पंजाबः Immigration दफ्तर में पुलिस की रेड, जाली कागजों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पठानकोटः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन दफ्तर में रेड दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला पठानकोट के बुड्ढा नगर में अपना ऑफिस बनाकर अवैध इमिग्रेशन का रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध इमिग्रेशन रैकेट चला रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजोत सिंह एवं लक्की निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से कई लोगों के पासपोर्ट बरामद किए गए एवं इसके अलावा भी पुलिस ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमीर सिंह मान ने बताया कि गुप्त जानकारी मिली कि दो व्यक्ति लोगों के गलत दस्तावेज बनाकर बाहर भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ने जब उनके ठिकाने पर दबिश दी तो कई प्रकार के जाली दस्तावेज एवं पासपोर्ट बरामद हुए। जिसके बाद दोनों ठग एजेंटो को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इन्होंने किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं भेजा, लेकिन लोगों को अपने ठिकाने पर बुलाना शुरू कर दिया था। दोनों दोषियों पर थाना सदर में अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *