Blog

  • पंजाबी गायक Sharry Mann ने अब शेयर की पोस्ट, जानें परमीश वर्मा ने क्या दिया जवाब

    पंजाबी गायक Sharry Mann ने अब शेयर की पोस्ट, जानें परमीश वर्मा ने क्या दिया जवाब

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक शैरी मान एक बार फिर से विवादों में आ गए है। हाल ही में शैरी मान ने शराब पीकर अपनी एक वीडियो सांझी की थी। जिसमें वह परमीश वर्मा को गालियां निकालते और उसके बारे में बुरा बोलते नजर आए। लेकिन इस विवाद के बाद अब एक बार फिर शैरी मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ”अच्छा और बुरा समय आता रहता है, लेकिन बुरे वक्त की अच्छी बात यह है कि असली चीजें सामने आ जाती हैं।

    बाकी लोगों को बनाने वाला इंसान खुद भी हैं और मिटाने वाला भी…….मेरी मां के जाने के बाद शायद मैंने ध्यान गलत तरफ लगाया क्योंकि उसके बिना कोई नहीं था… मेरा पर आज कसम है आपके सबके प्यार की और अपनी मां के लिए, आज से ही समझ ले मैं Negative से Positive की तरफ हो गया। समय कम और काम बहुत करने हैं, आप सब जितना मुझे प्यार करते हैं… मैं इसका कर्ज कभी नहीं उतार सकूंगा, बस आपके लिए लिखना- गाना वो भी बिना किसी लालच के।

    परमीश वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शैरी मान को जवाब दिया और लिखा, “कई कलाकार G.O.A.T बनते देखे थे। यह पहला हैं जो गधा बनता देखा गया है। तरस आता हैं तेरे ये हालात देख कर..। परमीश वर्मा की इन स्टोरिज से साफ है कि उसका इशारा शैरी मान की तरफ है। 

  • बॉलीवुड सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

    बॉलीवुड सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

    मुबंईः हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को इस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। आशा पारेख ने कई साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी। उन्हें फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वे कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

    2 अक्टूबर 1942 को पैदा हुईं आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें स्टेज समारोह में नृत्य करते देखा और उन्हें दस साल की उम्र में माँ (1952) में लिया और फिर उन्हें बाप बेटी (1954) में दोहराया। इस फिल्म की विफलता ने उन्हें निराश किया और भले ही उन्होंने कुछ और बाल भूमिकाएं कीं। सोलह साल की उम्र में उन्होंने फिर से अभिनय करने की कोशिश की और एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें अभिनेत्री अमीता के लिये विजय भट्ट की गूँज उठी शहनाई (1959) से खारिज कर दिया गया, क्योंकि फिल्म निर्माता ने दावा किया था कि वह प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने के काबिल नहीं थी। ठीक आठ दिन बाद, फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और लेखक-निर्देशक नासिर हुसैन ने उन्हें शम्मी कपूर के विपरीत दिल देके देखो (1959) में नायिका के रूप में लिया। इसने उन्हें एक बड़ा सितारा बना दिया।

    इस फिल्म से नासिर हुसैन के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी छः और फिल्मों में आशा को नायिका के रूप में लिया जिनमें जब प्यार किसी से होता है (1961), फिर वही दिल लाया हूँ (1963), तीसरी मंज़िल (1966), बहारों के सपने (1967), प्यार का मौसम (1969) और कारवाँ (1971) शामिल हैं। उन्होंने उनकी फ़िल्म मंजिल मंजिल (1984) में एक कैमियो भी किया। आशा पारेख को मुख्य रूप से उनकी अधिकांश फिल्मों में ग्लैमर गर्ल / उत्कृष्ट नर्तकी के रूप में जाना जाता था, जब तक कि निर्देशक राज खोसला ने उन्हें अपनी तीन फिल्मों में अलग तरह की भूमिकाएं नहीं दीं। यह फिल्में थीं दो बदन (1966), चिराग (1969) और मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978)। निर्देशक शक्ति सामंत ने उन्हें अपनी अन्य फिल्मों, पगला कहीं का (1970) और कटी पतंग (1970) में अधिक नाटकीय भूमिकाएँ दीं।

  • बाबा बालक नाथ से लौट रहे दंपति की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी

    बाबा बालक नाथ से लौट रहे दंपति की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते गांव नलबाड़ी में कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी गई शिकायत में बलविंदर कौर (50) होशियारपुर (पंजाब)ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेक कर बाइक संख्या (PB 24A-7332) पर वापस होशियारपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के समीप नलबाड़ी में सामने से आ रहे वाहन ने विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलविंदर सिंह व बलविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रीजनल अस्पताल में कुलविंदर सिंह को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
    मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह (50) पंजाब, होशियारपुर जिला के गढ़शंकर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट 

    पंजाबः नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट 

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गवाही के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। नवजोत सिद्धू को गवाही के लिए लुधियाना नहीं लाने के मामले में पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जमानत वारंट जारी किया गया है। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को पटियाला जेल से लुधियाना पेश करने के लिए लाया जाना था। सिद्धू को पेश ना किए जाने के मामले में कोर्ट ने पटियाला जेल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

    ये आदेश लुधियाना जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमीत मक्कड़ ने जारी किए हैं। इस मामले में नवजोत सिद्धू ने हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है, जिसकी  सिद्धू के वकील ने फोन पर पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है और हम अब इस मामले में राहत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने की अर्जी दी गई थी, जिसे कोर्ट ने 19 सितंबर को खारिज कर दिया था।

    सिद्धू ने आवेदन में अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के वकील ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि माननीय अदालत ने राहत मांगी है। कहा गया कि इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गवाही की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फिर भी वह माननीय अदालत का सम्मान करते हैं और यदि आवश्यक हो, तो गवाही ऑनलाइन करवाई जानी चाहिए। उनकी इस अपील को अब माननीय अदालत ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी टीम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

  • Pitbull और Rottweiler कुत्ते पालने पर लगा बैन, लगेगा इतना जुर्माना

    Pitbull और Rottweiler कुत्ते पालने पर लगा बैन, लगेगा इतना जुर्माना

    कानपुरः नगर निगम (केएमसी) हाउस ने शहर में पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों के कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि दोनों नस्लों में से किसी को भी किसी व्यक्ति ने पाला तो उस पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके ‘पालतू’ कुत्ते को जब्त कर लिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब प्रस्ताव को नगर आयुक्त को भेज दिया गया है, जो इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेंगे।

    कुत्तों के हमलों की लगातार घटनाओं के बाद केएमसी ने खतरनाक मानी जाने वाली दो नस्लों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि विदेशी खूंखार प्रजातियों के कुत्तों को रखने के लिए लोगों के पास इतना बड़ा आवास या फार्म हाउस नहीं है, जिसके कारण वे तनाव में आ जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। आगे इसमें कहा गया है कि जनता को हमले से बचाने के लिए खूंखार पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों को शहर की सीमा में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    अतिरिक्त नगर आयुक्त, सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा, “शहरी क्षेत्रों में पालतू बनाने और व्यापार के उद्देश्य से इन दोनों प्रजातियों के कुत्तों का प्रजनन प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से ऐसे कुत्तों को नगरपालिका सीमा में रखता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और कुत्ते को भी जब्त कर लिया जाएगा।” लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ में पिटबुल के हमलों की घटनाओं के बाद हाल ही में कानपुर के सरसैया घाट पर एक पिटबुल ने एक गाय पर हमला किया था। कानपुर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

  • बिग बिलियन डेज सेल सीजन में फ्लिपकार्ट से मंगवाए लैपटॉप को देख छात्र के उड़े होश

    बिग बिलियन डेज सेल सीजन में फ्लिपकार्ट से मंगवाए लैपटॉप को देख छात्र के उड़े होश

    नई दिल्लीः त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइटों की बंपर बिक्री हो गई है। ऐसे में कई ग्राहकों को सस्ता और अच्छा सामान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला आईआईएम अहमदाबाद के एक छात्र का सामने आया है, जिसने फ्लिपकार्ट से 50,000 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन कंपनी ने उसे वॉच सोप भेज दिया।

    छात्र का नाम यशस्वी शर्मा है और उसने फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल से अपने पिता के लिए एक लैपटॉप ऑर्डर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने पापा के लिए लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट ने घड़ी का साबुन भेज दिया। छात्र ने बताया कि इस मामले को लेकर जब मैंने कस्टमर केयर से शिकायत की, तो उन्होंने गलती मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कस्टमर केयर ने सीसीटीवी सबूत लेने से भी इनकार कर दिया। फ्लिपकार्ट के सीनियर कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव ने यशस्वी से साफ शब्दों में कहा- रिफंड संभव नहीं है। यशस्वी ने पोस्ट में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी टैग किया है।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर कैबिनेंट मंत्री हरजोत बैंस ने किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर कैबिनेंट मंत्री हरजोत बैंस ने किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार करने जा रही है। अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में गार्ड और कैंपस एडमिनिस्ट्रेटर की तैनाती की जाएगी। यह घोषणा शिक्षा मंत्री हरोजत बैंस ने की। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में जल्द ही सरकारी स्कूलों के बाहर आप गार्ड (चौकीदार) तैनात किए देखोंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कैंपस मैनेजर होंगे और स्कूलों को साफ-सफाई के लिए हर महीने 50,000 रुपये की ग्रांट दी जाएगी। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद स्कूलों में कुछ सुधार जरूरी होंगे।

    हरजोत बैंस के इस ऐलान के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने का काम शुरू हो गया है। पंजाब ने जिस सपने को देखकर भगवंत मान की सरकार चुनी, वह 6 महीने में पूरा होता नजर आ रहा है। अरविंद केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर चलकर भारत नंबर वन बनेगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बधाई।  मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अधिकांश सरकारी स्कूलों में स्वीपर-सह-चपड़ासी के पद खाली पड़े हैं।

    यह सुनिश्चित करने के लिए कि शिक्षकों को स्वीपर के रूप में काम नहीं करना पड़े, स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को मासिक धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जो नौकरी के लिए एक और व्यक्ति को प्रतिनियुक्त कर सकते हैं। इसी प्रकार सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों एवं बालिका उच्च विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति हेतु एसएमसी को मासिक राशि स्वीकृत की गई है। सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब रात्रि ड्यूटी के लिए एक चौकीदार और सभी प्रशासनिक कार्यों के लिए एक कैंपस मैनेजर होगा, जिससे शिक्षकों पर बोझ था। इस उद्देश्य के लिए सरकारी स्कूलों के रख-रखाव के लिए वित्तीय सहायता के तहत 123.62 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

  • कांग्रेस नेता ने एयर होस्टेस से  किया रेप

    कांग्रेस नेता ने एयर होस्टेस से किया रेप

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके से बडी़ ख़बर सामने आई है। महरौली में रविवार को एयर होस्टेस ने कांग्रेसी नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि हरिजीत यादव नामक शख्स है जिसे वो पिछले डेढ़ महीने से जानती है, उसने रविवार को शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कमरे में बंद हरिजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हरिजीत खानपुर का रहने वाला है और कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक प्रमुख है। पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जानबूझकर शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए महिला ने मामला दर्ज करवाया है।

    हालांकि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि दोनों की दोस्ती कैसे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कस्टडी में भेजा गया है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपी और पीड़िता के बीच कैसे दोस्ती हुई? दोनों सोशल मीडिया के जरिए जुड़े या किसी और चैनल से इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी के अन्य कनेक्शन की भी तलाश की जा रही है। महिला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को उसने घर में बंद कर दिया। इसके बाद उसने 112 पर फोन करके शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बदा मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर साउथ दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया- महरौली पीसीआर में एक महिला ने डायल दुष्कर्म की शिकायत दी थी। जिसके बाद पीसीआर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव को लेकर सरकार ने घेरे विरोधी, स्पीकर ने कांग्रेसी MLAs को सदन से किया बाहर

    पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव को लेकर सरकार ने घेरे विरोधी, स्पीकर ने कांग्रेसी MLAs को सदन से किया बाहर

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में के विशेष सत्र की कार्रवाई दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव को लेकर विधायक आमने-सामने हो गए। इस संबंधित कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाया जा रहा यह प्रस्ताव संविधान के खिलाफ है।

    सदन में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जब बोलना शुरू किया तो भी विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा। इसके बाद भड़के कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शलों को आदेश दिए हैं। वहीं स्पीकर ने कांग्रेसी MLAs को सदन से बाहर कर दिया। 

  • शिमला में भूस्खलन, मलबे में दबी 2 कारें और 1 बाइक

    शिमला में भूस्खलन, मलबे में दबी 2 कारें और 1 बाइक

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश के बाद अब भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मौसम साफ होने के बावजूद भूस्खलन थम नहीं रहा है। देर रात लांगवुड में आरकेएमवी की ओर से बनाए गए वन वे मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके मलबे में दबने से दो गाड़ियां और एक स्कूटी बुरी क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने पत्थर तथा मलबे को हटाकर यहां से वाहनों के गुजरने लायक रास्ता बनाया।

    लेकिन यहां पत्थरों के गिरने का डर बराबर सता रहा है। मौके पर देखा कि यहां गाड़ियां दबी पड़ी थीं। रात का वक्त होने के कारण संजौली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही कम नजर आई। 10 बजे तक मौके पर लोक निर्माण विभाग की कोई मशीन या अधिकारी नहीं पहुंचा था। सड़क से छोटे वाहन गुजरते रहे। नगर निगम ने सड़क किनारे खडे़ वाहनों पर मलबा गिरने की सूचना जरूर वाहन मालिकों को दे दी थी। इसको लेकर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कॉल की लेकिन उन्होंने कॉल रिसिव नहीं की।