Blog

  • पंजाबः डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर डिप्टी कमिश्नर के सेहत अधिकारियों को निर्देश जारी 

    पंजाबः डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर डिप्टी कमिश्नर के सेहत अधिकारियों को निर्देश जारी 

    अमृतसर : पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। वहीं गुरु नगरी में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी आज डेंगू की चपेट में आ गए हैं। हरभजन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में मंत्री हरभजन सिंह का ईलाज चल रहा है। वहीं डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार बैठक कर अब तक की रिपोर्ट पर चर्चा की।

    डिप्टी कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि सेहत विभाग के निर्देशानुसार जिले के लोगों को डेगू से बचाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाया जाए और डेंगू के लारवा पाए जाने वाले स्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य, नगर निगम और अन्य अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार डेंगू के मामले पहले से ज्यादा नियंत्रण में हैं जिससे साफ है कि आप ने बेहतर काम किया है। न्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव पर अधिक जोर दिया जाए और एक सप्ताह के बाद छिड़काव करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूलों में छात्रों को डेंगू के लक्षणों और रोकथाम के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।

    बैठक को संबोधित करते हुए अमृतसर के डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि जिले में अब तक डेंगू के 230 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से करीब 80 मामले बाबा बकाला साहिब सब-डिवीजन के ही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें लगातार डेंगू के लारवा की जांच कर रही हैं और उन्होंने अब तक 170 चालान जारी किए हैं। जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल अमृतसर, गुरु नानक मेडिकल कॉलेज और अजनाल अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए विशेष प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं, जहां नि:शुल्क जांच की जाती है। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि बुखार होने पर सरकारी अस्पतालों में जांच कराकर इलाज कराएं।

    इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मदन मोहन ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और जो पानी सात दिनों तक खड़ा रहता है, वहां मच्छर तैयार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि  घरों, दुकानों, दफ्तरों और अन्य जगहों पर अतिरिक्त सामान जिसमें बारिश का पानी जमा रहता है उसे साफ करते रहें।  इसके अलावा हर सप्ताह पौधे या गमलों , पानी लगाने के लिए रखी बोतलों का पानी बदलते रहें।  उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर आम मच्छर से बड़े होते हैं और इनके शरीर पर धारियां होती हैं। यह सुबह या शाम को काटता है और इसका डंक तीखा होता है। यह आमतौर पर पर्दे, फोटो फ्रेम, टेबल और कुर्सियों या अन्य ठंडी जगहों के नीचे पाया जाता है।

  • हिमाचलः चुनाव से पहले भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब, देखें वीडियो

    हिमाचलः चुनाव से पहले भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में जिला भर में धड़ाधड़ अवैध शराब पकड़ी जा रही है चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ाई गई है । इसी कड़ी में थाना वंगाना के तहत पड़ते गांव रायपुर मैदान में 600 से भी ज्यादा पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि अभी गिनती जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी अंकित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा कल भी जिला उना के तहत पड़ते गांव चलोला में 44 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस संबंध में अजय रायजादा नामक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। रायपुर मैदान में पकड़ी भारी मात्रा में पकड़ी गई शराब के संबंध में गोल्डी नामक व्यक्ति के ऊपर थाना वंगाना में मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया की भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है जिसकी गिनती अभी जारी है और एक व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज किया गया है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधर: रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो 

    जालंधर: रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो 

    8 वर्षीय बच्ची की टूटी दोनों टांगे, एक काबू

    जालंधर/हर्ष कुमारः रेलवे स्टेशन पर सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। सुबह करीब 5 बजे के कुछ युवक हुलड़बाजी कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से कार मोड़ते समय युवकों ने फुटपाथ पर बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियों में आप देख सकते है कि कैसे युवकों ने फुटपाथ पर कार चढ़ाई। इस दर्दनाक हादसे में 8 साल की एक छोटी बच्ची बुरी तरह से घायल हुई है। जिसे वहां खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी कार में बिठाकर मां-बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    सिविल हॉस्पिटल दोनों का ईलाज चल रहा है। मौके पर थाना जीआरपी की पुलिस ने कार और एक युवक को काबू कर लिया। हालांकि उसके तीन अन्य साथी घटना के बाद मौके से फरार हो गए है। मिली सूचना के मुताबिक बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है। जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर है और वह बयान देने के काबिल नहीं है।

  • इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने पंजाब स्पोर्ट्स खेल मेला- 2022 में जीते ढेरों पदक

    इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने पंजाब स्पोर्ट्स खेल मेला- 2022 में जीते ढेरों पदक

    जालंधर:  इनोसेंट हार्ट्स के मेधावी विद्यार्थियों ने पंजाब स्पोर्ट्स खेल मेला- 2022  में ढेरों पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। हंसराज स्टेडियम में आयोजित रेसलिंग कॉम्पिटिशन में लोहारां की मानसी ने 69 किलोग्राम जिला स्तर पर  गोल्ड मेडल हासिल किया तथा फरीदकोट में राज्य स्तर पर खेलकर  कांस्य पदक हासिल किया। स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में आयोजित स्विमिंग कॉम्पिटिशन में ग्रीन मॉडल टाऊन के तनु जिंदल ने 400 मीटर(फ्री स्टाइल) में सिल्वर तथा 50 मीटर(फ्री स्टाइल) में कांस्य पदक हासिल किया।
    पीएपी जालंधर में आयोजित शूटिंग कॉम्पिटिशन में ग्रीन मॉडल टाऊन की भव्या ने  अंडर-17 व आकांक्षा ने अंडर-14 कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता तथा लोहारां के प्रणव संदल ने अंडर-17 कैटेगिरी के अंतर्गत राज्य स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया‌। संगरूर में आयोजित रोलर स्केटिंग कॉम्पिटिशन में ग्रीन मॉडल टाऊन के हरगुन हुंडल ने राज्य स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तथा आकृति ने जिला स्तर पर खेलकर 500 मीटर में सिल्वर पदक जीता।
    लुधियाना में आयोजित हैंडबॉल कॉम्पिटिशन में कपूरथला रोड ब्रांच के नमन शर्मा ने अंडर-14 कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। बरनाला में आयोजित टेबल टेनिस कॉम्पिटिशन में ग्रीन मॉडल टाऊन की मान्या ने अंडर-17 कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता, सहज ने अंडर-14 कैटेगिरी के अंतर्गत सिल्वर पदक, तानिश तथा आयुष ने अंडर-17 कैटेगिरी के अंतर्गत कांस्य पदक जीता‌ तथा लोहारां की जन्नत ने अंडर-14 कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर राज्य स्तर पर सिल्वर पदक जीता‌। स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में आयोजित चैॅस कॉम्पिटिशन में ग्रीन मॉडल टाऊन की साक्षी गुप्ता ने अंडर-14 कैटेगिरी में स्वर्ण पदक, यक्षा अरोड़ा ने अंडर-17 कैटेगिरी के अंतर्गत स्वर्ण पदक तथा अनीश सिक्का ने अंडर-21 कैटेगिरी के अंतर्गत खेलकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
    दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बास्किट बॉल कॉम्पिटिशन में लोहारां ब्रांच के हरगुन सिंह ने अंडर-14 कैटेगिरी में सिल्वर पदक जीता। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोर्ट्स के सभी अध्यापकों तथा श्री संजीव भारद्वाज(स्पोर्ट्स एच.ओ.डी) व विजेता विद्यार्थियों  को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
  • पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार बने SGPC के प्रधान

    पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार बने SGPC के प्रधान

    अमृतसरः एसजीपीसी चुनाव 2022 में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार प्रधान पद विजेता घोषित किए हैं। हरजिंदर सिंह धामी ने बीबी जागीर कौर को हराकर जीत प्राप्त की हैं। अब तक मिली जानकारी अनुसार हरजिंदर सिंह धामी को 104 वोट मिले हैं जबकि शिअद से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले हैं।

    चुनावों के नतीजे आने के बाद बीबी जगीर कौर ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी को जीतने पर बधाई दी है। हरजिंदर सिंह धामी दोबारा एसजीपीसी के प्रधान चुने गए हैं। इसके साथ ही सीनियर मीत प्रधान बलदेव सिंह कियामपुर, जुनियर मीत प्रधान अवतार सिंह रिया, जनरल सचिव गुरचरण ग्रेवाल को नियुक्त किया गया है।

  • जालंधरः ट्रेन पकड़ने की जल्दी में बाल-बाल बचा यात्री, देखें CCTV

    जालंधरः ट्रेन पकड़ने की जल्दी में बाल-बाल बचा यात्री, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज सुबह अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से यात्री बाल-बाल बचा। दरअसल, आज सुबह अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन के जालंधर पहुंचने पर उस समय बड़ी घटना होने से बची, जब ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्री ने अपनी जान जोखिम में डाल दी और ट्रेन के नीचे फंस गया।

    गनीमत रही कि वहां पर तैनात जीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने सूझबूझ के साथ अपनी टीम की मदद से यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। वहीं इस घटना के दौरान स्टेशन मास्टर की ओर से यात्रियों को अपील की गई कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में वह अपनी जान जोखिम में ना डालें और रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत

    कुछ समय पहले हुआ था पिता का देहांत

    बरनालाः जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जिले में स्कूल बस के नीचे आने से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पाखो कलां के स्टूडेंट की मौत हो गई। स्टूडेंट नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक गांव भैनी फत्ता से सरकारी स्कूल के छात्रों को लेकर बस आई थी, लेकिन जैसे ही बस स्कूल के अंदर जाने लगी तो बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान जगदीप सिंह के रूप में हुई है और वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता का कुछ समय पहले ही देहांत हुआ था। पुलिस थाना रुड़के कलां के मुख अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक की माता के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पंजाब के CM भगवंत मान का रोड शो रद हो गया है। उनकी जगह पर पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान रोड शो करेंगी। वहीं, मान के रोड शो से पहले हंगामा शुरू हो गया था। पूर्व फौजियों भगवंत मान के दौरे का विरोध कर रहे थे। भगवंत मान को यहां आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आना था। पूर्व फौजी काले बिल्ले लगाकर आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

    उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने जो चुनावों से पहले घोषणापत्र में वादे किए थे वह सब अधूरे थे। कोई भी वादा पूरा नही हुआ है सिर्फ पंजाब के लोगों को गुमराह किया गया जो अब हिमाचल को करने के लिए आ रहे है। बता दें कि पंजाब में गार्जियंस ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) योजना को खत्म किए जाने को लेकर पूर्व सैनिकों ने भारी विरोध है।

    आम आदमी पार्टी का रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू होगा और पुराना बस स्टैंड से आम आदमी पार्टी नालागढ़ के चुनाव कार्यालय तक निकलेगा। भगवंत मान आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए प्रचार करेंगे। धर्मपाल चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है जो कि नालागढ़ मे हो रहा है।

    आम आदमी पार्टी द्वारा यह तो स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर सीएम मान का रोड शो रद क्यों हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी का जगह-जगह विरोध होना ही रोड शो कैंसिल होने का मुख्य कारण है। बीती 3 नवंबर को भी सोलन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विरोध और मारपीट जैसे मामले सामने आए थे। पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि सीएम मान की जगह अब रोड शो मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।

  • पंजाबः संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, मौके से इंजेक्शन और एयर गन बरामद

    पंजाबः संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, मौके से इंजेक्शन और एयर गन बरामद

    बटालाः फेजपुरा रोड नजदीक सेलर के पास संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान जुगराज सिंह(31) पुत्र सरवन सिंह निवासी कोटला मलिया अमृतसर के तौर पर हुई है। रंजीत सिंह उर्फ राणा ने बताया कि जुगराज उसकी मौसी का बेटा है। जुगराज इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली गया हुआ था और देर रात बटाला वापस आया था। वह ड्राइवर था, जोकि ट्रक चलाता था। वह दिल्ली इसलिए गया था क्योंकि उसने विदेश जाना था।

    मंगलवार रात उसे जुगराज का फोन भी आया और वह उसे घर बुला रहा था। बुधवार सुबह सूचना मिली की जुगराज का शव बरामद हुआ है। मृतक जुगराज शादीशुदा है और उसका एक 8 वर्ष का बेटा भी है। मृतक पांच बहनों का अकेला भाई था। मृतक जुगराज सिंह के पास से एक इंजेक्शन मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इंजेक्शन लगाने से ही उसकी मौत हुई है। वहीं शव के पास से बैग भी मिला है, जिसमें से एयर गन बरामद की गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार, एसएचओ सिविल लाइन कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    फिलहाल मृतक युवक के शव को बटाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और मामले में जांच जारी है। डीएसपी सिटी ललित कुमार ने कहा कि मृतक के शव के पास इंजेक्शन और एक एयर गन बैग बरामद हुआ है। यह जांच का विषय है। अभी उन्हें कुछ पता नहीं है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नौजवान की मौत का कारण का पता चलेगा।

  • पंजाबः बिजली मंत्री हरभजन सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, जाने मामला 

    पंजाबः बिजली मंत्री हरभजन सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, जाने मामला 

    अमृतसरः पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। वहीं गुरु नगरी अमृतसर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। हरभजन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में मंत्री हरभजन सिंह का ईलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है।

    हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। विशेषज्ञों के अनुसार असली चुनौती नवंबर में होगी जब डेंगू मच्छरों का प्रजनन काल अपने चरम पर होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं।