Blog

  • नालागढ़ में बने नए बस स्टैंड में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की उठ रही है मांग, देखें वीडियो

    नालागढ़ में बने नए बस स्टैंड में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की उठ रही है मांग, देखें वीडियो

    बस स्टैंड में बेवजह घूमने वालो पर रखी जा सकती है नजर 

    बददी/सचिन बैंसल : नालागढ़ में बने नए बस अड्डे में सीसी टीवी लगवाने की लोग मांग कर रहे है उन्होंने कहा की बस अड्डे में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते है इसलिए बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए

    अड्डा इंचार्ज राजेश ने बताया की बस अड्डे में युवक बेवजह मोटरसाइकिल गुमाते रहते है और कुछ छात्र छात्राएं बस अड्डे के छतों पर बेवजह घूमते रहते है इन सभी पर अंकुश लगाने के लिए बस अड्डे के सीसीटीवी कैमरों की बहुत जरूरत है उन्होंने कहा की नालागढ़ में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बस अड्डे में कम से कम चार से पांच कैमरे यहां लगने चाहिए

    नालागढ़ परिषद के पूर्व प्रधान व वर्तमान पार्षद महेश गौतम ने कहा की जब स्कूल कॉलेज की छूटी होती है तो बस अड्डे के युवक बेवजह घूमते नजर आते है इसलिए कोई भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे वहां लगाने चाहिए उन्होंने कहा की वह इस बारे के डीएसपी नालागढ़ से भी मिलेंगे और बस अड्डे में जल्द से जल्द कमरे लगवाए जायेंगे

    थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया की स्कूल कॉलेज की छुट्टियों के समय पुलिस महिला कर्मचारी व पुलिस जवान समय समय पर घूमते रहते है परंतु फिर भी बस अड्डे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए एचआरटीसी में बात की जाएगी और जल्द ही कमरे लगवाए जायेंगे उन्होंने लोगो से भी अपील करी की वे अपने घरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं की स्टूडेंट लापता

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं की स्टूडेंट लापता

    स्कूल बैग से हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब में लड़कियों के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला जालंधर के कांशी नगर से सामने आया है। दरअसल, कांशीनगर में रहने वाली 10वीं की एक छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लापता छात्रा अपना स्कूल बैग भी घर पर छोड़ गई थी, जिसकी कॉपी में एक लड़के का नंबर मिला है। पहले तो छात्रा के परिजन खुद ही लड़की की तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने कॉपी में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। लड़के ने कहा कि वह 8 महीनों से लड़की से बात कर रहा था। लेकिन उसकी बेटी उसके साथ नहीं है।

    इस मामले को लेकर लड़की के माता-पिता ने जालंधर थाना भार्गव कैंप में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांशी नगर में रहने वाली लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कोट सादिक के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह 30 नवंबर की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। वह स्कूल गया तो पता चला कि उसकी बेटी स्कूल नहीं आई। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

    हालांकि, छात्रा का स्कूल बैग घर पर ही था। उसके स्कूल बैग में एक कॉपी मिली जिसमें लिखा मोबाइल नंबर मिला। इतना ही नहीं घर पर छात्रा का मोबाइल फोन भी मिला, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था। परिजनों ने उस नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले युवक ने अपना नाम इंदर बताया, जोकि बटाला का रहने वाला था।

    लड़के ने स्वीकार किया कि वह 8 महीने से लड़की से बात कर रहा था, लेकिन वह उसके साथ नहीं है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि लड़का झूठ बोल रहा है और वही उनकी बेटी को उठा कर ले गया है। परिजनों की शिकायत के अनुसार थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने इंदर के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः थाने पर हुए हमले में पुलिस ने कई संदिग्धों को किया राउंडअप 

    पंजाबः थाने पर हुए हमले में पुलिस ने कई संदिग्धों को किया राउंडअप 

    तरनतारन : जिले के अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली थाने पर रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। थाना सरहाली को रॉकेट लांचर के साथ निशाना बनाते हुए हमला किया गया। इस हमले के बाद डीजीपी गौरव यादव भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 7 संदिग्धों को राउंडअप किया है और उनसे बारीकी से पूछताछ की जा रही है। 

    वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि लांचर को रिकवर कर दिया गया है। बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर आरपीजी का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। यह मिलिट्री ग्रेड हार्डवेयर है जो बॉर्डर के जरिए भेजा होने की संभावना है। इसमें कोई शक नहीं है कि इसमें पाकिस्तान की साजिश है।

    दूसरी ओर हमले की आंतकी पन्नू ने जिम्मेदारी ली है। पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है। पन्नू विदेश में कहीं रहता है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।

  • अनोखी शादी: दूल्हे ने दुल्हन को दिया एसा गिफ्ट, देखकर झूम उठी दुल्हन

    अनोखी शादी: दूल्हे ने दुल्हन को दिया एसा गिफ्ट, देखकर झूम उठी दुल्हन

    नई दिल्ली: शादी-विवाह में गिफ्ट देना तो एक रिवाज होता है। केवल मेहमान ही एक-दूसरे को नहीं, दूल्हे-दुल्हन भी इस मौके पर अपने जीवनसाथी को यादगार उपहार देते हैं। पाकिस्तान में भी उपहार देने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तान में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को सोने का कंगन या गले का हार नहीं, बल्कि गधे का उपहार दिया है। जी हां, पाकिस्तान के यूट्यूबर अजलान शाह ने अपनी शादी में पत्नी वारिशा को एक गधे का बच्चा गिफ्ट किया है। उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसकी वजह भी बताई है.

    खुद को वीडियो क्रिएटर और पशु प्रेमी बताने वाले पाकिस्तानी अजलान शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी दुल्हन को शादी में गधे का बच्चा गिफ्ट किया। अजलान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी दुल्हन को गधा गिफ्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और इस अनोखे गिफ्ट की खूब चर्चा भी हो रही है।

    वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं, ‘अब सवाल यह कि गधा ही क्यों, क्योंकि आपको पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और सबसे लविंग एनिमल है.’ इसके बाद वीडियो में वारिशा नामक दुल्हन कहती नजर आती हैं कि मैं तुम्हें केवल गधा नहीं रहने दूंगी। इंस्टाग्राम वीडियो में अजलान कहते हैं, ‘देखो मुझे जानवर बहुत पसंद हैं. चाहे लोग जो भी बोले, गधा मेरा स्प्रिट एनिमल है. ठीक है, आई लव डंकीज. और हां, यह गिफ्ट है मेरी तरफ से वारिशा के लिए. और कोई प्लीज इस पर मजाक मत बनाना.’ यह रिसेप्शन के दिन का वीडियो बताया जा रहा है।

  • जालंधरः Parminder Hospital में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः Parminder Hospital में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के लंबा पिंड चौक के पास स्थित परमिंदर अस्पताल में मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मरीज की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टर की गैर मौजूदगी के कारण उनकी मरीज की मौत हुई है। मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी गांव रेरू के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले अपने मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया था और दो दिन से डॉक्टर बिना बताए कहीं चले गए। हालांकि जो काम डॉक्टर का था।

    परिजनों का कहना है कि अस्पताल का काम वहां पर नर्स कर रही थी। जिसके चलते उनके मरीज का सही ढंग से इलाज ना किए जाने के कारण मौत हो गई। मृतक के परिवारिक सदस्यों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ की तरफ से उनके साथ बदतमीजी भी की गई और परिजनों ने कहा कि उन्हें लगता है कि स्टाफ मेंबर नशे की हालत में था। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल के स्टाफ मेंबर को अपने साथ ले गई और मामले की जांच में जुट गई है। 

    वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की स्टाफ मेंबरों ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिवार को बता दिया था कि डॉक्टर कहीं बाहर जा रहे है लेकिन पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया था कि वह कई सालों से इलाज इन्हीं डॉक्टर के पास करवा रही है और अब भी यही से इलाज करवाएंगे।

  • सड़क पर मिले दो युवकों का शव, माहोल तनावपुर्ण

    सड़क पर मिले दो युवकों का शव, माहोल तनावपुर्ण

    गुमला: झारखण्ड के गुमला जिले के बसिया थाना स्थित कलिगा गांव की मुख्य सड़क पर दो युवकों के शव मिलने के बाद हंगामा हो गया। ग्रमाणों ने गुस्सा में आकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार, डुमरटोली निवासी शेख दिलशाद उर्फ जेरकू और किंदिरकेला गांव के अफसर खान  का शव मिले। वहीं सड़क पर बाइक भी मिली है। दोनों बाइक से जा रहे थे। शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों का कहना है कि ये सड़क दुर्घटना नहीं है। लोगों ने कलिगा के समीप राउरकेला-राँची मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर शव उठाने के लिए पुलिस गयी थी, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। प्रशासन के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक दिया।

    सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक की सड़क हादसे से मौत नहीं हुई है,बल्कि बीच सड़क पर दोनों की हत्या की गयी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवकों की किसी तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं, बाइक की टंकी को भी छेद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर तनाव का माहोल बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर तनाव को नियंत्रण में करने का प्रयास जरूर किया।

  • पंजाबः बर्थडे से एक दिन पहले व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

    पंजाबः बर्थडे से एक दिन पहले व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या

    लुधियानाः जिले में सफाई कर्मचारी व्यक्ति द्वारा फंदा लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मतृक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। नीरज नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। बताया जा रहा है कि नीरज का एक दिन बाद ही जन्मदिन था। मृतक के चाचा का आरोप है कि कोई लड़की उसके भतेजे को बार-बार कॉल करके तंग परेशान करती थी। उसी के कारण उसने मौत को गले लगाया है। मरने वाले के मोबाइल में भी आखरी कॉल उसी लड़की की है।

    घटना थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाका हबीब गंज की है। नीरज का कमरे में फंदा से लटकता शव देख पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचा लोगों को इकट्‌ठे किया। लोगों की मदद से परिवार सदस्य नीरज को सीएमसी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। मरने वाले नीरज के चाचा मोनू ने बताया कि उनका भतीजा शादीशुदा है।

    उसने एक साल पहले लव मैरिज की थी। उसका एक बच्चा भी है। चाचा मोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नीरज परेशान था। एक लड़की उसे कॉल करती रहती थी। इस वजह से वह काफी मानसिक परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम को बाकी परिवार वाले जब छत पर बैठे हुए थे। तब नीरज ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी बारात की कार , 2 की मौत

    कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी बारात की कार , 2 की मौत

    बाड़मेर: राजस्थान के जोधपुर संभाग में लगातार दूसरे दिन एक और शादी समारोह में बड़ा हादसा गया। यह दूसरा हादसा जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके में शुक्रवार को हुआ। यहां बारात लेकर जा रही एक कार रास्ते में आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और वह पांच-छह पलटी खा गई। इस कार में सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले गुरुवार को जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह में बारात रवाना होने वाली थी और वहां गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया था। उस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

    पुलिस के अनुसार बाड़मेर जिले में यह हादसा बाड़मेर-चौहटन हाईवे पर शुक्रवार को हुआ। बाड़मेर सदर थाना इलाके में नीमड़ी के पास में बारात की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पांच-छह पलटी खा गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 2 बारातियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात शादी के बाद वापस लौट रही थी।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई मय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि बारात की इस कार में 6 लोग सवार थे. कार की स्पीड ज्यादा थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आलमसर के रहने वाले थे। कार का चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

  • मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए हिमाचल में दंगल, सुक्खू ने दिखाई ताकत

    मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए हिमाचल में दंगल, सुक्खू ने दिखाई ताकत

     प्रतिभा रेस से बाहर! विक्रमादित्य को मिलेगा बड़ा पद

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल में लोगों ने अपना रिवाज कायम रखते हुए सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंप दी है। अब कांग्रेस में सीएम की कुर्सी के लिए दंगल ते होता जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को पूरा दिन माथापच्ची करने के बाद सीएम का फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है पर ये दंगल अभी रुकने वाला नहीं है।

    हर किसी के मन में आज के समय में एक ही सवाल है कि आखिर हिमाचल का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कल शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई। इसमें फैसला लिया गया कि पार्टी अलाकमान ही अंतिम निर्णय लेगा। हालांकि, पहाड़ी राज्य में सीएम पद के लिए शक्ति प्रदर्शन का दौर अभी तक जारी है।

    शुक्रवार को विधायक दल की बैठक से ठीक पहले नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के 21 विधायकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की और शिमला रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा की। इस घटना को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

    वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के अऩुसार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को सीएम की रेस से बाहर कर दिया गया है, जिनकी अगुआई में कांग्रेस हिमाचल में चुनाव लड़ी। कांग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केवल तीन नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और राजिंदर राणा हैं। मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा। सूत्रों का कहना है कि आलाकमान को लगता है कि अगर प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो दो उपचुनाव कराने होंगे। एक लोकसभा का और दूसरा विधान सभा का, जो पार्टी नहीं करवाएगी। सूत्रों ने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में उच्च पद दिया जा सकता है।

    ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस मंडी की 10 में से 9 सीटों पर हार गई है। ऐसे में तुरंत उपचुनाव कराना उचित नहीं होगा। कहीं न कहीं चुनाव जीतकर जो माहौल बनाया गया है वह बिगड़ सकता है। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में एक उच्च पद देकर प्रतिभा सिंह को मनाया जा सकता है।

  • पंजाबः थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले की इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    पंजाबः थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमले की इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    लतीफपुरा में बसे परिवारों को बेघर करने को लेकर सीएम मान को दी चेतावनी 

    तरनतारनः जिले के अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली थाने पर रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। थाना सरहाली को रॉकेट लांचर के साथ निशाना बनाते हुए हमला किया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ चौकी या पुलिस बूथ के शीशे टूटे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एक तरफ इसे आतंकी हमला कहा, वहीं दूसरी तरफ आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया।

    आतंकियों के मंसूबों पर तब पानी फिरा जब उनके द्वारा फेंका गया ग्रेनेड फटा ही नहीं। बूथ को सील कर दिया गया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है।  पुलिस ने बताया कि रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक जवान सरहाली थाने से बाहर निकले, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के वक्त मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस बूथ (सांझ केंद्र) भी बंद पड़ा था। जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं। सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वॉयस नोट भेज इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    पन्नू का कहना है कि जालंधर के लतीफपुरा में 1947 में पाकिस्तान से आकर बसे परिवारों को पंजाब सरकार ने बेघर किया है। यह उसी का बदला है। पन्नू विदेश में कहीं रहता है। पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की राह पर चलने वालों को उन्हीं के पास भिजवा दिया जाएगा। अगर हिम्मत है तो आज तरनतारन का पुल लांघ कर दिखाओ, रिफ्रैंडम के समर्थक इंतजार कर रहे हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब में घर-घर में रॉकेट लॉन्चर और बम पहुंच चुके हैं। यही पंजाब को भारत की हकूमत से आजादी दिलाएंगे।

    वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल पहुंच हालातों का जायजा लिया। गौरव यादव ने आगे कहा कि लांचर को रिकवर कर दिया गया है। बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर आरपीजी का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। यह मिलिट्री ग्रेड हार्डवेयर है जो बॉर्डर के जरिए भेजा होने की संभावना है। इसमें कोई शक नहीं है कि इसमें पाकिस्तान की साजिश है।