Blog

  • ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ 7:30 ਵਜੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਦਫਤਰ, ਅਧਿਕਾਰੀ, ਕਰਮਚਾਰੀ  ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪੁੱਜੇ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

    ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ 7:30 ਵਜੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਦਫਤਰ, ਅਧਿਕਾਰੀ, ਕਰਮਚਾਰੀ  ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪੁੱਜੇ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਲਏ ਗਏ ਇਤਹਾਸਿਕ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਬਦੀਲੀ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 7:30 ਵਜੇ ਖੁੱਲ੍ਹ ਗਏ ਜਿੱਥੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ  ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ  ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਨੇ ਦਿੱਤੀ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਏ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਹੁਣ ਸਵੇਰੇ 7:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ ਦੀ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਲੋਕ ਗਰਮੀ ਵੱਧਣ ਤੱਕ ਵਾਪਸ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨਾਲ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਬਹੁਤ ਬਚਤ ਹੋਵੇਗੀ, ਉਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਬੱਚਤ ਹੋਵੇਗੀ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫ਼ਿਕ ਘਟੇਗਾ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ 2 ਮਈ ਤੋਂ 15 ਜੁਲਾਈ 2023. ਤੱਕ ਉਹ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿਚ ਆਪਣੇ ਕੰਮਕਾਜ ਲਈ ਸਵੇਰੇ 7:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਤਬਦੀਲੀ ਨਹੀਂ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਂਗ ਸਵੇਰੇ 9 ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ 50 ਫੀਸਦੀ ਸਟਾਫ ਨਾਲ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਅਤੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः Immigration दफ्तर में पुलिस की रेड, जाली कागजों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः Immigration दफ्तर में पुलिस की रेड, जाली कागजों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    पठानकोटः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन दफ्तर में रेड दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला पठानकोट के बुड्ढा नगर में अपना ऑफिस बनाकर अवैध इमिग्रेशन का रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध इमिग्रेशन रैकेट चला रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजोत सिंह एवं लक्की निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से कई लोगों के पासपोर्ट बरामद किए गए एवं इसके अलावा भी पुलिस ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

    पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमीर सिंह मान ने बताया कि गुप्त जानकारी मिली कि दो व्यक्ति लोगों के गलत दस्तावेज बनाकर बाहर भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ने जब उनके ठिकाने पर दबिश दी तो कई प्रकार के जाली दस्तावेज एवं पासपोर्ट बरामद हुए। जिसके बाद दोनों ठग एजेंटो को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इन्होंने किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं भेजा, लेकिन लोगों को अपने ठिकाने पर बुलाना शुरू कर दिया था। दोनों दोषियों पर थाना सदर में अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः इलाके में सरेआम हुई गुंडा गर्दी, 15-20 हमलावरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः इलाके में सरेआम हुई गुंडा गर्दी, 15-20 हमलावरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फरीदकोटः फरीदकोट में प्रेम प्रसंग से उपजे आक्रोश ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि एक परिवार को अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदकर पड़ोसी के घर में छिपना पड़ा, लेकिन घर का सारा कीमती सामान हमलावरों ने नष्ट कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में तेज़धार हथियारों से लैस युवक एक घर में मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। हमलावरों के इस हमले में मकान मालिक बाल-बाल बच गए, मगर बगल के घर की छत पर सो रहा नबलिग हमलावरों द्वारा फेंकी गई ईंट से बुरी तरह जख्मी हो गया। 

    पुलिस जहां इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है, वहीं पीड़ित परिवार मामले में सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। सूत्रों से पता चला है जो मामला यह है कि फरीदकोट के मोहल्ला महीखाना के एक घर पर हमले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब हमने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से बात की तो गृहस्वामी युवक ने बताया कि वह फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाता है। देर रात उसने अपने भाई को किसी काम से बुलाया था और जब उसका भाई उसके साथ काम करके घर आने लगा तो उसके एक दोस्त का फोन आया और वह उसके पास गया उसने कहा कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसके भाई और उसके दोस्त को पीटा, जिससे उसके भाई के दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसके भाई को भर्ती नहीं किया गया।

    वही पीडत युवक ने कहा कि उसके बाद जब वह वापिस घर आया तो कुछ लोगों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे वह अपने बच्चों, पत्नी और मां को अपने घर की छत के रास्ते पड़ोसियों के घर ले गया, पर हमलावरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसकर घर का सारा सामान नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जान बचाई है। लेकिन उनके लाखों रुपए के समान की घर में तोड़फोड़ की गई। उसने कहा कि उसके भाई की मोहल्ले के कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी है जिसके चलते वह अक्सर मारपीट और झगड़ा करते रहते है। आज घर आकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उसने कहा कि जब गुंडे उसके घर में घुसे। कई बार पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना था कि यह घोर गुंडागर्दी है जिसके लिए उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

    पीड़ित परिवार के गली मोहले के लोगों ने बताया कि करीब 30-35 हथियारबंद लोग उनके घर पर हमला करने आए और घर में बुरी तरह तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि जब गली के लोग जमा हो गए तो वे भाग खड़े हुए। उन्होंने सरकार व पुलिस प्रशासन से इस तरह की गुंडागर्दी को रोकने व दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

    इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह मोहल्ला महिखाना का है जहां कुछ लोगों ने देर रात एक परिवार के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में परिवार के किसी भी सदस्य के घायल होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान पर 5 लोगों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है और रंजिश प्रेम संबंधों को लेकर है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • पंजाबः नही रुक रहा नशे का कहर, इकलौते बेटे की हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नही रुक रहा नशे का कहर, इकलौते बेटे की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः फिरोज़पुर में नशे का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। यहां लगातार नशे के कारण होने वाली मौतों का आँकड़ा बढ़ता जा रहा है। बेशक पुलिस की तरफ से नशे पर नकेल कसने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन नशा तो ख़त्म नहीं हो रहा लेकिन पंजाब की युवा पीढ़ी जरूर ख़त्म होती जा रही हैं। ताज़ा मामला फिरोज़पुर की बस्ती गोलबाग से सामने आया है। जहां के एक युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था जहां उसकी की मौत हो गई है। 

    फिरोज़पुर में नशे के कारण एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी देते परिवारक सदस्यों ने बताया कि उनका बेटा शेर सिंह उम्र करीब 28 वर्ष जो नशा करने का आदि था और नशे के इंजेक्शन लगाता था जिसकी सेहत बिगड़ने पर उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। लेकिन जहाँ उसकी मौत हो गई हैं। परिवारक सदस्यों ने बताया कि उनके इलाके में नशा सरेआम बिक रहा है। कोई रोकने वाला नही है। पुलिस भी सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि नशे पर रोक लगाई जाए।

  • पंजाबः अमर सिंह चमकीला की बायोपिक को लेकर दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा को कोर्ट का नोटिस जारी, फिल्म पर लगी रोक

    पंजाबः अमर सिंह चमकीला की बायोपिक को लेकर दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा को कोर्ट का नोटिस जारी, फिल्म पर लगी रोक

    लुधियानाः अमर सिंह चमकीला की बायोपिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमर सिंह चमकीला की बायोपिक के फिल्म के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। अब इसे OTT प्लेटफार्म पर भी रिलीज नहीं किया जाएगा। लुधियाना कोर्ट ने दिवंगत निर्माता गुरदेव सिंह रंधावा के बेटे ईशजीत रंधावा और संजोत रंधावा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने निर्माता इम्तियाज अली, अभिनेता दलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा और स्वर्गीय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकिला की पत्नी गुरमेल कौर को 3 मई को पेश होने के लिए कहा है। चमकीला की पत्नी गुरमेल कौर ने 12 अक्टूबर 2012 को दोनों शिकायकर्ताओं के पिता को अपने पति की बायोपिक बनाने के अधिकार दिए थे। उन्हें 5 लाख रुपए भी मिले थे। बायोपिक बनाने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी।

    3 नवंबर, 2022 को शिकायतकर्ता के पिता की मौत हो गई। याचिकाकर्ता ने जब बायोपिक बनाने का इंतजाम करना शुरू किया और गुरमेल कौर से संपर्क किया तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर मामले को टालने लगी। बाद में उन्हें पता चला कि पहले से ही चमकीला और बीबी अमरजोत कौर पर एक फिल्म बन रही थी। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद से इस मामले को लेकर दो से तीन सुनवाई हो चुकी हैं। पहले इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने से रोका गया। जिसके बाद इसे OTT प्लेटफार्म पर रिलीज करने पर विचार किया गया। लेकिन अब कोर्ट ने इसके प्रिंट को कहीं भी रिलीज करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही अभिनेताओं, चमकीला की पत्नी को 3 मई को कोर्ट आने के लिए कहा है।

  • पंजाबः नहर से लड़की की लाश बरामद, मचा हड़कंप

    पंजाबः नहर से लड़की की लाश बरामद, मचा हड़कंप

    अमृतसरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना राजासांसी के अधीन पड़ते गांव जगदेव कलां से गुरु का बाग को जाती सड़क की नहर (सूए) में एक लड़की की लाश बरामद हुई है। नहर से लड़की की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती गुमटाला कॉलोनी (अमृतसर) की रहने वाली बताई जा रही है। आंशका जताई जा रही है कि युवती का किसी ने कत्ल करके नहर में फेंक दिया है। हालांकि युवती के शव के पास एक कार भी खड़ी मिली। राजासांसी थाने की पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • राजनीति के चाणक्य शरद पवार ने एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

    राजनीति के चाणक्य शरद पवार ने एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

    मुंबई: शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान किया है। मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में उनकी किताब के विमोचन का आज कार्यक्रम हो रहा है। शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं। शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर 1999 में एनसीपी बनाई थी। शरद पवार ने इसके संकेत हाल ही में दे दिए थे, जब उन्होंने कहा था कि रोटी को अगर समय पर न पलटा जाए तो जल जाती है।

    चाहता हूं कोई और संभाले जिम्मेदारी: पवार

    शरद पवार ने मुंबई में अपनी पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को एक बार फिर चौंका दिया। शरद पवार ने कहा, ‘मुझे लंबे समय तक पार्टी के नेतृत्व का मौका मिला। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल जिम्मेदारी निभाई। मैं चाहता हूं कि कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले। अब मैं अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट ले रहा हूं।’ शरद पवार ने जैसे ही एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा की, एनसीपी के तमाम बड़े नेता हाथ जोड़ने लगे। इस दौरान समर्थकों ने पवार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हाल ही में एनसीपी यूथ विंग के एक कार्यक्रम में शरद पवार ने इशारा कर दिया था कि अब नेतृत्व परिवर्तन का सही वक्त है।

    नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बनाई कमिटी

    इसके साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक समिति बनाई गई है। इस समिति में दिलीप वलसे पाटिल और नरहरि भी हैं। अजित पवार ने कहा है कि इस समिति का फैसला सभी को मंजूर होगा। शरद पवार को मनाने के लिए एनसीपी की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि पवार के बगैर जनता के पास हम कैसे जाएंगे। जयंत पाटिल ने रोते हुए कहा, ‘शरद पवार अध्यक्ष बने रहें, यह पार्टी ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है। आप जिस पद पर हैं वह पद और कोई नहीं ले सकता है। आपको पार्टी में जो बदलाव करना है वह कीजिए, लेकिन अध्यक्ष का पद मत छोड़िए। आपका यह फैसला किसी के भी हित में नहीं होगा। नई पीढ़ी को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है।’

    ‘रोटी को नहीं पलटा तो जल जाएगी’

    चंद दिनों पहले ही पवार ने मुंबई में एनसीपी युवा कांग्रेस के युवा मंथन कार्यक्रम में कहा, ‘तवे पर रोटी को घुमाना है, अगर नहीं घुमाया तो जल जाएगी, इसलिए रोटी के चक्कर में देरी करने से काम नहीं चलेगा। कुछ व्यक्तियों का समाज में कोई स्थान हो या न हो, कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्मान होता है। चाहे उनके पास पद हो या न हो। उस सम्मान को पाने के लिए आपको अगला कदम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ इसी कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा था, ‘सोचिए किसे टॉप पर लाना है। नगर निकाय चुनाव में संगठन की ओर से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। इससे एक नया नेतृत्व बनेगा।’ शरद पवार को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपनी बात इशारों मे कह देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए भी पवार ने संकेत दे दिए थे।

  • पंजाबः अलग अंदाज में दिखे गायक परमिश वर्मा, तस्वीरें वायरल 

    पंजाबः अलग अंदाज में दिखे गायक परमिश वर्मा, तस्वीरें वायरल 

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में परमिश ने नई गाड़ी खरीदी थी। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा है। वहीं अब परमिश वर्मा ने अपनी बॉडी बिल्डिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। परमिश की इस वायरल तस्वीरों को लेकर उनके फैंस काफी प्यार दे रहे है। परमिश वर्मा ने इन तस्वीरों में अपनी दमदार बॉडी फ्लॉन्ट की है। परमीश की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई उनकी सिक्स पैक्स की तारीफ कर रहा है। 

  • बड़ी खबरः शराब घोटाले मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम आया सामने

    बड़ी खबरः शराब घोटाले मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम आया सामने

    नई दिल्लीः दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा का भी नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दायर की है और उसमें राघव चड्डा के नाम का जिक्र है, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ईडी की दूसरी पूरक चार्जशीट में राघव चड्डा का नाम सामने आया है। इसमें कहा गया है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रिश्वत लेने की साजिश रची। जाली लेनदेन की बात भी कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिसोदिया के सचिव ने राघव चड्डा का नाम लिया है। इस चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में AAP सांसद राघव चड्डा भी मौजूद थे। ईडी की चार्जशीट के अनुसार, मनीष सिसोदिया के पीए सी अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्ढा का नाम लिया है।

    चार्जशीट के अनुसार सीएम अरविंद ने अपने बयान में कहा कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर एक बैठक हुई थी जिसमें राघव चड्ढा पंजाब, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर, आबकारी अधिकारी और विजय नायर मौजूद थे। चार्जशीट के हवाले से कहा जा रहा है कि समीर महेंद्रू और अरविंद केजरीवाल के बीच बातचीत भी हुई थी। समीर महेंद्रू ने बीआरएस नेता के कविता के साथ बैठक की थी। इस बैठक में के कविता के पति भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि के कविता के पति डी.आर अनिल कुमार का नाम इस चार्जशीट में सामने आया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि के कविता, सरथ चंद्र रेड्डी, अरुण पिल्लाई और समीर महेंद्रू के साथ दिल्ली में शराब कारोबार पर चर्चा को लेकर एक बैठक हुई थी।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की इस चार्जशीट में कहा गया है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति अरविंद केजरीवाल ने बनाई थी। विजय नायर ने समीर महेंद्रु और अरविंद केजरीवाल की बीच फेसटाइम मीटिंग अरेंज कराई थी। विजय नायर के बारे में कहा गया है कि वो सबसे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के संपर्क में आया और फिर धीरे-धीरे उसकी मुलाकात मनीष सिसोदिया से हुई। जिसके बाद वो आम आदमी पार्टी में आ गया। विजय नायर को शराब नीति बनाने और उसे लागू करने के लिए सिसोदिया का समर्थन हासिल था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार को लेकर में जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी दोनों का ही शिकंजा कस चुका है। राघव चड्डा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि सिसोदिया ने ईमेल प्लांट किये थे। प्रॉफिट-मार्जिन को जानबूझ कर 6 फीसदी से 12 फीसदी किया गया था ताकि रिश्वत ली जा सके।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, सीएम मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री कटारूचक के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, सीएम मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री कटारूचक को लेकर विपक्ष में पंजाब सरकार का घेराव करना शुरू कर दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री को लेकर कहा है कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल सिंह कटारूचक का कोई इस्तीफा उनके पास नहीं आया है। वह आज यहां मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की मनजिंदर सिंह सिरसा कटारूचुक का इस्तीफा मिलने की बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कटारुचक ने इस्तीफा उनको दे दिया है मुझे तो नहीं भेजा। वहीं दूसरी ओर आज पंजाब के सभी दफ्तरों का समय सुबह 7:30 बजे से 2:00 बजे तक हो गया है।

    इसी दौरान सीएम मान ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक को लेकर सुखपाल खैहरा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की बयानबाजी पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि यह तीनों एक ही हैं। कई बार वह आपस में सलाह नहीं कर पाते और तीनों एक ही बात बोल जाते हैं। मान ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा और सुखपाल खैहरा की एक जैसा तासीर है। दोनों पार्टियां बदलने और इस्तीफा देने के माहिर हैं। जालंधर में इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। दोनों बौखलाहट में बोलते रहते हैं। सिरसा, मजीठिया और सुखपाल खैहरा बैठकर बातें करते रहते हैं कि आज क्या नया करना है।

    भगवंत मान ने कहा कि तीनों ने कटारुचक पर सलाह नहीं की तो इनके बयानों में विरोधाभास है। कोई कह रहा है भतीजे को अपना PA लगा लिया। कोई कह रहा है साली के लड़के को अपना असिस्टेंट बना लिया। आज खैहरा को कटारुचक बुरा लग रहा है वह यह बताएं कि PDA में कटारुचक को टिकट किसने दी थी? जब सभी कामरेडों ने मिलकर पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (PDA) बनाई थी उस वक्त PDA का प्रधान कौन था। यह इनकी बौखलाहट है क्योंकि इनके परचे खुल रहे हैं।