Blog

  • चिंतपूर्णी में प्रधान मंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए झुग्गियों के बच्चे

    चिंतपूर्णी में प्रधान मंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए झुग्गियों के बच्चे

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि चिंतपूर्णी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जहां देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में झुग्गी बस्तियों के बच्चों ने भी पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। मुझे खुशी है कि ये बच्चे इस मिशन में शामिल होने के लिए आगे आए क्योंकि वे हमारे देश की प्रेरक शक्ति हैं।

    वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और बाद में विधायक बलबीर चौधरी, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमित शर्मा ने उनके साथ संयुक्त भोजन किया। यह सामाजिक समरसता का एक महान संदेश है जो हमारे संगठन का आधार है।

    उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है और चिंतपूर्णी में की जाने वाली सफाई की हर महीने समीक्षा की जाएगी क्योंकि चिंतपूर्णी अपने तीर्थयात्रियों के माध्यम से एक विश्वव्यापी संदेश देती है।

    उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबीन लगाएं ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके, जिसे करने के लिए वे खुशी-खुशी सहमत हो गए।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें स्वच्छता का मूल मंत्र दिया है और हम इसे जमीनी स्तर पर ले जाएंगे, स्वच्छता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत छवि दी है।

  • पंजाबः हेरोइन और हथियारों सहित दो गैंगस्टर गिरफ्तार

    पंजाबः हेरोइन और हथियारों सहित दो गैंगस्टर गिरफ्तार

    मोहाली : जीरकपुर पुलिस ने हथियारों और हेरोइन के साथ दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मोहाली पुलिस ने जिले के जीरकपुर छत लाइट प्वाइंट से गैंगस्टर मन्ना महिल कलां बरनाला के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों से अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और आधा किलो हेरोइन बरामद हुई है।

    आरोपी नशे की सप्लाई और डराने धमकाने का चला रहे थे नेक्सस 

    यह दोनों आरोपी दिल्ली नंबर की स्वीफट गाड़ी में छत के लाइट पॉइंट से आ रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लवली और सुखजिंद सिंह उर्फ ​​निक्का के रूप में हुई है। लवली और सुखजिंद सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आस-पास के इलाके में नशे की सप्लाई और डराने धमकाने का बड़ा नेक्सस चला रहे थे।

    पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद

    पुलिस ने आरोपी लवली और निक्का को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा एडमिशन में आ रही समस्याओं हेतु पीजी कॉलेज ऊना में लगाया मार्गदर्शन केंद्र

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा एडमिशन में आ रही समस्याओं हेतु पीजी कॉलेज ऊना में लगाया मार्गदर्शन केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में नए सत्र के दाख़िले हेतु मार्गदर्शन केंद्र लगाया गया है जहाँ ज़िले भर के विद्यार्थियों के भिन्न अवधियों में दाख़िले के लिए मुफ़्त में पंजीकरण करवाया जा रहा है। एडमिशन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन केंद्र लगाया। छात्रो को किसी भी प्रकार की समस्या न आए एडमिशन मे उसके लिया बहा पर हेल्प डेस्क लगाय गए। 
    इस मौक़े पर ज़िला संयोजक अरूण कौशल, इकाई अध्यक्ष भूपिन्दर कौर, उपाध्यक्ष हनिश, निखिल ठाकुर, सह सचिव स्मृति धीमान, जगदीप कोषाध्यक्ष अंकित, सह कोषाध्यक्ष तमन्ना, हिमाशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • Cafe Mango Tree में परोसी जा रही थी बिना परमिट शराब…

    Cafe Mango Tree में परोसी जा रही थी बिना परमिट शराब…

    आबकारी विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद की शराब तथा बीयर की बोतलें

  • ऊना-पंडोगा-बनखंडी-होशियारपुर एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू

    ऊना-पंडोगा-बनखंडी-होशियारपुर एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे ऊना-पंडोगा-बनखंडी-होशियारपुर रोड़ रिपेयर हेतू 8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। लेकिन किसी कारणवश रोड रिपेयर के कार्य को रोक दिया गया है तथा पुनः वाहनों की आवाजाही को खोल दिया गया है।

  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज प्रातः 9 बजे आईपीएच रेस्ट हाऊस थानाकलां में जनसमस्याएं सुनेंगे। तदपश्चात दोपहर 1 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस ऊना में जनसमस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 14 व 15 जुलाई को बैंगलोर में आयोजित होने वाले राज्यों के कृषि मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

  • गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबद्ध पूर्वी कला मंच जलग्रां, आरके कला मंच चिंतपूर्णी व नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति के उत्थान हेतू चलाई गई प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक किया। 

    इस कड़ी में आज नटराज कला मंच ने पडियोला व लठियाणी, पूर्वी कला मंच ने लमलेहड़ा व ललड़ी तथा आरके कला मंच ने नंगल जरियालां व कैलाश नगर में नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक किया।

    फोक मीडिया दलों ने उपस्थित जनसमूह को राज्य सरकार के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ हेतू क्रियान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी योजनओं बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के ऐसे व्यक्तियों जिन्हें सामान्य जाति के लोगों द्वारा जाति के आधार पर पीड़ित किए जाने पर पुलिस में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने पर या न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने पर 85 हज़ार रूपये से लेकर 8.25 लाख रूपये तक अत्याचार के प्रकार अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के शिक्षा स्तर में विकास तथा स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत छात्रवासों का निर्माण किया जा रहा है।

    कलाकारों ने स्थानीय लोगों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना बारे भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्गों के आवासहीन लोगों के लिए वर्तमान सरकार द्वारा घरों के निर्माण के लिए 1.50 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। 

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना तथा केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना संचालित की है जिसके तहत प्रति व्यक्ति का 5 लाख रूपये की बीमा किया जाता है।

    इस अवसर पर डियूंगली के प्रधान कमल सिंह, लठियाणी के प्रधान जोगिंद्र कुमार शर्मा व उप प्रधान निर्मल सिंह, लमलेहड़ा की प्रधान नेहा रानी, ललड़ी के प्रधान अशोक कुमार, कैलाश नगर की प्रधान दर्शना देवी, उप प्रधान अजय कुमार, नंगल जरियालां की प्रधान सीमा व उप प्रधान सुशील कुमार, वार्ड पंच सुषमा, भोली देवी व गुरदियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधर: चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, मोबाइल लेकर भागे

    जालंधर: चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे युवक, मोबाइल लेकर भागे

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात यह है कि अब चोर दिनदहाड़े घरों में घुसकर सामान उठाने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना किशनपुरा में हुई, जहां पर चंदा मांगने आए 3 युवक घर में घुसे और मोबाइल लेकर भाग निकले।

    घर के मालिक किशनपुरा निवासी बलदेव कुमार ने बताया वह छत पर नहा रहा था। तीन युवक चंदा मांगने के बहाने घर में दाखिल होकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। मोबाइल चोरी होने का तब पता चला जब उनके बेटे ने घर पर आकर उनसे बात कि आपका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

    वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

    घर की हर जगह तलाशने पर मोबाइल ना मिलने के बाद बलदेव कुमार ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उन्हें पता चला उनका मोबाइल चंदा मांगने आए व्यक्ति चुरा कर ले गए। सीसीटीवी के आधार पर चोरों को दो घंटों में बलदेव कुमार ने खुद पकड़ लिया। दोनों को पकड़ कर मोहल्ले में ला खूब धुनाई की और उनके पास से अपना मोबाइल बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

  • अनुराग ठाकुर ने किया ट्रिपल आईटी सलोह का दौरा

    अनुराग ठाकुर ने किया ट्रिपल आईटी सलोह का दौरा

     हरोली भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र जसवाल के परिजनों से भी की मुलाकात

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह का शैक्षणिक व हॉस्टल ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है तथा खेल परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर इस राष्ट्र स्तरीय संस्थान का लोकार्पण किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन आई आई आई टी सलोह के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए दी।

    उन्होंने बताया कि 60 एकड़ में फैले इस संस्थान पर 128 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं तथा इसके शैक्षणिक तथा हॉस्टल ब्लॉक का इस्तेमाल आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईआईआईटी सलोह में अध्ययन के लिए बेहतरीन सुविधाएं हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि गत 4 वर्षों के दौरान संस्थान से उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को देश की जानी मानी कंपनियों में नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया गत 4 वर्ष पूर्व संस्थान की उच्चतर प्लेसमेंट दर जहां 10 लाख थी अब बढ़कर 47 लाख तक पहुंच गई है वहीं दूसरी ओर 4 वर्ष पूर्व प्लेसमेंट की औसतन दर जहां 6 लाख थी अब बढ़कर 12 लाख पहुंच गई।

    इसके पश्चात अनुराग ठाकुर ने हरोली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र जसवाल के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। 
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के लिए एक समान विकास कार्य किया है तथा हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे पूरे प्रदेश में समाज के सभी वर्गों खासकर महिलाओं को विशेष लाभ हुआ है। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से हिमाचल प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की बागडोर सौंपने जा रही है तथा इससे आने वाले वर्षों में हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार को बल मिलेगा।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकारों ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की रक्षा आवश्यकताएं से समझौता किया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने  सेना को राफेल जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान  तथा 2 लाख बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध करवाकर सेना की ताकत में इजाफा किया है। मोदी सरकार ने केवल देश में रक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मेक इन इंडिया के तहत खुद रक्षा उपकरण बना कर न केवल रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मुकाम को हासिल किया है बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी रक्षा संबंधी सामान की आपूर्ति करनी आरंभ की है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की नियुक्ति मोदी सरकार का राष्ट्रहित में लिया गया बेहतरीन निर्णय है जिससे भविष्य में बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार उपायुक्त उना राघव शर्मा, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ( ट्रिपल आई टी) सलोह के निदेशक एस सेल्वा कुमार व रजिस्टार अमरनाथ गिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • जालंधर: दिन-दिहाड़े चायपत्ती के बहाने दुकानदार से नगदी छिनकर फरार हुए लुटेरे

    जालंधर: दिन-दिहाड़े चायपत्ती के बहाने दुकानदार से नगदी छिनकर फरार हुए लुटेरे

    जगराओं, (वरुण): पंजाब सरकार के लिए राज्य में बढ़ रहा क्राइम बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। रोजाना राज्य के अलग-अलग जिलों में क्राइम की वारदातें सामने आ रही है। वहीं अब ताजा मामला जगराओं के कस्बा हठूर से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े किराने की दुकान पर चायपत्ती लेने के बहाने आए दो लुटेरे दुकानदार से नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें चोरों की तस्वीरें भी सामने आई है। 

    लुटेरों ने चायपत्ती लेने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि जगराज सिंह निवासी पत्ती अराइयां हठूर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी यहां किराना की दुकान है। सुबह 10:40 के करीब उसकी दुकान पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लड़के आए, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब होगी। दुकान पर आकर दोनों कहने लगे कि उन्हें दो किलो चायपत्ती दे दो।

    शिकायतकर्ता ने उन्हें चाय पत्ती के पैकेट दे दिए। उन्होंने उसे दो हजार का नोट देकर चाय पत्ती के पैसे काटने के लिए कहा। दुकानदार दो हजार का नोट लेकर गले में से 1600 रुपए निकाल कर उन्हें देने ही लगा था। इसी दौरान उनमें से एक लड़के ने उसके हाथ से दो हजार का नोट और उन्हें वापस देने के लिए निकाले हुए 1600 रुपए छीन लिए। जब दुकानदार ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह डर गया और पीठे हट गया।

    3600 रुपए की नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे 

    दोनों लड़के उससे 3600 रुपए की नगदी और चाय पत्ती के पैकेट छीनकर बाइक लेकर फरार हो गए। इस सबंध में जगराज सिंह के बयान पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना हठूर में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआइ ने कहा कि आरोपितों की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नजर आ रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।