Blog
-

मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए
बददी में एस.डी.एम. कार्यालय खोलने की घोषणाकांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं है और जारी कर रही है गारंटी कार्ड – जयराम ठाकुरबददी/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के बददी में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए लगभग 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी की।इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संयोग ही है कि आज देश ने जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75वंे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों में हिमाचल के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों और आम जनता के योगदान का स्मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुख्यमंत्रियों ने राज्य के विकास में अपार योगदान दिया है, लेकिन प्रदेश की इस गौरवशाली विकास यात्रा का असली श्रेय राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता राज्य सरकार की इस पहल का विरोध कर रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे, जबकि आज 12 जिले हैं। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों के दौरान प्रदेश की साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत से बढ़कर 83 प्रतिशत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में सड़कों की लंबाई केवल 228 किलोमीटर थी, जबकि आज राज्य के कोने-कोने को जोड़ने वाली लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कें हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के विस्तार का सबसे अधिक श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने ही लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी और हिमाचल में लगभग 50 प्रतिशत सड़कों का निर्माण इसी योजना के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी क्षेत्र आज एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने हिमाचल के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। जय राम ठाकुर ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए एक बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत किया है जिसे ऊना जिले में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की यह परियोजना मिलना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर फार्मा उद्योग स्थापित होंगे तथा यहां कई वर्षों तक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्क की अनुमानित परियोजना लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है। इसमें से सामान्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार 1000 करोड़ रुपये की राशि देगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करके देश को इस संकट बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समय पर निर्णय लिए, बल्कि वैज्ञानिकों को भी स्वदेशी टीके विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में देश की जनता को गुमराह करने की भी कोशिश की। विपक्षी नेताओं के दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए राज्य की जनता ने टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दिया और हिमाचल प्रदेश कोरोना रोधी टीकों की पहली और दूसरी खुराक देने में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश को कोविड-19 टीकाकरण में ‘चौंपियन स्टेट’ का खिताब दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वर्तमान राज्य सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की परंपरा को पूरी तरह समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को टोपी के रंग के आधार पर भी राजनीतिक रूप से विभाजित किया जाता था, लेकिन उन्होंने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया और अब प्रदेश सरकार की सराहनीय उपलब्धियों को देखते हुए लोग हिमाचल में सरकार को दोबारा सत्ता में न लाने की परंपरा को अवश्य खत्म करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना लिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव को देखते हुए अब झूठे वादे करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि जिस पार्टी के पास अपनी गारंटी नहीं है, वह राज्य के लोगों को दस गारंटी देकर लुभाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और अब हिमाचल की जनता की बारी है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष से अधिक का समय कोरोना महामारी से प्रभावित रहा, इसलिए पूरे पांच साल तक राज्य का भरपूर विकास सुनिश्चित करने के लिए जनता भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए समर्थन दें।मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये के मेडिकल डिवाइस पार्क को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गांव खरोटा गुरदासपुरा एवं इसके साथ लगते गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 3.76 करोड़ रुपये तथा कैलारांवाली बस्तियों एवं गांवों के समूह के लिए 79 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का शुभारम्भ किया। उन्होंने नाबार्ड के अन्तर्गत कुंजहाल मुस्लिम बस्ती दस्सोमाजरा के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं, बद्दी में 75 लाख रुपये की लागत के तहसील कल्याण कार्यालय भवन, बद्दी में 4.20 करोड़ रुपये की लागत केे मॉडल करियर सेंटर भवन, साई तथा घरेड़ में 50-50 लाख रुपये की लागत के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों, बनबीरपुर खड्ड पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, रत्ता खड्ड के ऊपर गांव अक्कांवली के लिए 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सम्पर्क सड़क तथा बद्दी में किशनपुरा तहसील में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस क्वार्टरों का शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल शक्ति विभाग ट्यूबवेल उपमण्डल बद्दी में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने ग्राम पंचायत किशनपुरा में सिरसा खड्ड के ऊपर 3.79 करोड़ रुपये की लागत से मलकुमाजरा चुनाड़ी पुल तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बेरीवाला-बघानिया पुल की आधारशिला रखी। 8.60 करोड़ रुपये की इन विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक आम परिवार से संबंध रखते हैं और गरीबों व कमजोर वर्गों की विकासात्मक ज़रूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आरम्भ की गई सभी नीतियों और कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है। उन्होंने राज्य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन नीतियों व कार्यक्रमों से आम आदमी और सबसे निचले स्तर पर रहने वाले व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दून के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में दून विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से राज्य के लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने इस अवसर पर दून क्षेत्र की विकासात्मक मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। -

गणेशोत्सव मेले में दर्दनाक हादसाः झूले में करंट आने से 12 साल के बच्चे की मौत, 3 साल का बच्चा घायल
नई दिल्लीः नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में झूला झूल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में ले लिया है।
करंट की चपेट में आए दो मासूम
बीटा-2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिरौंडी गांव में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र का 12 साल का बेटा हर्षित अपने पड़ोस में रहने वाली महिला आरोही और उसके बच्चे के साथ वीरवार की रात सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में मेला देखने गया था। इसी दौरान झूले में झूलने के बाद उतरते समय हर्षित और आरोही के तीन साल के बेटे प्रियांश करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जिसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियांश की हालत नाजुक बनी हुई है।
3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मेला संचालक चंद्रशेखर गर्ग, अंकित जैन, राजीव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
-

पंजाबः निहंग की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने
लुधियानाः दोराहा में निहंग सिंह के हत्या मामले की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने 2 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने ही गुरमेल का कत्ल किया था। ये दोनों पहले भी गुरमेल सिंह के पास आते रहते थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक गुरमेल सिंह 9-10 वर्ष से दोराहा मिल्ट्री कैंप नजदीक झोपड़ी में देग पानी (घोटा) बेचने का काम करता था। गुरमेल के पास देग पानी पीने के लिए उसके जत्थे के निहंग सिंह आते रहते थे।
पुलिस के दिए बयान में बलविंदर सिंह ने कहा कि नाभा का रहने वाला गुरमेल सिंह पहले उसी के पास ही रहता था। रात के समय वह पुल के नीचे बनी झोपड़ी में सो जाता था। 31 अगस्त सुबह 9 बजे उसकी झोपड़ी में दो निहंग सिंह आए। दोनों आरोपी सारा दिन गुरमेल सिंह के पास उसकी झोपड़ी में बैठे रहे और बातचीत करते रहे। देर शाम दोनों आरोपियों ने घोटा पी लिया। कुछ देर बाद गुरमेल सिंह ने उन्हें वहां से जाने को कहा, लेकिन आरोपी इस जिद पर अड़ गए कि वह वहीं रुकेंगे। इस कारण गुरमेल सिंह की आरोपी से झड़प हो गई। इस दौरान उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह गोरा निवासी थाना चन्नावंड जिला गंगा नगर राजस्थान और कुलदीप सिंह निवासी खन्ना, लुधियाना के रूप में हुई है।
बलविंदर सिंह ने कहा कि 1 सितंबर की सुबह जब हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पी उनके घर आया तो उसने बताया कि किसी ने गुरमेल सिंह को मौत के घाट उतार दिया है। गुरमेल ने आरोपियों को सिर्फ इतना कहा था कि वह बेवजह उसकी झौपड़ी के पास न रुके। इस बात से गुस्साए दोनों निहंगों ने गुरमेल को मार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गरेवाल ढाबा मेन हाईवे सर्विस रोड दोराहा से काबू किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
-

पंजाब की लड़की ने बढ़ाया मान, टोरंटो विश्वविद्यालय से मिली 1.11 करोड़ की Scholarship
लुधियानाः शहर की बेटी ने एक बार फिर से मान बढ़ाया है। रुहबानी कौर टोरंटो यूनिवर्सिटी से 1 करोड़ 11 लाख रुपए की स्कॉलरशिप हासिल करने में सफल रही है। बीसीएम आर्य स्कूल की पूर्व स्टूडेंट और इसी बार 12वीं क्लियर करने वाली रुहबानी ने शहर-राज्य का नाम चमकाया है। उसने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.2 फीसदी अंक हासिल किए। यही नहीं वो स्कूल में होने वाली एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही।
उसने बताया कि उसने 2 साल पहले इंटरनेशनल स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया था। इसमें उसे पता चला कि सिर्फ ग्रेड्स ही नहीं एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज, इंटर्नशिप भी स्कॉलरशिप के लिए बेहद जरूरी हैं। उसकी कजिन भी 100 फीसदी स्कॉलरशिप हासिल करने में सफल रही थी। लीडरशिप स्कूल कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी और स्कूल में हाऊस कैप्टन के रूप में उनकी भूमिका के माध्यम से रूहबानी ने एक कुल पोर्टफोलियो तैयार किया। जिसने उन्हें अन्य आवेदकों से अलग साबित किया। उन्होंने स्कूल पत्रिका और स्कूल से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए भी लिखा।
वह कई संगठनों के साथ इंटर्नशिप कर चुकी हैं और वर्तमान में एक गैर-लाभकारी अभियान में मानव संसाधन प्रमुख के रूप में काम कर रही हैं जो पंजाब के ग्रामीण छात्रों को पढ़ाई के माध्यम से ज्ञान के साथ-साथ सशक्तिकरण भी देता है। उन्होंने कई कार्यशालाओं में एक छात्र के रूप में अपने व्यक्तिगत ब्रांड का निर्माण के बारे में बात की है। स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. परमजीत कौर ने रूहबानी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके ईमानदार प्रयासों की सराहना की।
-

जालंधरः एक्शन में आए डीसी, विधायक निधि पर हर वार्ड से मांगी रिपोर्ट, 15 दिन में सौंपने के आदेश
जालंधर/वरुणः महानगर में डीसी नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। सरकार के आदेश पर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सभी खंड ब्लाक अधिकारियों नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों को कमेटियां गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए पार्षद को भी दी गई हिदायतें
दरअसल, सरकार ने पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई विधायक निधियों का हिसाब मांगना शरु कर दिया है। सरकार ने विधायक निधि का कितना सदुपयोग या फिर दुरुपयोग हुआ है इसकी सारी रिपोर्ट तलब की है। नगर निगम, परिषदों और पंचायत स्तर पर अधीक्षण अभियंता (SE) की चेयरमैनशिप में कमेटिया गठित करने के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों में जिस वार्ड में विधायक निधि के पैसे लगे हैं उस संबंधित वार्ड के पार्षद को भी कमेटी में बतौर सदस्य लेने के लिए हिदायतें दी गई हैं।

पिछले 5 सालों में जारी ग्रांट की कमेटी करेगी जांच
बता दें कि पिछले पांच साल के दौरान पूरे जिले में विभिन्न कार्यों के लिए 499 अलग-अलग सोसायटियों को 106213 रुपये की ग्रांट जारी की गई। जबकि जिला जालंधर में 17741040 लाख रुपये 591 लाभार्थियों को मकान के लिए जारी किए गए हैं। अब इस सारे पैसे की कमेटी जांच करेगी कि यह धरातल पर जिन कामों के लिए जारी हुआ था वहां पर लगा भी है या नहीं।
पत्र में कहा गया है कि जालंधर शहर में विभिन्न वार्डों में खर्च हुई विधायक निधि की सारी जांच नगर निगम की कमेटी करेगी। जबकि नगर निगम की हद में मकानों के लिए जारी की गई ग्रांट की जांच उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा, जो भी कमेटियां बनाई जाएंगी वह विधायक निधि से हुए कार्यों का यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट, बिल इत्यादि सभी आंकड़ा विभाग के पास जमा करवाएंगे।
-

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम: सत्ती
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गत दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
समारोह में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने बताया कि हर छात्र में कोई न कोई विशेष गुण अवश्य होते हैं। कोई शैक्षणिक तौर पर सुदृढ़ होते हैं तो कोई खेलकूद, गीत-संगीत, नृत्य सहित अन्य कलाओं में पारंगत होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से छात्रों को जीवन में सफलता अर्जित करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट छात्रों को उनके माता-पिता व अन्यों के समक्ष जब पुरस्कृत किया जाता है तो इन विद्यार्थियों का सम्मान बढ़ता है तो वहीं अन्य छात्रों को भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

सत्ती ने बताया कि संतोषगढ़ स्कूल के वर्तमान भवन के स्थान पर एक नया भवन बनाया जाएगा जिसका निर्माण ऊना के ब्वायज स्कूल की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया स्कूल के भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेलों के मैट, खेल सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने संतोषगढ़ में ब्वॉयज स्कूल में कुश्ती के मैट और गर्ल्स स्कूल में कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा लगभग पौने दो करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है जहां ओपर एयर जिम स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, सह प्रभारी भाजपा शहरी इकाई शादी लाल, उपाध्यक्ष ऊना मंडल परमेश शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा शहरी इकाई बलराम चब्बा व राजीव कौंडल, महामंत्री भाजपा शहरी इकाई महेश चब्बा, सचिव बुधराम, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य उपेन्द्र सिंह राणा, महिला मोर्चा ऊना मंडल की अध्यक्षा रीना शर्मा, अध्यक्षा भाजपा शहरी इकाई संतोषगढ़ राजविन्द्र कौर, अध्यक्ष किसाना मोर्चा संतोषगढ़ विजय सैणी, अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित कौशल, रजत चब्बा, चंदन कौशल, अमरजीत सिंह तथा आदित्य शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
-

स्वीप के तहत आईएसबीटी ऊना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय ऊना के छात्राओं ने आईएसबीटी ऊना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में 18 व 19 वर्ष के व्यक्तियों को गीत-संगीत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में वोटर कार्ड लिस्ट में अपने आपको पंजीकृत करवाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को वोट डालने का महत्व, ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना व बिना किसी प्रलोभन से अपने मत का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर, 2022 तक जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे अपना वोट अपने नजदीकी पाठशाला में बनवा सकते हैं।
-

पंजाबः इस राज्य से भारी मात्रा में हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी
चंडीगढ़ : पंजाब में क्राइम पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार पकड़ने में सफलता है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के खारगांव से 55 पिस्तौल बरामद किए है और इसके साथ ही दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
डीजीपी ने कहा पंजाब पुलिस पंजाब से नशा और हथियारों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अभी भी पुलिस की टीम वहां मौजूद है और ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार पंजाब को नशा और क्राइम फ्री बनाने के लिए हम जहां से हथियार और नशा आता है उस जगह जा कर उसे जड़ से खत्म कर रहे है। डीजीपी ने कहा कि बहुत जल्द पंजाब ड्रग और क्राइम फ्री होगा।
-

पंजाबः चर्च में मूर्ति तोड़ने के मामले में SIT का किया गठन
चंडीगढ़ : तरनतारन में चर्च में मूर्ति तोड़ने के मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने जांच के आदेश जारी किए हुए है। वहीं सीएम मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर निदेशक ब्यूरो (बीओआई) बी चंद्रशेखर ने प्रभावी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) फिरोजपुर रेंज करेंगे। एसएसपी तरनतारन और एसपी इस जांच में शामिल हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एसआईटी इस मामले की दिन-प्रतिदिन जांच करेगी और जल्द से जल्द सक्षम अदालत में अंतिम रिपोर्ट जमा करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी मामले की जांच में सहायता के लिए किसी अन्य अधिकारी को भी शामिल कर सकती है। डीजीपी ने दोहराया कि पंजाब पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि तरनतारन जिले के गांव ठाकरपुरा में एक चर्च में अज्ञात लोगों द्वारा मूर्ति तोड़ी गई और अज्ञात लोगों ने जाते समय वहां पर खड़ी कार को आग लगा दी थी।
-

पंजाबः एक्शन में एक्साइज विभाग, अब इस जिलें से भारी मात्रा में की लाहन बरामद
लुधियाना : पंजाब में अवैध शराब पर नकेल कसते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में एक्साइज डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35000 लीटर ENA बरामद की थी। जिसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके बाद अब एक्साइज डिपार्टमेंट ने लुधियाना से भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की मंगलवार को हुई बैठक के बाद हरकत में आए एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लुधियाना में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन सर्च करते हुए 145000 लीटर लाहन बरामद की है। एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से चलाया गया यह सर्च ऑपरेशन ड्रोन की मदद से किया गया।