पंजाबः सीएम मान ने इस मामले में अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार भ्रष्टाचार को लेकर लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर फिर से बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने आज ने आज आदेश जारी किए हैं सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन मना करने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाना भी एक करप्शन है। दफ्तर में मोबाइल नोट अलाउड के बोर्ड लगाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अफसर मोबाइल फोन दफ्तर के अंदर लाने की इजाजत नहीं देता है तो इसका मतलब यह है कि वह जरूर अंदर कुछ गलत कर रहे होंगे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *