Blog

  • किसानों को मिलेगा अनुदान राशि पर क़ृषि बीज :सतपाल धीमान

    किसानों को मिलेगा अनुदान राशि पर क़ृषि बीज :सतपाल धीमान

    बंगाणा ब्लॉक में पंहुचा मक्की और चरी का बीज

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक में मक्की और चरी का बीज सभी कृषि केंद्रों में पहुंच गया है, यह जानकारी कृषि विभाग के विषय बाद विशेषज्ञ डॉ सतपाल धीमान ने दी है, उन्होंने बताया कि किसान भाई मक्की 360 रूपये और चरी का बीज 210 रूपये में अनुदान पर खरीद सकते हैं, और उन्होंने कहा कि इस बार विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी किसानों को अनुदान पर केवल 5 किलो बीज ही मिल सकता है बाकी बीज किसानों को पूरी कीमत पर मिलेगा और उन्होंने बताया कि किसान भाई अपना आधार कार्ड साथ लेकर ही आएं। उन्होंने बताया कि इस बार विभाग के पास मोटे अनाज जैसे कि रागी, बाजरा, ज्वार का बीज भी अनुदान पर उपलब्ध है।

  • साल के पहले Cyclone Mocha को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट 

    साल के पहले Cyclone Mocha को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट 

    नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में जारी बेमौसम बारिश के बीच अब साल 2023 के पहले चक्रवात को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने की आशंका है। चक्रवात को मोका नाम दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के कारण कम वायु दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा में होने की आशंका है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों से किसी भी घटना के लिए तैयार रहने को कहा है।

    इस चक्रवाती तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक रहने के आसार हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में भी चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, मई महीने में जहां भीषण गर्मी से धरती तप रही होती है और लू कहर ढाती है, सोमवार को बरसात जैसा मौसम रहा। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा व पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इस वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में शाम के समय तापमान काफी गिर गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहेगी। बेमौसम की बरसात ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि इसका खेतीबाड़ी पर असर पड़ेगा। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान व जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि देश के ज्यादातर हिस्सों में हो रही वर्षा के तीन प्रमुख कारण हैं। पहला, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा, हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। तीसरा कारण, एक अक्षीय रेखा का दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए दक्षिण भारत की ओर बढ़ना है। इन तीनों स्थितियों के कारण बरसात का कारण बन गया है।

  • पंजाबः टूटा 36 सालों का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

    पंजाबः टूटा 36 सालों का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

    चंडीगढ़ः मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने वाला तापमान इस बार नीचे जा रहा है। इस बार मई महीने में फरवरी जैसा एहसास हुआ है। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अभी येलो अलर्ट जारी है। अभी पंजाब हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अब 14 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। लुधियाना की अगर बात करें तो शहर में 13 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है और पारा 24.8 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मई के 2 सप्ताह गर्मी से राहत वाले रहेंगे।

    इस बार मई महीने की शुरुआत ठंड के साथ हुई है। 36 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हरियाणा के गर्म इलाकों में शामिल हिसार की बात करें तो पिछली साल मई महीने में जिले का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस था, जो आज 23.4 डिग्री सेल्सियस है।

  • पंजाबः पनबस और रोड़वेज कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को बंद कर किया रोड जाम, जाने मामला

    पंजाबः पनबस और रोड़वेज कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को बंद कर किया रोड जाम, जाने मामला

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव वड़िंग में जाम लगने की खबर सामने आई है। वड़िंग गांव में टोल प्लाजा को बंद कर पनबस और रोड़वेज कर्मचारियों ने मुक्तसर कोटकपूरा मुख्य मार्ग पर जाम लगाया है। रोड़वेज कर्मचारियों का आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उनके साथी ड्राइवर के साथ बुरी तरह मारपीट की है। मामले की सूचना मिलने पर बरीवाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। 

    बताया जा रहा है कि गांव वड़िंग में स्थित टोल प्लाजा पर पैसों की लेनदेन को लेकर टोल प्लाजा कर्मचारियों और ड्राइवर में झड़प हुई। जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। ड्राइवर दर्शन सिंह का आरोप है कि वो मुक्तसर बस स्टैंड से जम्मू कटड़ा के लिए बस लेकर निकला था। इस दौरान बस जब वड़िंग गांव के टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल पर मौजूद महिला कर्मचारी को उसने टैक्स के लिए 500 रुपये दिए थे। लेकिन उसने 100 रुपए कम दिए, जब उसने इस बारे में महिला टोल कर्मचारी से पूछा तो वो भड़क गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए और उन्होंने ड्राइवर से गाली-गलोच करते हुए मारपीट की। मामला बढ़ने के बाद रोडवेज बसों के अन्य कर्मचारी भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और मुक्तसर-कोटकपूरा रोड जाम कर दिया।

    टोल प्लाजा के मैनेजर ने रोडवेज बस के ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी तरफ से महिला कर्मचारी के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। जिसके बाद झगड़ा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। वही रोडवेज कर्मचारियों का धरना अभी जारी है।

  • मर्चेट नेवी में भर्ती कराने के नाम पर एक एजेंसी की ओर से फर्जी परीक्षा का भंडाफोड़

    मर्चेट नेवी में भर्ती कराने के नाम पर एक एजेंसी की ओर से फर्जी परीक्षा का भंडाफोड़

    ऊना/सुशील पंडित : मर्चेट नेवी में भर्ती कराने के नाम पर एक एजेंसी की ओर से फर्जी परीक्षा का भंडाफोड़ हआ है। हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन की ओर से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई है। अन्यथा कई बच्चे इस फर्जीवाड़े की चपेट में आने थे। एसोसिएशन के महासचिव एवं संस्थापक सदस्य कैप्टन संजय पराशर, कैप्टन अंकित पुरी, सेकेंड ऑफिसर गौरव जोशी, मंडी से चीफ ऑफिसर कपिल कटोच एवं चीफ इंजीनियर पवन राणा के हस्तक्षेप के बाद कई युवा इस फर्जी परीक्षा से बचें हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी के स्कूल प्रिंसिपल और शिक्षा उपनिदेशक से बात करने के बाद उक्त परीक्षा को रुकवाया है। इसके बाद परीक्षा को आयोजित करने वाली कंपनी के नुमाइंदों से बात की तो परीक्षा के संबंध में कोई उचित जबाव नहीं दे पाए।

    इस पर उन्होंने टालमेटाल करते हुए फोन उठाना ही बंद कर दिया। नेशनल शिपिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य कैप्टन संजय पराशर ने बताया कि हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन के ध्यान में मंडी के सरकारी स्कूल में मर्चेट नेवी में प्रवेश के लिए परीक्षा होने की सूचना मिली। इस पर जांच परख करने के बाद यह पता चला कि परीक्षा को आयोजित करने वाले आयोजकों का प्रदेश के युवाओं को ठगने की मंशा है। इसे देखते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सक्रियता से परीक्षा को रुकवाया गया है। प्रदेश की भोली भाली जनता को बाहर से आकर मर्चेट नेवी में प्रवेश के नाम पर फर्जी कंपनी ठगने के प्रयास में थी। इसे समय रहते रोका गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के पहलुओं पर हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन सक्रियता से काम करेगी। आने वाले दिनों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऐसी फर्जी कंपनियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।

  • जालंधरः चाय के कप को लेकर जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो 

    जालंधरः चाय के कप को लेकर जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के डीसी ऑफिस के पास चाय के कप को लेकर दुकानदार के साथ ग्राहक का विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान ग्राहक और दुकानदार महिला में हाथापाई हो गई। जिसके बाद वहां पर कुछ लोगों ने ग्राहक लड़के और उसकी बहन को पहले धक्के मारे फिर उक्त लड़के की जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ग्राहक ने बताया कि वह चाय पीने के लिए उक्त दुकान (खोखे) पर आया था। पीड़ित का कहना है कि उसने महिला को कहा कि चाय थोड़ी बढ़िया बना देना उसका गला खराब। पीड़ित का कहना है कि उसने महिला को कहा कि चाय के 20 रुपए की जगह चाहे वह 30 रुपए ले ले, लेकिन दुकानदार महिला ने उसे बासी चाय पिला दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहीं दुकानदार महिला का कहना है कि उसने चाय ताजी बनाकर दी थी। लेकिन ग्राहक द्वारा जान बूझकर विवाद किया गया। 

  • वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार के घर छाया मातम

    वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार के घर छाया मातम

    नई दिल्लीः वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां यशोदा पाण्डेय का मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रवीश कुमार की मां के निधन का समाचार फैलते ही तमाम लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक ट्वीट कर रवीश कुमार की मां के निधन पर शोक जताया है।

    अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा है, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार जी की माता जी यशोदा पाण्डेय जी का निधन दुःखद। वे एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रवीश कुमार की मां के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

    अपने ट्वीट में भूपेश बघेल ने लिखा है, ‘ वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार जी की पूज्य माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं समस्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति:’ बता दें कि मूल रूप से मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले रवीश कुमार इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। कल ही उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो डाली थी, जिसमें बताया था कि वह बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स में हैं।

    वहीं, मां के निधन का समाचार सुनने के बाद रवीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

  • आठ मई को जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में हर पंचायत प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी :  सुरेंद्र जेटली

    आठ मई को जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में हर पंचायत प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी : सुरेंद्र जेटली

    कार्यक्रम में रक्तदान शिविर ओर जिले के सैकड़ो दिव्यांगों को दिए जाएंगे उपकरण

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आठ मई को आईटीआई बंगाणा में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मनाया जा रहा है। जिसमे रक्तदान शिविर ओर दिव्यांगों को फ्री उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपमण्डल बंगाणा की हर पंचायत के प्रतिनिधियों को जैसे प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य व वार्ड सदस्यों के साथ साथ हर पंचायत सचिव को सूचना दी गई है। कि हर पंचायत प्रतिनिधि की 8 मई को जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में सहभागिता जरूरी है। हर पँचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत व वार्ड से रक्तदान शिविर में युवाओं की सहभागिता करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। ताकि कार्यक्रम पूर्णत सफल हो सके। खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि 8 मई के जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेदिक विभाग, ग्रामीण विभाग पंचायती राज,बाल विकास व अन्य विभाग भी अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।  हर विभाग अपनी अपनी प्रदर्शनियां भी लगाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ हर बीमारी की जांच करेंगे और हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स ओर फ्री दवाइयां भी वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष बोर्ड भी रहेगा। जिसमे बाल रोग ,हड्डी विशेषज्ञ व अन्य सभी स्वस्थ्य जांच विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।  दिव्यांगों के लिए 8 मई को आईटीआई डुमखर बंगाणा में एक लोक मित्र केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। जिसमे तत्काल दिव्यांगों को आई डी वनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय अंग कृमिक निर्माण निगम मोहाली द्वारा जिला के सभी अपंग दिव्यांगों के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांग व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड 2 फ़ोटो ओर अढाई लाख प्रति वर्ष आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए दोपहर का भोजन भी कार्यक्रम में उपलब्ध होगा। खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि  आठ मई को बंगाणा के डुमखर में होने वाले जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में जनता ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाये ओर अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवायें। 

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो रहेंगे चीफ गैस्ट

    खण्ड बिकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली ने कहा कि आठ मई को बंगाणा के डुमखर आईटीआई में होने वाले रेडक्रॉस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और अपने कर कमलों द्वारा दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करेंगे। 

    कार्यक्रम की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप:सुरेंद्र ठाकुर

    राज्य रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार कुटलैहड़ के बंगाणा के आईटीआई डुमखर में जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम जो आठ मई को होने जा रहा है। उसमें जिले के सैकड़ों दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किये जायेंगे और विधायक देवेन्द्र भुट्टो कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आठ मई को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जिला से लेकर मंडल तक प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 

  • ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਮੋਹਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਧੀਮਾਨ

    ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਮੋਹਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਧੀਮਾਨ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ 1700 ਹੈਕਟੇਅਰ ਰਕਬੇ ਵਿੱਚ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਖੇਤੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਰਹੱਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਪਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਸਦਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੂਰੇ ਰਾਜ ਵਿਚੋਂ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਕਾਸ਼ਮ ਵਿੱਚ ਮੋਹਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ। ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਅਗਵਾਈ ਸਦਕਾ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਖੇਤੀ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰਵਾਇਤੀ ਫਸਲੀ ਚੱਕਰ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲਣ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਮੱਦਦ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚੋਂ  ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ 1700 ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੈਕਟੇਅਰ ਰਕਬੇ ਵਿੱਚ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਉਤਪਾਦਕਤਾ 19 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਪ੍ਰਤੀ ਹੈਕਟੇਅਰ ਤੱਕ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੋੜਾਮਾਜਰਾ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਬਾਗਬਾਨੀ ਸ਼ੈਲਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰਹੱਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਤਕਨੀਕੀ ਸਹਿਯੋਗ ਅਤੇ ਨਿੱਜੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 19 ਜਨਵਰੀ 2023 ਨੂੰ ਮਿਰਚ ਕਲੱਸਟਰ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ : ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ, ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੋੜਾਮਾਜਰਾ  ਅਜ਼ਾਦੀ ਘੁਲਾਟੀਆਂ, ਰੱਖਿਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਭਲਾਈ, ਬਾਗਬਾਨੀ, ਸੂਚਨਾ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਮੰਤਰੀ, ਪੰਜਾਬ, ਵਲੋਂ ਮਿਤੀ 17 ਮਾਰਚ 2023 ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਹਾਲਮ ਵਿਖੇ ਚਿੱਲੀ ਕਲੱਸਟਰ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਫੇਜ਼ ਦੇ ਪੜਾਅ 1 ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ  9,920 ਹੈਕਟੇਅਰ ਰਕਬੇ ਵਿੱਚੋਂ 19,963 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਹਰੀ ਮਿਰਚ ਦਾ ਉਤਪਾਦਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਮਿਰਚ ਉਤਪਾਦਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਪਟਿਆਲਾ, ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ, ਸੰਗਰੂਰ, ਜਲੰਧਰ, ਤਰਨਤਾਰਨ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਐਸ.ਬੀ.ਐਸ. ਨਗਰ ਅਤੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹਨ ਅਤੇ  ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ 1700 ਹੈਕਟੇਅਰ ਰਕਬੇ ਵਿੱਚ ਮਿਰਚਾਂ ਦੀ ਪੈਦਾਵਾਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।

    ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਬਾਗਬਾਨੀ ਡਾ. ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਰਚ ਕਲੱਸਟਰ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅਗਾਂਹਵਧੂ ਮਿਰਚ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰਾ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੁਣੇ ਗਏ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰਾ ਨੂੰ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋ ਵਿਗਿਆਨਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਿਰਚਾਂ ਉਗਾਉਣ ਅਤੇ ਖਾਦਾਂ, ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਅਪ੍ਰੈਲ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਮਿਰਚ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰਾ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋ ਹਰੀ ਮਿਰਚ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਜਾਂਚ ਲਈ ਭੇਜੇ ਗਏ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮਿਰਚਾਂ ਵਿੱਚ ਕੀਟਨਾਸ਼ਕ ਅਤੇ ਉਲੀਨਾਸ਼ਕ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਮਾਤਰਾ ਮੈਕਸੀਮਮ ਰੇਸੀਡਿਉ ਲਿਮਟ (ਐੱਮ.ਆਰ.ਐੱਲ.) ਤੋਂ ਘੱਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹੋਰਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਭੇਜੀਆਂ ਜਾ ਸਕਦੀਆ ਹਨ।

    ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਹਰੀ ਮਿਰਚ ਨੂੰ ਹੋਰਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਸਰਹੱਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਮਿਰਚ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਗਈ। ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਹਰੀ ਮਿਰਚ, ਲਾਲ ਮਿਰਚ ਅਤੇ ਸੁੱਕੀ ਲਾਲ ਮਿਰਚ ਦੇ ਮੰਡੀਕਰਨ ਉੱਪਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਝੋਨੇ ਦੇ ਫਸਲੀ ਚੱਕਰ ਹੇਠੋ ਰਕਬਾ ਕੱਢ ਕੇ ਮਿਰਚ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਅੰਦਰ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਮਦਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਗਬਾਨੀ ਵਿਕਾਸ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ. ਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • MCM कॉलेज में पेपर देने आई BA सेकेंड ईयर के स्टूडेंट की मौत 

    MCM कॉलेज में पेपर देने आई BA सेकेंड ईयर के स्टूडेंट की मौत 

    चंडीगढ़ः एमसीएम कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई। जिसे कॉलेज के छात्र और कॉलेज मैनेजमेंट उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अनन्या सेक्टर-37, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर बताया गया है कि हादसा उस समय हुआ, जब अनन्या कॉलेज के वॉशरूम जाने को सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसी दौरान पांव फिसलने से वह नीचे जा गिरी और बेसुध हो गई। छात्रा अपना बीए सेकेंड ईयर का पहला पेपर देने कॉलेज आई थी।

    आज उसका पंजाबी का पेपर था। मृतका छात्रा के पिता मुकेश ने कहा कि सुबह हम लोगों ने ब्रेकफास्ट साथ किया था। फिर में लुधियाना काम पर चला गया। वहीं, बेटी की अचानक गिरने की सूचना मिली। पीजीआई आने पर पता चला कि अब वह इस दुनिया में नहीं रही। 2 बजे उसका पेपर था। वहीं, कॉलेज सुपरिंटेंडेंट कमल शर्मा ने बताया कि अनन्या को हम लोग 12:25 मिनट पर PGI ले आए थे। कॉलेज मैनेजमेंट ने कहा कि ये देखने वाली बात है कि अनन्या इतनी जल्दी कॉलेज क्यों आ गई। जबकि उसका पेपर 2 बजे था। थाना-36 के पुलिसकर्मी कॉलेज फैकल्टी से पूछताछ करने में जुटे हैं।

    इस दौरान अनन्या के पढ़ाई में काफी होशियार होने का पता लगा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार उनके नोटिस में ऐसी कोई बात नहीं आई, जिससे यह पता लग पाता कि वह किसी बात से मानसिक रूप से पेरशान चल रही हो। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली थी। सेक्टर 36 थाना एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है कि लड़की को कहीं किसी ने धक्का तो नहीं दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़की द्वारा ही दूसरी मंजिल से खुद छलांग लगाई गई है। वहीं, पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कॉलेज पर कोई शक नहीं हैं। बेटी उन्हें बता कर ही कॉलेज गई थी।