7.53 ग्राम चिट्टे सहित चार काबू

ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को उस समय सफलता मिली जब बीती रात  पुलिस थाना मैहतपुर के   पुलिस कर्मचारियों ने यातायात चैकिंग के दौरान मैहतपुर भटोली रोड़ पर चार कार सवार लोगों को 7.53 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस चौकी के मुलाजिमों ने भटौली रोड पर कार संख्या ( पी0बी0 74बी-3399) जोकि बड़ी तेज रफतारी से आई तो पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका परंतु कार चालक पुलिस पार्टी को सामने देखकर घबरा गया व कार सहित पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से काबू किया व तलाशी लेने पर 7.53 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान कार चालक रिदमजोत सिंह  निवासी अजौली मोड़ जिला रोपड़ पंजाब व साथ बैठे व्यक्ति कुन्दन लाल  निवासी इन्दिरा नगर नंगल, जिला रोपड़ पंजाब, शिवम  निवासी बसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 व सुनील कुमार  निवासी प्रीत नगर नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन कुमार धीमान ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही  है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *