Blog

  • मुख्यमंत्री के आगे वाहवाही लूटने के चक्कर में सरकारी मशीनरी का किया दुरप्रयोग: रामकुमार

    मुख्यमंत्री के आगे वाहवाही लूटने के चक्कर में सरकारी मशीनरी का किया दुरप्रयोग: रामकुमार

    विधायक को नजर नही आ रहे कांग्रेस द्वारा करवाये गए काम 

    बददी/सचिन बैंसल: दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि बरोटीवाला में हुई भाजपा की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर जनसभा में सरकारी मशीनरी और सरकारी पैसा का जम कर दुरपयोग हुआ है। लोगों को जनसभा में ढोने के लिए 38 बसें लगाई गई। उन्होंने  सरकार से इसका श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। 

    पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की इस जनसभा ने 70 से 80 लाख रुपये खर्च किया गया। सरकार यह बताए कि जनता का यह पैसा किसी आधार पर खर्च किया गया। बसें जनसभा में लगी रही और लोग बस की इंतजार में सडक़ों पर खड़े रहे। ऐसा पहली बार हुआ है किसी सरकार ने सरकारी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने के लिए आदेश दिए गए थे। जन सभा में आशा वर्कर, आंगबाड़ी कार्यकर्ता और उद्योगों से कामगारों को बुलाया गया था। 

    राम कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान विधायक ने जनसभा में उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने दून में कोई कार्य नहीं किया। लेकिन वह उन्हें बताना चाहते है कि उन्होंने 683 करोड़ रुपये का विकास कार्य कराए जिनके श्वेत पत्र उन्होंने जारी किया है। चुनड़ी पुल का जिसका शिलान्यास सीएम ने किया वह कांग्रेस काल में ही इसकी डीपीआर तैयार हो गई थी। लेकिन अचार संहिता के चलते शिलान्यास का स्टोन नहीं लगा पाए थे। आकावाली का पुल भी कांग्रेस की देन है। कुठाड़ और पट्टा की आईटीआई के भवन उनके समय में बने थे।

    आईपीएच का सब डिवीजन, चंडी में पशु औषधालय, गोयला और हरिपुर पट्टा में पीएचसी, बरोटीवाला ईएसआईसी की डिस्पेंसरी, दून में 17 उप स्वास्थ्य केंद्रों में कांग्रेस में स्वास्थ्य कर्मी थे लेकिन अब भाजपा काल में यहां पर ताले लटके हुए है। 36 स्कूल अपग्रेड कंाग्रेस के समय में हुए है। 41 ट्यूबवैल कांग्रेस के समय में हुए है। लेकिन 20 हैंडपंप अभी तक भाजपा के समय मे चालू कर पाई। कुठाड और पट्टा में 24 घंटे के लिए सीएचसी कांग्रेस काल में शुरू की थी लेकिन अब वह रात के समय बंद हो रही है। बीबीएनडीए के लिए उनके समय में 2 करोड़ बढ़ा कर  75 करोड़ रुपये उन्हें ग्रांट कर दी थी लेकिन अब भाजपा के समय में घटा कर 14 करोड़ ही रह गई। बरोटीवाला से सुबाथू मार्ग कांग्रेस के समय में राष्ट्रीय मार्ग बनाया था लेकिन भाजपा उसका दर्जा घटना कर उसे एमडीआर कर दिया।  ट्रैक्टर पर उन्हें सबसिडी 50 हजार से तीन लाख की थी लेकिन अब स्थानीय विधायक ने उसे घटा कर वापस पचास करा दी है।

  • स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता: सत्ती

    स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    इस मौके पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नए स्कूल खोलने के बजाय मौजूदा स्कूलों में आधारभूत ढांचों सहित सभी प्रकार की सुविधाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा सरकारी स्कूलों से पढक़र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पद हासिल करने वाले व्यक्तियों को स्कूल के साथ जोडऩे के लिए प्रदेश सरकार ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना आरंभ की है। उन्होने कहा कि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य जहां बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है तो वहीं स्कूल के विकास में पुरानों विद्यार्थियों की भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाना है। सत्ती ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर मेधावी छात्रों को जमा दो तथा स्नातक के उपरांत मैडिकल, इंजीनियरिंग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मेधा प्रोत्साहन योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से 2.19 करोड़ रुपये खर्च करके 838 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

    इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सोमलाल धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बसोली स्कूल ने बसदेहड़ा में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता और चड़तगढ़ में आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम हासिल किया जबकि संतोषगढ़ में आयोजित कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता में बसोली स्कूल की छा़त्राओं ने उपविजेता का खिताब जीता। इस अवसर पर स्कूल के छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, बीडीसी सदस्य परमिन्द्र कौर, प्रधान शशि देवी, उपप्रधान बलदेव कुमार, पूर्व उपप्रधान सतनाम सिंह, उपप्रधानाचार्य प्रेरणा विज, विजय पराशर, नीना सैणी, जगजीत सिंह, अशोक द्विवेदी, उर्वशी, अशोक कुमार शर्मा, राम आसरा, महिला मोर्चा सचिव अनु ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ‘कच्चा बादाम’ के बाद अब सोशल मीडिया पर छाए ‘भोपाली नमकीन वाले’ चाचा, हर तरफ हो रही चर्चा, देखें वीडियो 

    ‘कच्चा बादाम’ के बाद अब सोशल मीडिया पर छाए ‘भोपाली नमकीन वाले’ चाचा, हर तरफ हो रही चर्चा, देखें वीडियो 

    भोपालः इस दौर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की कोई कमी नहीं है। लेकिन कई बार कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं तो कई बार कुछ को देखकर हमें आनंद मिलता है। ऐसा ही कुछ राजधानी भोपाल में एक नमकीन बेचने वाला व्यक्ति का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और इस व्यक्ति की खूब तारीफ हो रहीं है। भोपाल में वैसे तो रेहड़ी लगाकर अकसर लोग सामान बेचते दिखाई देते हैं। लेकिन इस भोपाली शख्स की खूबी इनके भोपाली टोन में बोलने का अंदाज है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स अनोखे और अतरंगी अंदाज में नमकीन बेच रहा है।

    इस शख्स को सुनकर आपको ऐसा लगेगा कि एक पल के यह कोई गाना शुरु करने जा रहा है लेकिन कुछ देर में ये मेहसूस होगा कि वो गाते-गाते नमकीन की वैरायटी के बारे में जानकारी दे रहा है। यह शख्स भोपाल की सड़कों और गली मोहल्लों में अपनी स्कूटर पर सवार होकर नमकीन बेचते दिकाई दे ही जाते हैं। लेकिन, इनका पब्लिक रिलेशन बनाने का अंदाज बहुत ही अलग हटकर है। और यही कारण है कि जहां से ये एक बार गुजर जाते हैं, वहां के लोग इनसे नमकीन खरीदने के लिए हर रोज इंतजार करते हैं। 

    यही नहीं बल्कि गली मोहल्ले के जिस नुकक्ड़ पर ये नमकीन बेचने का हुनर दिखाते हैं। वहां इन्हें सुन्ने वालों का जमावड़ा लग ही जाता है। दरअसल इन्हें खास पहचान उस समय मिली, जब किसी ने इनके अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ‘भोपाली नमकीन वाले’ चचा ने वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कच्चा बादाम  बेचने वाले शख्स का भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जो आज भी लोगों के जुबान पर रहता है। लेकिन अब इस नमकीन वाले शख्स का वीडियो भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

  • लंपी वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में 1,21,080 गायों को लगाई वैक्सीनः वीरेंद्र कंवर

    लंपी वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में 1,21,080 गायों को लगाई वैक्सीनः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य में गायों को लंपी वायरस से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है, जिसके तहत पशुधन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि पशु पालन विभाग स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास 5 किमी के दायरे में रोग प्रतिरोधी टीकाकरण किया जा रहा हैं तथा अब तक 1,21,080 गायों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो निरन्तर जारी है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से इस रोग के बारे में प्रतिदिन सूचना एकत्रित कर केंद्र सरकार को भेजी जा रही है। विभाग बीमारी से संबंधित टीकाकरण, पशु की मृत्यु तथा संक्रमण दर इत्यादि का विवरण विभागीय वैबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट कर रहा है। सभी जिलों में रोगी पशुओं के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं तथा वैक्सीन खरीदने के लिए जिला स्तर पर 12 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि जारी कर दी गई है तथा विभागीय बजट से भी दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

    पशु पालन मंत्री ने कहा कि समस्त जिला उप-निदेशकों को संबंधित जिला के उपायुक्त से मिलकर पीड़ित गौवंश के उपचार एवं बीमारी की रोकथाम बारे प्रचार-प्रसार हेतु वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर मक्खी-मच्छर की रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाईयों को छिड़काव करवाने को भी कहा गया है। सभी प्रभावित जिलों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं, जो रोगी पशुओं को तुरन्त उपचार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अरूण सरकैक, उप निदेशक, रोगव्यापिकी, शिमला (मोबाइल नंबर 94180-44545) को राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा प्रत्येक जिला के सहायक निदेशक (परियोजना) को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब तक प्रदेश के नौ जिलों में कुल 44,022 पशु इस रोग से ग्रस्त पाए गए हैं, जिनमें से 1,623 गौवंश की मृत्यु दर्ज की गई है तथा अब तक 14,820 ठीक हो चुके है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्राधिकरण ने 27 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर उपायुक्तों को प्राधिकृत अधिकारी घोषित किया है तथा पशुओं के आवागमन पर रोक लगा दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद राजस्व विभाग की राहत पुस्तिका के अनुसार मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

    पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु पालकों को लंपी वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता लाने के लिए आसान भाषा में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंपी चमड़ी रोग अत्यंत संक्रामक रोग है। यह विशाणु जनित रोग संक्रमित पशु के सम्पर्क में आने व मक्खी अथवा मच्छर द्धारा संक्रमित पशु को काटने के बाद स्वस्थ पशु को काटने से फैलता है। उन्होंने कहा कि पशु में बीमारी के लक्षण देखते ही पशु पालक नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान से सम्पर्क करें तथा अपने स्वस्थ पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए बीमार पशुओं से अलग कर दें। पशु पालक पशुशाला परिसर व आस-पास के क्षेत्रों को कीटाणु, मक्खी, मच्छर रहित रखने के लिए आवश्यक कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करें तथा स्वस्थ पशुओं का रोगप्रतिरोधी टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार टीकाकरण एवं बीमार पशु का उपचार निशुल्क कर रही है।

  • पंजाबः शराब के ठेके पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, जमकर की तोड़फोड़

    पंजाबः शराब के ठेके पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, जमकर की तोड़फोड़

    रोपड़ः मीठापुर गांव में आज सभी नए शराब ठेकों से परेशान महिलाएं ने इकट्ठे होकर हंगामा कर दिया। दरअसल, नए रखे जा रही यह सभी शराब के ठेके प्रति गांव निवासियों ने पहले प्रशासन को शिकायत की थी कि यहां न खोला जाए परन्तु ठेका मालिक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ठेका खोलने के लिए ठेकेदार ने आज खोखा लगाया ही गया था। लेकिन भड़की हुई महिलाओं ने खोखे पर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद टूटे खोखे को उठाकर खेतों में फेंक दिया। महिलाओं ने कहा कि वह किसी भी सूरत में यहां शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी। यह शराब ठेका रोपड़ में नूरपूर बेदी रोड स्थित गांव मोठापुर खोला जा रहा था।

    गांव की सरपंच बलविंदर कौर की अगुआई में महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि इसके बारे में पहले ही चेतावनी दी गई थी कि गांव में शराब का ठेका न खोला जाए। इसके बावजूद यहां ठेके के लिए खोखा लाकर रख दिया गया। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

    बलविंदर कौर सरपंच, गुरमीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह पूर्व सरपंच, रणजीत सिंह ने बताया कि पूरे गांव की जमीन इस रोड पर आती है। यहां महिलाएं भी काम करने आती हैं और बच्चे इसी सड़क से श्री आनंदपुर साहिब पढ़ने जाते हैं। 4-5 दिन बाद भी जब ठेकेदार ने इसे नहीं उठाया तो खुद हटाकर फेंक दिया। आबकारी इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से विरोध हो रहा है। जिस वजह से यहां शराब का ठेका बनाने का काम बंद कर दिया है। यहां नया शराब ठेका नहीं खुलेगा।

  • प्रो. राम कुमार ने 61 परिवारों को दी 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि

    प्रो. राम कुमार ने 61 परिवारों को दी 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आज लघु सचिवालय हरोली में 61 पात्र लाभार्थी परिवारों हिमाचल को प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साढे़ 4 वर्षों में सीएम राहत कोष, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से लगभग 22 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता राशि हरोली हल्के के लोगों को प्रदान की गई है। प्रो. राम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसे फसलों, दुधारू पशुओं के नुकसान व चिकित्सीय सहायता के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है।
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना और प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिससे अनेकों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत प्रति व्यक्ति 5 लाख रूपये की चिकित्सीय सुविधा का प्रावधान है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना संचालित की गई है, जिसके तहत प्रतिमाह 3 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
    प्रो. राम कुमार ने बताया कि देश में तीन बल्क ड्रग पार्क खोले जा रहे हैं, जिनमें से एक बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से हरोली विधानसभा क्षेत्र के पोलियां में खोला जाएगा। इसके बनने से दवाईयों के क्षेत्र में उपयोग में लाए जाने वाले कच्चे माल की निर्भरता दूसरे देशों से खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली में बल्क ड्रग पार्क कुल 1405 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा जिसमें लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और इससे 20 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
    इसके अतिरिक्त प्रो. राम कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिला में लंपी स्किन संक्रमण पशुओं में काफी तेज़ी से फैल रहा है। यह संक्रमण ज्यादातर गायों में पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बचाव के लिए पशुओं में स्वच्छ वातावरण बनाएं और संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखें ताकि यह वायरस दूसरे पशुओं को संक्रमित न कर पाए।
    इस अवसर पर पंचायत समिति हरोली की अध्यक्ष रजनी देवी, मंडलाध्यक्ष हरोली गुलविंद्र सिंह गोल्डी, प्रधान पोलियां कैप्टन राकेश, महिला मोर्चा अध्यक्ष संयोगिता देवी, जिप सदस्य कमल सैणी, कुलविंदर बेद, सतीश ठाकुर, रोजी देवी, पुष्पा देवी, राजीव कुमार, अनुप शर्मा, राकेश राणा, बक्शो देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • 7.53 ग्राम चिट्टे सहित चार काबू

    7.53 ग्राम चिट्टे सहित चार काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब बीती रात  पुलिस थाना मैहतपुर के   पुलिस कर्मचारियों ने यातायात चैकिंग के दौरान मैहतपुर भटोली रोड़ पर चार कार सवार लोगों को 7.53 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने भटौली रोड पर कार संख्या ( पी0बी0 74बी-3399) जोकि बड़ी तेज रफतारी से आई तो पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका परंतु कार चालक पुलिस पार्टी को सामने देखकर घबरा गया व कार सहित पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से काबू किया व तलाशी लेने पर 7.53 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान कार चालक रिदमजोत सिंह  निवासी अजौली मोड़ जिला रोपड़ पंजाब व साथ बैठे व्यक्ति कुन्दन लाल  निवासी इन्दिरा नगर नंगल, जिला रोपड़ पंजाब, शिवम  निवासी बसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 व सुनील कुमार  निवासी प्रीत नगर नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन कुमार धीमान ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही  है।

  • बंगाणा में रोजगार मेले में 2400 पदों पर होगी भर्ती, 60 कंपनियां लेंगी भाग

    बंगाणा में रोजगार मेले में 2400 पदों पर होगी भर्ती, 60 कंपनियां लेंगी भाग

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितंबर 2022 को बंगाणा (डुमखर) आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेले में 60 से अधिक कम्पनियों द्वारा कुशल व अकुशल पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा तथा 2400 से अधिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में बद्दी, बाथू, बाथड़ी, मोहाली, नोएडा, चंडीगढ़, परवाणु, संगरूर, काला अंब, मुबारिकपुर, गगरेट, बिलासपुर, शिमला, हमीरपुर व सिरमौर की कंपनियां भाग लेंगी। 

    डीसी ने कहा कि जिला के युवा इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बंगाणा आईटीआई में प्रातः 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दसवीं, बाहरवीं, पोलिटेक्निक व आईटीआई पास युवा भी इस मेले में भाग ले सकते हैं। 

  • पंजाबः मेंटल हॉस्पिटल से आतंकी मसीह फरार, पुलिस ने की नाकाबंदी

    पंजाबः मेंटल हॉस्पिटल से आतंकी मसीह फरार, पुलिस ने की नाकाबंदी

    अमृतसरः गुरदासपुर में ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया गया (आशीष) जोबन मसीह नाम का आरोपी मनोरोग अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद अमृतसर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। मानसिक हालत खराब होने पर आरोपी को डाक्टर विद्यासागर मेंटल हेल्थ केयर में 29 अगस्त की शाम दाखिल करवाया गया था।

    शनिवार को वह पुलिस को गच्चा देकर अपने वार्ड से फरार हो गया। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। बता दें कि आतंकवादी जोबन मसीह के खिलाफ 154/21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजीठा रोड थाने की पुलिस ने गुरदासपुर टिब्बारी छावनी निवासी मसीह के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है।

  • 17 सितंबर को ऊना में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्यतिथि

    17 सितंबर को ऊना में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्यतिथि

    युवा उत्सव में 6 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, डिग्री कॉलेज ऊना में होगा उत्सव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में 17 सितंबर को पहली बार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना में किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने आज इस आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक में दी। 

    राघव शर्मा ने कहा कि उत्सव में चित्र कला प्रतियोगिता, कविता या कहानी प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, युवा सम्मेलन तथा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। डीसी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवक मंडलों के युवा भाग लेंगे तथा आयुसीमा 15-29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए प्रतियोगी नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय अथवा ईमेल nykuna@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। डीसी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रतिभा के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच प्रदान करना है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एनवाईके के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।