स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने आम का जूस डालकर बना दिया मैंगो ऑमलेट, वीडियो वायरल

स्ट्रीट फूड वेंडर्स के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई बार उनके द्वारा बनाए हुए खाने लोगों को पसंद आते हैं। तो कई बार लोग नाराज भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर अजीबोगरीब डिश बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस डिश का नाम दो मैंगो ऑमलेट बताया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले वह शख्स एक बड़े से तवे में गर्म तेल डालता है और फिर उसके बाद अंडे को डालता है। यहां तक वह डिश को वैसे ही बनाता है, जैसे आमलेट बनाया जाता है। आखिर में वह शख्स इसमें मैंगो जूस के नाम वाली कोल्ड ड्रिंक माजा को डाल देता है।

आखिर में वह इस डिश को ऑमलेट की तरह फ्राई करके इसे परोस देता है। आखिर में इसको परोसते समय इस मिश्रण को तले हुए अंडे के ऊपर डाल देता है। और वीडियो यहीं पर समाप्त हो जाता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि इस फूड वेंडर की दुकान डेस्क के बगल बनी हुई है। वहां तमाम लोग मौजूद भी दिख रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *