अध्यापक भेजता था मल्टी टास्क वर्कर को अश्लील मैसेज, जानें मामला

धर्मपुरः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कला अध्यापक पर साथी महिला कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। एक सरकारी मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

मिडिल स्कूल की मल्टी टास्क वर्कर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कला अध्यापक पिछले कुछ समय से उसे व्हट्सऐप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेज रहा था। इस बारे में उक्त महिला कर्मचारी ने कला अध्यापक को कई बार चेताया और ऐसा न करने की हिदायत भी दी। साथ ही स्कूल प्रमुख को भी लिखित में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। 

कला अध्यापक द्वारा मल्टी टास्क वर्कर के साथ इस तरह की हरकत की यह बात सारे शहर में आग की तरह फैल गई है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि अगर यह अध्यापक इस प्रकार की अश्लील प्रवृति का है तो फिर स्कूल में बच्चों को क्या पढ़ाता होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी एसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जिससे शिक्षकों की साख पर बट्टा लगता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *