Blog

  • कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कुटलैहड़ के बंगाणा में निकली रैली

    कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कुटलैहड़ के बंगाणा में निकली रैली

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में रैली ओर लडू बांटकर कांग्रेस ने खुशी मनाई। रविवार को कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो की अध्यक्षता में कुटलैहड़ के सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हॉउस बंगाणा से बंगाणा बाज़ार तक रैली निकाल कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। बहीं बंगाणा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को विधायक भुट्टो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले हिमाचल ओर फिर कर्नाटक में भाजपा ने खूब धनबल का प्रयोग किया और जनता को रिझाने के लिए अनेकों योजनाओं को अपने घोषणा पत्र में दिखाकर जनता का समर्थन पाने का प्रयास किया। लेकिन देबभूमि हिमाचल की तरह कर्नाटक की जनता ने भी भाजपा के सभी हथकंडों को उखाड़ कर उसे कांग्रेस पार्टी को अपना जनादेश ओर आशीर्वाद दिया है। जिस पार्टी ने देश की आज़ादी के लिए अपनी कुर्बानियां तक दे दी थी। भुट्टो ने कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ सकती, झूठ का एक दिन जरूर पर्दाफाश होता है।

    6 माह पूर्व हिमाचल की जनता द्वारा इसकी शुरुआत कर दी गई है। भुट्टो ने कहा कि एक बर्ष बाद देश मे लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ओर उससे पहले राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि कई राज्यों में विस चुनाव होंगे। जनता कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर सत्ता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों से देश व प्रदेश की जनता उब चुकी है और भाजपा की करनी ओर कथनी के अंतर को भी जान चुकी है। इसलिए हर परिवार के सदस्य अब कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती ओर सत्ता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के 6 माह के कार्यकाल को जनता खूब सराहना कर रही है। और सूक्खू सरकार की लोकप्रियता का फायदा सीधा आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा,व अजय शर्मा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर  ठाकुर किशोरी हटली पंचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य व सैंकड़ो गणमान्य लोगों ने रैली में भाग लिया। 

  • होशियारपुरः दुर्घटना में शहीद हुए सुबेदार बलबीर सिंह का किया अन्तिम संस्कार, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः दुर्घटना में शहीद हुए सुबेदार बलबीर सिंह का किया अन्तिम संस्कार, देखें वीडियो 

    तलवाड़ा/सोनू थापरः ज़िला होशियारपुर के तलवाड़ा ब्लॉक के गांव घगवाल के नाइब सूबेदार बलबीर सिंह जो 13 बाहर रेजीमेंट सिक्म में तैनात थे जो के एक दुर्घटना ने अपनी ड्यूटी देते हुए शहीद हो गए थे, जिनका आज उनके पैतृक गांव घागवाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विधायक कर्मबीर सिंह घुमान व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहीद बलबीर सिंह के छोटे बेटे मोहित सिंह ने अपने पिता को मुख्य अग्नि दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने शाहिद बलबीर सिंह अमर रहे के जय घोष से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

    वहीं शहीद की रेजीमेंट से आए सूबेदार बलविंदर सिंह ने बताया की नेब सूबेदार बलबीर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे, चेकिंग के दौरान बर्फ की सेलेडिंग होने के चलते 150 मीटर नीचे गिर गए थे। यहां उनको चोट लगने से वो शहीद हो गए। वहीं भारती सेना ने एक बहादुर सैनिक को खो दिया है। 

  • अध्यापक भेजता था मल्टी टास्क वर्कर को अश्लील मैसेज, जानें मामला

    अध्यापक भेजता था मल्टी टास्क वर्कर को अश्लील मैसेज, जानें मामला

    धर्मपुरः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कला अध्यापक पर साथी महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। एक सरकारी मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

    मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कला अध्यापक पिछले कुछ समय से उसे व्हट्सऐप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेज रहा था। इस बारे में उक्त महिला कर्मचारी ने कला अध्यापक को कई बार चेताया और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। साथ ही स्कूल प्रमुख को भी लिखित में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। 

    कला अध्यापक द्वारा मल्टी टास्क वर्कर के साथ इस तरह की हरकत की यह बात सारे शहर में आग की तरह फैल गई है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर यह अध्यापक इस प्रकार की अश्लील प्रवृति का है तो फिर स्कूल में बच्चों को क्या पढ़ाता होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी एसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जिससे शिक्षकों की साख पर बट्टा लगता है।

  • स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने आम का जूस डालकर बना दिया मैंगो ऑमलेट, वीडियो वायरल

    स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने आम का जूस डालकर बना दिया मैंगो ऑमलेट, वीडियो वायरल

    स्ट्रीट फूड वेंडर्स के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार उनके द्वारा बनाए हुए खाने लोगों को पसंद आते हैं। तो कई बार लोग नाराज भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर अजीबोगरीब डिश बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस डिश का नाम दो मैंगो ऑमलेट बताया जा रहा है।

    दरअसल, हाल ही में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले वह शख्स एक बड़े से तवे में गर्म तेल डालता है और फिर उसके बाद अंडे को डालता है। यहां तक वह डिश को वैसे ही बनाता है, जैसे आमलेट बनाया जाता है। आखिर में वह शख्स इसमें मैंगो जूस के नाम वाली कोल्ड ड्रिंक माजा को डाल देता है।

    आखिर में वह इस डिश को ऑमलेट की तरह फ्राई करके इसे परोस देता है। आखिर में इसको परोसते समय इस मिश्रण को तले हुए अंडे के ऊपर डाल देता है। और वीडियो यहीं पर समाप्त हो जाता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि इस फूड वेंडर की दुकान डेस्क के बगल बनी हुई है। वहां तमाम लोग मौजूद भी दिख रहे हैं।

  • दफ्तरों में भी कर्मचारी पी सकेंगे शराब, सरकार ला रही नया प्लान

    दफ्तरों में भी कर्मचारी पी सकेंगे शराब, सरकार ला रही नया प्लान

    चंडीगढ़ : हरियाणा की सरकार प्रदेश में नई आबकारी नीति के साथ आ रही है। इसके तहत अब दफ्तरों में कर्मचारी शराब पी सकेंगे। ऑफिस में ही अब बार बनेगा। 12 जून से राज्य भर में स्थित बड़े कॉर्पोरेट कार्यालयों में कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय जैसे बीयर, वाइन और पीने के लिए तैयार पेय पदार्थ परोसना संभव होगा।

    9 मई को हरियाणा मंत्रिपरिषद ने 2023-24 आबकारी नीति लागू की है। इसमें कम से कम 5,000 कर्मचारियों वाले एक कॉर्पोरेट कार्यालय में बीयर, शराब और पीने के लिए तैयार पेय पदार्थों की अनुमति होगी। हरियाणा सरकार की नई शराब नीति के अनुसार, एक कॉर्पोरेट कार्यालय के परिसर में कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय पदार्थों की खपत के लिए एक लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

    L-10F लाइसेंस कॉर्पोरेट कार्यालय के लिए दिया जाएगा, यदि कैंटीन या भोजनालय का न्यूनतम क्षेत्रफल 2,000 वर्ग फुट या इससे ज्यादा है। नीति के मुताबिक, “लाइसेंस देने की प्रक्रिया बार लाइसेंसों के लिए लागू होगी। एल-10एफ लाइसेंस एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर द्वारा निर्दिष्ट नियमों और शर्तों पर 10 लाख रुपये के वार्षिक निश्चित शुल्क के भुगतान पर दिया जाएगा।” इसके लिए लाइसेंस शुल्क के अलावा तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी भी देनी होगी।

  • क्या आपने भी कहा, Happy Mother’s Day Mumma

    क्या आपने भी कहा, Happy Mother’s Day Mumma

    मदर्स डे एक खास दिन है जो माताओं के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन माताओं के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन विशेष रूप से हम सभी अपनी माँ के प्रति अपना प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं।

    विश्व भर में मदर्स डे आज पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। स्कूलों में भी इस खास दिन को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्रों ने अपनी माताओं के लिए विशेष ग्रीटिंग कार्ड्स, उपहार भी तैयार किए हैं। इस तरह न केवल माताओं को प्यार और सम्मान मिलता है बल्कि बच्चों को भी माँ की अहमियत को समझने में मदद मिलती है। इस मदर्स डे पर, हम सभी माताओं के प्रति अपना प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं।

  • पंजाब : युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाला आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार 

    पंजाब : युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाला आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार 

    अमृतसर: गोल्डन टेंपल के पास रंजिशन युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तरनतारन निवासी लवकिरण सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को पकड़ा था, जिसने पीड़ित की रेकी में मदद की थी। थाना डी-डिवीजन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने कहा कि बीते 26 अप्रैल को कुछ युवकों ने माहणा सिंह रोड स्थित गोपाल इन होटल के मालिक गौतम भट्टी को अगवा कर लिया था। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, लोगों ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। लेकिन आरोपी ने सरेआम बाजार में गोलियां चलाते हुए पीड़ित को अपने साथ ले गए।

    दरअसल, घटना से कुछ दिन पहले ही पीड़ित का आरोपी लवकिरण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में आरोपी ने पहले पीड़ित गौतम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने चुरा फरार हो गया था।

    एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एक युवक और एक लड़की को पकड़ा गया था। इनसे भी एक पिस्टल बरामद की गई। पकड़ी गई युवती मुख्य आरोपी लवकिरण सिंह की गर्लफ्रेंड है। वहीं अब पुलिस कार रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरोपी को अगवा किया गया था।

  • क्लास में अश्लील हरकत करने लगीं टीचर, वीडियो बनाकर बच्चों ने किया वायरल!

    क्लास में अश्लील हरकत करने लगीं टीचर, वीडियो बनाकर बच्चों ने किया वायरल!

    नई दिल्लीः एक महिला टीचर को अपने बच्चों के साथ फ्रैंक होना काफी महंगा पड़ गया। हालांकि इस टीचर ने एक गलती भी कर डाली थी। उसने ना सिर्फ भरी क्लास में बच्चों के साथ डांस किया बल्कि अश्लील हरकत भी कर डाली। इतना ही नहीं टीचर ने खुद बच्चों से उसका वीडियो बनाने के लिए कहा। ताकि वह इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके। टीचर की यही गलती काफी भारी पड़ गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ब्राजील की है। इस टीचर का नाम किबली फेरीरा है। वे एक इंग्लिश टीचर हैं और एक लैंग्वेज स्कूल में पढ़ाती हैं। यह महिला ब्राजील की फेडरल यूनिवर्सिटी लाव्रास से बायोलॉजी में डिग्री होल्डर है और उन्होंने गणित में अवार्ड भी जीता हुआ है। लेकिन वे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं। आऐ दिन वे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

    इसी कड़ी में वे पिछले कुछ समय से क्लास इंट्रेक्शन और क्लास बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थीं। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स काफी बढ़ने लगे थे। लेकिन इसी बीच एक दिन क्लास के अंदर का वीडियो उन्होंने बनाना शुरू किया। यह सब तब हुआ जब वे बच्चों को पढ़ा रही थीं और डांस भी सिखा रही थीं। वीडियो के बीच में उन्होंने कुछ ऐसी हरकत करती जो लोगों को पसंद नहीं आया। यह पूरा नजारा बच्चे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। इसके बाद जैसे ही वीडियो उन्होंने वायरल किया हड़कंप मच गया।

    महिला टीचर पर आरोप लगा कि उन्होंने बच्चों के साथ बेहद अश्लील हरकत की है। फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में क्लासरूम के नियमों का पालन नहीं किया है। टीचर की शिकायत स्कूल प्रशासन से की गई और स्कूल प्रशासन ने टीचर को नौकरी से निकाल देने का फैसला किया। टीचर को नौकरी से निकालते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग टीचर के पक्ष में नजर आए जबकि कुछ लोगों ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने यह सही निर्णय लिया है।

  • कांग्रेस के इन 5 वादों ने कांग्रेस को दिलाई जीत 

    कांग्रेस के इन 5 वादों ने कांग्रेस को दिलाई जीत 

    नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस ने  कर्नाटक में 136 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं पिछली बार की विजेता बीजेपी इस बार सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गई है। राज्‍य की मौजूदा सरकार के खिलाफ मिले जनादेश के लिए वैसे तो चुनावी वादों के अलावा, राजनीतिक पार्टियों की लामबंदी, कांग्रेस के दो बड़े नेताओं डीके शिवकुमार और सिद्दारमैया के मिलकर जमीन पर जाकर किए गए प्रचार, आम आदमी को जोड़ने की मुहिम सहित कई चीजें जिम्‍मेदार हैं लेकिन इस बार देखा जा रहा है कि महिलाओं और खासतौर से पारिवारिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों ने जीत में अहम भूमिका निभाई है।

    इस चुनाव में कांग्रेस सरकरा ने महिलाओं से 5 अहम वादे किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस बार गृह ज्‍योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। जिसे महिलाओं ने पसंद किया है। घोषणापत्र में कहा था कि गृह लक्ष्मी स्कीम के अंतर्गत परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को 2 हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना की तरह कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत के बाद सभी महिलाओं को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा भी किया था। 

    भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस ने अन्ना भाग्य योजना में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को 10 किलो अनाज मुफ्त देने की भी गारंटी दी है. महंगाई के दौर में राहत देने वाला यह वादा भी महिलाओं को काफी पसंद आया है। इसके इलावा कांग्रेस ने कर्नाटक के लोकल और सस्‍ते दूध नंदिनी को बीपीएल या गरीबों में मुफ्त बांटने का भी वादा किया था। 

  • सनकी पिता ने शक के चलते पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, हुई उम्रकैद

    सनकी पिता ने शक के चलते पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, हुई उम्रकैद

    अहमदाबाद: पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता को अहमदाबाद ज़िले की कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। 2016 में बावला के शांतिनगर सोसाइटी में रहने वाले देवाराम मेघवाल ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए पहने हुए कपड़ों को भी जला दिया था। अहमदाबाद जिले की ग्रमीण कोर्ट की एक अदालत ने डबल मर्डर और सबूत मिटाने के लिए उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी और बेटी के ही हत्या का गंभीर अपराध साबित हुआ है। ऐसे में इस जघन्य अपराध के लिए माफी नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने इसके बाद उम्रकैद की सजा का ऐलान किया।

    आरोपी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद ग्राम रक्षक दल के कांस्टेबल रमेश नायक के पास रात के एक बजे के करीब पहुंचकर सरेंडर किया। कांस्टेबल ने मौके पर जाकर देखा तो घर में 35 साल लीलाबेन और 15 साल की बेटी के शव पड़े हुए थे। नायक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची बावला पुलिस ने देवाराम को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई की।