बड़ा हादसाः नाव पलटने से 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित निकला….

नई दिल्ली। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में नौका डूब जाने से नौ लोगों में आठ लोग डूब गए. एक शख्स तैरकर सुरक्षित बाहर निकला. ये सभी गिरिडीह जिले से यहां घूमने आये थे. घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे की है. डूबने वालों में शिवम सिंह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं. NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. इधर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है.

जानकारी अनुसार ये सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतो के बताये जा रहे हैं. रविवार को वे लोग पंचखेरो डैम घूमने आये थे. इसी क्रम में वे लोग एक नाव से डैम घूमने लगे. जैसे ही नाव डैम के बीच पहुंची और नाव डूबने लगी. नाव डूबने के बाद ये नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *