Blog

  • पंजाबः फरार चल रहे बंबीहा गैंग के सदस्य बिल्ला ने किया सरेंडर

    पंजाबः फरार चल रहे बंबीहा गैंग के सदस्य बिल्ला ने किया सरेंडर

    फरीदकोटः 4 दिन पूर्व पुलिस की लापरवाही के चलते स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से फरार हुए बंबीहा गैंग का गुर्गा बिल्ला खुद ही पुलिस के समक्ष पेश हो गया। जिसके पश्चात बिल्ला को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जीजीएसएमसीएच में फिर से दाखिल करवाया गया है। बीती 15 जुलाई की सुबह लगभग चार बजे स्थानीय जीजीएसएमसीएच में दाखिल बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदरपाल सिंह बिल्ला फरार हो गया था। जिसके पश्चात जिला पुलिस द्वारा टीम बना कर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी संबंध में पुलिस उसके पारिवारिक सदस्यों के संपर्क में भी थी।

    पुलिस द्वारा उसके पारिवारिक सदस्यों को बताया गया था कि उसके पैर में गोली लगी है और उसका उपचार आवश्यक है और उपचार न होने की सूरत में पैर भी काटना पड़ सकता है। जिसके चलते फरार आरोपी बिल्ला जैसे ही कोटकपूरा में अपने जानकार बाबा लखवीर सिंह के पास पहुंचा तो उनके द्वारा परिवार के साथ संपर्क करके उसे पुलिस के समक्ष पेश कर दिया गया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा उसे उपचार के लिए जीजीएसएमसीएच में एक बार फिर से दाखिल करवा दिया गया है।

    बिल्ला को सीआईए स्टाफ द्वारा 10 जुलाई को ही एक मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार किया गया था और इसी दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। जिसके उपचार के लिए ही उसे जीजीएसएमसीएच में दाखिल करवाया गया था। उक्त आरोपित सुरिंदरपाल बिल्ला जैतो में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने तथा उसके पश्चात दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ जैतो के रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करके फरार होने के मामले में जिला पुलिस को वांछित था। जिसके चलते सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने उसे उसके एक साथ सहित गिरफ्तार किया था।

    गौरतलब है कि बिल्ला के फरार होने के पश्चात जिला पुलिस ने उस समय ड्यूटी पर तैनात एएसआई नानक चंद, कांस्टेबल गुरतेज सिंह, होमगार्ड हरजिंदर सिंह, होमगार्ड हरपाल सिंह व होमगार्ड राजिंदर सिंह के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी बिल्ला की माता कुलविंदर कौर ने बताया कि वे गरीब मजदूर परिवार से हैं और उनके बेटे ने गलती की है। इसलिए ही जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। इस संबंध में डीएसपी शमशेर सिंह गिल ने बताया कि हालांकि पुलिस टीम बिल्ला को तलाश कर रही थी लेकिन अब बिल्ला स्वयं ही बाबा लखवीर सिंह के माध्यम से पेश हुआ है।

  • जालंधर: लोकसभा में सुशील रिंकू ने ली शपथ, देखें वीडियो

    जालंधर: लोकसभा में सुशील रिंकू ने ली शपथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा में आप पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है। आपको बता दें कि आज लोकसभा में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। गौरतलब है कि राज्यसभा में तो आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ”आप’ का नहीं रह गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आम आदमी पार्टी का कोई भी सांसद निर्वाचित नहीं हो सका था। वहां पर सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत हो गई थी। अब जालंधर उप-चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में ”आप’ का इकलौते सांसद के रूप में सुशील रिंकू को अपनी भूमिका निभानी होगी।

    बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीते थे। चुनाव से पहले सुशील रिंकू ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था। उपचुनाव को लेकर वोटों गिनती सरकारी स्पोर्ट्स कॉलेज में रखी गई थी। हर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार की जीत के लिए आश्वस्त थे। खास बात यह है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

    हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

  • जालंधरः कार सवार युवकों का पीछा कर पुुलिस ने पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः कार सवार युवकों का पीछा कर पुुलिस ने पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास सतलुज चौक में भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार 3 कार सवार युवक 2 रेड लाइट जंप करके भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए कार सवार युवकों का पीछा किया और सतलुज चौक से युवकों को काबू कर लिया। जिसके बाद बस स्टैंड के पास काफी हंगामा होने लगा।

    इस दौरान लोगों को लगा कि शायद पुलिस किसी गैंगस्टर का पीछा कर रही थी और उन्हें काबू किया। लेकिन पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त कार सवार युवक पीछे 2 रेड लाइट जंप करके भागे थे। जिन्हें बस स्टैंड के पास सतलुज चौक से पकड़ा और उनकी गाड़ी का चालान काटकर उन्हें थमा दिया।

  • पंजाबः रावी में छोड़े गए पानी से फिर टूटा धुस्सी बांध, देखें वीडियो

    पंजाबः रावी में छोड़े गए पानी से फिर टूटा धुस्सी बांध, देखें वीडियो

    पानी में समाई हजारों एकड़ फसल

    गुरदासपुरः उज्ज डैम से रावी में छोड़ा गया 2.50 लाख क्यूसेक पानी ने आज तबाही मचानी शुरू कर दी है। रातों रात पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया। जिसके चलते करतारपुर कोरिडोर के पास धुस्सी बांध में दरार पड़ गई। पानी का स्तर बढ़ने पर खेत पानी में डूब गए और फसले बर्बाद हो गई। पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के अलावा पाकिस्तान के पंजाब में इसका असर देखने को मिल रहा है। जिसके बाद माझा के 3 जिलों में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए भी कह दिया गया है।

    वहीं, गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बने करतारपुर कॉरिडोर के आसपास रावी का जल स्तर बढ़ने से सरहद पर फैंसिंग पानी में डूब गई है। पाकिस्तान में बने एक धुस्सी बांध के टूटने से यह हालात बन रहे हैं। सरहद पर बॉडर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) हालात पर नजर रखे हुए हैं। देर रात तक अमृतसर जिला प्रशासन रावी के आसपास जुटा रहा। मंत्री कुलदीप धालीवाल, DC अमृतसर अमित तलवाड़ व गुरदासपुर DC हिमांशु अग्रवाल और आर्मी के जवान रावी के आसपास के इलाकों में खतरे से निपटने का इंतजाम करते रहे।

    वहीं तरनतारन में ब्यास पर बना धुस्सी बांध एक बार फिर टूट गया, जिससे आसपास हजारों एकड़ में खड़ी फसल पानी में समा गई। वहीं रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के मकौड़ा पत्तन गांव के आसपास के 7 गांव देश से कट गए हैं। पानी का जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में नाव चलाने की मनाही हो गई है। DC गुरदासपुर ने इन इलाकों में स्कूलों में भी छुटि्टयां कर दी हैं।

  • इस जिले में 3 अगस्त तक धारा 144 लागू 

    इस जिले में 3 अगस्त तक धारा 144 लागू 

    नोएडाः पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही आदेश दिया है कि नमाज, पूजा या जुलूस जैसी कोई भी बिना अनुमति वाली धार्मिक गतिविधि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नहीं की जाएगी। आदेश के अनुसार, अपरिहार्य परिस्थितियों में ऐसी गतिविधियों के आयोजन की अनुमति पुलिस आयुक्त या अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या जिले के तीन जोनों के संबंधित पुलिस उपायुक्तों से लेनी होगी।

    अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हिरदेश कठेरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 20 जुलाई से प्रभावी होंगे और 15 दिनों की अवधि के लिए 3 अगस्त तक लागू रहेंगे। पुलिस ने कहा कि आगामी मुहर्रम, एक खेल आयोजन जिसमें विदेशी देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे, किसानों के विरोध प्रदर्शन और इस अवधि के दौरान जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अतिरिक्त सीपी या संबंधित डीसीपी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी सार्वजनिक स्थान पर सभा नहीं करेगा या जुलूस नहीं निकालेगा या पांच से अधिक लोगों वाली सभा का हिस्सा नहीं बनेगा। इस नियम को कार्यक्रमों के लिए लचीला बनाया जा सकता है। सरकार द्वारा अनुमति दी गई है।

    इसमें कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों के ऊपर या एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और अन्य स्थानों पर फोटोग्राफी या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ऐसे मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग करने के लिए भी पुलिस की अनुमति की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर, नमाज या पूजा या जुलूस या कोई अन्य धार्मिक गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में, ऐसी गतिविधियों के आयोजन की अनुमति पुलिस आयुक्त या अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या डिप्टी से लेनी होगी।

    पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी विवादास्पद स्थान पर जहां प्रार्थना करने की परंपरा नहीं रही है, वहां धार्मिक गतिविधियां आयोजित नहीं की जाएंगी और किसी को भी दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। पुलिस ने आदेश में कहा, “कोई भी अन्य धर्मों के धार्मिक ग्रंथों का अपमान नहीं करेगा। धार्मिक स्थलों की दीवारों पर कोई धार्मिक पोस्टर, बैनर, झंडे नहीं होंगे।

  • तेज रफ्तार Jaguar Car  ने 9 को रौंदा, हुई मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    तेज रफ्तार Jaguar Car ने 9 को रौंदा, हुई मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में  सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर वीरवार नको एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस्कॉन ब्रिज पर हुए इस हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई। मृतकों में बोटाद जिले के सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं. जगुआर की स्पीड 150 किलोमीटर से ज्यादा थी। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर वीरवार भोर में एक दूसरा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक सत्या पटेल भी शामिल है। हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

    अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जगुआर के ड्राइवर को प्राइवेट सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक जगुआर में घायल युवक के अलावा, एक और लड़का और लड़की सवार थे। उन दोनों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बुधवार देर रात 1:15 बजे हुआ।

    गुजरात से अन्य समाचारों में, बुधवार को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिससे अधिकारियों को कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाना पड़ा. अधिकारियों ने कहा कि जूनागढ़ के मंगरोल तालुका में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां कई गांवों में घरों में पानी घुसने और संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से कई लोग फंसे हुए हैं, जिससे इलाके पहुंच से बाहर हो गए हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने कहा कि बुधवार को भारी बारिश के कारण जूनागढ़ सबसे अधिक प्रभावित जिला था, जहां मंगरोल तालुका में सुबह 6 बजे से आठ घंटों में 290 मिमी बारिश हुई, इसके बाद मालिया हटिना तालुका में 191 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 को पानी के भारी प्रवाह के कारण हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अठारह जलाशय अलर्ट मोड पर हैं और अन्य 19 के लिए चेतावनी जारी की गई है।

  • माता-प‍िता की  डांट लगाने से नाराज लड़की ने झरने से लगाई छलांग, देखें वीड‍ियो

    माता-प‍िता की डांट लगाने से नाराज लड़की ने झरने से लगाई छलांग, देखें वीड‍ियो

    बस्तरः छत्तीसगढ़ के बस्तर के जगदलपुर से 38 क‍िलोमीटर दूरी पर स्‍थ‍ित च‍ित्रकोट वाटरफॉल की मॉनसून के दौरान की खूबसूरती देखते बनती है। अपनी खूबसूरती और चट्टानों से ग‍िरने वाले इंद्रावती नदी के पानी से इस वाटरफॉल का आकर्षण और बढ़ जाता है। यह पर्यटकों को ना केवल लुभाता है बल्‍क‍ि प्रकृत‍ि प्रेम‍ियों का पंसदीदा डेस्‍ट‍िनेशन बन जाने से इसको भारत का मिनी नियाग्रा भी कहा जाता है। इस च‍ित्रकोट वाटरफॉल से जुड़ा एक ऐसा वीड‍ियो भी सामने आया है जोक‍ि सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में एक लड़की मोबाइल फोन का उपयोग करने पर माता-प‍िता की डांट से इतनी खफा हो जाती है क‍ि वो इस झरने के 90 फीट ऊंचाई से छलांग लगाते हुए देखी जा सकती है। हालांक‍ि वो डूबने से बच गई और कुछ मीटर दूरी पर आगे न‍िकल गई। घटना चित्रकोट चौकी अंतर्गत क्षेत्र की है।

    मीडिया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो के मुताब‍िक झरने पर पहुंचने पर वो उसके किनारे तक जाने से पहले कुछ देरी तक ब‍िना कुछ सोचे समझे इधर-उधर भटकती रहती है। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग लड़की को झरने के ऊपर घूमते और क‍िनारे पर आते देखते हैं। लड़की के झरने से कूदने की मंशा को भांपते हुए उसको वहां से कूदने से मना करते हैं और उसको यह कहते सुन सकते हैं क‍ि जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले। लेक‍िन लड़की उनकी बात को नहीं सुनती है औश्र वहां से नीचे छलांग लगा देती है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ युवाओं ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया था और इसके बाद ये वीड‍ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    क्लिप में दिखाया गया है कि लड़की झरने के किनारे पर कुछ सेकंड तक खड़ी रहती है और अंत में वहां से नीचे कूद जाती है। जैसे ही कैमरा चलता है, वीडियो में चित्रकोट वाटरफॉल की ऊंचाई दिखाई देती है, जो बस्तर में जगदलपुर से 38 किमी दूर इंद्रावती नदी पर स्थित है। स्थानीय लोग इसको ‘मिनी नियाग्रा फॉल्स’ भी कहते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि छलांग लगाने के बाद लड़की पानी में ही तैरती रही। मानसून के मौसम में यह झरना करीब 300 मीटर तक चौड़ा हो जाता है ज‍िसके बाद इसका दृश्‍य बेहद ही मनोरम नजर आता है। जानकारी के मुताबि‍क लड़की पास ही के एक इलाके में रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि लड़की को उसके माता-पिता ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटा था। इस बात से गुस्‍साई लड़की ने यह कदम उठाया था। इसके बाद पुल‍िस ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दियाया।

    छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग यूं तो साल भर पर्यटकों को लुभाता है, लेकिन बरसात के दिनों में यह संख्या और भी बढ़ जाती है। इसकी मुख्य वजह भारत का मिनी नियाग्रा फॉल यानी चित्रकोट जलप्रपात ही है। 90 फीट की ऊंचाई से जब पानी नीचे गिरता है, तो इसे देखना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी का पानी चट्टानों से टकराते हुए धरती की ओर जैसे-जैसे बढ़ता है, पर्यटकों का रोमांच त्यों-त्यों बढ़ता चला जाता है। बारिश के दिनों में चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती अगर आपने नहीं देखी है, तो अब भी मौका है। लेक‍िन च‍िंता की बात यह है क‍ि यहां पर सुरक्षा के पुख्‍ता उपाय नहीं हैं। इसके चलते यहां पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

  • दुनियाभर में WhatsApp हुआ Down

    दुनियाभर में WhatsApp हुआ Down

    नई दिल्लीः दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। जिसके कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है। वॉट्सऐप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वॉट्सऐप ने बताया कि सेवा बहाल हो गई है, Happy Chatting!

    भारत के कई शहरों में वॉट्सऐप डाउन होने की जानकारी मिली है। वॉट्सऐप डाउन होने से देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। वॉट्सऐप डाउन की अधिकांश रिपोर्टें देश की राजधानी नई दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से आई हैं।

    इससे पहले, वॉट्सऐप डाउन होने के बाद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हम व्हाट्सऐप पर आई कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और आपको जल्द से जल्द अपडेट देंगे। बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका, यूके और ब्राजील में भी वॉट्सऐप डाउन होने की खबर सामने आई है। फिलहाल दुनियाभर में वॉट्सऐप सेवा दुरुस्त हो गई हैं।

  • जालंधरः चलती ट्रेन के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

    जालंधरः चलती ट्रेन के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

    जालंधर, ENS : सिटी रेलवे स्टेशन से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक  मोहम्मद फिरोज आलम (33) अपने 12 वर्षीय पुत्र आजाद के साथ अपने गांव जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। यू.पी. बिहार की ओर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रैस और जननायक एक्सप्रैस बुधवार को रद्द होने की वजह से हावड़ा मेल में सफर करने वालों की काफी भीड़ थी। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन अपने निर्धारित स्टॉपेज के बाद जब चलने लगी तो काफी लोग चढ़ने से रह गए।

    इसी दौरान मोहम्मद फिरोज आलम ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच खाली जगह से नीचे गिर गया। चलती ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह दृश्य देखकर लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच ट्रेन भी रुक गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलैंस से सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना जीआरपी के एएसआई ललित कुमार ने लोगों की मदद से उसे गंभीर घायल अवस्था में स्ट्रेचर पर डालकर रेल लाइनों से बाहर निकाला।

    इतने में 108 एंबुलैंस भी स्टेशन पर पहुंच गई जिसमें डालकर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र आजाद ने बताया कि वह नकोदर के पास खेतों में जीरी लगाने का काम करते थे। उसकी मां बिहार में ही रहती है। एएसआई ललित कुमार ने कहा कि नकोदर में उनके जान पहचान वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • भाजपा ने 17 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, 6 पुराने चेहरों को मिली जगह 

    भाजपा ने 17 जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, 6 पुराने चेहरों को मिली जगह 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद संभालते के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।इसमें चंबा जिला के अध्यक्ष के रूप में धीरज नरयाल, कांगड़ा सचिन शर्मा, नूरपुर रमेश राणा, देहरा संजीव शर्मा, पालमपुर हरिदत्त शर्मा, लाहौल स्पीति राजेंद्र बोद्ध, कुल्लू अरविंद चंदेल, मंडी निहाल चंद, सुंदरनगर हीरा लाल, हमीरपुर देशराज शर्मा, ऊना बलबीर चौधरी, बिलासपुर स्वतंत्र संख्यान, सोलन रत्न सिंह पाल, सिरमौर विनय गुप्ता, महासू अरुण फाल्टा, शिमला प्रेम ठाकुर, किन्नौर यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया।

    उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। राजीव बिंदल ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंबा जसवीर सिंह नागपाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष विद्य, निवर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव हारा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया।

    टीम बिंदल में 17 में से छह चेहरे पुराने हैं। इसमें नुरपूर, देहरा, पालमपुर, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और सिरमौर जिला का अध्यक्ष शामिल है। साथ ही शिमला संसदीय सीट के शिमला, महासू सिरमौर और सोलन के जिलाध्यक्ष राज्यध्यक्ष के नजदीकी माने जाते हैं। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर व ऊना जिला के अध्यक्ष धूमल परिवार के नजदीकी है। बिलासपुर जिला से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नजदीकी है। मंडी संसदीय सीट के जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नजदीकी माने जाते है। कांगड़ा में विपिन परमार के नजदीकी नेताओं को जिलों की कमान सौंपी है।