Blog
-

13 अक्तूबर को ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन की नींव रखेंगे मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को करेंगे रवाना
ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर चौगान में एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पहले ऊना आएंगे। जानकारी सांझा करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की चौथी और हिमाचल की पहली ट्रेन है।उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को मोदी जी ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। वहीं ऊना के हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग फार्मा पार्क और ऊना-हमीरपुर नई रेलवे लाइन का शिलान्यास भी करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में सार्वजनिक समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद चंबा रवाना होंगे। चंबा में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे और चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी धौलाधार की पहाड़ियों पर स्थित चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।बल्क ड्रग फार्मा पार्क की रिकॉर्ड 15 दिनों में डीपीआर बनाकर केंद्र से स्वीकृति मिली है। पहले चरण में 300 करोड़ का बजट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का हिमाचल दौरे का संशोधित संभावित टूर प्रोग्राम जारी कर दिया गया है।सुमीत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से विशेष रूप से रेल का लोकार्पण एवम बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संग सामूहिक प्रयास कारण सम्भव हो पाया है। -

जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, इस हाईवे के ट्रैफिक को किया डायवर्ट
जालंधर/वरुणः अगर आप भी कैंट से दकोहा की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, छावनी रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित दकोहा क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर सुगम प्रवेश देने के लिए अंडरपास निर्माण के चलते हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। अब फगवाड़ा की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाला ट्रैफिक बड़िंग गेट के आगे से सर्विस लेन पर प्रवेश कर रहा है और वहां से शहर की तरफ बढ़ रहा है। बीते अगस्त महीने में शहर में प्रवेश करने वाले हाईवे के किनारे अंडरपास के एक हिस्से का निर्माण किया जा रहा था, जिसे अब आगे बढ़ाया जाना है।
अंडर पास का अगला हिस्सा अब हाईवे के बिलकुल मध्य में तैयार किया जाना है, जिस वजह से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। 5 मीटर से कुछ ज्यादा की ऊंचाई वाले इस अंडरपास के निर्माण के चलते दकोहा और बड़िंग गांव के आगे हाईवे पर बने कट को भी बंद कर दिया गया है। कट बंद हो जाने की वजह से अब तो कहा क्षेत्र के लोगों को शहर की तरफ आने के लिए धन्नोवाली से आगे बने फ्लाईओवर के नीचे से यू टर्न लेकर वापस आना पड़ रहा है हालांकि क्षेत्र के लोगों के पास शहर की तरफ आने के लिए छावनी रेलवे स्टेशन के पीछे रामा मंडी फ्लाईओवर के नीचे पहुंच रही एक छोटी सड़क का भी विकल्प मौजूद है, लेकिन रामा मंडी क्षेत्र में भी दिन के अधिकतर समय में लगने वाला ट्रैफिक जाम इसमें भारी अवरोध पैदा कर रहा है।
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) की तरफ से निर्माण के लिए इस तरह की योजना तैयार की गई है कि हाईवे के एक हिस्से में अंडरपास बनाया जाएगा और उसका काम निपट जाने के बाद दूसरे हिस्से में अंडरपास का निर्माण होगा। इस योजना के मुताबिक हाईवे के एक हिस्से पर निर्माण चलता रहेगा। उसका ट्रैफिक सर्विस लेन पर डाइवर्ट रहेगा, जबकि हाईवे का दूसरा हिस्सा ट्रैफिक के लिए खुला रखा जाएगा।
-

पीएम मोदी का दौरा बड़े नेताओं की गलतफहमी करवाएगा दूर
कांग्रेस को बड़ा झटका, वहीं भाजपा को बड़ा सबक देने की होगी कोशिश: पंडित डोगरा
ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने-माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा के दौरे को लेकर अहम गणना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर, 2022 को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आ रहे हैं।पंडित डोगरा की गणना कहती है कि 1+3=4 अंक राहु का है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो तोड़ फोड़ भी करवाता है। CHAMBA 3 + 8 + 1 + 4 + 2 + 1 = 19 = 1 + 9 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक जो सूर्य का अंक है। सूर्य यश का कारक, सूर्य सत्ता का कारक है। नरेंद्र मोदी का 8 अंक बनता है। उन्होंने कहा कि CHAMBA का 1 अंक है और दोनों ही अंक शत्रु अंक है। ऐसा लगता है की नरेंद्र मोदी का अंक जो शनि का अंक है कोई बड़ी तोड़-फोड़ करवाएगा। साथ ही चम्बा से ही एक इतिहास लिखने की कोशिश होगी।कांग्रेस पार्टी में जहां कोई बड़ा झटका लग सकता है, वहीं भाजपा को भी बड़ा सबक देने की कोशिश होगी। इस दौरे से प्रदेश के बड़े नेताओं की गलतफहमी भी दूर करवा सकते हैं। पंडित डोगरा के मुताबिक हिमाचल भाजपा के नेताओं को ज्यादा इतराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि 8 अंक वाले नरेंद्र मोदी के सामने किसी की नहीं चलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी की चंबा रैली से कई नेताओं को संकेत दे कर उनके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। वहीं, प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों को सब्र का घूंट पीना पड़ सकता है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी, हिमाचल प्रदेश दौरे के बाद कईयों के अरमानों पर पानी फिर सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है। -

एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन ने काली पट्टियां बांध कर किया प्रदर्शन..
मांगे न मानी तो उग्र आंदोलन पर होगा विचार : भूषण यादव
फगवाड़ा ( राजेश कुमार)। एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन नई दिल्ली के निर्देशानुसार एफ.सी.आई. श्रमिक यूनियन फगवाड़ा शाखा की ओर से अपनी अधिकारिक मांगों को लेकर आज स्थानीय खेड़ा रोड पर स्थित एफ.सी.आई. कार्यालय के समक्ष काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने एफ.सी.आई. द्वारा लंबे समय से चली आ रही मांगों को स्वीकार न करने के रोष स्वरूप जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान वार्तालाप में यूनियन के जिला कपूरथला अध्यक्ष भूषण कुमार यादव ने बताया कि यह आंदोलन श्रमिकों के अधिकार का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. में चार किस्म के श्रमिक काम करते हैं। जिनमें प्रथम वर्ग को सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन मिलता है। दूसरे वर्ग को डी.पी.एस. के तहत न्यूनतम वेतन की गारंटी है।
तीसरा वर्ग नो वर्क नो पेमैंट (एन.डब्ल्यू.एन.पी.) के तहत काम करता है। इन मजदूरों की दशा काम नहीं तो वेतन नहीं वाली है। इसके अलावा श्रमिकों का एक अन्य वर्ग भी है जो ठेकेदारी सिस्टम में काम करता है और ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण होता है। भूषण यादव ने बताया कि साल 2016 से पूलिंग शिफ्टिंग के नाम पर श्रमिकों को एक डिपो से हटा कर दूसरे डिपो पर भेज दिया जाता है और पहले वाले डिपो पर ठेकेदारी सिस्टम लागू कर दिया जाता है जो सरासर गलत है। यूनियन नेताओं ने बताया कि गत 9 सितंबर को मण्डल कार्यालय कपूरथला का घेराव किया गया था और उसके बाद 21 सितंबर को क्षेत्रिय कार्यालय चण्डीगढ़ का भी घेराव किया गया था मगर एफ.सी.आई. के अधिकारी केवल कोरे आश्वासन दे रहे हैं।
अत: अब 15 नवंबर को एफ.सी.आई. मुख्यालय नई दिल्ली के समक्ष जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि जिन 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन द्वारा संघर्ष किया जा रहा है, यदि उन्हें स्वीकार न किया गया तो उग्र आंदोलन बारे विचार किया जाएगा। इस अवसर पर फगवाड़ा सचिव राजकुमार शर्मा, कैलाश यादव, शंभू पासवान, अजय कुमार पासवान, नवल किशोर, उदय यादव, शंभू यादव, अजय कुमार, निरंजन चौरसिया, राम प्रवेश यादव, रंजीत कुमार, मंटू भगत, ललन कुमार, सुरेश यादव, अशोक यादव, राजकुमार यादव, अशोक कुमार के अलावा समूह यूनियन सदस्य उपस्थित थे।
-

होशियारपुरः कबड्डी खिलाड़ी ने रची थी खुद को किडनैप करने की साजिश, हैरान करने वाली वजह आई सामने
होशियारपुर : दसूहा के उडरा गांव से एक युवक के अपहरण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झूठी कहानी का पर्दाफाश कर युवक को मोहाली से बरामद कर लिया है। सुरजीत सिंह निवासी गांव ओडरा के मुख्य अधिकारी बिक्रमजीत सिंह थाना दसूहा को सूचना दी थी कि उसका लड़का लड़के रोबिन सिंह है जोकि कबड्डी खिलाड़ी है। उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक टीम बनाई। जांच के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब मुख्य अधिकारी बिक्रमजीत सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी सहायता, ह्यूमन सोर्स और सीसीटीवी कैमरों की मदद से रोबिन सिंह को गांव संतोमाजरा पारसपूर्णिमा सोसायटी के फ्लैट नंबर-10 जिला एसएएस नगर मोहाली से बरामद किया।
हैरान करने वाली बात यह ह कि प्रेम विवाह टूटने के कारण कबड्डी खिलाड़ी ने खुद को अगवा करने की साजिश रची थी। पूछताछ में पता चला कि रोबिन सिंह एक निजी यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब में पढ़ता था। वहां पर रोबिन ने एक लड़की से प्रेम विवाह करवा लिया था। रोबिन के कुछ समय बाद उक्त लड़की से बिगड़ गए और वह अलग रहने लगे। रॉबिन सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में रहते हुए गलत संगत में कदम रखा। इस वजह से रॉबिन सिंह को विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था। रॉबिन सिंह ने अपने माता-पिता को कॉलेज से निष्कासन के बारे में नहीं बताया और अपने माता-पिता से अपने खर्च की मांग करता रहा।
कुछ दिन पहले रोबिन सिंह अपने गांव ओडरे आया था और उसके परिवार वालों को भी उसकी इस गलत हरकतों के बारे में पता चल गया था। जो उसे घर से बाहर जाने से रोकते थे। पिछले दिनों रॉबिन सिंह अपने पुराने दोस्त रोहित और करण की मदद से खुद को अगवा करने के लिए झूठी कहानी रची। रोबिन ने रोहित और करण की मदद से अपने गांव ओडरा से उसकी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर उसने इस कहानी को अंजाम दियाऔर अपने छोटे भाई गुरविंदर के मोबाइल फोन से अपहरण की झूठी कहानी बताकर मोबाइल फोन बंद कर दिया और गायब हो गया। पुलिस ने रोहित और करण को भी जांच में शामिल किया। अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर रॉबिन सिंह उस लड़की को फंसाना चाहता था जिसने प्रेम विवाह के बाद उसे छोड़ दिया था और उसके परिवार को भी फंसाना चाहता था। रोबिन सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
-

डबल इंजन की सरकार हांफ चुके इंजन को उठाने का प्रयास कर रही: विजय डोगरा
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने मंगलवार को ऊना के निजी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि चुनावी विगुल बज चुका है। आचार संहिता को लगने को भी ज्यादा दिन नहीं बजे। डबल इंजन की सरकार हांफ चुके इंजन को उठाने का प्रयास कर रही हैं। अब भाजपा सरकारों की विफलताएं सफलता में नहीं बदलेंगी। आज केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में जमावड़ा लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा दौरा यहां चम्बा में है। पहला दौरा उनका मंडी में फ्लोप रहा है और बिलासपुर में आकर उन्होंने महंगाई और बरोजगारी पर कोई बात नहीं की। जोकि प्रदेशवासियों के साथ बड़ा धोखा है। बीते दिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर यहां थे, जब कांग्रेस सरकार थी तो यही नेता गैस सिलेंडर पर 10 रुपये बढ़ने पर शोर मचाया करते थे। आज वही स्मृति ईरानी न तो गैस सिलेंडर की बात करती है और न महंगाई पर कुछ बोलती है। गैस सिलेंडर 1150 के पार है। स्मृति ईरानी से महिलाओं के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री दो बार यहां आए बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोले। बस रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं लेकिन याद रखें प्रदेश में रिवाज बदलेगा, कांग्रेस सत्तासीन होगी और ये लोग सत्ता से बाहर होंगे। मंगलवार सुबह भी सीएम ने ताबड़तोड शिलान्यास किए हैं जो कि कोरी घोषणाएं हैं। डोगरा ने कहा कि माहौल दर्शा रहा है कि भाजपा सरकारें कांग्रेस से बौखलाई हुई है। डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ कहा वह मात्र जुमलेबाजी है। अन्यथा ऐसी कौन सी जरूरत पड़ गई की रातों रात बल्क ड्रग पार्क जारी हो गया। इसका स्वागत है।लेकिन वह कांग्रेस सरकार थी जिसने टैकस्टाईल पार्क और फ़ूड पार्क कांग्रेस सरकार कार्यकाल में दिया। 2016 में उद्योग मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री बल्क ड्रग पार्क की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी थी। लेकिन भेदभाव के चलते केंद्र सरकार ने नहीं दिया। आखिर अब उसी प्रोजेक्ट का रातों रात शिलान्यास समझ से परे है। अगर छह वर्ष पहले इसका शिलान्यास हो गया होता तो यहां युुवाओं और लोगों को रोजगार मिल रहा होता। भाजपा सरकारों से सवाल है कि आज पीजीआइ सेटेलाईट सेंटर कहां है ? सात करोड़ खर्च करने के बाबजूद पीजीआई सेटेलाईट सेंटर का निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं हो पाया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस नें मजबूत विपक्ष होकर भाजपा सरकारों के गलत और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाई है। जनता के सहयोग से कांग्रेस मजबूती से आगे बड़ी है। जनका ने उप चुनाव में कांग्रेस को बहुतम देकर रिवाज बदलने का अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया है। विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस सरकार ही बनेगी।सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। प्रदेश में मोबाईल क्लीनिक के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। अंग्रेजी स्कूल खोले जाएंगे, पंचायत स्तर पर युवाओं को स्टार्टअप देने के लिए सुविधा देने के साथ जन हितैषी कार्य किए जाएंगे। आज देश के लोग राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर को समझ आ रहा है कि उनकी जमीन भी यहां खिसक रही है। विजय डोगरा ने कहा कि आमजन से लेकर कर्मचारी वर्ग भी डबल इंजन की विफल सरकारों से परेशान है काले बिल्ले लगाकर काम कर रहा है। कोई वर्ग अछूता नहीं जो सड़क पर नहीं है। पीएम महंगाई पर बात नहीं करते बल्कि अपनी जुमलेबाजी पर में विश्वास रखते हैं। उनके लिए प्रदेश में सरकारी अमले का दुुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में टिकट को लेकर कई बार प्रयोग हुए हैं। इस बार उन्होंने भी वहां से कांग्रेस टिकेट की दावेदारी प्रस्तुत की है। अन्य भी वहां से टिकट मांग रहे हैं। जोकि उनका हक है। शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकेट देगा उसका तन मन के साथ देकर कांग्रेस विधायक बनाकर वर्षों का सूखा खत्म किया जाएगा। -

पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नए VC की नियुक्ति को लेकर सीएम और राज्यपाल में फिर छिड़ा विवाद
चंडीगढ़ः पंजाब राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान के बीच आपसी मतभेद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में विधानसभा के स्पेशल सेशन को लेकर दोनों के बीच विवाद देखने को मिला था। वहीं अब दोनों के बीच एक और नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नए चांसलर की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ है।
हाल ही में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर को लेकर डॉ गुरप्रीत वांडर के नाम की सिफारिश वाली फाइल राज्यपाल को भेजी थी। जिसके बाद आज राज्यपाल ने नए वाइस चांसलर डा. गुरप्रीत सिंह वांडर की नियुक्ति वाली फाइल पंजाब सरकार को वापिस भेज दी है। जिसके बाद राज्यपाल ने इस नामंजूर करते हुए सरकार से 3 नामों का पैनल मांगा है।
वहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मामले पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नए वाइस चांसलर की नियुक्ति से इंकार कर दिया है, हम राज्यपाल को तीन नाम भेजेंगे।
-

पंजाबः सीएम मान ने इस मामले में अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार भ्रष्टाचार को लेकर लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर फिर से बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने आज ने आज आदेश जारी किए हैं सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन मना करने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाना भी एक करप्शन है। दफ्तर में मोबाइल नोट अलाउड के बोर्ड लगाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अफसर मोबाइल फोन दफ्तर के अंदर लाने की इजाजत नहीं देता है तो इसका मतलब यह है कि वह जरूर अंदर कुछ गलत कर रहे होंगे।
-

पंजाबः ट्रेन के दरवाजे पर युवक को फिल्मी स्टंट करना पड़ा भारी, हुई मौत, देखें वीडियो
लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। गांव चावा में मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। दरअसल, युवक ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट कर रहा था, इतने में युवक पोल से टकरा गया और हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चावा रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
वहीं हादसे की जांच कर रहे रेलवे पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने उन्हें सूचना दी थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। जांच के दौरान पुलिस को वीडियो मिला जिसमें युवक मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे से लटकता नजर आ रहा है। युवक फिल्म स्टंट कर रहा था। इसी दौरान युवक पोल से टकराकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
-

पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता समाज में स्वास्थ्य संबंधी योगदान के लिए सम्मानित
जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता को समाज में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे लगातार प्रयासों के लिए एस आर एस फाउंडेशन द्वारा आयोजित पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस- हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा जालंधर से वीना गुप्ता (एन एल पी, माइंड एंड वैलनेस कोच) को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सुशोभित करके सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के एम डी अनमोल लूथरा ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन तथा किड्स केयर फाउंडेशन वेंकूवर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और जल्दी ही इस फाउंडेशन के सहयोग से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ राज्यस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। एस आर एस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से उत्तर भारत में कार्य कर रही है और इस संगठन से प्रमुख फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं। फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर साजन शर्मा ने कहा कि डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता जिस प्रकार समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित करके जिस प्रकार मदद कर रहे हैं अत्यंत सराहनीय है।