बाबा बालक नाथ से लौट रहे दंपति की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते गांव नलबाड़ी में कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी गई शिकायत में बलविंदर कौर (50) होशियारपुर (पंजाब)ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेक कर बाइक संख्या (PB 24A-7332) पर वापस होशियारपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के समीप नलबाड़ी में सामने से आ रहे वाहन ने विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलविंदर सिंह व बलविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रीजनल अस्पताल में कुलविंदर सिंह को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह (50) पंजाब, होशियारपुर जिला के गढ़शंकर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *