Blog

  • जालंधर: अवतार नगर में पुलिस की रेड, हेरोइन सहित Gagan jeweller गिरफ्तार

    जालंधर: अवतार नगर में पुलिस की रेड, हेरोइन सहित Gagan jeweller गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: पंजाब में नशे का कारोबार काफी फल-फूल रहा है। आए दिन पुलिस द्वारा कई नशे के सौदागरों पर शिकंजा भी कसा गया है, लेकिन बावजूद इसके राज्य में नशा सप्लाई की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। अब एक ऐसा ही मामला जालंधर में सामने आया है।

    जालंधर पुलिस ने एक मशहूर ज्वैलर को हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हैरोइन बरामद हुई है, बताया जा रहा है कि गहने बेचने की आड़ में उक्त ज्वैलर दुकान में हैरोईन की तस्करी करता था।

    सीआईए स्टाफ की टीम ने जालंधर के अवतार नगर में रेड कर गगन ज्लैवर पर शिकंजा कसा है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हैरोईन अमृतसर के तस्करों से लाकर जालंधर में बेचता था। वहीं पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है

  • होशियारपुर से बड़ी ख़बरः सड़क हादसे में कांग्रेसी पार्षद का निधन

    होशियारपुर से बड़ी ख़बरः सड़क हादसे में कांग्रेसी पार्षद का निधन

    होशियारपुरः जिले में होशियारपुर-टांडा मार्ग पर लाचोवाल के समीप हुए एक सड़क हादसे दौरान कांग्रेस पार्षद के निधन का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार परमजीत कौर अपने पति के साथ एक्टिवा पर सवार होकर लाचोवाल के पास जा रहे थे कि अचानक उनका एक्टिवा स्लिप कर गया जिससे वह दोनों गिर गए। हादसे में परमजीत कौर को गंभीर चोटें आने से उनका निधन हो गया। जबकि हादसे में उनके पति सुरेश कुमार घायल हुए जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। परमजीत कौर वार्ड नं 7 की कांग्रेसी पार्षद है।

    पार्षद परमजीत कौर के निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर, डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, कांग्रेस के जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन राकेश मरवाहा, महासचिव रजनीश टंडन, गुरदीप कटोच, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोहित जोशी, अशोक सुद हैप्पी ने गहर शोक व्यक्त किया।

  • जालंधरः बुलेट प्रूफ जैकेट देने पर भड़के बंटी, कहा- अब इसका क्या फायदा?

    जालंधरः बुलेट प्रूफ जैकेट देने पर भड़के बंटी, कहा- अब इसका क्या फायदा?

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में हिंदू नेताओं को मिल रही धमकियों के चलते कुछ नेताओं को सुरक्षा के साथ-साथ बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। वहीं नेताओं को दी जा रही बुलेट प्रूफ जैकेट को लेकर शिव सेना टकसाली कार्यालय में एक बैठक दौरान पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी भड़क उठे। उन्होंने कहा पुलिस हिंदू नेताओं को अब बुलेट प्रूफ जैकेट दे रही हैं लेकिन इसका अब क्या फायदा? क्योंकि जिस हिंदू नेता को यह बुलेट प्रूफ जैकेट मिलनी चाहिए थी, उसे तो मिली नहीं, यानि की शिव सेना टकसाली राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवगत नेता सुधीर सूरी को यह बुलेट प्रूफ जैकेट मिलनी चाहिए थी। लेकिन सरकार व प्रशासन उन्हें अनदेखा किया हुआ था।

    जिसका परिणाम सुधीर सूरी की हत्या के रूप में सामने आया। सुनील कुमार बंटी ने कहा कि अब सरकार हिंदू नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकट देकर क्या साबित करना चाहती हैं कि उनको अब हिंदू नेताओं की सुरक्षा की बहुत चिंता है, जबकि राज्य भर के सभी पुलिस उच्च अधिकारियों व नेता तक जानते थे कि हिंदू नेता सुधीर सुरी को सबसे ज्यादा जान से मारने की धमकियां मिल रही है और उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों से लेकर डीजीपी तक को लिखित रूप से अवगत करवाते हुए निरंतर बुलेट प्रूफ गाड़ी व बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की थी। परंतु सरकार ने सुधीर सूरी की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी।

    उन्होंने कहा कि अगर समय रहते ही सरकार व प्रशासन हरकत में आया होता तो शायद सुधीर सूरी की जान बच सकती थी और वह नेता हम सबके बीच होता। बंटी ने कहा कि अब हिंदू नेताओं को दी गई सुरक्षा को खुद ही वापस लौटा देना चाहिए और अपनी सुरक्षा खुद ही अपने स्तर पर करनी चाहिए। सुनील कुमार बंटी की अगुवाई में हुई इस बैठक के दौरान जिला प्रधान राजू पहलवान व उत्तर भारत प्रमुख एसके शर्मा आदि मीटिंग में उपस्थित हुए।

  • गुरुपर्व पर काटा गया 553 किलो का केक, देखें वीडियो

    गुरुपर्व पर काटा गया 553 किलो का केक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल आज गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश उत्सव पर 553 किलो का केक काटा गया। यह केक सेक्टर-19 में श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से तैयार करवाया गया था। सेक्टर-19 के गुरुद्वारे में केक को काटा गया और गुरुद्वारे में मौजूद संगत में प्रसाद के तौर पर बांटा गया। केक की खास बात यह रही कि इसे चंडीगढ़ की एक बेकरी शाप के कारिगरों ने तैयार किया था। केक की लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 4.5 फीट और ऊंचाई 6 इंच थी। केक को तैयार करने में 36 घंटे का समय लगा। केक को 10 कारीगरों ने मिलकर बनाया था। यह 100 प्रतिशत शाकाहारी है। इस केक का वजन 553 किलोग्राम, लंबाई 20 फुट, चौड़ाई 4.5 फुट व ऊंचाई 6 इंच थी। केक को गुरुद्वारे में माथा टेकने परिवार के साथ आए बच्चों से कटवाया गया। 

    गुरुद्वारा साहिब में केक को देखने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची हुई थी। यह केक नेशनल बेकर की तरफ से तैयार किया गया था। नेशनल बेकर के मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि जन्मदिन पर केक काटा जाता है।आधुनिकता के रंग में रंगने की उम्मीद से ही हमने गुरु पर्व के लिए यह केक तैयार किया है। इस बार गुरु नानक देव की 553वीं जयंती पर 553 किलो का केक तैयार किया गया है। बीते साल 552 किलो का केक बनाया गया था और वर्ष 2023 में 554 किलाे का केक तैयार किया जाएगा। 

    श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान तेजिंदर सिंह ने बताया कि गुरु पर्व सिख समुदाय के गुरु की जयंती है लेकिन वह जयंती हर किसी के लिए एक उत्सव है। गुरु नानक देव ने बेहतर समाज के लिए काम किया है। संगत की श्रद्धा के अनुसार पर्व पर लंगर लगाए जाते है और संगत माथा टेकने से लेकर शबद कीर्तन सुनने के लिए गुरुद्वारों में पहुंचती है। 

    गुरु पर्व के मौके पर आज चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में जगह जगह लंगर लगाए गए हैं। ट्राईसिटी के गुरुद्वारों में लोग माथा टेकने पहुंच रहे हैं। वहीं गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा पहुंचकर लंगर ग्रहण कर रहे हैं। चंडीगढ़ से सेक्टर-8, सेक्टर-19, सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

  • पंजाब सरकार ने 5706 से ज्यादा गाड़ियों की RC की ब्लैकलिस्ट, जालंधर की मर्सिडीज भी शामिल

    पंजाब सरकार ने 5706 से ज्यादा गाड़ियों की RC की ब्लैकलिस्ट, जालंधर की मर्सिडीज भी शामिल

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार ने धोखाधड़ी से वाहनों की रजिस्ट्रेशन करने वाले वाहनों को ब्लैकलिस्टेड करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के पास पहुंची शिकायत में अब तक 5706 वाहनों की पहचान की जा चुकी है, जिनके संबंध में पंजाब सरकार द्वारा उक्त एक्शन लिया गया है। वहीं जब सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों की चेकिंग की तो ब्लैकलिस्ट में जालंधर के लवली ग्रुप के मालिक की मार्सिडीज (Mercedes-Benz) कार का नाम भी शामिल पाया गया है।

    पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्री ने कहा कि नियमों की उल्लंघना कर व धोखे से रजिस्टर्ड किए गए 5706 वाहन और अन्य वाहनों, जिनके टैक्स और दस्तावेज़ मुकम्मल नहीं थे, को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उनसे सम्बन्धित सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग ने धोखाधड़ी कर रजिस्टर्ड किए गए बी.एस-4 और अन्य वाहनों की सूची वैबसाईट पर अपलोड कर दी है। अब तक 5706 वाहन की पहचान कर ली गई है और अन्य वाहनों की पहचान के लिए जांच जारी है। 

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर लोगों ने लगाया पक्का धरना, किया रोड जाम

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर लोगों ने लगाया पक्का धरना, किया रोड जाम

    नंगल: पंजाब में आप सरकार अवैध माइनिंग को खत्म करने के दावा कर सत्ता में आई थी, लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी अवैध माइनिंग का मुद्दा सरकार के लिए सिर दर्द बना हुआ है। वहीं आज नंगल में गांव भलान के लोग अवैध माइनिंग को लेकर सड़कों पर उतर आए है। इलाके में हो रही अवैध माइनिंग के कारण गुस्साए गांव के लोगों ने रोड जाम कर दिया है। इलाके में अवैध माइनिंक पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर गांव निवासियों ने पक्के तौर पर सड़क पर धरना लगा दिया है।

    उनका कहना है कि जब इलाके में माइनिंग बंद नहीं होती तब तक धरना बंद नहीं होगा। वहीं मौके पर माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने गांव की पंचायत से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध माइनिंग बंद करना उनके हाथ में नहीं है, अगर गांव निवासी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा दे सकता हूं। जानकारी के अनुसार गांव भलान की सूआ नदी में अभी भी सैंकड़ों की गिनती में बड़ी मशीने के साथ माइनिंग लगातार जारी है। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

  • कनाडा में इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनी जालंधर की बेटी

    कनाडा में इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनी जालंधर की बेटी

    जालंधर/वरुणः कनाडा के राज्य अल्बर्टा में नई बनी सरकार में एक पंजाबी लड़की राजन साहनी को इमीग्रेशन और मल्टीकल्चरलिज्म मंत्री बनाए जाने से पंजाबी भाईचारे में खुशी की लहर है। बता दें कि राजन साहनी का जन्म जालंधर जिले के वडाला गांव में हुआ था और वह लंबे समय तक अपने माता-पिता के साथ कनाडा के अल्बर्टा में रहने के बाद राजनीति से जुड़ी हुई हैं।

    गौरतलब है कि वह अल्बर्टा के मुख्यमंत्री की दौड़ में भी थीं, लेकिन वह पीछे रह गईं और डेनियल स्मिथ मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन गईं। बलदेव सिंह ग्रेवाल ने बताया कि राजन साहनी के पास महत्वपूर्ण पद है और विशेष रूप से इमीग्रेशन विभाग होने के कारण उनके समर्थन से आम लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

  • जालंधरः 2019 बैच के IPS रणधीर कुमार ने संभाला ASP का चार्ज 

    जालंधरः 2019 बैच के IPS रणधीर कुमार ने संभाला ASP का चार्ज 

    जालंधर/वरुणः महानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में 2019 बैच के आईपीएस रणधीर कुमार ने एएसपी का चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही एएसपी रणधीर ने कहा कि उनके इलाके में नशे और लूटपाट की वारदातों को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

    ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाना प्रमुख लक्ष्यः एएसपी रणधीर

    इसके साथ ही शहर की पॉश मार्किट मॉडल टाउन में पैदा होने वाली ट्रैफिक समस्या से लोगों को जल्द निजाद दिलवाना भी उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह किसी पर सख्ती के पक्षधर नहीं हैं लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर माफ करने के पक्ष में भी नहीं है।

    नशे पर कार्रवाई को लेकर जारी किया मोबाइल नंबर

    स्नेचिंग की वारदातों को ट्रेस करने के लिए उन्होंने लोगों और व्यापारियों से दुकानों व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है, इसी के साथ ही उन्होंने नशा सप्लाई करने वालों की जानकारी हेतु नंबर 9592918123 जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी इलाके में नशा बिकता है तो वह इस नंबर पर उन्हें सूचित करें। सूचना देने वाले शिकायतकर्ता की जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि आईपीएस रणधीर कुमार जालंधर से पहले रोपड़ में सेवाएं दे चुके है।

  • `बाय-बाय फैमिली मेंबर लो अब कर लो शादी` सुसाईड नोट लिख युवती ने की आत्महत्या

    `बाय-बाय फैमिली मेंबर लो अब कर लो शादी` सुसाईड नोट लिख युवती ने की आत्महत्या

    लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय एक युवती ने श्बाय.बाय फैमिली मेंबर, लो अब कर लो शादी न मैं शादी करना चाहती हूं और न ही जीना। यह बात सुसाइडनोट में लिखकर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से बंथरा क्षेत्र की रहने वाली थी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि युवती के पिता की दो साल पहले और कुछ साल पहले मां की मौत हो चुकी थी। युवती एलडीए कालोनी कानपुर रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी। घर के पास में ही उसके बड़े भाई और भाभी दूसरे मकान में रहते थे। सोमवार को युवती दोपहर तक जब युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और वह बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने काफी देर तक खटखटाते रहे। कोई उत्तर न मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    पुल‍िस ने तोड़ा दरवाजा, जांच शुरू

    पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में फंदे पर शव लटका था। शव को फंदे से उतारा गया। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उक्त बातें लिखीं थीं। भाई से बात करने पर पता चला कि उन्होंने युवती की शादी तय कर दी थी। युवती शादी नहीं करना चाहती थी। वह कुछ दुखी रहती थी। युवती की आत्महत्या से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांंच की जा रही है। युवती का चेहरा गले तक दुपट्टे से ढका था। इसके बाद गले में फंदा पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के भाई ने किसी आरोप से इंकार किया है। युवती के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी काल डिटेल्स चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    पंजाबः टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    चंडीगढ़: पंजाब में टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने टैक्स खुफिया विंग को हरी झंडी दे दी है। इसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के इलावा पंजाब सरकार की आमदन में इजाफा होगा। यह विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगी।

    जिसमें एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, 3 ईटीओ, 6 इंस्पेक्टर और 6 माहिरों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस विंग का हिस्सा साईबर एक्सपर्ट, लीगल एक्सपर्ट, बिजनेस एक्सपर्ट होंगे। उन्होंने आगे कहा कि टैक्स खुफिया विंग इसके जरिए फर्जी बिलों पर भी नजक रखेगी।