Blog

  • आज का राशिफल, 11 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 11 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। संतान के प्रति यदि आपकी कुछ चिंताएं चल रही थी,तो वह समाप्त होंगी,क्योंकि संतान को कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती हैं। जो लोग विदेश जाकर बसना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ और इंतजार करना होगा। आपको किसी नए निवेश को योजना बनाकर करना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में पिछली की हुई गलती को स्वीकार करके माफी मांगनी होगी,नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों में ध्यान लगाएंगे,लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो उसमें आपको धन लेने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे,लेकिन परिवार में आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज आपको किसी भी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। मित्रों के द्वारा आज यदि आपको कोई स्कीम समझाई जाए, तो उसमें भी निवेश करने से बचे।  माता पिता की आशीर्वाद से आज आप दूसरी नए कार्य को करेंगे उसमें आप सफलता अवश्य करेंगे। आपके शत्रु परेशान करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत से समाप्त करना बेहतर रहेगा। धार्मिक आयोजन में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से यदि आपको कुछ तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें चुप रहना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

    सिंह राशिफल। धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है जिसके कारण आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुएं भी खरीद सकते हैं माताजी के स्वास्थ्य में आज एक स्मार्ट गिरावट हो सकती है जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी मिलेगा। भाइयों से चल रही अनबन किसी लड़ाई झगड़े में बदल सकती है,इसलिए आपको चुप रहना होगा। शाम के समय आज आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति सुखद रहेगी,लेकिन परिवार में छोटे बच्चे की जिद के सामने आपको झुकना होगा। यदि परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाए,तो उसमें आपको सोचना नहीं है व अपनी बात लोगों के सामने रखी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको किसी गुप्त शत्रु से कोई नुकसान हो सकता है,इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और उन्हें किसी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। रात्रि के समय आप किसी शादी,विवाह पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में जो कार्यरत हैं,उन्हें कोई ऊंचा पद मिलेगा। आपको अपनी किसी निवेश का जिक्र अपने मित्रों से नहीं करना होगा,नहीं तो वह आपसे ईष्या करेंगे,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है। आपको आज किसी पिछली की हुई गलती की सजा मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों की अपने साथी से खटपट रहेगी,जिसको लेकर उनको तनाव होगा। माताजी जी आज आपको किसी कार्य को सौंपेंगी,जिसको आप समय पर पूरा नहीं करेंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी व संतोष बना रहेगा,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपकी की यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। सायंकाल के समय आपका कोई परिचित मिलने आ सकता है,जिससे मिलकर आप अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,लेकिन वह आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा,लेकिन आप उन्हें समय से पूरी करके देंगे,जिसके कारण आपके अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे और विद्यार्थियों का कमजोर विषयों की पढ़ाई करने में मन नहीं लगेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी,लेकिन आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए जल्दबाजी करेंगे,जिसके कारण आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है,तो उसमें भी आपको कोर्ट का चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी सफलता मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,इसलिए आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उनको परास्त करना होगा। आय के आपको नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपकी बातों से प्रसन्न होकर प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा। यदि आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन निवेश करना चाहते हैं,तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य ले,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। यदि कोई बाधा रही थी,तो उसका समाधान भी खोजने में आप कामयाब रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं,लेकिन आपको कोई संपत्ति संबंधित सौदा पूरा होगा,जिसमें आपको कोई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने व्यापार में पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आप संतान के बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

  • नशीले पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने तीन नशा तस्करों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान रमा पत्नी हरजिंदर उर्फ जिंदी निवासी न्यू दशमेश नगर रमेश कुमार उर्फ काका पुत्र लंबा राम निवासी तिलक नगर कुलदीप उर्फ मणि उत्तर दर्शन कुमार निवासी भार्गव कैंप रमेश कुमार उर्फ विक्की पुत्र ओमप्रकाश निवासी भार्गव कैंप के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत रमा से 20 ग्राम हेरोइन, रमेश कुमार के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन, मनदीप और मनी के कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन और 255 ग्राम नशीला पदार्थ 6040 की नगदी रमेश कुमार उर्फ विक्की के कब्जे से 45 ग्राम है 262 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।

  • कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर निकाली संकल्प रैली

    कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर निकाली संकल्प रैली

    ऊना/सुशील पंडित: पुरानी पेंशन स्कीम की मांग को लेकर कर्मचारियों ने ऊना शहर में पेंशन संकल्प रैली निकाली। इस रैली में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारी हितों के लिए सरकार की गलत नीतियों को कोसा। 

    इस पेंशन संकल्प रैली में जुटे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एमसी पार्क से लेकर ट्रैफिक लाइट चौंक तक रैली निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

    रैली के बाद एमसी पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया गया।  न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेश भर में यह आठवीं पेंशन संकल्प रैली आयोजित की गई है। 

    पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर ऊना में भी कर्मचारियों ने रोष मार्च किया दरअसल न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर आज ऊना में पेंशन संकल्प रैली का आयोजन किया था। पेंशन संकल्प रैली में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया।

  • जालंधर में रविवार को मिले अधिक संख्या में कोरोना मरीज…

    जालंधर में रविवार को मिले अधिक संख्या में कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को जिले में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 20 नए रोगी जिले के रहने वाले पाए गए। 

  • पंजाब सरकार द्वारा IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें, देखे लिस्ट…

    पंजाब सरकार द्वारा IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें, देखे लिस्ट…

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर का तबादला कर दिया है। अमृतसर के नए कमिश्नर और कुमार सौरभ राज को बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही यहां संदीप ऋषि को कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

  • STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर की रेड, 9 गिरफ्तार

    STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर की रेड, 9 गिरफ्तार

    पटना. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित अवैध असलहे और असलहा बनाने के सामान व उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज, बबलू, शैलेंद्र सिंह, शिवम कुमार, जैकी यादव, ललित उर्फ बीनू, सोनू शर्मा, मदन शर्मा और मोहित कुमार है. यह सभी लोग मुंगेर जिला के रहने वाले हैं जो वर्तमान में मैनपुरी में रह कर अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चलाते थे.

    मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करों का मुंगेर के कुछ कारीगरों की मदद से प्रदेश के कुछ जनपदों में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालन करने की सूचना मिली थी. इस दौरान, बिहार एसटीएफ के द्वारा भी जानकारी दी गई कि मुंगेर के कारीगरों के द्वारा यूपी के मैनपुरी जनपद में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस सूचना के बाद दोनों राज्यों की एसटीएफ ने मिल कर जांच की और संयुक्‍त कार्रवाई में मैनपुरी के आगरा बाइपास के पास सिरसागंज चौराहे के पास स्थित मिनी गन फैक्ट्री पर रेड डाल कर वहां से नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

    गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 75 हजार रुपये मासिक किराया पर फैक्ट्री को रेंट पर लिया था जहां वो असलहे और पिस्तौल बनाते थे. वो करीब 25 हजार रुपये में एक पिस्टल बेचते थे. उन्होंने अभी तक लगभग 100 पिस्टल बनाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में बेचे हैं. छापेमारी में जो सामान बरामद हुआ है उससे वो 80 पिस्टल बनाने वाले थे. गिरफ्तार हथियार तस्करों के ख‍िलाफ मैनपुरी कोतवाली थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

  • कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    पणजी। महाराष्ट्र संकट के बाद अब गोवा में कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी किसी भी तरह की टूट से इनकार कर रही है। बता दें कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। यदि 9 विधायक भाजपा में आते हैं तो कांग्रेस के पास केवल दो विधायक रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विपक्ष के नेता माइकल लोबो और अन्य कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है

    हालांकि कामत और लोबो दोनों ने इस बात से इनकार किया कि वे भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को भाजपा में लेने का फैसला पार्टी आलाकमान ने किया है। सूत्रों ने कहा कि अयोग्यता से बचने के लिए सामूहिक रूप से भाजपा में जाने का फैसला किया गया है। दरअसल गोवा के 40 सदस्यीय सदन में, कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 20 और एमजीपी के 2 सदस्य और तीन निर्दलीय हैं।

    जानकारी मुताबिक गोवा में कांग्रेस के कई विधायक सत्ता में आने और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के एक होटल में पार्टी के 11 विधायकों के साथ शनिवार की बैठक का अनुमान से कोई लेना-देना नहीं था। यह बैठक सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित की गई थी।

  • दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

    दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

    जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में हुई भयंकर गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि बार में हुए इस भीषण हमले की असली वजह क्या है?

    पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में जमकर गोलीबारी की. पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि ये भयंकर गोलीबारी क्यों हुई? गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और एक अन्य घायल व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है.

    गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का एक बड़ा गिरोह था, जिन्होंने बार में घुसकर इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया और बार के संरक्षकों को सामूहिक रूप से गोली मारी. मावेला ने बताया कि ‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां पर घटना के समय मौजूद लोग एक लाइसेंस वाले बार में जश्न मना रहे थे.’

    उन्होंने कहा कि ‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की. इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया. इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूकों का इस्तेमाल इस हमले में किया गया है और वे अंधाधुंध ढंग से गोलीबारी कर रहे थे. आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए कोशिश कर रहे थे.’

  • पंजाबः सीएम आवास पर घेराव करने गए बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, कई घायल

    पंजाबः सीएम आवास पर घेराव करने गए बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, कई घायल

    संगरूर। बेरोजगार 646 पीटीआइ यूनियन ने रविवार काे मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का अपनी मांगों को लेकर घेराव किया। इस दाैरान यूनियन काे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट लगाए थे। इसके बावजूद बेरोजगारों के आगे बढ़ने के चलते यूनियन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। बेरोजगार पीटीआइ अध्यापकों ने बैरिकेट लांघ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।

    इसी बीच एक बेरोजगार अध्यापक शिंदरपाल सिंह की हालत तक बिगड़ गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धक्कामुक्की में एएसआइ मक्खन सिंह भी घायल हो गया, उसे घुटने में चोट लगी। इससे पहले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान गुरलाभ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लटकती आ रही मांगों को हल नहीं किया जा रहा।

    पीटीआइ बेरोजगार यूनियन की भर्ती मुकम्मल नहीं की जा रही। विधानसभा चुनाव के समय मांगों के हल के लिए यूनियन के सदस्यों सिपी शर्मा, गगन मानसा व इकबाल मानसा ने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को नीचे उतारकर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

    उन्होंने बताया कि लोकसभा संगरूर चुनाव में भी दो लड़कियां संगरूर की वाटर टंकी पर चढ़ी थीं, तब भी शिक्षा मंत्री मीत हेयर व विधायक नीना मित्तल ने विश्वास दिलाकर नीचे उतार लिया था और कहा था कि दस दिन में भर्ती मुकम्मल की जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

  • पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

    अमृतसर। अमृतसर में शक्ति नगर के पास टूंडा तालाब स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम में रविवार की सुबह एकाएक आग लग गई। गोदाम के भीतर लोहे के टीन, बोरी और गत्ते के डब्बे रखे हुए थे। हादसे में लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम के मालिक वरुण ने बताया कि बिजली के शार्ट-सर्किट से उनके गोदाम में आग लगी है।

    उधर, घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लारेंस रोड निवासी वरुण ने बताया कि सुबह नौ बजे उन्हें बाजार के चौकीदार ने फोन पर जानकारी दी कि उनके गोदाम को आग की लपटों ने चारों तरफ से घेर रखा है। वह तुरंत किसी तरह टूंडा तालाब स्थित अपने गोदाम में पहुंच गए। वहां आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग ने चारों तरफ से उनकी इमारत को घेर चुकी थी।

    कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने पानी की बौछारों से सवा घंटे के भीतर किसी तरह आग बुझा दी। लेकिन तब तक उनका लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट जलकर राख हो चुका था। वरुण ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि गोदाम के भीतर कितना सामान पड़ा हुआ था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।