Blog
-

शिक्षा विभाग में स्पोर्टस कोटे से भरे जाएंगे जेबीटी के दो पद
ऊना/सुशील पंडित: उपशिक्षा निदेशक प्रारम्भिक ऊना द्वारा कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों के 2 पद स्पोर्टस कोटे में अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक युवा सेवाएं एवं खेलकूद हिमाचल प्रदेश ने इस कार्यालय को स्पोर्टस कोटे से संबंधित जेबीटी के दो पदों को कार्यालय स्तर पर भरने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि श्रेणी तीन के साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स, नेशनल गेम्स में मेडल विजेता तथा मान्यता प्राप्त सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मेडल विजेता पात्र होंगे। इसके अलावा श्रेणी चार के लिए आॅल इंडिया इन्टर-वर्सिटी टूर्नामेंट, आॅल इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स, आॅल इंडिया रूरल स्पोर्टस टूर्नामेंट, नेशनल स्पोर्टस फैस्टिवल अंडर पीवाईकेए काॅम्पीटिशन, मान्यता प्राप्त जूनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगित, साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स पार्टीस्पेशन व तीन बार नेशनल चैम्पियनशिप और सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले अभ्यार्थी पात्र होंगे।उन्होंने बताया कि स्पोर्टस श्रेणी 3 व 4 से संबंधित कोई भी पात्र अभ्यार्थी जोकि पद की शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करता है वह 31 मई से पूर्व अपने दस्तावेज़ उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त स्पोर्टस श्रेणी एक तथा दो से संबंधित इच्छु अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आरएंडपी रूलस तथा खेलों की सूची कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223586 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

थानाकलां स्कूल की समीक्षा बनी दसवीं टॉपर
ऊना/सुशील पंडित:उपमण्डल बंगाणा के आदर्श राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां की कुमारी समीक्षा ने दसवीं में टॉपर यानी 97.90 अंक लेकर हिमाचल प्रदेश में पहले तीन में टॉप किया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला पार्षद उपाध्यक्ष किशन पाल शर्मा ने समीक्षा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि थानाकलां का आदर्श स्कूल शिक्षा का बेहतर हव बन चुका है। थानाकलां स्कूल में हर बोर्ड परीक्षाओं में छात्र टॉपर बनकर स्कूल एवं कुटलैहड़ का नाम रोशन करते है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में दसवीं का परिणाम अच्छा रहा है। दो दर्जन से ज़्यादा दसवीं के छात्र अच्छे अंकों के साथ मेरिट में पास हुए हैं।वहीं वैष्णवी ने 660 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने पूरे स्टाफ के साथ साथ एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ द्वारा छात्रों को कड़ी मेहनत करवाने का फल मिला है। स्कूल स्टाफ द्वारा समय समय छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों से भी अवगत करवाया जाता रहा है। बताते चले कि बंगाणा स्कूल स्टाफ कोविड समय मे अपनी निजी आय खर्च करके स्कूली छात्रो को घर द्वार शिक्षा मुहैया करवाता रहा है। समीक्षा दसवीं कक्षा में बोर्ड की मेरिट लिस्ट में दसवें स्थान पर रही जिसने कुल् 687 अंक प्राप्त किए यह बच्ची अब बड़ा होकर डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों की सेवा करना चाहती है।समीक्षा के पिताजी का देहांत हो चुका है व बड़ी बहन थानाकलां स्कूल में ही 12 वीं कक्षा में पढ़ती है, व माता थाना कला हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी के नाते काम करती है। इसी स्कूल की कनिका ठाकुर ने 97.5%अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल संजीव पराशर ने बताया कि कुमारी समीक्षा एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती है। लेकिन पढ़ाई में बेहतर होने पर कुमारी समीक्षा ने स्कूल का नाम रोशन किया है। तथा स्कूल के अन्य बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। -

मैं नचना शाम दे नाल पर भजन पर खूब झूमे श्रद्धालु
ऊना/सुशील पंडित: दुलैहड के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव हुआ। भागवत कथा ब्यास देवी कृष्ण प्रिया दासी ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. मै नचना शाम दे नाल अज मेनू नच लेन दे. धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा में बामन अवतार, ध्रुव चरित्र, अजामिल के प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। धार्मिक समागम में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर एक छोटे से बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाया गया। फिर वासुदेव बने पंडित किशोरी लाल एक टोकरी में कृष्ण रूपी बालक को सिर पर लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो जयकारों से कथा स्थल जय कारों से गुंजायमान हो उठा। श्रोता व भक्त गण बाल कृष्ण को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रोताओं व भक्तों के बीच बधाई के रूप में चाकलेट, माखन मिश्री टॉफी व खिलौने का वितरण किया गया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि कथा 28 मई तक चलेगी। -

जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की गाड़ी से भीष्ण टक्कर कई घायल
जालंधर, वरुण/हर्षः बल्लां गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की गाड़ी के साथ भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। थाना कैंट के अंतगर्त आते चौगिटी चौक के पास गाड़ी और ऑटो की टक्कर में 7 लोग जख्मी हो गए। जानकारी देते हुए सिमरो निवासी भट्टियां ने बताया कि वह बल्लां गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह चौगिटी चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

इस हादसे में उनका ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान, राजी, करतारा, सैमी, शिंदरपाल, तोषी और कृष्णा निवासी भट्टियां के रूप में हुई है। सातों लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए है। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
-

उद्योग के खिलाफ सनोली में चल रहे धरने को इंटक का मिला समर्थन
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने सनोली में चल रहे ग्रामीणों के धरने का समर्थन किया है। ग्रामीणों की मांगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पीएसीएल फैक्टरी में जोकि हिमाचल जिला ऊना की सीमा पर नंगल पंजाब में स्थित है, इसमें ग्रामीणों की सेहत पर बुरा असर करने वाली गतिविधियों और अनियमितताओं को बंद किया जाए। इस प्लांट को 1994 में ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश से बंद कर दिया गया था। प्रबंधको ने 2015 में दोबारा इस प्लांट को चालू कर दिया। थर्मल प्लांट यहां लगा दिया गया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय सीमा से सटे क्षेत्र में स्वच्छ पानी, शुद्ध हवा का मिलना बंद हो गया और खेतों में किसानों की फसलें तवाह होने लगी। जगत राम ने आगे कहा कि इंटक कांग्रेस का अग्रणी संगठन है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहता है।जिला ऊना के आधा दर्जन गांव पंजाब नंगल सीमा पर रहते हैं इस फैक्टरी के कारण अति दुर्लभ जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। जमीन में किया गया वोर का पानी भी फसलों के लिए और लोगों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है । जगत राम ने सुझाव दिया कि जिस प्रकार विभोर साहिब उठाऊ जल योजना को हिमाचल के कई लोगों को सिंचाई के लिए पानी दिया गया। उसी प्रकार नंगल डैम सतलुज नदी से पानी उठाकर उसे शुद्ध कर स्थानीय नया नंगल कालोनी और शिवालिक कालोनी को दिया गया। उसी प्रकार नंगल डैम से ही पानी उठाकर अजोली के आसपास टैंक बनाकर यहां के पूना, बीनेवाल, सनोली, मजारा, मलूकपुर आदि आधा दर्जन गांवों को पेजयल सहित सिंचाई योग्य पानी की आपूर्ति की जा सकती है। इससे ग्रामीणों की बड़ी समस्या हल होगी और ज्वलंत मसले का भी समाधान होगा। जगत राम ने कहा कि स्वयं एनएफएल के कर्मचारी रह चुके हैं लगभग 60 साल से इस उद्योग से स्थानीय ग्रामीणों को कोई समस्या पेश नहीं आई। जबकि पीएसीएल लगने से इन ग्रामीणों को गैस, पानी का दूषित होना जैसी समस्या रहती है। दूसरा स्थानीय लोगों को रोजगार न देकर यह उद्योग ठेकेदारी से ही काम चला रहा है। जगत राम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलकर इस समस्या का समाधान करने में भूमिका अदा करे। -

पेड़ गिरने से एक युवक की मौत,दो गंभीर घायल
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के टाहलीवाल क्षेत्र में इंडियन ऑयल पैट्राेल पंप के पास सड़क पर जा रहे बाइक सवारों पर एक पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान सुंदन (23) पुत्र जय प्रकाश निवासी अजौली तहसील व जिला ऊना के रुप में हुई हैं। जबकि गंभीर रुप से घायल युवक रिशु (18) पुत्र जगदीश शर्मा निवासी अजौली की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। तीसरे घायल अंशुल कपिला (24) पुत्र वाल किशन कपिला निवासी अजौली का ऊना के अस्पताल में इलाज जारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते अजौली गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज आंधी तूफान के कारण एक पॉपलर का पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा । जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए। लोगों के सहयोग से 108 एंवुलैंस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही एंवुलैंस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पहुंचते ही गंभीर रुप से घायल सुंदन ने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव-गृह में रखा हैं। जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। -

28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत
ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के बडैहर गांव में 28 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रमन कुमार, पुत्र रामपाल, निवासी बडैहर के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन कुमार ने मंगलवार रात घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। रमन कुमार की तबियत बिगड़ती देख परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। -

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती घायल
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत नैहरियां के पास गांव पतेहड़ में कार की चपेट में आने से 18 वर्षीय स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पतेहड़ में आस्था निवासी सपौरी एक्टिवा स्कूटी पर अपने घर की तरफ जा रही थी कि नादौन की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गई व घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे होशियारपुर ले गए हैं।थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवती के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। -

ਪੰਜਾਬ : ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਮੋਰਚਾ, ਬੱਸਾਂ ਮੁਹਰੇ ਲਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਲਗਇਆ ਹੈ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪਾਵਰ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅੱਧ ਵਿਚਕਾਰ ਮਕਾਨ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਰਹਿ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਂਹ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਫਰਨੀਚਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ।
ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੱਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਦਾ ਰਵਈਆ ਹੀ ਰਿਹਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਟਾਲ-ਮਟੋਲ ਵਾਲੇ ਰਵਈਏ ਦੇ ਕਾਰਣ ਹੀ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਤ ਪਏ ਮੀਹ ਦੇ ਕਾਰਨ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਸਹਿਣਾ ਪਿਆ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤਕ ਦੁਬਾਰਾ ਰਿਪੇਅਰ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਕੀਤਾ, ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਚੱਲੇ ਇਸ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਖੜਾ ਬੰਨ ਤੱਕ ਲਿਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਵੀ ਲੇਟ ਹੋ ਗਈਆਂ।
-

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर
ऊना/सुशील पंडित: बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के रूप में प्रदान की जाती है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त पक्के अथवा कच्चे घर के लिए मैदानी इलाकों में 1 लाख 20 हज़ार रूपये तक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 1 लाख 30 हज़ार रूपये तक की राहत राशि दी जा सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से 15 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त पक्के घर के लिए 12 हज़ार 500 तथा कच्चे घर के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि किसी भी व्यापारिक स्थल अथवा घराट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 10 हज़ार रूपये तथा दुकान इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 25 हज़ार रूपये की मदद दी जाती है। किराए की दुकान को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि दुकान के मालिक को प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार के हट को हुए नुकसान के लिए 8 हज़ार रूपये तथा घर के साथ जुड़ी पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि दी जाती है।उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए किसी भी मकान, दुकान अथवा हट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए कोई भी राहत राशि नहीं दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि हाल ही में जिला में हो रही बारिश और तूफान के कारण यदि किसी व्यक्ति के मकान, दुकान या पशुशाला इत्यादि को नुकसान हुआ हो तो इस संबंध में राहत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।