Blog

  • धागा कंपनी में लगाया निशुल्क जागरूता शिविर

    धागा कंपनी में लगाया निशुल्क जागरूता शिविर

    कर्मचारियों और अधिकारियों की दी निगम के नियमों की जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी बीमा निगम से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक ने बद्दी की धागा बनाने वाली बिरला कंपनी मे कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों को निगम की कानून अनुपालना, निगम की ओर से कामगारों तथा परिजनों को मिलने वाले हित लाभों जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने आने वाले लेबर कोड़ के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलो को ईएसआईसी अपने पणधारियों और उनके परिजनों के लिए शुरू करने जा रही आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। 

    उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत आपात काल में व्यक्ति की जान बचाने के लिए ईएसआईसी की ओर से मुफ्त टाईअप किसी भी अस्तपाल में सीधे भर्ती कराया जा सकता है। इसके लिए ईएसआई की ओर से मरीज को रैफर कराने की जरूरत नहीं होगी। यह जिम्मेदारी स्वयं प्राईवेट टाईअप अस्पताल तथा निगम के अधिकारियों की है। यदि मरीज सरकारी अस्पताल जैसे पीजीआीई और आजीएमसी शिमला दाखिल कराते है तो एसे में मरीज के लिए एस्टीमेट बना कर ईएसआईसी अस्पताल में प्रस्तुत करने पर उपचार होने वाले खर्च के लिए अग्रिम राशि सीधे अस्पताल भेजी जाएगी। जिससे मरीज को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    उन्होंने बताया कि यदि काम के दौरान ईएसआई के पणधारी को चोट लगती है। उससे होने वाले नुकसान की प्रतिशतता 40 से अधिक है तो निगम की ओर से उसका ईएसआई अंशदान स्वयं जमा कराया जाता है। उसको आजीवन स्थाई पेंशन भी देगा और यदि वह कहीं नौकरी नहीं करता है नियम 60-61 के तहत 120 रुपये प्रति वर्ष जमा कराने पर पणधारी तथा उसके आश्रित ईएसआई संस्थानों से आजीवन उपचार कराने के पात्र होंगे। इस मौके पर बिरला कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा, राम पाल डोगरा, समेत चार दर्जन क र्मचारियों ने भाग लिया।

  • पंजाबः दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में दी फैसले को लेकर चुनौती

    पंजाबः दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में दी फैसले को लेकर चुनौती

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में जेल में बंद हैं। गत सप्ताह दलेर मेहंदी को पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने सजा सुनाई थी। अदालत ने दलेर मेहंदी की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था। मेहंदी ने अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फैसले को चुनौती दे दी है। मेहंदी की याचिका पर हाई कोर्ट जल्द सुनवाई कर सकता है।

    19 साल पुराने मामले में दोषी करार

    बता दें की मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 16 मार्च 2018 को दो साल की सजा सुना दी थी, सजा के इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दे दी थी।

    हाईकोर्ट में रिवीजन पटिशन की दायर 

    चार साल अपील पर चली सुनवाई के बाद एडिशनल सेशन जज ने इसी महीने 14 जुलाई को दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर उन्हें सुनाई गई सजा को बरकरार रखे जाने के आदेश दे दिए थे। अपील खारिज किए जाने के इसी फैसले के खिलाफ अब दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पटिशन दायर कर इसे चुनौती दे दी है और याचिका के हाईकोर्ट में पेंडिंग रहते उन्हें सुनाई गई सजा पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है।

    पटियाला जेल में बंद है दलेर मेहंदी

    दलेर मेहंदी अभी पटियाला जेल में बंद हैं। इसी जेल में रोड रेज मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी सजा काट रहे हैं। बैरक नंबर दस में सिद्धू, दलेर के अलावा तीन अन्य कैदी ही बंद हैं। सिद्धू की तरह दलेर को भी अपने सामान व काम के लिए साथी कैदियों पर निर्भर रहना होगा। दलेर मेहंदी भी जेल का सादा भोजन खा रहे हैं जबकि कैंटीन से सामान लाने के लिए उनका कार्ड तैयार कर दिया गया है। 

  • मेडिकल डिवाईस बनाने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी

    मेडिकल डिवाईस बनाने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी

    बिना लाइसेंस के 1 अक्तूबर के बाद नहीं बना पाएंगे उपकरण 

    बददी/सचिन बैंसल: रोगी के उपयोग में होने वाले सभी उपकरण तैयार करने वाली कंपनियों को अब ड्रग विभाग से लाईसेंस लेना होगा। ड्रग कंट्रोलर ने इस संबंध में एचडीएमए के पदाधिकारियों और उद्योग पतियों के साथ बैठक की। 

    उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाईस  को तैयारकरने के लिए अब ड्रग विभाग से परमिशन लेना जरूरी है।   रोगी के उपचार में सहायक थर्मा मीटर, बैड, कुर्सी, मसाज करने वाली कुर्सी, प्रैशर गैज, सथेटोस्कोप समेत दर्जनों उपकरण केटेगिरी ए और बी में डाल दिया है।

    बीबीएन में ए और बी केटेगिरी में आने वाले उपकरणों की सूची उन्होंने उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर को उपलब्ध कराई है। उन्होंने उपविनदेशक को बताया कि जो भी इस केटेगिरी में उपकरण तैयार करते है, वे ड्रग कंट्रोलर विभाग में पंजीकरण का कर  लाईसेंस ले। एक अक्तूबर के बाद बिना लाईसेंस के कोई भी उद्योग पति उपकरण तैयार नहीं कर पाएगा। बैठक में एचडीएमए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भारत उद्योग संघ के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष चिंरजीव ठाकुर, लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव कांसल, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर, सन्नी कौशल, योगराज, आरके शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर बंसत , अभिषेक समेत दो दर्जन से अधिक उद्योग पतियों ने भाग लिया।

  • जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा।

    अनीता गौतम ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सम्पर्क करें।

  • जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    जिला स्तरीय रोजगार मेले 29 जुलाई को नाहन में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुशल व अकुशल कामगारों का चयन किया जाएगा।

    अनीता गौतम ने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 29 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रातः 10 बजे अपने मूल दस्तावेज़ों सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में कर्मचारियों का चयन करने की इच्छुक जिला की औद्योगिक ईकाईयां जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सम्पर्क करें।

  • आईटीआई बंगाणा में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

    आईटीआई बंगाणा में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से आज आईटीआई  बंगाणा में पौधारोप ण किया गया। यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मानव का यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकड़ियां भी देते हैं।

    उन्होंने कहा कि पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर रहें और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, समाज सेवी कृष्ण कुमार,विशाल भारती शर्मा, स्वयंसेवी रिषभ, अक्षय,अंकुश, रमन समेत अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर एक गुट ने चलाई गोलियां

    पंजाबः दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर एक गुट ने चलाई गोलियां

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं ताजा मामला अमृतसर जिले से सामने आया है। जहां पशु बांधने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने घर में घुसकर दूसरे गुट पर गोलियों चला दी। फिर मौके का फायदा उठाकर हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    6 आरोपियों ने किया हमला

    पीड़ित परिवार के सदस्य जतिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव वरपाल के रहने वाले हैं और खेतीबाड़ी का काम करते हैं। दलजीत सिंह, रणजीत कौर और सतनात सिंह उनके घर के पास रहते हैं। आए दिन वह अपने पशुओं को उनके घर के बाहर बांध जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने उनके पशु खोले और उनके घर के बाहर बांध आए। जिसके बाद से ही आरोपी उनसे खुन्नस खाने लगे। मौके का फायदा उठा आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। तीनों आरोपियों के अलावा तीन अज्ञात युवक भी उनके साथ थे।

    घर में घुसते ही दलजीत ने चला दी गोलियां 

    जतिंदर सिंह ने बताया कि दलजीत के हाथ में 12 बोर की बंदूक थी, जबकि रणजीत कौर ने हाथ में डंडा और सतनाम ने दातर पकड़ रखी थी। आरोपी दलजीत ने घर में घुसते ही सीधी गोलियां चलाना शुरू कर दीं। एक फायर सुखबीर सिंह को लगा और दूसरा जतिंदर सिंह की टांग पर जा लगा।

    आरोपियों की तालाश जारी

    गांव वरपाल पहुंची चाटीविंड थाने की पुलिस ने पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

  • जालंधर में सोमवार को बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज…

    जालंधर में सोमवार को बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

    सरकार ने लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और विशेष रूप से बंद स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने को यकीनी बनाने की अपील की है तांकि कोरोना महामारी को बढ़ने से रोका जा सके। 

  • मूसेवाला मर्डर केसः कत्ल के बाद पंजाब में ही घूम रहे थे फरार शार्पशूटर, CCTV फुटेज आई सामने

    मूसेवाला मर्डर केसः कत्ल के बाद पंजाब में ही घूम रहे थे फरार शार्पशूटर, CCTV फुटेज आई सामने

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर अभी तक सभी आरोपी गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस की ओर से सिद्धू के मर्डर केस को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में जहां शॉप शूटरों और गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है। वहीं अब इस मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाले शार्प शूटर मनप्रीत कस्सा यानी मन्नू और जगरूप रूपा वारदात के बाद भी पंजाब में ही मौजूद थे। समालसर शहर में 21 जून को मिले सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक चोरी की बाइक पर नजर आए हैं। दोनों बदमाश तरनतारन की तरफ जा रहे थे।

    मूसेवाला का मर्डर 29 मई को हुआ था, नए फुटेज से वारदात के 24 दिन बाद 21 मई तक दोनों बदमाशों के पंजाब में ही मौजूद रहने की बात साबित हो गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में है। पंजाब पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए स्पेशल टीम बनाने और तेजी से जांच करने का दावा किया था।

    गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है मनप्रीत मन्नू 

    पुलिस के मुताबिक मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। उसके पास एके 47 थी और उसी ने मूसेवाला को पहली गोली मारी थी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा था कि पहली गोली मन्नू ही मारेगा। मर्डर में इस्तेमाल की गई राइफल भी मन्नू और रूपा के पास ही मौजूद होने की आशंका हैं। अब तक दिल्ली और पंजाब पुलिस दोनों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का दावा है कि ताजा सीसीटीवी फुटेज से दोनों के बारे में कई सुराग मिले हैं।

    गिरफ्तार शार्पशूटर ने दिया दोनों का सुराग

    मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी और अंकित सेरसा ने भी खुलासा किया कि रूपा और मन्नू उनके साथ नहीं भागे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में ही अपने ठिकाने में छिपे रहेंगे। इसके बाद ही पंजाब पुलिस ने इनकी तलाश में ष्टष्टञ्जङ्क खंगालने शुरू किए थे, जो अब पुलिस को मिले हैं।

    पंजाब पुलिस ने नहीं पकड़ा एक भी शार्पशूटर 

    मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस अब तक एक भी शार्प शूटर को नहीं पकड़ सकी है। मूसेवाला के कत्ल में शामिल 6 शार्प शूटर में से प्रियवर्त फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप और अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था। वहीं जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू कुस्सा और दीपक मुंडी अब तक फरार हैं। पंजाब पुलिस ने इस केस में शार्प शूटर्स के 18 मददगारों और हत्या की साजिश रचने वालों को जरूर गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः आईएएस अधिकारी की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    पंजाबः आईएएस अधिकारी की ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार नशे और क्राइम पर नकेल कसने को लेकर एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं आज सरकार की ओर से एक और आईएएस अजोय कुमार सिन्हा की ट्रांसफर कर दी है।

    सरकार की तरफ से एक ट्रांसफर आर्डर जारी कर उक्त अधिकारी को निम्न स्थान पर तबदील किया है। बता दें कि अजोय कुमार सिन्हा 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए निम्न स्थान पर तबदील किया है।