Blog

  • बड़ा झटकाः PGI में डबल हुआ प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया  

    बड़ा झटकाः PGI में डबल हुआ प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया  

    चंडीगढ़ : पीजीआई ने प्राइवेट रूम और वीआईपी रूम का किराया बढ़ा दिया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम अब प्रशासन के सिटको के होटल के लग्जरी रूम से भी महंगा हो गया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम का किराया 1900 रुपए की बजाए अब 3500 रुपये हो गया है, इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं। जबकि सिटको के होटल पार्क व्यू के एक लग्जरी रूम की अगर बात करें तो यहां का किराया एक दिन का 2,256 रुपये हैं। अगर पार्क व्यू होटल में कोई डीलक्स रुम लेता है तो उसका किराया 2,444 रुपये है, इसमें कस्टमर को ब्रेकफास्ट भी उपलब्ध है।

    पीजीआई में पहले प्राइवेट रूम 1900 रुपये का था। 84 फीसद तक बढ़ाया प्राइवेट रूम का किराया पीजीआई ने वर्ष 2013 में आखिरी बार प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया बढ़ाया था। अब पीजीआई प्रशासन की ओर से इन कमरों के किराए में 84 से 85 फीसद तक का इजाफा किया है। पीजीआई में वीआईपी रूम का किराया 3400 रुपए की बजाए अब 6500 रुपये का हो गया है। इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं।

    पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर कुमार गौरव धवन ने बताया वर्ष 2013 में प्राइवेट रूम 950 रुपये का था, जो बढ़ाकर 1900 रुपये किया था, अब यह रूम 3500 रुपये का हो गया है। 2013 में वीआईपी रूम 1500 रुपये का था, उसे बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया था, अब यह बढ़कर 6500 रुपये हो गया है। पीजीआई में प्राइवेट रूम लेते समय पहले मरीजों को सिक्योरिटी अमाउंट आठ हजार रुपये देने पड़ते थे, अब मरीजों को 25 हजार रुपये देने पड़ेंगे।

  • पंजाबः अब पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला आए विजिलेंस के रडार पर

    पंजाबः अब पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला आए विजिलेंस के रडार पर

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एक बार फिर कांग्रेस को घिर गई है। इसके चलते अब पूर्व मंत्री विजय इंदिरा सिंगला विजिलेंस के रडार पर हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी को आवंटित टेंडरों की जांच में विजिलेंस को शामिल किया गया है। इस मामले में ब्यूरो ने पहले ही प्रारंभिक जांच शुरू कर दी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री विजय इंदिरा सिंगला के 5 करीबी सहयोगियों को 5 सितंबर को तलब किया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद संगरूर के डीएसपी पद के विजिलेंस अधिकारी को जांच सौंपी गई है। दरअसल, ठेकेदारों (जिन्हें टेंडर नहीं मिले) की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के टेंडरों की जांच की जा रही है। व्हाट्सएप पर मिली वायरल हुई शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। आप सरकार 5 करोड़ से अधिक की निविदा फाइलों की पड़ताल कर रही है और इस बात की जांच कर रही है कि सरकार को वित्तीय नुकसान कैसे और किस वजह से हुआ है।

  • दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन भारत से आगे निकल गया है और यह अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आपको बता दें कि भारत अब बस अमेरिका और चीन जैसी कुछ और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से ही केवल पीछे है। जानकारों का कहना है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था आने वाले दिनों में और भी नीचे जा सकती है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि 2027 तक भारत ब्रिटेन से आगे रह सकता है। 

    भारत बना दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था 

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 की आखिरी तिमाही में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और वह दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में भारत सालाना आधार पर ग्रोथ करते हुए दुनिया की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, नॉमिनल कैश में भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज 854.7 अरब डॉलर था। ऐसे में इसी अवधी में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का साइज 816 अरब डॉलर था। 

    ब्रिटेन की सुस्ती वाली अर्थव्यवस्था से भारत को मिलेगा फायदा

    जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ सालों में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती देखने को मिलेगी जिससे भारत को फायदा होगा और यह अपनी जगह मजबूती से बनाए रखेगा। ऐसे में ब्रिटने की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आईएमएफ ने अनुमान दिया है कि सालाना आधार पर डॉलर मूल्य में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा। 

    बता दें कि भारत की जीडीपी ने बीते 20 साल में 10 गुना बढ़त दर्ज की है। ऐसे में भारत अब केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से ही पीछे रह गया है। गौरतलब है कि एक दशक पहले भारत अर्थव्यवस्था के मामले में बहुत पीछे था। लेकिन उसने अच्छी बढ़त बनाई और 11वें स्थान से खिसक कर ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवा स्थान ग्रहण किया।

  • कनाडा में पंजाबी मूल के फिल्म निर्माता का कत्ल

    कनाडा में पंजाबी मूल के फिल्म निर्माता का कत्ल

    कनाडा के शहर सरे के 14100 ब्लॉक के 61 एवेन्यू के पास दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान पंजाबी मूल के फिल्म निर्माता मनबीर मैनी अमर की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा इस झगड़े की जांच शुरू कर दी है। यह झगड़ा वुडवर्ड हिल के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ था। मनबीर मैनी अमर की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

  • पंजाब सरकार को कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, ब्याज सहित 9.21लाख रुपए चुकाने के आदेश

    पंजाब सरकार को कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, ब्याज सहित 9.21लाख रुपए चुकाने के आदेश

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार को चंडीगढ़ कंज्यूमर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया है इसके साथ ही सरकार को 9.21 लाख ब्याज सहित चुकाने की भी बात कही है। दरअसल यह सारा मामला एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का है जब समय पर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू ना करने पर शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी। हालांकि शिकायत करने वाले ने जब सरकार से इसका रिफंड मांगा तो वह भी नहीं दिया और ना ही जवाब पेश किया।

    कंज्यूमर कोर्ट ने फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और सरकार को दिए आदेश…
    जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने सरकार और फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को आदेश देते हुए कहा कि वह शिकायत दायर करने से रकम चुकाने तक 9,21,476 रुपए 9 प्रतिशत ब्याज सहित चुकाए इतना ही नहीं सरकार इसके साथ 1 लाख रुपए का हर्जाना भी भरे। वहीं कोर्ट के अनुसार शिकायकर्ता को इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार को इसके हर्जाने के लिए राशि जमा करवानी होगी। वहीं उधर फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शिकायतकर्ता के आरोपों को नकारा है, हालांकि कोर्ट ने कहा कि बावजूद इसके ट्रस्ट अपने पक्ष में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सकी है।

    जानें क्या है मामला…
    बता दें कि चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी अंशुल मोंगा ने पंजाब सरकार को इसके लोकल बॉडीज विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फाजिल्का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, फाजिल्का और इसके एग्जीक्यूटिव अफसर को पार्टी बनाया था। शिकायतकर्ता को कॉर्नर का एक प्लॉट अलॉट हुआ था। 2015 को शिकायतकर्ता ने इसके लिए 9,21,476 रुपए जमा करवाए थे। हालांकि कोई उस पर कोई काम शुरू होने के कारण उसने कई बार रिफंड और जवाब मांगा लेकिन उसे ना ही जवाब दिया गया और ना ही रिफंड। जिसके बाद उसने शिकायत दायर की और आज कोर्ट ने सरकार पर 1 लाख का हर्जाना चुकाने के आदेश दिए हैं।

  • राशिफल (शनिवार 03 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 03 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं।

    वृषः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

    मिथुनः कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लाभदायक यात्रा होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

    कर्कः यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    सिंहः धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।

    कन्याः बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुलाः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिकः स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनुः व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

    मकरः आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

    कुंभः मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मीनः लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी।

  • जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक हुई संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 तक किए गए आय-व्यय का अनुमोदन पारित किया गया। 

    बैठक में नए बस अड्डे के साथ लगते जिला परिषद के भवन के अपवर्द्धन के लिए 1.75 करोड़ रुपए का प्राक्कलन पारित हुआ। इस कार्य के लिए पहले 11.85 लाख रुपए पंचायती राज विभाग से स्वीकृत किए गए हैं। नए बस अड्डे के समीप होने के कारण इसे पंचायत भवन के गैस्ट हाउस की तर्ज पर विकसित करने की मांग की गई, ताकि जिला परिषद की आय के स्रोत बढें।

    बैठक में सदस्यों ने 15वें वित्तायोग की धनराशि से स्वीकृत की जा रही सोलर हिम ऊर्जा द्वारा प्रदान की जा रही सोलर लाइटें लोकल मार्किट रेट से अधिक रेट पर उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि सोलर लाइटों का जिला स्तर पर खुला टैंडर होना चाहिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इस बारे निदेशक पंचायती राज ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो हिम ऊर्जा के समान मानदंडों वाली सोलर लाइट यदि बाजार से सस्ती दरों पर मिलती है तो यह कमेटी खुले बाजार से सोलर लाइट क्रय करने का टैंडर कर सकेगी। 

    इसके अतिरिक्त जिला परिषद सदस्यों ने अलग-अलग समस्याएं रखीं, जिनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप सहित जिला परिषद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • गुटों में विखरी कांग्रेस को एकजुट करने का समय अब निकल चुका: सतपाल सिंह सत्ती

    गुटों में विखरी कांग्रेस को एकजुट करने का समय अब निकल चुका: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कई गुटों में विखरी कांग्रेस को एकजुट करने का समय अब निकल चुका हैं। हैरत का विषय है कि प्रदेश में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पांच बार सीएम रहे और अब भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को संभालने के लिए पहुंचे छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत व दिल्ली के नेताओं को ना ताे अपने पूर्व सीएम द्वारा करवाए विकास का पता है और ना ही सीएम जयराम ठाकुर द्वारा करवाया जा रहा विकास नजर आ रहा है। वह हिमाचल में छतीसगढ़ में करवाए जा रहे कार्यो को हिमाचल में गिना रहे हैं। जबकि उन राज्यों में विकास हुआ या नहीं, इससे यहां के लोगों को कोई लेना-देना नहीं हैं। जिस तरह से दिल्ली में आप व छतीसगढ़ के सीएम कल्पनिक बातें कर रहे हैं। इससे इनकी सच्चाई जनता के सामने स्वयं ही आ रही है। इससे कांग्रेस पार्टी का आगामी समय के लिए हिमाचल प्रदेश के क्या नजरिया होगा, साफ-साफ नजर आ रहा है।

    सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की हालत यह हो गई हैं कि प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह की कोई बात नहीं सुन रहा, सुखविंद्र सक्खू अपनी डफली बजा रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष अपना राग अलाप रहे हैं। ऊना के विधायक सतपाल रायजादा प्रदेश नेतृत्व पर ऊंगली उठा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर व गंगूराम मुसाफिर को कोई पूछ ना होने के कारण यह हाशिये पर चल रहे हैं और अपने-अपने वर्चस्व की जंग खुद लड़ रहे हैं। आलम यह है कि कोई भी नेता एक दूसरी की बात नहीं सुन रहा। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडी समिति चेयरमैन बलवीर बग्गा, नवीन पुरी व अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः इस मामले में गुस्से मे आई टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर

    पंजाबः इस मामले में गुस्से मे आई टीचर ने 7वीं कक्षा की छात्रा को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर

    ममदोट: फिरोजपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां के गांव हजारा सिंह वाला के सरकारी सीनियर स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा को टीचर ने होमवर्क पूरा न करके आने पर बेरहमी से पीटा। इस दौरान छात्रा की रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट लगी है, जिस कारण वह उठ नहीं पा रही। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि वो मिस्त्री का काम करता हैं।

    उसकी 2 लड़कियां गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मैथ्स और साइंस की टीचर ने उन्हें होमवर्क दिया था, जो मंजिदर कौर पूरा नहीं कर पाई। गुस्से में आई टीचर ने उसे बेरहमी से पीटा कि वह बैड से हिल नहीं पा रही। उधर, जब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया। अगर शिकायत आएगी तो तुरंत जांच की जाएगी। फिलहाल छात्रा का इलाज प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। 

  • बच्चे के पहले 1000 दिनों में पोषण पर निगरानी पर विशेष ध्यान की जरूरत

    बच्चे के पहले 1000 दिनों में पोषण पर निगरानी पर विशेष ध्यान की जरूरत

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत खंड स्तरीय टास्क फोर्स की अभिसरण समिति की बैठक आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कहा कि बच्चे के पहले 1000 दिन स्तनपान, ऊपरी आहार, गृह भ्रमण सहित अति कुपोषित बच्चों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा की बैठकों में हिस्सा लेकर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए तथा सभी विभाग मिलकर पोषण अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में बच्चों के खून की जांच करेंगे तथा स्लम एरिया में बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। 

    जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी पर एसडीएम ने संतोष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि जिला ऊना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया के लिंग निर्धारण जांच न करवाने बारे आम जनमानस को जागरूक किया जाना चाहिए और यदि कोई ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दी जाए, ताकि उस संस्थान के विरुद्ध के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। 

    बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी राम पाल शर्मा, कर्ण पाल मनकोटिया प्रधान हिमोत्कर्ष ऊना, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना, सांख्यकीय सहायक संजय कुमार, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, ब्लॉक असिस्टेंट साक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।