Blog

  • पंजाबः अकाली नेता के भतीजे के जग्गू भवानपुरिया के साथ संबंध आए सामने

    पंजाबः अकाली नेता के भतीजे के जग्गू भवानपुरिया के साथ संबंध आए सामने

    लुधियानाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर लुधियाना पुलिस ने अकाली दल के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के भतीजे संदीप काहलों को गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया था। पुलिस ने संदीप की हवेली फतेहगढ़ चूड़ियां पर देर रात दबिश दी थी।

    दबिश के दौरान काहलों की हवेली से पुलिस को हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। संदीप काहलों ने पुलिस को बताया कि उसका बचपन का दोस्त रणजीत सिंह उसके पास ही रहता है। रणजीत सिंह और जगजीत सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की आपस में अच्छी दोस्ती है। इस कारण रणजीत और जग्गू भगवानपुरिया ने उसे दो पिस्तौल और 28 रौंद रखने के लिए दिए थे।

    संदीप की हवेली से हथियार और रौंद बरामद

    रणजीत और जग्गू को जब हथियारों की जरूरत पड़ती थी तो वह संदीप काहलों की हवेली से हथियार ले जाते थे। कुछ दिन बाद रणजीत और भगवानपुरीया हथियार वापस हवेली में ही रख देते थे। संदीप काहलों की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी हवेली से एक 45 बोर का (USA) का बना पिस्तौल 28 रौंद सहित, एक 9.MM का जर्मनी का बना रूगर पिस्तौल और एक मोबाइल बरामद किया है।

    संदीप काहलों को आज कोर्ट में पेशी 

    पुलिस आज को संदीप काहलों को अदालत में पेश करेगी। बता दें संदीप काहलों ने ही मानसा में मूसेवाला को मारने के लिए 3 शूटर भेजे थे। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस काहलों का रिमांड हासिल करके आरोपी रणजीत को पकड़ने के लिए छापामारी करने की तैयारी में है। संदीप काहलों के घर में सिर्फ उसके पिता ही मौजूद थे, जब पुलिस ने रेड की।

    मूसेवाला के मर्डर के बाद से गैरहाजिर चल रहा था संदीप

    संदीप काहलों ने शूटर मनी रइया, तूफान के नाम तो पुलिस को पहले ही बता दिए, जो भगोड़े हैं, लेकिन तीसरा शूटर अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है, उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी में है। संदीप काहलों श्री हरगोबिंदपुर में पंचायती अफसर के पद पर तैनात था। मूसेवाला की हत्या से तीन दिन पहले 26 मई से ही संदीप डयूटी से गैरहाजिर चल रहा था। गैरहाजिर होने के कारण विभाग ने संदीप को कई नोटिस भी निकले, लेकिन संदीप ने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया। 

  • पंजाबः डिपो पर आप विधायक की छापेमारी, काफी समय से परेशान हो रहे थे लोग

    पंजाबः डिपो पर आप विधायक की छापेमारी, काफी समय से परेशान हो रहे थे लोग

    लुधियानाः शहर आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी ने हलके के वार्ड 81 में रणजोध पार्क के पास एक डिपो होल्डर के यहां दबिश दी। दरअसल, गोगी को हलके के लोग कई बार शिकायत दे चुके थे कि हलके में बहुत से ऐसे डिपो होल्डर हैं, जो अपनी मनमर्जी करते हैं और लोगों को उनके कार्ड के मुताबिक मिलने वाले गेहूं से कम गेहूं मुहैया करवा रहे हैं।एक्शन में आते हुए गोगी ने अपनी गाड़ी में खुद का इलेक्ट्रानिक कांटा लिया और डिपो होल्डर के पास पहुंच गए। 

    चैकिंग दौरान 1.20 क्विंटल से 90 किलो पाई गई कनक

    विधायक को देखते ही डिपो होल्डर के हाथ पांव फूल गए। कतारों में लगे लोग गोगी को देखकर तुरंत अपनी बात रखने लगे कि उन्हें पूरा अनाज नहीं मिल रहा। एक महिला का कनक कांटा पर तोला गया तो उसे 1.20 क्विंटल कनक मिलनी थी, लेकिन तोल में 90 किलो पाई गई। यह देखकर विधायक गोगी ने डिपो होल्डर के यहां चैकिंग शुरू करवा दी। 

    डिपो होल्डर पूरा अनाज नहीं दे रहे  

    विधायक गोगी ने बताया कि मनदीप सिंह नाम से डिपो है। इस डिपो के कई ऐसे मामले में सामने आए हैं, जहां लोगों को गेहूं की पर्ची तक नहीं दी जा रही। सरकार गरीबों को पूरा अनाज दे रही है, लेकिन भ्रष्टाचारी डिपो होल्डर आगे पूरा अनाज नहीं दे रहे और बदनामी सरकार की हो रही है। गोगी ने डिपो होल्डर का रिकॉर्ड चैक किया। अनाज समय पर सरकार भेज रही है, लेकिन डिपो होल्डर लोगों को समय पर वितरित नहीं कर रहा।

    भ्रष्टाचारी डिपो होल्डर पर किया जाए मामला दर्जः विधायक

    विधायक गोगी ने कहा कि जहां 5 लोगों का अनाज मिलना है, वहां 4 लोगों का अनाज दिया जा रहा है। घटनास्थल पर थाना हैबोवाल के एसएचओ को बुलाया गया। बता दें कि मौके पर विधायक गोगी से डिपो होल्डर की बहसबाजी भी हुई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रष्टाचारी डिपो होल्डर पर कार्रवाई करके मामला दर्ज करवाया जाए। वहीं उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाए।

    अधिकारियों की मिलीभगत से सिस्टम भ्रष्ट

    गोगी ने मौके पर ही डीएफएससी मीनाक्षी को फोन किया और उन्हें इस घोटाले के बारे जानकारी दी। फूड सप्लाई के अधिकारियों की मिलीभगत से सिस्टम भ्रष्ट हुआ है। अधिकारी कार्रवाई करने से गुरेज करते हैं। बातचीत करते हुए डीएफएससी मीनाक्षी ने कहा कि मामला उनके ध्यान में विधायक गोगी ने ला दिया है। वीडियो देख कर जो बनती कार्रवाई होगी, वह कर दी जाएगी।

  • RSS ऑफिस पर बम से हमला, खिड़की के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    RSS ऑफिस पर बम से हमला, खिड़की के टूटे शीशे, मचा हड़कंप

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर बम हमले होने का मामला सामने आया है। यह मामला केरल के कन्नूर में आरएसएस के दफ्तर पर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह की है। बम हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब आरएसएस ऑफिस पर इस तरह का हमला किया गया हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    स्थानीय पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि कन्नूर जिला के पय्यनूर में आरएसएस दफ्तर पर बम फेंका गया। यह घटना मंगलवार सुबह की है। वारदात के दौरान इमारत में लगी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। बीजेपी नेता टॉम वडक्कन ने इस बम हमले की निंदा की है। वडक्कन ने कहा कि इस तरह से पुलिस की मिलीभगत बहुत खतरनाक है।

    वडक्कन ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जहां पुलिस स्टेशन 100 मीटर दूर है, ऐसे में तो सुरक्षा और भी चाक चौबंद होनी चाहिए। कार्यालयों को विशेष रूप से कन्नूर जैसे संवेदनशील जिले में संरक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। वडक्कन ने कहा कि राज्य सरकार को राज्य में किसी भी राजनीतिक कार्यालय को नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

  • पंजाबः नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार ने जारी किए आदेश

    पंजाबः नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर सरकार ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं अब सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन को लेकर आरटीए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे यानि कि अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की होम डिलीवरी होगी। इससे लोगों को आरसी बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

    मनपसंद नंबर भी चुनेंगे की होगी सुविधा 

    सरकार के मुताबिक सभी डीलरों को नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के अधिकार दे दिए गए हैं। लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसका नंबर भी मौके पर ही चुन सकते हैं। डीलर स्तर पर ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलेगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की अप्रूवल भी डीलर देंगे। इसके बाद लोग ई आरसी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    आरसी के लिए आरटीए ऑफिस में चक्कर हुए खत्म

    अभी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन डीलर के स्तर पर हो जाता है लेकिन फिर आरसी के लिए कभी आरटीए ऑफिस तो कभी डीलर के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब लोग ई आरसी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आरसी के लिए डीलर या आरटीए ऑफिस नहीं जाना होगा। उसकी होम डिलीवरी होगी। यह प्रक्रिया आसानी से चले, इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की इसकी मॉनीटरिंग भी करेगा।

  • सरकारी बसों से नहीं हटेंगी भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरें

    सरकारी बसों से नहीं हटेंगी भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरें

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सरकारी बसों पर भिंडरांवाला व समर्थकों की तस्वीरों को लेकर आदेश जारी कर दिए है। पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और PEPSU की कुछ बसों पर लगी जरनैल सिंह भिंडरांवाला व अन्य समर्थकों की तस्वीरों को अब नहीं हटाया जाएगा। बीते दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पंजाब रोडवेज की विभिन्न यूनियनों ने सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जता दिया था, जिसके बाद PEPSU ने तस्वीरों को हटाने के आदेश वापस ले लिए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता प्रोफेसर महिंदरपाल सिंह ने इसके लिए PEPSU की MD पूनमदीप कौर के साथ बैठक की, जिसके बाद PEPSU ने आदेश वापसी का लेटर जारी कर दिया।

    गौरतलब है कि पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और PEPSU की कुछ बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों की तरफ से जरनैल सिंह भिंडरावाला व समर्थकों की तस्वीरों अपनी बसों पर लगाई गई थीं, जिस पर पंजाब पुलिस ने ऐतराज जताया और बसों से तस्वीरों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों के आधार पर ही PEPSU ने भी लेटर जारी करके इन्हें हटाने के लिए कह दिया था।

  • Punjab Weather Update: पंजाब में कल से भारी बारिश की चेतावनी….

    Punjab Weather Update: पंजाब में कल से भारी बारिश की चेतावनी….

    लुधियाना। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने बुधवार और वीरवार को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व साहिबजादा अजीत सिंह नगर में दो दिनों तक भारी बारिश होगी। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार 15 जुलाई के बाद ही मौसम साफ होगा। दूसरी तरफ सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। जबकि कई जिलों में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल चला।

  • राशिफल (मंगलवार 12 जुलाई) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 12 जुलाई) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा।

    वृषः लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे। लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    मिथुनः मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।

    कर्कः देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें। यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी।

    सिंहः स्वास्थ्य ठीक होगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।

    कन्याः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    तुलाः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी।

    वृश्चिकः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

    धनुः व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा। भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है।

    मकरः यात्रा के योग बनेंगे। धनलाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना।

    कुंभः आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।

    मीनः लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।

  • पंजाबः पुलिस वक्त रहते सुनी होती मासूम की बात, आज नहीं बुझता घर का चिराग

    पंजाबः पुलिस वक्त रहते सुनी होती मासूम की बात, आज नहीं बुझता घर का चिराग

    मजीठाः थाना मजीठा के अंतर्गत आते गांव नंगल पनवा में रहने वाले 22 वर्षीय युवक राघव शर्मा द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक को मंदीप सिंह पुत्र दलबीर सिंह काफी परेशान करता था। जिसके चलते युवक ने दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि राघव को उसके पिता के जानने वाले मंदीप सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी एसजी एनक्लेव फेज 1 के रहना वाला है।

    मंदीप सिंह ने उनसे बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए लाखों रुपये ले रखे है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के दस्तवावेजों पर साइन करवाकर उन्हीं दस्तावेजों से अपनी गाड़ी खरीद ली। आरोपी की इस धोखेबाजी से परेशान होकर युवक जब अपने कुछ गांव वालों के साथ थाना मजीठा में 1 जुलाई को शिकायत करने गया तो ड्यूटी पर माजूद थाना मुंशी ने मामला दर्ज करने की बजाए उसे बेइज्जत करना शुरू कर दिया किया और किसी नशे के मामले में फ़साने की बात कहने लगा। इस बात को लेकर राघव कई दिनों से परेशान रहने लगा था। जिसके बाद शनिवार की दोपहर में गांव में बने मन्दिर में जाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

    इस मामले को लेकर गांव के लोग जब थाना पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन थाना स्टाफ ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर थाना मजीठा का घेराव कर आरोपी को गिरफ्तार करने और थाना मुंशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए धरना लगा दिया।

    इस मामले को बढ़ता देख उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और थाने में धरना दे रहे लोगों शांत करवाकर उनकी बात सुनी। उसके बाद अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से मुंशी के खिलाफ ऑर्डर जारी किया। जिसके बाद परिजनों ने धरना खत्म कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर 1 जुलाई को ही थाना इंचार्ज या मुंशी जगरूप सिंह ने राघव शर्मा की बात को सुनकर मामला दर्ज कर लिया होता तो आज घर का चिराग बुझने से बचा जाता।

  • ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਐਵੇਨਿਊ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਜੇ ਮਿਲਾਪ ਲਬੋਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਲੋਂ ਬੂਟੇ ਲਾਏ ਗਏ

    ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਐਵੇਨਿਊ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਜੇ ਮਿਲਾਪ ਲਬੋਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਲੋਂ ਬੂਟੇ ਲਾਏ ਗਏ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਐਵੇਨਿਊ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਐਵੇਨਿਊ ਵਿਖੇ 150 ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਲਦਾਰ ਤੇ ਛਾਂਦਾਰ ਬੂੱਟੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲਬੋਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਬੂਟੇ ਲਾਏ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਦੀਪ ਭਾਰਤਵਾਜ ਸੈਕਟਰੀ ਰਾਜਨ ਬੈਕਟਰ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਦੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰਜੁਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਕੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿਖੇ ਹਰਿਆਵਲ ਲਹਿਰ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਡ੍ਰੇਨ ਦੇ ਕੰਡੇ, ਰਸਤਿਆਂ ਦੇ ਕਿਨਾਰਿਆਂ ਤੇ, ਅਤੇ ਹੋਰ ਖਾਲੀ ਥਾਂਵਾਂ ਤੇ 150 ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਲਦਾਰ ਤੇ ਛਾਂਦਾਰ ਬੂਟੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਅਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਕੈਰੀਅਰ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਪੰਜਾਬ ਮੈਂਬਰ ਅਖਿਲ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਬਲਾਕ ਕੈਰੀਅਰ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ, ਸੈਕਟਰੀ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਕੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾਂ, ਵਿਨੋਦ ਅੱਗਰਵਾਲ, ਗੌਰਵ ਮੜੀਆ, ਅਰਜੁਨ ਸਿੰਘ, ਅਮਨ ਬਜਾਜ, ਰੁਪਿੰਦਰ ਦੱਤ, ਵਿਵੇਕ ਮਲਹੋਤਰਾ, ਹੈਪੀ ਪੂਰੀ ਆਦਿ ਕਾਲੋਨੀ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਲਬੋਟਰੀ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਬੜੀ ਮੇਹਨਤ ਨਾਲ ਟੋਏ ਪਟਕੇ ਬੂੱਟੇ ਲਗਾਏ

  • संत रामपाल के समर्थकों द्वारा धार्मिक सामग्री बांटने को लेकर हिन्दू संगठनो द्वारा जताई आपत्ति

    संत रामपाल के समर्थकों द्वारा धार्मिक सामग्री बांटने को लेकर हिन्दू संगठनो द्वारा जताई आपत्ति

    जिला प्रसासन से लगाई कार्रवाई करने की गुहार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊंना में संत बाबा रामपाल के समर्थकों द्वारा शहर में लोगो को धार्मिक पर्चे बांटने को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा आपत्ति जताई गई है जिसको लेकर उन्होंने आज ऊंना प्रशासन को संत रामपाल के समर्थकों पर कार्रवाई किए जाने की माग की है हिन्दू सगठनों की मॉने तो बाबा रामपाल के समर्थकों द्वारा जो पर्चे बांटे जा रहे हैं उन पर्चो पर देवी देवताओं को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह शब्द व्यान करने के काबिल भी नही है उन्होंने देवी देवताओं को लेकर कई सवाल इसमें खड़े किए है जिनमें हिन्दू संगठनों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है और हिन्दू संगठन इस पर तुरंत रोक लगाए जाने और और पर्चे बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर एडीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

    वहीं जिला प्रसासनिक अधिकारी एडीसी अमित शर्मा ने बताया कि ऊंना शहर के कुछ लोगों द्वारा पर्चे बांटने के मामले को लेकर उन्होंने एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें उन्होंने पर्चो को लेकर आपत्ति जाहिर की है और कार्रवाई की मांग की है उन्होंने शिकायत को पुलिस कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।