Blog

  • जालंधरः नशीले टीके और नशीले पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले टीके और नशीले पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना आदमपुर की पुलिस ने नशीले टीके और शिशियों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान ट्रक यूनियन चौक पर मौजूद थी तभी मारुति गाड़ी नंबर PB08 H 2044 को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार चालक ने गाड़ी को भगा लिया और गाड़ी झंडू सिंह के नजदीक पलट गई पीछा कर रही पुलिस पार्टी ने कार में सवार बहादर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी सेमी पेंट पतारा को काबू कर लिया गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को 180 नशीले टीके और 180 शीशियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने 3 ग्राम हीरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव हुसैनपुर लाबडा निवासी इंदरजीत उर्फ मनी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया एसआई जीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव हुसैनपुर मनी के घर  रेड कर 3 ग्राम हीरोइन बरामद कर  आरोपी के खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • जालंधरः मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने मर्डर में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब कि मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस की हिरासत में है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह वासी पति मांगा गोराया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से मर्डर वेपन भी बरामद किया है । एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि 7 जुलाई को बूटा मोहम्मद पुत्र लालचंद वासी डाकखाना रोड गोराया ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि उसका लड़का किरणदीप मोहम्मद और रजत अपनी चाची से मिलने पति मांगा गुराया जा रहे थे ।

    जब वह मंगल सिंह के घर से गुजरे तो मंगल ने अपने बेटे वरिंदर सिंह और उसके साथी गोपी के साथ मिलकर किरण और रंजत पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया । जिसमें उन दोनो को गंभीर चोटे आई। घायल  किरण को इलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान  उसकी मृत्यु हो गई।  रंजत को इलाज के लिए फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । पुलिस आरोपियों के तीसरे साथी वरिंदर सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की छापेमारी, पोकलेन मशीन और टिप्पर काबू

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की छापेमारी, पोकलेन मशीन और टिप्पर काबू

    अमृतसरः पंजाब सरकार की ओर से अवैध माइनिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना अंतर्गत चौकी रे व खनन विभाग की टीम के संयुक्त अभियान के दौरान ब्यास नदी के किनारे अवैध माइनिंग करते हुए 2 पोकलेन मशीन व 3 बड़े टिपर काबू किए है।

    बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ टिपर भागने में सफल रहे। वहीं रे चौकी प्रभारी भजन जरयाल ने बताया कि इस दौरान पंजाब क्षेत्र के 2 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः अवैध माइनिंग करने वाले आरोपियों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध माइनिंग करने वाले आरोपियों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने अवैध माइनिंग  करने वाले दो आरोपियों  और नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह को सूचना मिली थी कि पिंड  गुसेवाल में अवैध माइनिंग हो रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेता की दो लोड ट्रैक्टर ट्रालियों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार काबू किया है ।जिनकी पहचान मनी पुत्र निर्मल सिंह, हरविंदर पुत्र गुरदीप सिंह वासी बागीवन के रूप में हुई है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 21 माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । 

    इसी तरह सूचना के आधार पर पुलिस ने पिंड धर्मे दिया छन्ना से सुंदराबाई उर्फ़ मनु पत्नी गुरमीत सिंह को 7 ग्राम हीरोइन और ₹16100 की नगदी सहित काबू किया है पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः विवादों में फसे सरबजीत सिंह मक्कड़

    जालंधरः विवादों में फसे सरबजीत सिंह मक्कड़

    जालंधर, (वरुण) : पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। कांग्रेस के नेता परमजीत सिंह रायपुर ने मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के समक्ष अवैध कालोनियों का मुद्दा उठाया। इस सम्बन्ध में परमजीत रायपुर ने पूर्व विधायक व भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के खिलाफ मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर को शिकायत की।

  • प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

    प्रो राम कुमार ने 27.85 लाख रूपये से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने गत सायं पंडोगा में क्यारियां मोहल्ला तक बनने वाली कंकरीट सम्पर्क सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। प्रो राम कुमार ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए 27.85 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी। 

    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हरोली हल्के के विकास को गति प्रदान हुई है। उन्होंने बताया कि साढे सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडोगा की पेयजल योजना को सुदृढ़ करने के लिए 5 बड़े टैंक व नई पाइप लाइनें बिछाकर गांव में जलपूर्ति को सुचारू रुप से चलाने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रो राम कुमार ने कहा कि हरोली विस में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में गत साढे़ चार वर्षो में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

    प्रो राम कुमार ने कहा कि जिला में कोरोना के मामले दोबारा से बढ़ रहे हैं इसलिए सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग के व्यक्तियों को फ्री प्रिकोशन डोज दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति कोविड का टीका अवश्य लगवाएं और कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी, उप प्रधान गुरपाल चैधरी, सुरजीत कौर, रवि दत्त, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, जय सिंह, रतन चंद, रोशन लाल, देसराज, किशन चंद, सतीश सैणी व शिव सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः रोज मिलने लगे कोरोना के मरीज, प्रशासन हुआ चौकस

    जालंधरः रोज मिलने लगे कोरोना के मरीज, प्रशासन हुआ चौकस

    जालंधर (वरुण)। शहर में कोरोना कहर भरपाना शुरू कर दिया है। गत दिवस जिले में 57 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटव पाई गई थी। जिसके बाद आज के दिन 27 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है। लगातार मिल रहे कोरोना केसों को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क का प्रयोग करें। ताकि इस भयानक बीमारी से बचा जा सके। 

  • पंजाबः आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदाते एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को फोकल पॉइंट स्थित आइलेट्स सेंटर के बाहर कार पर दो युवकों ने गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में बैठे 3 युवकों में से 2 गंभीर घायल हो गए हैं।

    घटना से 200 मीटर दूर पुलिस चौकी

    जिस जगह पर घटना हुई, उससे 200 मीटर की दूरी पर ही पुलिस की चौकी भी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव पंडोरी गोला निवासी भगवंत सिंह अपनी कार में मुगलचक पन्नुआ निवासी जुगराज और अन्य एक दोस्त के साथ फोकल पॉइंट स्थित आइलेट्स सेंटर पहुंचा था। वह पास ही रेस्टोरेंट के बाहर कार में बैठे हुए थे।

    आरोपियों ने 6 राउंड किए फायर

    तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर उनकी कार के करीब आए और उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। आरोपियों ने तकरीबन 6 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत तरनतारन के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अब सिविल अस्पताल तरनतारन शिफ्ट किया गया है।

    एक महीने हुए झगड़े का लिया बदला

    घायल भगवंत सिंह ने जानकारी दी कि एक महीने पहले उनकी कार आरोपियों की कार के साथ टकरा गई थी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया, लेकिन बाद में राजीनामा हुआ और मामले को शांत किया गया। हमलावरों में से एक युवक नूरदी और दूसरा गांव शेरो का रहने वाला है। एक माह बाद आरोपियों ने शनिवार को दोबारा बदले की नियत से हमला किया। 

    हमलावारों की हुई पहचान

    डीएसपी सिटी जसपाल सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि तरनतारन में पहले भी गोली चलने के कई मामले सामने आ चुके है। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरों ने 16 लाख की नकदी और 20 तोले सोना लूटा

    पंजाबः दिन-दिहाड़े लुटेरों ने 16 लाख की नकदी और 20 तोले सोना लूटा

    फरीदकोटः पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला फरीदकोट से सामने आया है। जहां शहर के पाश हरेंद्रा नगर इलाके में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर लूट कर दी है। दोपहर लगभग 1.45 बजे मुंह पर कपड़ा बांध बाइक पर आए लुटेरों ने घर की महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। तीन लुटेरे घर में पड़ी करीब 15-16 लाख रुपये की नकदी और करीब 20 तोला सोना लूट कर फरार हो गए।

    इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे

    आरोपित इंटरनेट की समस्या ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे। उन्होंने मौका पाकर महिला को किरच मारकर जख्मी कर दिया और फिर पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।

    सीसीटीवी में कैद लुटेरे

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाइक पर आते और भागते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आते समय तीनों ने अपने मुंह रूमाल या फिर किसी कपड़े से ढंके हुए थे। वहीं, जाते समय सबसे पीछे बैठा लुटेरा अपनी पीठ पर बड़ा सा बैग लादे हुए था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू की है।

  • बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    अमरीका के सैन फ्रांसिस्को से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारी भी सकते में आ गए और सुरक्षा के लिहाज से तुरंत हवाई अड्डा टर्मिनल खाली कराया गया। खास बात यह है कि इस मामले में एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद सैन फ़्रांसिस्को हवाईअड्डे से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया और लोगों की सुरक्षा के लिहाज से टर्मिनल को खाली करवा दिया गया।

    वहीं इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई। पुलिसदल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को कवर कर लिया गया। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बम की धमकी के कारण शुक्रवार रात सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से यात्रियों को निकाला गया। इसके साथ ही उस दौरान की सभी फ्लाइट्स को भी कैंसिल किया गया।

    संदिग्ध पैकेज बरामद, हिरासत में एक शख्स

    सैन फ़्रांसिस्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि, एयरपोर्ट परिसर से जांच के दौरान अधिकारियों को एक संदिग्ध पैकेज मिला और इस सामान को संभवतः ज्वलनशील माना जा रहा है। इस पैकेज के आधार पर फिलहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

    बन निरोधक दस्ता भी पहुंचा

    सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर मिली बम की धमकी के चलते वहां पुलिसबल के साथ बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की कुछ गतिविधियों के कारण लोगों को अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से निकाला गया है।