Blog

  • फांसी पर लटका मिला ट्रेनी कैडेट का शव, 6 एयरफोर्स अफसरों पर लगा हत्या का आरोप…

    फांसी पर लटका मिला ट्रेनी कैडेट का शव, 6 एयरफोर्स अफसरों पर लगा हत्या का आरोप…

    बेंगलुरुः बेंगलुरु में वायु सेना के एक प्रशिक्षु कैडेट की हत्या के आरोप में वायु सेना के छह अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक 27 साल के अंकित झा का शव वायु सेना तकनीकी कॉलेज के एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। अंकित के खिलाफ हाल ही में ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ शुरू की गई थी। इस पर पुलिस ने संदेह जताया है कि अंकित की मौत चार पांच दिन पहले हुई थी।

    अंकित के भाई अमन झा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को गंगम्मना गुड़ी पुलिस थाने में वायु सेना के छह अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमन ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया, क्योंकि एएफटीसी के लोग एक सबूत के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाने में मौजूद थे।

    शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंकित की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में हमारी जांच जारी है। अंकित झा एक प्रशिक्षु कैडेट थे और वह एएफटीसी के एक कमरे में फंदे से लटके मिले थे।

    पुलिस अधिकारी ने कहा-‘जिन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन वायु सेना ने हमें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।‘ उन्होंने कहा कि वह जांच को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।‘

  • बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

    बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

    राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस की ओर से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण व आत्म विश्वास के संचार हेतू चलाए गए जागृति अभियान का प्रथम वार्षिकोत्सव पुलिस अधीक्षक कार्यलय बद्दी में मनाया गया। जिसमें हिमाचल के राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यातिथि के रूप में  तथा महिला आयोग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बतौर विशेष अतिथि शिरक्त की । 
     एसपी बददी महित चावला ने बताया कि बद्दी पुलिस ने जागृति अभियान की शुरुआत अक्तूबर 2021 में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा भिन्न -भिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक एवं सशक्तिकरण के लिए की थी। किसी अभियान में अभी तक बद्दी पुलिस अपनी अलग-अलग टीमों के माध्यम से लगभग 30000 महिलाओं छात्राओं को जागरूक कर चुकी है और इसी जागृति अभियान के लिए बद्दी पुलिस को राष्ट्रीय स्कोच पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और महिलाओं के सम्मान व कानून के बारे में जानकारी देता रहेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी पुलिस के इस जागृति अभियान की सराहना दी । वही एक साल पूरा होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस महिलाओं को लेकर बड़ा ही अच्छा कार्य कर रही है और इस कार्य को उन्हें निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।
  • पंजाबः गांव में कूड़े से बरामद हुआ हैंडग्रेनेड, लोगों में दहशत का माहौल

    पंजाबः गांव में कूड़े से बरामद हुआ हैंडग्रेनेड, लोगों में दहशत का माहौल

    तरनतारनः पट्टी के गांव बाहमणी वाला के पास कचरे में हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम निरोधक दस्ते की टीम ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया। इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बाहमणी में पट्टी मार्ग पर स्थित एक सूए के किनारे पर हैंड ग्रेनेड मिला है।

    उन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित रखवा दिया। उन्होंने कहा कि हैंड ग्रेनेड पुरानी हालत में बरामद हुआ है और सेना से संबंधित हो सकता है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • धूमल ने नवाजे  कार्यकर्ता, भाजपा करेगी मिशन रिपीट :प्रेम कुमार धूमल

    धूमल ने नवाजे  कार्यकर्ता, भाजपा करेगी मिशन रिपीट :प्रेम कुमार धूमल

    ऊना/सुशील पंडित : कार्यकर्ता ही सीएम, मंत्री, एमपी और एलएलए बनाते हैं। यह सब उनकी मेहनत का ही नतीजा होता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को रक्कड़ स्थित निजी होटल में ऊना विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस मौके पर राज्य छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।धूमल ने ऊना सदर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की। उन्हें मफलर पहनाकर सम्मानित किया। धूमल ने कहा कि पहली बार 1984 में चुनाव हार गए थे। लेकिन ऊना वासियों ने उनका दिल जीत लिया था। कहा कि स्वां नदी चैनेलाइजेशन जनता के लिए सोरो नहीं, सोना बनने के अवसर लेकर आया। आज यह वरदान है। धूमल ने कहा कि कई बार ऊना आकर कार्यकर्ताओं के घर घर रहे। यहां की जनता से लगाव है। उन्होंने सतपाल सत्ती को तप तपस्या करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए बधाई दी।
    भाजपा सरकार के विकास को देख कांग्रेस तिलमिला रही है। वहीं, कार्यक्रम में सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रो प्रेम कुमार धूमल ने शुरूआती दिनों से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। एमपी बने, पार्टी के अध्यक्ष रहे। इनसे कई नेताओं ने सीखा, कैसे एक सांसद लोगों के घरों में जा सकते हैं और सुख दुख में शरीक होते हैं। मुख्यमंत्री बने तो पांगी, भरमौर आदि कई क्षेत्र यहां बीजेपी को दूर से देखा जाता था। वहां पर विकास की अलख वहां जगाई। कहा कि जयराम आज मुख्यमंत्री हैं तो प्रेम कुमार धूमल ने ही उन्हें उस क्षेत्र में पार्टी के नेतृत्व के लिए उतारा था। नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम भी धूमल ने किया। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम सात अक्तूबर को ऊना जिला के प्रवास पर आएंगे और करोड़ों रुपये के और उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, रमेश शर्मा, बलवीर बग्गा, सुमीत शर्मा, राज कुुमार पठानिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया रामलीला मंच का लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने बसदेहड़ा में किया रामलीला मंच का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा में 12 लाख रूपए की राशि से निर्मित रामलीला मंच का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि इस मंच के निर्माण से रामलीला के मंचन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रामलीला से सामाजिक सद्भावना और समरसता को बढ़ावा मिलता है। क्षेत्र के विकास कार्यों पर बात करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में अनेकों विकास के कार्य किए गए हैं और अनेकों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया है। वहीं 8.55 करोड़ रुपए से मैहतपुर आईटीआई का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 4.34 करोड़ से 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
    सत्ती ने कहा कि 1.50 करोड़ रुपए से मैहतपुर स्टेडियम, 80 लाख से रायपुर सहोड़ा स्टेडियम, 1.33 करोड़ से संतोषगढ़ स्टेडियम तथा 1.49 करोड़ से लोअर देहलां स्टेडियम का एस्टीमेट बनाकर निदेशक युवा सेवाऐं एवं खेल विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। जल्द ही प्रदेश सरकार जल्द ही इनके निर्माण को स्वीकृति प्रदान करेगी तथा इसके लिए समुचित बजट का भी प्रावधान करेगी।  इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, सभी पार्षद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉ. रामपाल सैनी, महावीर क्लब के प्रधान गुरदास राम, ईओ वर्षा चौधरी, पवन धीमान, दिनेश कुमार, धर्मेश सिंह, बालक राम, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः किसानों ने सासंद Sunny Deol की कोठी का घेराव कर किया प्रदर्शन

    पंजाबः किसानों ने सासंद Sunny Deol की कोठी का घेराव कर किया प्रदर्शन

    गुरदासपुरः जिलें से भाजपा सासंद सन्नी देयोल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदासपुर में किसानों ने भाजपा सासंद व बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देयोल की कोठी का घेराव किया है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सन्नी देयोल की कोठी घेरकर उनके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। करीब आधा घंटा तक किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया। इसके बाद किसानों ने सांसद सन्नी देओल व प्रधानमंत्री के नाम का मांग पत्र सांसद के सहायक पंकज जोशी को सौंपा।

    किसान नेता बचन सिंह, दलजीत सिंह, विक्रम सिंह, हरजोत सिंह,गुरविंदर सिंह जिला प्रधान क्रांतिकारी किसान यूनियन ने कहा कि पिछले साल केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को मानने की बात कही थी। इसके चलते उन्होंने अपना धरना उठाया था, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कई मांगे पूरी नहीं हुईं हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को उन्होंने सांसद के घर का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक स्वामीनाथन रिपोर्ट पेश नहीं की, एमएसपी पर कानून बनाना, बिजली बिल में पराली वाला बिल वापस करना आदि कई मुद्दे हैं। इन पर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया।

    बता दें कि एक तरफ जहां राज्य में भाजपा खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसान एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ उतर रहे है। इसी के चलते आज भाजपा सांसद सन्नी देयोल के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन करना भाजपा के लिए बुरे सकेंत साबित कर रही है। बता दें कि गुरदासपुर के लोगों ने सन्नी देयोल को समस्याएं जानने और उनका समाधान करने के लिए चुना था और पर सन्नी देयोल की लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान न देना भी लोगों में गुस्से का बड़ा कारण बताया जा रहा है। 

  • पंजाबः State Transport Advisory Committee ने बंद का किया ऐलान

    पंजाबः State Transport Advisory Committee ने बंद का किया ऐलान

    लुधियानाः राज्य परिवहन सलाहकार कमेटी, सेवा प्रदाताओं ने कल 27 सितंबर को लुधियाना में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। उन्होंने पंजाब के सभी सेवा प्रदाताओं, ट्रांसपोर्टरों और सलाहकारों से अपील की है कि वह कल लुधियाना के डीसी दफ्तर पहुंचे।

    बता दें कि कल डीसी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा और कहा गया है कि किसी भी तरह की सरकारी फीस नहीं काटी जाएगी। उन्होंने पंजाब के सभी सेवा प्रदाताओं से पहुंचने की अपील की है ताकि अगली रणनीति अपनाकर सरकार से जायज मांगों को स्वीकार करवाया जा सकें और सरकार द्वारा कानूनी रूप से अधिकृत हो सकें।

  • एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया बच्ची को जन्म

    एंबुलेंस न मिलने पर गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया बच्ची को जन्म

    मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के रतलाम के आदिवासी गांव में एक बार फिर से प्रशासन के कुशासन की तस्वीर सामने आई। दरअसल, यहां के एक गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान न कोई ऐंबुलेंस मिली और न ही कोई वाहन जिसके चलते  परिजनों ने  घंटों इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंची तो परिजनों ने मोटरसाइकिल पर गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना संभव समझा और इस बीच महिला की हालत इतनी खराब थी कि पर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही महिला की पीड़ा तेज हो गई और रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद सैलाना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र रैकवार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला और नवजात बच्ची को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने इस स्थिति के लिए सड़क न होने की बात कही और मोबाइल नेटवर्क की समस्या की बात भी बात कही।  बता दें कि बरड़ा पंचायत के बयोटेक गांव में रहनेवाले देवीलाल की पत्नी को रविवार सुबह 9 बजे के करीप प्रसव पीड़ा हुई।

    इस दौरान परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन किसी का कोई जवाब न आने पर  परिवार वालों ने घंटों इंतजार किया और इसके बाद वह गर्भवती संगीता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शिवगढ़ के लिए रवाना हो गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बीच सड़क बच्चे को जन्म दे दिया।  वहीं अब इस पर सीएमओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया की महिला व बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यह 108 एंबुलेंस का मामला है, जिसे गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। अगर कोई दोषी है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 10 YouTube चैनलों को किया banned

    केंद्र की बड़ी कार्रवाईः 10 YouTube चैनलों को किया banned

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। गलत जानकारी देने वालें 10 यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई गलत जानकारी फैलाने वाले चैनलों पर की गई है। बताया गया है कि 10 चैनलों के 45 वीडियो ब्लॉक किए गए हैं।  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर बताया कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरों के माध्यम से मित्र देशों के साथ सम्बंधों को ख़राब करने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध लगा कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। राष्ट्रहित में ये पहले भी किया है, आगे भी करेंगे। इससे पहले भी केंद्र सरकार कई यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई कर चुकी है।

    बीते साल 747 वेबसाइट और 94 चैनल किए गए बंद

    21 जुलाई को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि देश विरोधी कंटेंट दिखाने पर साल 2021-22 में लगभग 94 YouTube चैनल और 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद किया गया था। इसके साथ ही 747 वेबसाइटों को भी बंद किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई को 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। इन पर आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई थी। साथ ही मंत्रालय ने 5 अप्रैल को भी 22 यूट्यूब चैनल 3 Twitter अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट ब्लॉक किया थे। जानकारी के मुताबिक इन YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअर थे। इन पर भी देश विरोधी कंटेट दिखाए जा रहे थे।

    वहीं 25 अप्रैल को 16 यूट्यूब चैनल बैन किए गए थे, इन चैनल्स में 10 भारतीय जबकि 6 पाकिस्तान बेस्ड चैनल थे। इन चैनल को आईटी रूल्स 2021 के तहत ब्लॉक किया गया। सरकार का कहना था कि ब्लॉक किए गए YouTube न्यूज चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से ज्यादा थी। इन सभी चैनलों और अकाउंट्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा था। 

  • अहम खबर: इन स्थितियों में कैंसिल हो सकता हैं आपका राशन कार्ड, जानें नए नियम 

    अहम खबर: इन स्थितियों में कैंसिल हो सकता हैं आपका राशन कार्ड, जानें नए नियम 

    नई दिल्लीः राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर मीडिया में चली खबरों के बाद अब आम लोगों में एक डर बैठ गया है कि कही सरकार उनसे वसूली न करे। कई पात्र भी कंफ्यूज हैं कि आखिर राशन लेने के लिए पात्रता के नियम क्या हैं? और किन परिस्थिति में उनका कार्ड निरस्त हो जाएगा। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। क्योंकि हम यहां बता रहे हैं कि किस परिस्थिति में आपको राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

    राशन कार्ड सरेंडर से पहले जानें नियम 

    गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना काल में महामारी के समय गरीबों के ल‍िए फ्री राशन की व्‍यवस्‍था शुरू की थी। लेक‍िन अब रिकॉर्ड में आया कि कई ऐसे लोग भी राशन का लाभ ले रहे हैं, जो इस योजना के पात्र नहीं हैं। ऐसे खबर आ रही थी कि सरकार इन पर सख्ती करेगी, हालांकि सरकार ने फिलहाल इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन फिर भी अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो पहले इसकी पात्रता जरूर जान लें। इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको कार्ड सरेंडर करना है या नहीं।

    जानिए क्या कहते हैं न‍ियम?

    फ्री राशन के नियम के तहत यद‍ि कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्ज‍ित 100 वर्ग मीटर का प्‍लाट, फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी, ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस है या फिर गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पार‍िवार‍िक इनकम है तो आप फ्री राशन का पात्र नहीं हैं। इसलिए आपको तत्काल तहसील और डीएसओ कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करना होगा।

    सरकार ने कही यह बात 

    राशन कार्ड को लेकर तमाम खबरों के बीच यूपी सरकार ने यह साफकर दिया है कि सरकार की तरफ से वसूली को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। समय-समय पर राशन कार्ड लाभार्थियों में छंटनी होती है। सरकार की तरफ से राशन लाभर्थियों की रिपोर्ट तैयार जरूर की जा रही है, लेकिन वसूली को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। राशन कार्ड की तरफ पीएम किसान योजना को लेकर भी यूपी में जांच शुरू हो गई है।