजना कांग्रेस की देन है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है और लोग कांग्रेस को समर्थन करें।

    पांच साल कुछ नहीं किया अब रिवाज बदलने की कर रहे बात: मुकेश
    नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री गरीब का साथ देने का नाटक रहे है। मैं गरीब हुं, मुझे मौका नहीं मिला।  पांच साल कुछ किया नहीं अब मौका मांग रहा है लेकिन अब भाजपा सरकार का विदा होने का समय आ गया है। अब कुछ दिन के बाद  जयराम ठाकुर अकेला बैठेगा। बहुत उड़ गया हेलीकाप्टर। महगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। अब जनता इस सरकार को घर बैठाने को तैयार है। दूध और दही पर भी टैक्स लगा दिए है। अगर सरकार को यह पता चल जाए की किसान अपने घर में दही जमा रहा है तो उसकी दही पर भी टैक्स लग जाएगा। पहली सरकार है जिसने बिंदी, चुड़ी, शमशान घाट और कफन पर भी टैक्स लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले कांग्रेस सरकार गरीब किसानों के ट्रकों को बिकने नहीं देखे और इसके लिए एक कानून बनाया जाएगा  मंडी में हवाई पट्टी तो बना नहीं सका रिवाज बदलने की बात करता है। कांग्रेस सरकार आते ही देवी देवताओं के उत्थान के लिए एक कानून बनाएंगे।

    परिवर्तन रैली में भीड़ ने भाजपा को दिखाया चेहरा
    सह प्रभारी सजय दत्त ने कहा जिस तरह से नालागढ़ में लोगों को हजूम उमड़ा है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि यहां की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के मूड़ में है। अब चुनाव आने के बाद भाजपा झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रही है लेकिन जनता को पता है कि जिस सरकार के पांच साल तक कुछ नहीं किया वह अब क्या करेगी। डबल इंजन की सरकार  पटरी से उतर गई है। अब बिना बजट के घोषणाएं कर रही है। लेकिन अब समय निकल गया है। यहीं पर कांग्रेस का प्रत्याशी जीतने के बाद सभी नेता दोबारा से जीत का जश्न मनाने आएंगे।

    महगाई और रोजगार के लिए क ांग्रेस ने  बनाई नई योजना: प्रतिभा
    प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा ने कहा कि नालागढ़ में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है। वर्तमान में महिलाएं सशक्त है वह स्व. राजीव गांधी के प्रयास है। देश के प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा करते है और करोड़ो रुपये उनका दौरे पर खर्च होता है जनता का पैसा दोनो हाथ से लूटा जा रहा है। कांग्रेस ने सता में आने के बाद मंहगाई, बेरोजगारी को दूर करने के लिए योजनाएं बनाई है।  पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 15 सौ रुपये  हर माह दिया जाएगा। उन्होंने नालागढ में कांग्रेस को मजबूत करने के अपील की है।  इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, रेणुका के विधायक विनय कुमार, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    किसी के जाने से पार्टी को नहीं पड़ेगा फर्क: मुकेश
    लखविंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले भाजपा को धोखा देता रहा तो कांग्रेस में शामिल हो गया अब दो बार कांग्रेस का विधायक बनने के बाद वापस भाजपा में चला गया। लोग आते जाते रहेंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा चलेगी। किसी जाने से पार्टी को कोई पर्क नहीं पड़ता।  उन्होंने कहा कि विधायक के जाने का बाद ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर अपने जगह पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही ब्लाक अध्यक्ष के बलिदान को देखते हुए उसे इसका सम्मान दिया जाएगा। कुछ लोग नौकरी छोड़ कर पार्टी में शामिल होने की बात कर रहे है लेकिन पार्टी अभी ऐसे लोगों को लेने के लिए भी तैयार नहीं है।

  • पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात, आरोपियों को गिरफ्तार कर किए चौकाने वाले खुलासे

    पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात, आरोपियों को गिरफ्तार कर किए चौकाने वाले खुलासे

    चंडीगढ़ः पुलिस ने लूट के एक मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 30 अगस्त को सेक्टर-23 की किचन गार्डन नर्सरी में आरोपियों ने अलमारी और कैश काउंटर का लॉक तोड़ कर 19 हजार रुपए की नकदी और 2 मोबाइल फोन चुराए थे। इस मामले को लेकर गोबिंद नगर, नयागांव निवासी संतोष (20) ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच करते हुए शिकायतकर्ता तोष कुमार समेत उसके दो साथियों रंजीत और सोनू वर्मा को गिरफ्तार किया है।

    संतोष ने पुलिस को बताया था कि वह 29 अगस्त की रात को चंडीगढ़ को-ऑपरेटिव सोसायटी, सेक्टर-23 ए की किचन गार्डन नर्सरी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान रात को लगभग 11.30 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति अपना मुंह कवर करके आए और उसके गले पर चाकू रख कर उसका मोबाइल स्नैच कर लिया। इसके बाद उसे बंधक बना कर अलमारी और कैश काउंटर का लॉक तोड़ कर 19 हजार रुपए और अलमारी में पड़े 2 मोबाइल फोन चुरा ले गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने डकैती का केस दर्ज किया था।

    पुलिस ने मामले में SIT गठित करके जांच की। पुलिस के मुताबिक, इस ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए सड़क के आसपास लगे सीसीसटीव कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद ली। पुलिस ने केस की जांच आगे बढ़ाई तो UP के जिला अमेठी के धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू (20) को काबू किया। उससे कड़ी पूछताछ की गई। उसने पुलिस की सख्ती के चलते बताया कि शिकायतकर्ता संतोष और सोनू नामक तीसरे आरोपी के साथ मिल फर्जी लूट की कहानी रची थी।

    पुलिस ने धर्मेंद्र के बयानों पर संतोष को दबोचा और उसके तीसरे साथी सोनू के बारे में पता चला कि वह रोहतक भाग गया। वह रोहतक में माली का काम करता है। पुलिस की एक टीम रोहतक पहुंची और सोनू को पकड़ कर लाई। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल हथियार और एक दरात बरामद की है। लूट की रकम इन्होंने आपस में बांट ली थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार के ऊपर 25 हजार रुपए का ऋण था। उसने कुछ दिन पहले अपने भाई की शादी की थी। वहीं बाकी दो आरोपी शराब करने और पार्टी करने के आदी हैं। अपने मजे पूरे करने के लिए इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

    पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया संतोष 10वीं पास है और किचन गार्डन नर्सरी, सेक्टर-23 ए में सिक्योरिटी गार्ड है। रंजीत कुमार (20) आरा मशीन कॉलोनी, सिंघा देवी गांव, नाडा, जिला मोहाली में रहता है। वह मूलरूप से अमेठी का है। 10वीं पास है। वह गांव नाडा के पास एक फार्म हाउस में माली का काम करता था। शराब पीने का आदी था। तीसरा आरोपी सोनू वर्मा (20) भी अमेठी का रहने वाला है। वह 8वीं तक पढ़ा है। वह रोहतक में माली का काम करता था।

  • पंजाबः पालकी साहिब ले जाने वाले वाहनों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान 

    पंजाबः पालकी साहिब ले जाने वाले वाहनों को लेकर सीएम मान का बड़ा ऐलान 

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार आए दिन कई अहम फैसले ले रही हैं। वहीं अब इस बीच सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को ले जाती गाड़ियों यानि पालकी साहिब पर सभी तरह के टैक्स माफ कर दिए हैं। इस बात की जानकारी खुद सीएम मान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के जितने वाहन हैं, जिन्हें पालकी साहिब वाली गाड़ी कहते हैं। उन वाहनों पर सभी तरह के टैक्स माफ करने का पंजाब सरकार का फैसला।

  • दर्दनाक हादसा : एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जाकर पलटी BMW, एक की मौत

    दर्दनाक हादसा : एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जाकर पलटी BMW, एक की मौत

    ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले दो शख्स बीएमडब्ल्यू कार सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। 

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए। कथित तौर पर घटना के समय कार की रफ्तार काफी अधिक थी।