Blog

  • पंजाब: विजिलेंस विभाग के 16 PPS अधिकारियों के तबादले

    पंजाब: विजिलेंस विभाग के 16 PPS अधिकारियों के तबादले

     चंडीगड़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो में पुलिस के 16 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें से एसपी रैंक के दो अधिकारियों को पदौन्नत करके एसएसपी विजीलैंस तैनात किया गया है।

  • पंजाबः सीएम मान का ऐलान, घर बैठें पुलिस को ऐसे शिकायत करवाए दर्ज

    पंजाबः सीएम मान का ऐलान, घर बैठें पुलिस को ऐसे शिकायत करवाए दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। आज सीएम मान ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब पुलिस का लोक शिकायत निवारण पोर्टल लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस क्रांतिकारी निर्णय का उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने, इसकी प्रगति की निगरानी करने और रिपोर्ट प्राप्त करने में सक्षम बनाना है, जबकि घर बैठे अपने कंप्यूटर के एक क्लिक पर।”

    शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करने में मदद करेंगा यह अनूठा सॉफ्टवेयर

    मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को नागरिक केंद्रित शासन प्रदान करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह अनूठा सॉफ्टवेयर लोक शिकायत निवारण तंत्र के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह तंत्र नागरिकों को अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने में मदद करता है, और कार्यालयों में घूमे बिना इसकी प्रगति की निगरानी करता है। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रणाली प्रणाली में एकाधिक और समानांतर पूछताछ की प्रथा को प्रभावी ढंग से समाप्त कर देगी जिससे नागरिकों को अपना काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

    E-Governance ਵੱਲ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕਦਮ

    ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ..ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਤੁਸੀਂ ਘਰ ਬੈਠੇ ਆਨਲਾਈਨ ਸਹੂਲਤ ਜ਼ਰੀਏ ਆਪਣੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹੋ..ਇਸ ਨਾਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਵੇਲੇ ਹੁੰਦੀ ਖੱਜਲ-ਖੁਆਰੀ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਮਿਲੇਗੀ..

    ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਹਰ ਸੁਵਿਧਾ ਲਈ ਤੁਹਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੂਰੀ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ.. pic.twitter.com/2b8Dhx6oyX

    — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 11, 2022

    ऐसें करवाएं शिकायत दर्ज

    मुख्यमंत्री ने विवरण साझा करते हुए कहा कि इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध न्याय प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रणाली में जवाबदेही को भी मजबूत करेगी, जहां गलती करने वाले अधिकारियों को उनकी निष्क्रियता और अत्यधिक देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि शिकायतकर्ता वेबसाइट Pgd.punjabpolice.gov.in पर जा सकते हैं, और अपना नाम और मोबाइल नंबर भरने सहित कुछ सरल चरणों का पालन करके एक स्थायी खाता बनाएं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक पासवर्ड जनरेट होगा और पोर्टल पर एक स्थायी खाता स्थापित किया जाएगा।

    भगवंत मान ने कहा कि इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और क्रेडेंशियल का उपयोग करके शिकायत की प्रगति को ट्रैक कर सकेगा। इस अवसर पर बोलते हुए, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इसे एक जवाबदेह और उत्तरदायी प्रणाली प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग के प्रयास के रूप में वर्णित किया, जो पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता लाएगा।

  • पंजाबः ‘आप’ ने 54 पदों पर तैनात किए पदाधिकारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः ‘आप’ ने 54 पदों पर तैनात किए पदाधिकारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने राज्य स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करते हुए 9 जिलों के इंचार्ज समेत 54 पदों पर पदाधिकारी को नियुक्त किया है। देखें लिस्ट

  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का होशियारपुर पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का होशियारपुर पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    होशियारपुरः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का होशियारपुर पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला। जिसके बाद होशियारपुर पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई होशियारपुर कोर्ट में लाया गया। सीआईए स्टाफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को होशियारपुर कोर्ट में पेश किया।

    होशियारपुर कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब सीआईए स्टाफ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे कर सकता है। 

    बता दें कि राणा कंधोवालिया मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज अमृतसर की अदालत में पेश किया गया था। अमृतसर कोर्ट में होशियारपुर पुलिस ने सुबह लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड पर लिया। जिसके बाद होशियापुर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड हासिल किया।

  • पंजाबः पत्नी के साथ Golden Temple साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान

    पंजाबः पत्नी के साथ Golden Temple साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद आज अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए। उनके साथ मां हरपाल कौर और बहन भी आई। इस मौके पर एक महिला ने स्वर्ण मंदिर परिसर में ही नवदंपति गुरप्रीत कौर को शगुन भी दिया। पंजाब सीएम ने महिला का हाथ जोड़कर आभार जताया।

    बता दें कि नवदंपति के स्वर्ण मंदिर आने के बारे में अमृतसर पुलिस ने सुबह ही अलर्ट जारी कर दिया था। 2 दिन पहले भी सीएम मान की मां हरपाल कौर भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने आई थीं। इस दौरान उन्होंने बेटे की शादी के लिए गुरु साहिबान का शुक्राना अदा किया।

    बता दें कि 4 दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया है। सीएम मान ने सीमित लोगों की हाजिरी में चंडीगढ़ में उन्होंने विवाह किया। विवाह में दिल्ली सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल हुए थे। वहीं राघव चड्ढा के साथ सीमित लोग ही सीएम मान की शादी में शामिल हुए थे।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े बैंक में घूसे हथियारबंद लुटेरें, वारदात सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः दिन-दिहाड़े बैंक में घूसे हथियारबंद लुटेरें, वारदात सीसीटीवी में कैद

    मोगाः पंजाब में लगातार लूट की वारदाते बढ़ती जा रही है। वहीं आज ताजा मामला मोगा से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर जीटी रोड पर गांव दारापुर स्थित इंडसलैंड बैंक में लुटेरों द्वारा लूटने की कोशिश की। हालांकी लूटेरों द्वारा की गई कोशिश बैंक के गार्ड के कारण नाकाम रही।

    इस घटना में बैंक के गार्डकर्मी के घायल की भी सूचना सामने आई है। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की फुटेज सामने आई है। जिसमें 3 लूटेरे बाइक पर तलवारें लहराते हुए दिखाई दे रहे है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंती पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि राज्य में लूटपाट के मामलों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता जा रहा है। जोकि पुलिस अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से लगाए नए डीजीपी गौरव यादव ने हाल ही में क्राइम की वारदातों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किए थे। लेकिन लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह दिन दिहाड़ें वारदात को अंजाम दे रहे है।

  • अभाविप ने 74 वां स्थापना दिवस प्रवासी झुग्गियों में जाकर मनाया

    अभाविप ने 74 वां स्थापना दिवस प्रवासी झुग्गियों में जाकर मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खड्ड ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को बिस्कुट देकर इस दिवस को मनाया। विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई 1949 से लेकर हमेशा से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित में कार्य करती आई है। विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हित में काम नहीं करती बल्कि इस समाज में जब भी कोई घटना घटती है तो सबसे पहले वहां पर विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता खड़ा होता है।

    कोरोना काल की बात करें तो विद्यार्थी परिषद एक ऐसा केवल मात्र छात्र संगठन था जो प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस भयंकर महामारी से निपटने के लिए उनके साथ खड़ा रहा। विद्यार्थी परिषद अपने 75 में वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अंब ने समस्त प्रदेश व देश के छात्रों को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ज़िला संयोजक अरूण कौशल, इकाई अध्यक्ष शिल्पा इकाई सचिव कृति, सुर्या, प्रथम मनकोटिया आदि मौजूद रहे।

  • पंजाबः सिमरजीत बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    पंजाबः सिमरजीत बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। दुष्कर्म मामले में भगौड़े पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार को अपने चार साथियों के साथ लुधियाना कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट से पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है।

    कोर्ट ने चारों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा

    मामले में भगौड़े लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान बैंस और 4 अन्य आरोपियों परमजीत सिंह पम्मा, प्रदीप शर्मा गोगी, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर उर्फ भाभी ने सोमवार सुबह अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने सभी को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

    पुलिस ने 5 दिन का मांगा था रिमांड 

    पीड़ित महिला के वकील परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन 3 दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान आरोपी कहा छिपे थे, इस बारे में पूछताछ होगी। जिन लोगों ने आरोपियों को शरण दी थी, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। वहीं पुलिस आरोपियों के पासपोर्ट कब्जे में लगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी भगौड़ा करार दिए जाने के बाद विदेश तो नहीं गए थे।

    कोर्ट के पिछले गेट से अंदर आए थे बैंस

    बैंस के भाई कर्मजीत बैंस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज सुबह 10.30 बजे सिमरजीत सिंह बैंस भी जिला कचहरी में पीछे के रास्ते से कोर्ट में दाखिल हुए। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य व समर्थक सन्नी कैंथ आदि थे। बैंस ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। जज साहब के पास जाकर बैंस ने मुंह से कपड़ा हटाया।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः CBI जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः CBI जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मानसा के भाजपा नेता जगजीत सिंह मिल्खा ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पटीशन दायर की थी। जिसमें उन्होंने इस मर्डर केस की जांच सीबीआई से करवाने के लिए कहा था।

    पंजाब पुलिस सही ढंग से नहीं कर पा रही जांचः मिल्खा

    मिल्खा की दलील है कि मूसेवाला हत्याकांड के लिंक नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस इसकी सही ढंग से जांच नहीं कर पा रही। केंद्रीय एजेंसी को यह केस सौंपा जाना चाहिए। वहीं पंजाब पुलिस इस मामले में मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाने को लेकर भी कटघरे में है। 

    सुप्रीम कोर्ट ने पटीशन को किया खारिज

    वहीं आज सुप्रीम कोर्ट ने दायर की गई इस पटीशन को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई करने को लेकर भी इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान कहा कि अदालत का दरवाजा सबके लिए खुला है परंतु इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब पुलिस सही दिशा में काम कर रही है। 

    मूसेवाला के मर्डर पर पिता भी उठा चुके सवाल

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी जांच पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि मूसेवाला को कत्ल करवाने वाले 2 पापी अभी तक कानूनी शिकंजे में नहीं आए। हत्या के बाद भी उन्होंने इसकी हाईकोर्ट जस्टिस से जांच की मांग की थी। जिसमें सीबीआई और एनआईए भी मदद करे। केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग को लेकर वह चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे।

  • पंजाबः MP राघव चड्ढा को ये मिली बड़ी जिम्मेदारी 

    पंजाबः MP राघव चड्ढा को ये मिली बड़ी जिम्मेदारी 

    चंडीगढ़ः  पंजाब के एमपी राघव चड्ढा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा को सरकार की सलाहकार कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बता दें कि पंजाब सरकार एक हाई लेवल एडवाइजरी कमेटी बना रही है। यह कमेटी सरकार को जनहित के मुद्दों पर सलाह देगी। 

    सांसद चड्‌ढा दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता हैं। पंजाब में पार्टी की सरकार बनी तो उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया। फिर उन्हें पंजाब से राज्यसभा मेंबर बनाया गया है। इस कमेटी के जरिए दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच हुए नॉलेज शेयरिंग समझौते को तेजी से लागू किया जाएगा। इस कमेटी के पदाधिकारियों को अलग से कोई भत्ता या लाभ नहीं मिलेंगे।

    नई कमेटी के जरिए पंजाब सरकार का फोकस दिल्ली सरकार के साथ किए नॉलेज शेयरिंग समझौते पर फोकस किया जाएगा। यह समझौता अप्रैल महीने में हुआ था। हालांकि उसके कई महीने बाद अभी तक जमीनी स्तर पर कुछ देखने को नहीं मिला। नई कमेटी के जरिए शिक्षा और सेहत में बदलाव को लागू किया जाएगा।