Blog

  • जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

    जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई तथा सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। निर्वाचन अधिकारी चिंतपुणी विधानसभा क्षेत्र डॉ मदन कुमार ने बताया कि चिंतपुर्णी विस से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुदर्शन सिंह बबलू विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह को 4854 मतों से हराया। सुदर्शन सिंह बबलू को 32712 मत प्राप्त हुए जबकि बलबीर सिंह को 27854 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार वीरेन्द्र कुमार को 226 मत, आम आदमी पार्टी के रामपाल को 767 मत, आजाद उम्मीदवार केवल कुमार को 158 मत तथा नोटा के पक्ष में 355 मत पड़े। निर्वाचन अधिकारी गगरेट विधानसभा क्षेत्र सोमिल गौतम ने बताया कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा विजयी रहे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश ठाकुर को 15685 मतों से हराया।

    चैतन्य शर्मा को 40767 जबकि राजेश शर्मा को 25082 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लेखराज कतनोरिया को 97, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोहर लाल डढवाल को 145 मत, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर सिंह को 45, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार विनोद डढवाल को 125 मत तथा नोटा के पक्ष में 404 मत पड़े।

    निर्वाचन अधिकारी हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास शर्मा ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश अग्निहोत्री विजयी रहे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राम कुमार को 9148 मतों से हराया। मुकेश अग्निहोत्री को 38652 मत जबकि राम कुमार को 29504 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाज पाटी के नरेश कुमार को 636, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्वनी कुमार राणा को 290, आम आदमी पार्टी के रविन्द्र पाल सिंह मान को 601 तथा नोटा के पक्ष में 175 मत पड़े। 

    निर्वाचन अधिकारी ऊना विधानसभा क्षेत्र डॉ निधि पटेल ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतपाल सिंह सत्ती विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस पाटी के उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा को 1736 मतों से हराया। सतपाल िंसह सत्ती को 33974 मत जबकि सतपाल सिंह रायजादा को 32238 मत पड़े। इसके अलावा बीएसपी के उम्मीदवार रमेश चंद को 341, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजीव गौतम को 737, आजाद उम्मीदवार कमल कुमार व चंद्रमोहन को क्रमशः 162 व 185 मत तथा नोटा के पक्ष में 240 मत पड़े।
    निर्वाचन अधिकारी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र योगराज धीमान ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार विजयी रहे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र कंवर को 7579 मतों से हराया। देवेन्द्र कुमार को 36636 तथा वीरेन्द्र कंवर को 29057 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मनकोटिया को 596, आजाद उम्मीदवार कैप्टन जयदयाल सिंह पाल को 141 तथा नोटा के पक्ष में 378 मत पड़े।
  • हिमाचल चुनावः सभी सीटों पर AAP की जमानत हुई जब्त

    हिमाचल चुनावः सभी सीटों पर AAP की जमानत हुई जब्त

    हिमाचल/सुशील पडिंतः विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। यानी, हर चुनाव की तरह इस बार भी सत्ता बदली है। राज्य की 68 सीटों पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 40 सीटें जीत चुकी है।

    वहीं, भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। 2017 के मुकाबले उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। एमसीडी चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया। इधर, कांग्रेस ने नए सरकार के गठन के लिए चंडीगढ़ में निर्वाचित विधायकों की कल बैठक बुलाई है। वहीं आप के सभी 68 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

    चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 5 सीटों पर आगे चल रही है। इधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 18 सीटों पर जीत मिली है। इसके साथ ही 7 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में 56 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं। वहीं 5 बजे तक के वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 43.90 फीसदी, बीजेपी को 42.99 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 1.10 फीसदी वोट मिले हैं। 

    बता दें कि सोमवार को ही बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने दावा किया था कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य की सभी 68 सीट पर जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, “पर्वतीय राज्य के लोग ‘रिवाज बदल देंगे, लेकिन राज नहीं।”

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े चली गोलियां, 2 व्यक्ति घायल

    पंजाबः दिन-दिहाड़े चली गोलियां, 2 व्यक्ति घायल

    बठिंडाः जिले के संतपुरा रोड पर दिन दिहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावरों ने 2 व्यक्तियों पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों को जांघ और पांव में गोली लगी है। वारदात की सूचना पर सहारा जन सेवा टीम के विक्की कुमार और नौजवान वैलफेयर सोसाइटी ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घायलों की पहचान बठिंडा के जनता नगर निवासी गग्गू (30) और हरमिंदर के रूप में हुई है। वहीं, वारदात की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौका-ए-वारदात की जांच की। इसके बाद पुलिसकर्मी घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।

  • मैच के दोरान लहुलूहान हुआ खिलाड़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल

    मैच के दोरान लहुलूहान हुआ खिलाड़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल

    नई दिल्ली: लंका प्रीमियर लीग में 7 दिसंबर को खेले गए मैच में श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ हादसा हो गया । श्रीलंकाई के क्रिकेटर चामिका करूणारत्ने के साथ मैदान पर हादसा हो गया। जिसके चलते उन्हें मैच के बीच में अस्पताल जाना पड़ा। इस मैच में चामिका कैच लपकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कैच पकड़ते समय वह इतनी बुरी तरह से जख्मी हुए, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर पता चला कि, कैच के चक्कर में उनके आगे के 4 दांत टूट गए हैं। 

    दरअसल, गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फाल्कन के बीच में मैच खेला जा रहा था। इस मैच में चामिका करूणारत्ने कैंडी फाल्कन की टीम का हिस्सा थे।  गॉल ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी की। गॉल ग्लैडिएटर्स की पारी का चौथा ओवर ब्रेथवेट डालने आए। उनकी पहली ही गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े नुवाइंडु फर्नांडो ने शॉट खेला और बॉल हवा में चली गई। इसी कैच को लपकने में चामिका चोटिल हो गए। 

    जानकारी के अनुसार, चामिका को तत्काल सर्जरी के लिए गॉल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, वो लंका प्रीमियर लीग के कैंडी स्टेज से टीम के लिए उपलब्ध हो सकंगे।

  • जालंधरः दिन दिहाड़े Goddamn Kitchen पर तेजधार हथियारों से युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधरः दिन दिहाड़े Goddamn Kitchen पर तेजधार हथियारों से युवकों ने किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः महानगर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में दिन दिहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां Goddamn Kitchen पर तेजधार हथियारों से युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टिवा पर सवार आए युवकों ने तेजधार हथियारों से दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि युवकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः ट्रक और पुलिस गाड़ी की भयानक टक्कर, दो अधिकारी घायल

    जालंधरः ट्रक और पुलिस गाड़ी की भयानक टक्कर, दो अधिकारी घायल

    जालंधर/वरुण : पठानकोट से जालंधर की ओर आ रहे एक ट्रक की पुलिस की गाड़ी के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में पुलिस की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार में दो डीएसपी सवार थे। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मकसूदा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • दर्दनाक : मौत बनकर आई बेकाबू बस, तीन की हुई मौके पर मौत

    दर्दनाक : मौत बनकर आई बेकाबू बस, तीन की हुई मौके पर मौत

    जयपुर: राजस्थान के जयपुर में बेकाबू बस की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां बेकाबू बस ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना की वजह से महला-जोबनेर राजमार्ग पर लंबा जाम लगा गया। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने के लगातार प्रयास कर रहा है।

    दरअसल हादसा जयपुर के जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड़ के पास हुआ. हादसे की सूचना पर घटनास्थल पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार है गया था। वहीं दुर्घटना की वजह से महला-जोबनेर राजमार्ग पर लंबा जाम लगा गया। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

  • नकोदर गोलीकांडः व्यापारी के मर्डर की इस गैंग ने ली जिम्मेवारी, शेयर की पोस्ट

    नकोदर गोलीकांडः व्यापारी के मर्डर की इस गैंग ने ली जिम्मेवारी, शेयर की पोस्ट

    पोस्ट में लिखा हमने पहले समझाया था, अब निकाल दी हवा

    जालंधर/वरुणः नकोदर में बीती रात कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में व्यापारी के गनमैन मनदीप सिंह की भी आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ली है। सपंत नेहरा ने पोस्ट में लिखा है कि टीमी चावला का कत्ल मैंने करवाया है। इसको हमले पहले समझाया था। लेकिन यह पुलिस की सिक्योरिटी लेकर हवा में आ गया था। मैंने निकाल दी हवा। आगे सपंत ने लिखा है कि और जिन्हें हमने धमकी दी हुई है उन्हें भी पैसे देने पड़ेगे, चाहे सिक्योरिटी ले लो। जल्द ही 2-3 का नंबर और है। ये मर्डर उनके लिए वार्निंग है, लेकिन नेहरा बठिंडा जेल, पवन नेहरा, मर्डर टीमी चावला, लंडा हरिके, गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप करके शेयर किया है।

  • बॉलीवुड से आ रही बुरी खबर, इस टैलेंटेड एक्टर्स की मां का हुआ निधन

    बॉलीवुड से आ रही बुरी खबर, इस टैलेंटेड एक्टर्स की मां का हुआ निधन

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है. लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार यानी आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में एक्टर की मां गीता देवी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र  80 साल थी।

    दिल्ली में चल रहा था इलाज

    जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का बीमारी की वजह कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते में गीता देवी की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में भी इलाज के लिए लाया गया था। हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी भी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

    अशोक पंडित ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया

    वहीं मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है।  मनोज बाजयेपी भी टूट गए हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मनोज की मां के निधन की सूचना अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट किया है,” मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति!” 

  • हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    AAP अभी तक नहीं खोल पाई खाता

    हिमाचल: कांग्रेस पार्टी ने अब तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। बीजेपी के 11 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को हार हासिल हुई है। 

    इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनावी नतीजों पर कहा- हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। राज्य के विकास के लिए हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।