Blog

  • अहम खबरः Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, करोड़ों लोगों पर होगा असर

    अहम खबरः Aadhaar Card को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, करोड़ों लोगों पर होगा असर

    नई दिल्लीः आधार कार्ड रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज के समय में सभी लोगों के पास आधार नंबर है और उसी के जरिए हम अपने सरकारी और बैंक से जुड़े सभी काम करते हैं… आज कल घर में गैस सिलेंडर लेने के लिए भी आधार नंबर की जरूरत होती है तो ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी हमारे लिए काफी जरूरी है। 

    UIDAI ने किया ट्वीट

    UIDAI ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि कभी भी अपना आधार ओटीपी और व्यक्तिगत विवरण किसी को न बताएं। आपको कभी भी यूआईडीएआई से आधार ओटीपी मांगने वाला कॉल, SMS या ईमेल नहीं मिलेगा। तो आप इस तरह की जानकारी किसी के भी साथ शेयर न करें। 

    UIDAI जारी करता है अलर्ट

    बता दें आज के समय में आपका आधार नंबर बैंक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक जहां भी आपने अपना अकाउंट या फिर कुछ भी ओपन करा रखा है… वहां पर लिंक है तो ऐसे में धोखाधड़ी के मामले भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए ही UIDAI की ओर से समय-समय पर आम जनता के लिए अलर्ट जारी किए जाते हैं। 

    हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

    UIDAI की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है तो अगर आपको आधार से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है उसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते है। यह सर्विस आपको 12 अलग-अलग भाषाओं में सपोर्ट करेगा। जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, आसामी और उर्दू जैसी भाषाओं में मिलेगी मदद। अब आपके लिए आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना मुश्किल नहीं होगा।

    मेल पर भी कर सकते हैं शिकायत

    इसके अलावा UIDAI की ओर से मेल आईडी भी जारी की गई है, जिसके जरिए आप शिकायत कर सकते हैं। help@uidai.gov.in पर लिखकर अपनी परेशानी मेल करनी होगी। UAIDI  के अधिकारी इस मेल को समय-समय पर चेक करते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। शिकायत सेल ई-मेल पर जवाब देकर आपकी परेशानियों को दूर करता है।

  • उधमिता विकास कार्यक्रम अपना कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं :आरटीओ राजेश कौशल

    उधमिता विकास कार्यक्रम अपना कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं :आरटीओ राजेश कौशल

    ऊना/सुशील पंडित : पीएनबी आरसिटी ऊना के माध्यम से करवाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसीटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ ऊना राजेश कौशल उपस्थित रहे।  उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में सहयोग दें| इसके साथ-साथ उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रतिभागियों से साझा की| पीएनबी आर सिटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष के युवाओं को  उधमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर बैंक ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सके तथा देश के विकास में  सहयोग कर सकें| इस अवसर पर कुल्लू से आए असेसर कमलेश ठाकुर द्वारा परीक्षा दी गई तथा 34 प्रतिभागियों  ने परीक्षा उत्तीर्ण की उन्हें   राजेश कौशल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए| इसके साथ-साथ नाबार्ड से  अभिषेक शर्मा , जिला समन्वयक सुनीता रानी एनबीआर सिटी ऊना के सहायक मनोज कुमार हिना डोगरा तथा प्रशिक्षक ज्योति  शहीद एकता ग्राम संगठन की प्रधान रीना तथा सचिव  स्वीटी व आंगनवाड़ी वर्कर नीलम उपस्थित रहे|
  • पानी की स्कीमों पर लोअर कुटलैहड़ में खर्च हो रहे 68 करोड़ रुपएः कंवर 

    पानी की स्कीमों पर लोअर कुटलैहड़ में खर्च हो रहे 68 करोड़ रुपएः कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री  वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत कोटला खुर्द, टक्का तथा समूर में 3.56 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण किए। वीरेंद्र कंवर ने 1.09 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित टक्का पुल व सड़क, 86.17 लाख रूपये से रावमापा टक्का में बनीं साईंस लैब, 90.78 लाख रूपये से चलोला में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 15 लाख रूपये से समूर में निर्मित पंचायत घर का लोकार्पण किया। इसके पहले वीरेंद्र कंवर ने 56 लाख रूपये की लागत से उठाई सिंचाई परियोजना कोटला खुर्द का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजना के निर्माण से कोटला खुर्द का 29 हैक्टेयर क्षेत्र  सिंचित होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में बनाई गई तीन सिंचाई योजनाओं का लाभ स्थानीय निवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को पीने के लिए स्वच्छ जल और खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल परियोजनाओं पर 150 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं, जिसमें से 68 करोड़ रूपये लोअर कुटलैहड़ में व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 75 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है तथा पिछले साढे़ चार वर्ष में लोअर कुटलैहड़ का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में पहले नाममात्र की सुविधाएं होती थी, लेकिन अब इस क्षेत्र को सड़क, पानी सहित हर प्रकार की सुविधा से जोड़ा गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिस विकास के लिए कुटलैहड़ की जनता ने मेरे ऊपर विश्वास जताया था, मैंने उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास किया है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि टक्का पुल के निर्मित होने से स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और ऊना पहुंचने के लिए लोगों को छोटे रूट की सुविधा भी मिलेगीं। उन्होंने कहा कि पीएचसी चलोला के निर्मित होने से स्थानीय लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ अपने घर-द्वार पर मिलेगा । कोटला खुर्द पंचायत ने एक ओर टयूबवैल लगाने की मांग ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर के समक्ष रखी, जिसके लिए वीरेंद्र कंवर ने विभाग को निर्देश दिए की जल्द से जल्द इस योजना की डीपीआर तैयार की जाए, ताकि पूरी पंचायत को सिंचाई की सुविधा से जोड़ा जा सके।
    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल, ग्राम पंचायत टक्का के प्रधान स्वर्ण दास, बीडीओ रमनबीर चौहान, अधिशाषी अभियंता आईपीएच अश्वनी बंसल, एसडीओ राजेश शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा परसराम, प्रधान बसाल नरेश कुमार, उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, बूथ प्रधान कोटला खुर्द जितेंद्र शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष चौधरी मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • 3 व 25 अक्तूबर को जिला में रहेगा स्थानीय अवकाश

    3 व 25 अक्तूबर को जिला में रहेगा स्थानीय अवकाश

    ऊना/सुशील पंडित: वर्ष 2022 के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो स्थानीय अवकाश निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार 3 अक्तूबर को महाअष्टमी और मंगलवार 25 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर जिला ऊना में स्थानीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय अवकाश के दौरान जिला भर के सभी सरकारी कार्यालय तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
  • नवरात्रो में बददी की सब्जी मंडी में की माता की मूर्ति विराजमान

    नवरात्रो में बददी की सब्जी मंडी में की माता की मूर्ति विराजमान

    51 कलश से बददी में निकाली कलश यात्रा
    बददी/सचिन बैंसल :बद्दी के न्यू सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई ।इस अवसर पर बद्दी में कलश यात्रा भी निकाली गई  ।जिसमें माता बहनों ने 51 कलश सिर पर उठाकर सब्जी मंडी से बद्दी की प्राचीन बाउड़ी पर गए और वहां से जल भरकर साईं रोड से होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे। जहां विधिवत रूप से मां की पूजा अर्चना के बाद मूर्ति स्थापित की गई ।सब्जी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि नवरात्रों में हर वर्ष की तरह माता की मूर्ति सब्जी मंडी में विराजमान की जाती है और लगातार नो दिन तक सुबह शाम माता की पूजा अर्चना की जाएगी और रोजाना शाम को माता का गुणगान किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि दशहरे वाले दिन माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और उस रात माही रोपड़ वाले माता का जागरण करेंगे उसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा भगत, उपेंद्र, जुगल ,रमेश, दिनेश, भारती ,राजेश, कुलदीप, हरिप्रसाद, पाला ,जितेंद्र भगत और केरु मौजूद रहे।
  • पंजाबः बैंक से ठगी करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः बैंक से ठगी करने वाला भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पंजाब ग्रामीण बैंक, ब्रांच जगतपुर जटां, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला में हुए फ्रॉड के सम्बन्ध में भगौड़े चले आ रहे दोषी सतीश झा निवासी गांव चक्क हकीम, फगवाड़ा को जाली दस्तावेज़ों के आधार पर मिलीभुगत से 25 लाख रुपए का कर्ज़ मंजूर करवा के बैंक से धोखाधड़ी करने के दोषों के तहत आज गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त धोखाधड़ी के विरुद्ध विजीलैस इंक्वारी नंबर 10/2017 ज़िला जालंधर की पड़ताल पर मुकदमा नंबर 11 तारीख़ 31- 08- 2020 को आइपीसी की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए) (2) के अंतर्गत विजीलैस ब्यूरो के थाना जालंधर में दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम ने यह कर्ज़ बैंक मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और बैक पैनल के वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से मंज़ूर करवाया था।

    उन्होंने बताया कि कि उपरोक्त मुकदमे में कुल 16 दोषी हैं जिनमें से छह दोषियों – राज कुमार निवासी ठठ्यिला मोहल्ला, फगवाड़ा, वैलूयर सतीश कुमार शर्मा, सुभाष कुमार निवासी महिन्दवानी, ज़िला होशियारपुर, अवतार सिंह निवासी आशा पार्क कालोनी, फगवाड़ा, पंकज निवासी मोहल्ला रतनपुरा, फगवाड़ा और रजेश कुमार निवासी मोहल्ला रतनपुरा, फगवाड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी रहते दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से तलाश की जा रही है जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस के और विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि विजीलैंस की तरफ से पड़ताल के दौरान पाया गया कि गाँव चक्क हकीम के कुल क्षेत्रफल 35 कनाल 03 मरले में भाई घनैया इनकलेव नामी रिहायशी कालोनी बनी हुई है। इस कालोनी के उक्त खसरा नंबरों के क्षेत्रफल में से सुखविन्दर कौर अटवाल और मनिन्दर कौर अटवाल की 8 कनाल 15 मरले की हिस्सा बराबर मालकी है जिन्होंने अपनी ज़मीन की देखभाल और ख़रीद-फ़रोख़्त के लिए गुरचरन सिंह अटवाल निवासी गांव अनोखवाल को दो अलग-अलग दस्तावेज़ों के द्वारा मुखत्यारे खास मुकर्रर(अधिकृत) किया हुआ था जिसने आगे राज कुमार निवासी ठठियारा मोहल्ला, फगवाड़ा को मुखत्यारे ख़ास मुकर्रर(अधिकृत) कर दिया।

    उन्होंने बताया कि राज कुमार के कहे अनुसार वह साल 2009-10 के दौरान उक्त अवतार सिंह फगवाड़ा के पास प्राईवेट तौर पर काम करता था तो यह दस्तावेज़ उसके मालिक अवतार सिंह ने साथ सहमत होकर उसके नाम रजिस्टर्ड करवाया था। गुरचरन सिंह का अवतार सिंह जानकार भी था। गाँव चक्क हकीम में भाई घनैया इनकलेव कालोनी का करीब 101 मरले क्षेत्रफल अलग-अलग प्लाटों के रूप में बिक्री हो जाने के बाद करीब-करीब 74 मरले क्षेत्रफल, जो सड़कों और गलियों का बकाया बच गया उसकी मालकी माल रिकार्ड की जमांबन्दी में असली मालिकों के नाम पर ही चल रही थी।  

    राज कुमार (मुखत्यारे ख़ास) और इसके मालिक अवतार सिंह ने फ्रॉड करने की नियत से विभाग राजस्व से फ़र्द जमांबन्दी निकलवा कर गांव चक्क हकीम की भाई घनैया इनकलेव कालोनी की सड़कों वाले बचते क्षेत्रफल करीब 74 मरले में से छोटे-छोटे प्लाट बेचने सम्बन्धी राज कुमार (मुखत्यारे ख़ास) ने अपने मालिक अवतार सिंह, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार और अन्य जानकार व्यक्तियों के नाम करारनामे लिख दिए जो बाद में इन व्यक्तियों ने अपने हक में लिखे हुए करारनामे उक्त पंजाब ग्रामीण बैक में मैनेजर हरभजन सिंह कपूर को दे कर वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से नये मकानों के निर्माण संबंधी बैक से लाखों रुपए का कर्ज़ मंजूर करवा लिया जबकि वास्तव में इन्होंने कोई मकान का निर्माण ही नहीं करवाया न ही वहां निर्माण हो स्कता था बल्कि इन्होंने गाँव चक्क हकीम में ही पड़ते दूसरों कॉलोनियों में लोगों की कोठियों के आगे खड़े होकर फ़र्ज़ी तौर पर बैक के नाम आड़ रहने करवा दीं।

    इस संबंधी सभी फ्रॉड में बैक मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और वैलूयर सतीश कुमार शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करके कर्ज़ लेने वाले व्यक्तियों का पूरा-पूरा साथ दिया जिस कारण इन दोनों की कर्ज़ लेने वाले उक्त व्यक्तियों के साथ मिलीभुगत होने के कारण बैंक और सरकार को कुल रकम 3,40,71,000 रुपए का वित्तीय नुक्सान होना साबित हुआ था। प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह उक्त दोषी सतीश झा की तरफ से भी तारीख़ 30- 06- 2015 को एक साढ़े 5 मरले का प्लाट खरीदने के बाद इंतकाल नंबर मंजूर करवा कर मैनेजर हरभजन सिंह कपूर और वैलूयर सतीश कुमार शर्मा की मिलीभुगत से उक्त पंजाब ग्रामीण बैक से नये मकानों के निर्माण संबंधी बैक से 25 लाख रुपए का कब्ज़ा मंजूर करवा लिया गया जबकि वास्तव में इसने कोई मकान का निर्माण ही नहीं करवाया है।

  • मोबाइल फोन हैक कर बनाई युवती की अश्लील वीडियो, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

    मोबाइल फोन हैक कर बनाई युवती की अश्लील वीडियो, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

    नोएडा: नोएडा जिले के सर्फाबाद गांव में अज्ञात साइबर ठगों द्वारा एक युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारी चुराने और उसका अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने ऋण लेने के लिए एक ऐप डाउनलोड किया।

    उन्होंने बताया कि ऐप डाउनलोड करते ही युवती के पास फोन आने लगे और इसी बीच उसका फोन हैक कर उसकी तस्वीरों सहित निजी जानकारी चुरा ली गईं। शरद कांत ने बताया कि शिकायत के अनुसार, साइबर ठगों ने युवती के मोबाइल फोन से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • अहम ख़बरः जल्द निपटा ले जरूरी काम, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

    अहम ख़बरः जल्द निपटा ले जरूरी काम, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्ली: सितंबर महीने के खत्म होने में सिर्फ 4 दिन बचे हैं और अक्टूबर माह में ढेर सारी छुट्टियां आ रही है। बता दें कि इस महीने में नवरात्रि, दशहरा से लेकर दिवाली तक कई त्योहार आते हैं। ऐसे में छुट्टियां होना तय है। अक्टूबर की छुट्टियों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगले महीने निपटाना चाहते हैं तो जल्दी से कर लें।

    अगले महीने बैंकों की ऑनलाइन सेवा पूरे दिन जारी रहेगी। बैंक की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करती हैं। भले ही त्योहारी सीजन के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, इस अवधि के दौरान आप अपने बैंकिंग संबंधी कार्यों को ऑनलाइन मोड में पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सेवा पूरे दिन उपलब्ध रहेगी।

    अक्टूबर में बैंक अवकाश की पूरी सूची

    1 अक्टूबर हाफ टर्म बंद सिक्किम
    2 अक्टूबर गांधी जयंती, रविवार 
    3 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर
    4 अक्टूबर दुर्गा पूजा / दशहरा कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, मेघालय
    5 अक्टूबर दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में
    6 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसाईं) गंगटोक
    8 अक्टूबर दूसरा शनिवार 
    9 अक्टूबर रविवार 
    13 अक्टूबर करवा चौथ शिमला
    14 अक्टूबर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जम्मू और श्रीनगर
    16 अक्टूबर रविवार 
    18 अक्टूबर कटि बिहू असम
    22 अक्टूबर चौथा शनिवार 
    23 अक्टूबर रविवार 
    24 अक्टूबर कालीपूजा / दीपावली / लक्ष्मी पूजन / नरक चतुर्दशी गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर हर जगह
    25 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा 
    26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत हर जगह नया साल
    27 अक्टूबर भाई दूज गंगटोक, इंफाल कानपुर और लखनऊ
    30 अक्टूबर रविवार 
    31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती रांची, पटना और अहमदाबाद

  • जालंधरः भार्गव कैंप में हुए मर्डर केस और इरादा ए कत्ल मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः भार्गव कैंप में हुए मर्डर केस और इरादा ए कत्ल मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के अंतर्गत आते न्यू मॉडल हाउस में कुछ दिन पहले मामूली विवाद को लेकर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति का कत्ल कर दिया था। एडीसीपी आदित्य कुमार, एसीपी गगनदीप सिंह घुमंण ने बताया कि थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने 18-9-2022 को भार्गव कैंप में हुए कत्ल के मामले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शकंर पुत्र उद्धव निवासी न्यू माडल हाउस के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब पी हुई थी और सब्जी विक्रेता नाथ के झगड़े करने लगा।

    दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने नाथ का कत्ल कर दिया। मृतक की पत्नी माला ने बताया कि उसका पति रेहड़ी पर सब्जी बेचने का कारोबार करता था और काम खत्म करके जब घर वापस लौट रहा था तो उसी दौरान गली में रहने वाले शंकर चौहान के बेटे के साथ आपसी टक्कर हो गई थी। इसी दौरान शंकर चौहान और उसके दो बेटों और उसके साले ने तेजधार हथियार से सिर के ऊपर कई वार कर कत्ल कर दिया था। नाथ की पत्नी माला के बयानों के आधार पर 18-9-2022 को पुलिस ने धारा 302 और 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मुकद्दमें में आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


    इसी तरह इरादा कत्ल के मामले में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सिमनजीत सिंह उर्फ पप्पू पुत्र मनजीत सिंह निवासी अमन नगर, माडल हाउस, राजवीर सिंह उर्फ नन्नू पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के ऊपर 28-4-2022 को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 307, 364,341, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके तहत दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नन्नू और उसकी माता रमा के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है और उसमें भी नन्नू फरार था

  • अभाविप इकाई ऊना के इकाई अध्यक्ष बने विशाल राणा, इकाई मंत्री बने  माधव

    अभाविप इकाई ऊना के इकाई अध्यक्ष बने विशाल राणा, इकाई मंत्री बने  माधव

    ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए , 2021-2022 सत्र की इकाई मंत्री अंकिता ठाकुर ने वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार में जानकारी दी और इकाई अध्यक्ष भूपिन्दर ने नए दायित्वान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी। चुनाव अधिकारी राजूल शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिस में रूचिका ठाकुर को तहसील संयोजिका विनोद ,प्रियांशुल , सक्षम , ख़ुशी , स्मृति को उपाध्यक्ष व सह सचिव अमन , साहिल , विक्रांत, अंजली व कोमल बने , बी.ए. प्रमुख कंचन , सह -प्रमुख अरंयत, बी.कॉम प्रमुख प्रीति , सह प्रमुख शालू बी.वाक् प्रमुख आकाश सह प्रमुख रितू  बी.बी.ए. प्रमुख निखिल राणा , सह प्रमुख अनिश , बीसीए प्रमुख रमन सह प्रमुख इशू  , एम.बी.ए. प्रमुख आशीष सह प्रमुख देव सिंह , हॉस्टल प्रमुख अभिषेक सह प्रमुख महेश , कोषाध्यक्ष कार्तिक, सोशल मीडिया जगदीप, एस.एफ.एस. प्रमुख जातिन सह प्रमुख नैनसी, एस.एफ.डी. प्रमुख अमित सोनी सह प्रमुख हर्ष, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख दमन रायज़ादा सह प्रमुख आयुष खेल प्रमुख मृदुला , एनसीसी प्रमुख प्रथम एनएसएस प्रमुख शिव , इकाई सदस्य सत्यम , अंशुल सैणी , वंशज, अमन अर्पित, राहुल , अभिषेक, वंश , पारस , देव ,हर्ष मोहित बने।