Blog

  • तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत से भड़की भीड़, स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बसों में लगाई आग, देखें VIDEO

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत से भड़की भीड़, स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बसों में लगाई आग, देखें VIDEO

    तमिलनाडु। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में रविवार को कक्षा 12 की एक छात्रा की मौत के बाद हिंसा फैल गई है. गुस्साई भीड़ न्याय की मांग करते हुए स्कूल में घुसे और तोड़फोड़ की. इसके साथ ही स्कूल की बसों को आग लगा दी गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी मौके पर मौजूद हैं. इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं तमिलनाडु के डीजीपी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि स्कूल की छात्रा की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है.

    तमिलनाडु के डीजीपी ने जानकारी दी है कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. छात्रा के मां-पिता ने उसका एक और पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रविवार को भीड़ स्कूल प्रदर्शन करने पहुंची थी. पुलिस ने इससे निपटने के लिए व्यवस्था की हुई थी. लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए.

    डीजीपी ने कहा कि लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं किया, वे हमला करने लगे. पुलिस ने लाठीचार्ज करके उनको तितर-बितर करने की कोशिश की. मौके पर 500 पुलिसकर्मियों को भी भेजा जा रहा है. उनका कहना है कि पुलिस स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा.पुलिस के पास घटना के वीडियो भी मौजूद हैं. वहीं इस पूरी घटना के बाद तमिलनाडु के स्कूल एजुकेशन विभाग ने कल्लाकुरिची के चीफ एजुकेशन अफसर से पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है. इलाके में तनाव लगातार बना हुआ है. पुलिस पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी कर रही है.

  • कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी हताशा व नकारात्मकता से परिपूर्ण: सुमित शर्मा

    कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी हताशा व नकारात्मकता से परिपूर्ण: सुमित शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: आज यहां जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी को उनकी  हताशा व नकारात्मकता से परिपूर्ण करार दिया है।

    उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे चुनावों का समय नजदीक आ रहा है कांग्रेस के नेताओं की भाजपा नेताओं के प्रति की जा रही टिप्पणियां गैर जिम्मेदार व हताशा का प्रतीक बन रही है।

    उन्होंने बताया कि सत्ता से दूर कांग्रेस के नेता ऐसी ओछी बयानबाजी कर मात्र मीडिया में बने रहने के लिए लगातार आतुर हो रहे हैं जोकि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

    सुमीत ने बताया कि रोहडू की एक सार्वजनिक जनसभा में जिस प्रकार से शिमला ग्रामीण के विधायक ने भाजपा महिला नेत्री पर बदजुबानी वाली टिप्पणी की है उससे विधायक की राजनीतिक लियाकत का परिचय दिखता है और साथ ही महिलाओं के प्रति विधायक व उनकी पार्टी कितनी घटिया मानसिकता है उसका भी यह बयान मुंह बोलता निम्न स्तर का परिचायक है। उन्होंने बताया कि सिर्फ शिमला ग्रामीण के विधायक ही नहीं बल्कि बहुत सारे कांग्रेसी नेता आज हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं ऐसी ही कुछ समय से नेता प्रतिपक्ष भी समय-समय पर घटिया, बेहद शर्मनाक बयानबाजी कर चुके हैं। ऐसी  घटिया बयानबाजियों हिमाचल की जनता कभी भी क्षम्य नहीं करेगी।

     उन्होंने बताया कि जयराम के नेतृत्व में पिछले साढे 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का सर्वागीण एवं चहुंमुखी विकास हुआ है और प्रदेश की जयराम सरकार ने ऐसी बहुत सारी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया है जिससे कि प्रदेश के लगभग प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभ मिला है। सुमीत ने बताया कि हाल ही में 125 यूनिट फ्री बिजली, पीने के पानी का फ्री करना और बस किराए में महिलाओं को 50 फ़ीसदी कटौती करना जैसे निर्णयों से प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ देने का कार्य जयराम जी के नेतृत्व में हुआ है।

    उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए जिस प्रकार से प्रत्येक कैबिनेट मीटिंग में अलग-अलग विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं। जिससे प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार देने की एक अग्रणी पहल भी जयराम सरकार कर रही है जोकि सराहनीय कदम है।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी संगठन व प्रदेश के आम जनमानस के सहयोग से मिशन रिपीट को पाने में सफल होगी।

  • हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को राशन वितरण

    हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को राशन वितरण

    64 चयनित विधवा महिलाओं को 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को स्थानीय बचत भवन में राशन वितरण किया गया। जिसमें 64 चयनित विधवा महिलाओं को 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरित किया गया। जबकि कार्यक्रम में स्व. दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत पंजावर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के चार मेधावी विद्यार्थियों को 2500-2500 रूपए प्रत्येक की छात्रवृति भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने शिरकत की, जबकि युवा उद्यमी रोहित शर्मा व पूर्व विधायक ओपी रत्न विशिष्टातिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने द्वीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने अन्न दान को सर्वोत्तम दान करार दिया। उन्होंने कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को पानी पिलाने से अधिक कोई पुण्य का कार्य नही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह द्वारा स्थापित हिमोत्कर्ष संस्था परोपकार के विभिन्न कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद लोगोंं की सहायता में सदा जुटी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हिमोत्कर्ष परिषद की समूची टीम व उनके साथ जुड़े दानवीर सहयोगी बधाई के पात्र है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार से परोपकार के कार्यो को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने परिषद को सामाजिक कार्यो में सहयोग के रूप में श्री राधा कृष्ण ट्रस्ट कोटला कलां की तरफ से एक लाख रूपए का चेक भी भेंट किया।

    कार्यक्रम को पूर्व विधायक ओपी रत्न ने भी संबोधित किया। उन्होंने हिमोत्कर्ष के समाज सेवा के कार्यो की सराहना की तथा अपने सहयोग का भरोसा दिया। ओपी रत्न ने परिषद को 51 हजार रूपए की राशि अमोदिनी राशन कार्यक्रम के लिए देने की भी घोषणा की। विशिष्टातिथि रोहित शर्मा ने भी हिमोत्कर्ष परिषद को अमोदिनी राशन कार्यक्रम के लिए 51 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम को परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिदं्र कंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि राशन वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 64 मेहनतकश विधवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें एक वर्ष के लिए परिषद द्वारा हर माह 750 रुपए का राशन दिया जाना है। इसी प्रकल्प के तहत रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जुलाई,अगस्त व सितंबर माह के राशन के रुप में प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन प्रदान किया गया।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकल्प के तहत हिमोत्कर्ष परिषद ने पिछले 9 सालों में 514 महिलाओं को करीब 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया है। जितेंद्र कंवर ने कहा कि ये प्रकल्प संस्था के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। जिसके लिए दानवीर सज्जनों का संस्था आभार जताती है। जितेंद्र कंवर ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। अगर परिवार की महिला शिक्षित होगी तो परिवार भी जागरूक व शिक्षित होगा। उन्होंने कहा कि मेरा महिलाओं से अनुरोध है कि वे अपने पैरों पर खड़ी हों, शिक्षा हासिल करें और अपने बच्चों को भी शिक्षित करें। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने हिमोत्कर्ष संस्था के अन्य सामाजिक कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। 

    परिषद के प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद ने धन्यावाद प्रस्ताव पेश किया। परिषद ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज को भगवा चोला भेंट कर सम्मानित किया।

    इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्प
    हिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है। जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा,  ओंकारचंद शर्मा,  जितेंद्र कंवर,  रमा कंवर,  जगदीश्वर कंवर,  दीपशिखा कौशल,  अवतार सिंह सैणी,  राजेंद्र शर्मा,  पूजा कपिला,  मनोज कुमार,  मनोज कंवर,  कल्याण चंद,  शिव शशि कंवर,  अक्षय कौशल,  विजय कुमार आंगरा, तविशी लखनपाल,  शशि शर्मा,  कुलदीप सिंह दयाल,  यशपाल सिंह ठाकुर,  प्राण शर्मा फाऊंडेशन,  कर्णपाल सिंह मनकोटिया,  रविंद्र मेहता, रेणू मेहता,  शेषपाल सिंह,  जयगोपाल शर्मा,  नरेंद्रजीत सिंह,  रामनारायण,  बाल किशन शर्मा,  डा. जागृति दत्ता,  बीके धीमान,  कृष्णपाल सूद, कमला देवी,  ज्योति लुंबा,  रजनीश लुंबा,  रोशनलाल शर्मा,  प्रवीण बाला,  एचएन सेठी,  सुरेंद्र कपिला,  रेखा जसवाल,  दर्शन सिंह,  इंद्रजीत सिंह,  निशांत चौधरी,  विजय लखनपाल,  महिंद्र वर्मा,  मेघा ओहरी, संदीप महाजन,  मीना शर्मा, गायत्री शर्मा,  सुरेश शर्मा,  सतीश शर्मा, सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा,  सोमनाथ कौशल,  अवतार सैणी,  राजपाल रत्न,  संजीव कौल,  शकुतंला देवी,  दीपम सैणी,  अमित अरोड़ा,  राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।

    चार विद्यार्थियों को दस हजार रूपए छात्रवृति
    कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजावर के दसवीं कक्षा में प्रथम चार स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को स्वगीर्य दीवान चंद स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजना के तहत 2500-2500 रूपए की छात्रवृति प्रदान की गई। छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में इरफान खान,साक्षी कतनौरिया,नेहा व काजल देवी शामिल है। 

    कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,  हरिओम भनोट, डा.रविंद्र सूद, केपी सूद, शिव शशि कंवर, पीएस जसवाल, प्रो.बीके शर्मा, जयगोपाल शर्मा, ओसी शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, मोहिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, सोमनाथ कौशल, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद,  रोटरी सचिव संजीब अग्रिहोत्री, सुदेश अरोड़ा, रंजना जसवाल, अवतार सैणी, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, सरदार ज्ञान सिंह, निशांत सिंह, अश्विनी सैणी, मनमीत सिंह, सहायक प्रो. सनोज कुमार, राजपाल रत्न, कमला कंवर, रमा कंवर, सिम्मी चौधरी, ई.एसकेे शर्मा, ईशान ऐरी, रजनीश लूंबा, राजीव भनोट, राजन पुरी, मुनिंद्र अरोड़ा,  मीना ठाकुर,  रंजू देवी,  निशा, नेहा पटियाल, ऊषा, अशोक कुमार,  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • रोटरी क्लब बददी की कमान मैडम कामिनी शर्मा को सौंपी

    रोटरी क्लब बददी की कमान मैडम कामिनी शर्मा को सौंपी

    बददी/सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बददी के वार्षिक चुनाव आज बददी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर स्थापित होटल ली मैरियट किशनपुरा में संपन्न हुए जिसमें बददी की समाजसेवी शिक्षाविद प्रो. कामिनी शर्मा को अध्यक्ष चुना गया । यह पहला मौका था जब रोटरी क्लब बददी की कमान किसी सशक्त और ईमानदार, कर्मठ, समर्पित महिला को सौंपी गई हो। कामिनी शर्मा हाउसिंग बोर्ड फेस 3 के बी.एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल की चेयरमैन है और दो दशक से शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने और इनके विद्यालय ने काफी नाम कमाया है।

    कामिनी शर्मा के पति नरेश शर्मा भी पूर्व में रोटरी क्लब बददी के प्रधान रह चुके हैं नरेश शर्मा का पूरा परिवार समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और लोगों के दुख सुख में हमेशा उनका सारथी बना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण कामिनी शर्मा को सामाजिक क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी आयाम स्थापित किए हैं। वह बददी क्षेत्र का एक ऐसा जाना माना चेहरा है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

    समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन डीजी वेद प्रकाश कालड़ा उपस्थित रहे तथा उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि रोटरी क्लब बददी इसी प्रकार से समाज के उत्थान में अपनी सेवाएं देता रहेगा बतौर विशिष्ट अतिथि पी जी डी रोटेरियन जितेंद्र ढींगरा, पीडीजिटिकेडी रूबी जी, डी जी ई अरुण मोंगिया, डीजीएन राजपाल सिंह, एजी जोन 3 नवीन गुप्ता, जिला सचिव परीक्षित महेंद्रया तथा अतुल टांगरी, डिप्टी एडिटर संदीप जैन, संदीप गोयल एजी जॉन टू मनोज तोमर तथा मेहमान उपस्थित थे 22 साल पुराने क्लब में प्रथम महिला प्रधान कामिनी शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार तथा क्लब सदस्यों के विश्वास को दिया।  

    इस वर्ष के क्लब ट्रेनर नरेश शर्मा ने अध्यक्ष परिचय में अध्यक्ष द्वारा दिया जाने वाला कार्य भी बताया। रोटरी क्लब बददी इस वर्ष पौधारोपण में विशेष अभियान चलाएगा इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में कामिनी शर्मा ने अध्यक्ष पद और कार्तिक शर्मा ने सचिव पद उनके बोर्ड के सदस्यों ने विधिवत तौर पर पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष कामिनी शर्मा के परिवार में 6 सदस्य हैं और सभी रोटेरियन है । उनके पति नरेश शर्मा, रोटेरियन करण शर्मा पुत्र तथा पुत्रवधू सोनम शर्मा इस वर्ष के सचिव पुत्र कार्तिक शर्मा पुत्रवधू तनवी शर्मा शामिल है । कामिनी शर्मा ने अपनी ताजपोशी के लिए रोटरी क्लब बददी के समस्त सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वह ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे सभी को साथ लेकर चलना ही उनका प्रथम दे है और रहेगा।

  • बड़ा हादसाः नाव पलटने से 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित निकला….

    बड़ा हादसाः नाव पलटने से 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित निकला….

    नई दिल्ली। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में नौका डूब जाने से नौ लोगों में आठ लोग डूब गए. एक शख्स तैरकर सुरक्षित बाहर निकला. ये सभी गिरिडीह जिले से यहां घूमने आये थे. घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे की है. डूबने वालों में शिवम सिंह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं. NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. इधर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है.

    जानकारी अनुसार ये सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतो के बताये जा रहे हैं. रविवार को वे लोग पंचखेरो डैम घूमने आये थे. इसी क्रम में वे लोग एक नाव से डैम घूमने लगे. जैसे ही नाव डैम के बीच पहुंची और नाव डूबने लगी. नाव डूबने के बाद ये नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए.

  • पंजाब: ट्रैफिक नियम के फैसले का आप के मंत्री जिंपा ने किया विरोध, जाने क्या कहा

    पंजाब: ट्रैफिक नियम के फैसले का आप के मंत्री जिंपा ने किया विरोध, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के जुर्माने डबल कर दिए हैं। अब सरकार के ही रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने इसका विरोध किया है। जिंपा ने कहा कि मैं चालान महंगा करने के हक में नहीं हूं। गलती करने वाले को पैनल्टी के बजाय टीच किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसे बदलना चाहिए। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जितने का जुर्माना है, उतने का तो व्हीकल ही होता है। इसलिए गलती करने वाले को एक मौका देना चाहिए। उसे कहा जाना चाहिए कि आगे से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस जुर्माने को चेंज करने की जरूरत है। किसी को 10 हजार जुर्माना होगा तो वह परेशान हो जाएगा। किसी से उधार मागेंगा। यह ठीक नहीं है। सरकार खुद अपनी ही बात लागू नहीं करती।

  • कुपोषण से लड़ने को आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगी स्पिरूलिना बार, मल्टीग्रेन एनर्जी बार व फ्रूट बार

    कुपोषण से लड़ने को आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगी स्पिरूलिना बार, मल्टीग्रेन एनर्जी बार व फ्रूट बार

    जिला में कुपोषण को भगाएगी पोषण मैत्री किट, जिला प्रशासन सीएसआईआर के साथ मिलकर करने जा रहा कार्य 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में कुपोषण की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन केंद्र सरकार के उपक्रम सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक दलिया व बिस्कुट इत्यादि चीज़ें पोषण के लिए प्रदान की जा रही हैं, लेकिन सीएसआईआर के सहयोग से ऐसे पोष्टिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट तो होंगे ही, साथ ही उन्हें पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में होंगे। इन्हें पोषण मैत्री का नाम दिया गया है, जो जिला के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी जाएंगी। 

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एक बैठक में सीआईएसआर के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा हुई है। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने कई ऐसे उत्पाद तैयार किए हैं, जिनमें आयरन, कैल्शियम तथा प्रोटीन का मात्रा अन्य खाद्य सामग्री के मुकाबले ज्यादा है। जिला प्रशासन इन उत्पादों को आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को खिलाएगा, ताकि कुपोषण की समस्या को जिला ऊना में शून्य किया जा सके। बच्चा स्वस्थ हो, इसलिए यह पोषक उत्पाद गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर एक साल के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी के साथ समझौता किया जाएगा और फिर इसके नतीजे सामने के बाद आगामी रणनीति तय होगी। सीएसआईआर-आईएचबीटी को इस संबंध में विस्तृत डीपीआर बनाने को कहा गया है। 

    महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों की संख्या का डाटा एकत्र करने में जुट गया है। बच्चों की संख्या तथा उन्हें प्रदान की जाने वाले सीएसआईआर-आईएचबीटी के उत्पाद सामग्री की मांग का हिसाब किताब लगाना भी आरंभ कर दिया गया है, ताकि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जा सके। 

    जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि सीएसआईआर-आईएचबीटी ने मल्टीग्रेन हाई प्रोटीन पाउडर तैयार किया है, जिसे लड्डू के रूप में या दूध में घोल कर बच्चों को दिया जा सकता है। इसके अलावा स्पिरूलिना बार, मल्टीग्रेन एनर्जी बार (आयरन तथा जिंक युक्त) तथा आयरन व कैल्शियम से भरपूर फ्रूट बार जैसे उत्पाद भी तैयार किए हैं। इन्हें अलग-अलग स्वाद में तैयार किया जा सकता है, ताकि बच्चों इन्हें खाना पसंद करें। यह सभी उत्पाद खाने में स्वादिष्ट हैं और पोषण में कई ब्रांडेड उत्पादों से भी आगे हैं। 

    सीएसआईआर-आईएचबीटी के उत्पादों में किसी भी फल का पल्प इस्तेमाल किया जा सकता है तथा इसमें मसालों का मिश्रण किया जाता है। मसालों के मिश्रण से शरीर आयरन को बेहतर ढंग से ग्रहण करता है। इसके अलावा इनमें कोई भी एडिटिव्स या प्रिज़रवेटिव्स का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है और इन्हें उत्पादन के छह माह तक बिना खराब हुए उपयोग में लाया जा सकता है। जिला प्रशासन ऊना व सीएसआईआर-आईएचबीटी इस ब्लूप्रिंट पर काम कर रहा है, जो जल्द भी धरातल पर उतारा जाएगा। 

  • पंजाबः भ्रष्टाचार मामला में कांग्रेसी नेता गिलजियां के भतीजे को कोर्ट से झटका…

    पंजाबः भ्रष्टाचार मामला में कांग्रेसी नेता गिलजियां के भतीजे को कोर्ट से झटका…

    चंडीगढ़ : कांग्रेसी नेता व पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह गिलजियां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार मोहाली कोर्ट ने दलजीत गिलजियां का रिमांड 4 दिन के लिए बड़ा दिया है।

    गौरतलब है कि संगत सिंह गिलजियां पर कांग्रेस शासनकाल में करोडों रुपए के घपले करने का आरोप लगा है। पेड़ों की कटाई के लिए परमिट देने और ‘ट्री गार्ड’ खरीद में रिश्वत को लेकर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दलजीत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया गया है।

  • 2024 लोकसभा चुनाव में ये पार्टी थामेगी कांग्रेस का हाथ!

    2024 लोकसभा चुनाव में ये पार्टी थामेगी कांग्रेस का हाथ!

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज है. इन दिनों बंगाल में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बीच एकजुटता देखने को मिल रही है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ संयुक्त आंदोलन जैसी दोनों ताकतों के नेताओं द्वारा हाल की कुछ पहलों ने पश्चिम बंगाल में दीर्घकालिक कांग्रेस-वाम मोर्चा को करीब ला दिया है. शिक्षकों की भर्ती घोटाला एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर कांग्रेस और माकपा दोनों राज्य में एक संयुक्त आंदोलन शुरू करना चाहते हैं. यह प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रखा था. इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में कांग्रेस और माकपा के बीच एकजुटता देखने को मिल सकती है. 

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि वामपंथी दल हमारे साथ मिलकर पूरे राज्य में एक जन आंदोलन आयोजित करें. इसे एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा.’ माकपा के राज्य सचिव और पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन आंदोलन अत्यधिक असंगठित है.

    सलीम ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड और पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की भर्ती में भारी गड़बड़ी हुई है. इन असंगठित आंदोलनों को एक छत्र के नीचे लाने की तत्काल आवश्यकता है और इस उद्देश्य के लिए हम इस मुद्दे पर कांग्रेस-वाम मोर्चा संयुक्त आंदोलन के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं.’