Blog

  • नगनोली में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

    नगनोली में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

    ऊना/ सुशील पंडित: आजादी के अमृत मोहत्सव के  अवसर पर आजादी का जश्न मनाने हेतु पंचायत घर नगनोली के प्रांगण में सभी ग्राम वासियों के साथ मिल कर प्रधान मेहताब सिंह ठाकुर की अगुवाई में झण्डा लहराया गया । गांव के पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और गांव की उन्नति के लिए पंचायत को  भूमि दान करने वाले दानवीरों का सम्मान किया गया । 

    75वे  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर में समारोह में आए  सभी पूर्व आर्मी ऑफिसर और सहयोगी  उप प्रधान, सभी पंच व समस्त ग्रामवासियों का प्रताप सिंह ठाकुर ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया व इसी तरह ग्राम वासियों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर प्रधान मेहताब सिंह ठाकुर,उप प्रधान नन्द लाल, रणदीप,निशा,कमल कृष्ण,रजनी,प्रेमलता,सुबेदार हरभजन, कैप्टन विजय शंकर , ठाकुर नरदेव,सूबेदार कुलदीप , डॉक्टर मुलखराज, प्रिंसिपल राकेश जसवाल, सूबेदार अशोक , नरेंद्र, मास्टर दुर्योधन पूर्ब प्रधान जगन्नाथ , प्रेम बसी, सोमनाथ बसी, अनिल बसी, सुरजीत, जगदीश, प्रदीप राजकुमार, प्रेम सिंह, सतिंदर वीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बाबा राम प्रकाश, प्रकाश कसाना, जगतार लम्वड, अशोक शर्मा, ओंकार सिँह, राज कुमार, रतन, आदि उपस्थित रहे।

  • कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों के साथ मनाया स्वाधीनता दिवस

    कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों के साथ मनाया स्वाधीनता दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में कुष्ट रोगियों व उनके परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर स्वाधीनता दिवस मनाया। रोटरी क्लब प्रधान बलदेव चंद ने कुष्ठ आश्रम परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। वहीं उन्होंने देश के महान सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम के 24 परिवारों के 80 से अधिक सदस्यों को फल व मिठाईयां भी वितरित की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के सदस्य एचएन चीटू, सचिव ई. संजीव अग्रिहोत्री, पूर्व प्रधान संजीव पूरी, बरजिंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • चैतन्य शर्मा ने गगरेट में चलाया”हर दिल तिरंगा” कैंपेन

    चैतन्य शर्मा ने गगरेट में चलाया”हर दिल तिरंगा” कैंपेन

    ऊना/सुशील पंडित: भारत की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर गगरेट के पार्षद व समाजसेवी चैतन्य शर्मा ने क्षेत्र में “हर दिल तिरंगा” कैंपेन चलाया। जिसमें पूरे क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दिल के पास तिरंगा बैज लगाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

    इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने “शिक्षा में शक्ति”  कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वार्ड 16 के छात्रों को बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिए छात्रवृत्ति दी गई। इस कार्यक्रम में गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा मौजूद रहे और उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

    इसके अलावा इस कार्यक्रम में भारतीय सेना का हिस्सा रहे जवानों व उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने देश के जवानों को सम्मानित करने का काम किया।सम्मान समारोह में रायपुर में 250+ और दौलतपुर में 600+ से अधिक वर्तमान सैनिक एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वीर जवानों के परिजनो को भी आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। 

    गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारत की आजादी के मायने और इसके लिए किए गए संघर्षों को भी याद किया। उन्होंने ये भी कहा कि हम अपने क्षेत्र को शिक्षा के माध्यम से कैसे और विकसित कर सकते हैं।साथ ही “शिक्षा में शक्ति” अभियान के दूसरे चरण में रायपुर में 500 से अधिक और दौलतपुर में 1500 से अधिक छात्रों को छात्रवृति दी गई। 94% से अधिक अंक लाने वाले 25 से अधिक छात्रों को टैबलेट भी दी गई हैं।यह कार्यक्रम देर रात 11 बजे तक चला जिसमें छात्रों के साथ माता-पिता ने भी भारी संख्या में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • पंजाब: पिता ने 8 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास 

    पंजाब: पिता ने 8 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर खुद किया आत्महत्या का प्रयास 

    लुधियानाः जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी। बेटे के मरने के बाद पिता ने बिजली के तार पकड़कर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला मेहरबान थाना अंतर्गत एकता कॉलोनी का है। स्वतंत्रता दिवस की रात पिता ने कमरे में सो रहे अपने बेटे का पायजामे की नाले से 2 बजे गला घोंट कर हत्या कर दी। इस परिवार में 2 हफ्ते में 2 मौतें हुई हैं।

    पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेटे को मारने से पहले उसने कहा था कि वह उसे उसकी मां के पास भेज रहा है। फिर वह खुद भी उसके पास आ जाएगा। मृतक बच्चे के दादा की शिकायत पर मेहरबान पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी जगदीश सिंह को एकता कॉलोनी से गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मृतक की पहचान 8 वर्षीय गुरशरण सिंह के रूप में हुई है। वह पीड़िता का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश सिंह की पत्नी की 20 दिन पहले दमे से मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद जगदीश मानसिक तौर पर परेशन रहने लगा था। इसे परेशानी के चलते उसने बेटे गुरशरण को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद आरोपी ने खुद बिजली की तारों को पकड़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

  • सुल्तानपुर लोधीः निर्माण दौरान JCB के नीचे आया 2 साल का बच्चा, मौत

    सुल्तानपुर लोधीः निर्माण दौरान JCB के नीचे आया 2 साल का बच्चा, मौत

    कपूरथला : जिलें में एक बार फिर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कों) में नई इमारत का निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान 2 साल का बच्चा जेसीबी के नीचे आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चे के शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में रखा गया है। मृतक बच्चे की पहचान अंश यादव के रूप में हुई है।

    इस घटना के बाद सुल्तानपुर लोधी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक बच्चे के परिजनों ने उक्त ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उक्त ठेकेदार लगातार तीन महीने से काम करवा रहा है लेकिन कोई पैसे नहीं दे रहा है। जेसीबी का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला में गंदे नाले में डेढ़ साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में 72 घंटे तक एनडीआरएफ ने सर्च आप्रेशन चलाया था, लेकिन बच्चे का कोई सुराग ना मिलने से वह वापिस चली गई थी। 7वें दिन परिजनों को बच्चे का गंदे नाले में तैरता शव बरामद हुआ था।

  • सत्ती व कंवर ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर किया जोश का प्रदर्शन

    सत्ती व कंवर ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर किया जोश का प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: सदर विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर जोश का प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र से भाग लिया। सतपाल सत्ती इस रैली में खुद मौजूद रहे और नेतृत्व करते हुए उन्होंने युवाओं में जोश भरा इस रैली में युवाओं की संख्या को देखकर सतपाल सत्ती भी उत्साहित नजर आए। वहीं महिलाएं व युवा देश की आजादी के पर्व पर नाचते गाते और जोरदार नारेबाजी करते हुए इंदिरा ग्राउंड से एमसी पार्क तक पहुंचे ।जहां सतपाल सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव जिस जोश उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मनाया गया है यह अपने आप में देश की पहचान है, तिरंगे की शान है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा सदैव ऊंचा रहे इसका सम्मान रहे इसके लिए हमें काम करना है ।उन्होंने कहा कि आज तिरंगे के सम्मान पर कांग्रेस जिस प्रकार से विलाप कर रही है यह उसकी घटिया राजनीति है ।उन्होंने कहा है कि तिरंगा सब का है, यह देश का कार्यक्रम है इसलिए सबको तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। सत्ती ने कहा कि युवा शक्ति ने जिस प्रकार से इस रैली में जोश दिखाया है ,यह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्रवाद से जुड़कर समाज में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें ।

    फिर सत्ता में आएगी भाजपा

    सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और लगातार हर वर्ग को राहत देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब अब सरकार की नीतियों को लेकर के जनता के बीच रहे और आने वाला समय फिर से भाजपा का है रिवाज बदलकर इस बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।

    वीरेन्द्र व सत्ती ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

    भारतीय जनता पार्टी सदर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया ।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। वीरेंद्र कँवर व सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को अमृत महोत्सव की बधाई दी।

  • वीरेंद्र कंवर ने बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    वीरेंद्र कंवर ने बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बंगाणा खंड के 31 स्कूलों क 431 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बालीबाल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज बैडमिंटन तथा कुश्ती खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलें हमें अनुशासन सिखाती है और प्रत्येक खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। हाल में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ खेलों में 22 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 61 मेडल हासिल किए हैं। इसी प्रकार से ओलंपिक्स खेलों में भी भारत के प्रदर्शन में सुधार आया है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए किया है तथा नई खेल नीति भी बनाई है, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का, धमांदरी व बसाल में 90-90 लाख रुपए की लागत से खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। वहीं ज्ञानोदय योजना के तहत लोअर बसाल स्कूल के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान दीपांकर कंवर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा जनक राज, प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप सहित विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

  • टाहलीवाल में दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई को श्रदांजलि

    टाहलीवाल में दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई को श्रदांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा मंडल द्वारा टाहलीवाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर भाजपा नेताओ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन भारत देश के नाम रहा है। उनके दिखाए मार्गदर्शन से आज देश को नई दिशा व दशा मिली है। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्री का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है व पोखरण में परवाणू बम का परीक्षण कर उन्होंने पूरे विश्व मे भारत का डंका बजा दिया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल अटल जी का दूसरा घर है व हिमाचल को दिए औद्योगिक पैकेज ने हिमाचल में औद्योगिक क्रांति लाकर लाखो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया व आज हिमाचल प्रदेश में बच्चे बच्चे की जुबान पर अटल जी का नाम है। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी व उनके बोलने के लहजे के विरोधी भी कायल थे।

    इस अवसर पर हरोली भाजपा महामंत्री राजीव राणा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैनी, पूर्व डाइरेक्टर कांगड़ा बैंक कुलविंदर राणा, सतीश राणा, लखबीर लखी, मोहनलाल, सौरव  कुमार, कुलदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

  • बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    प्रदेश के एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल पुरस्कार मिला

    राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार राज्यपाल को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से फायर सर्विस मेडल से नवाजा गया। कुलदीप ठाकुर को यह पुरस्कार बेहतर फायर सर्विस करने के लिए दिया गया है।

    बिलासपुर जिले कहाली गांव के रहने वाले कुलदीप ठाकुर अग्निशमन विभाग में वर्ष 1988 से अपनी सेवाएं दे रहे है। बद्दी में पिछले दो साल से तैनात है। इससे पहले सोलन में उन्होंने सेवाएं दी। कुलदीप ठाकुर ने विभाग में बेहतर सेवाएं देते हुए सरकारी और निजी संपत्ति को बचाया है। दिसंबर 2013 में बिलासपुर के घुमारंवीं में जूते के स्टोर में लगी आग को समय रहते बुझाया और उनके  इस कार्य के लिए बिलासपुर के तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 2016 में सोलन के शिल्ली रोड़ पर एक घर में लगी आग के बुझाया और  बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। सोलन के सूर्या विहार में आग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया। कंडाघाट के चाकला गांव में 12 किमी पैदल चल कर कुलदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    वर्ष 2020 में कोरोना काल में बद्दी की विनसम  क ंपनी भंयकर आग लगी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जबकि दो लोगों को आग के बीच से जिंदा बचा लिया गया था। इसके लिए उन्हें गलोबल एंटी क्रप्शन फाऊंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। दिसंबर 2020 में बद्दी के काठा स्थित  यश एप्लाईंसिस कंपनी में आग लगी और आग से तीन लोग मर गए थे। जबकि तीन लोगों को आग के बीच से निकाला गया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया और साथ लगती कंपनियों को बचा कर जानमाल और करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया।

    कुलदीप ठाकुर की इन उपब्धियों को देखते हुए उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति  की ओर से फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। कुलदीप ठाकुर हिमाचल में एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल यह पुरस्कार मिला।

  • जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को किया जागरूक

    जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के सौजन्य से जल जीवन मिशन को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सूचना, शिक्षा संवाद व क्षमता विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि इसी कड़ी में आज नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा बंगाणा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मंदली, बुडवार, दोबड, रायपुर व परोईयां में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनता को दूषित जल से होने वाले नुकसान, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच तथा शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने में जागरूक करना है।

    इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजिंदर कौर, मंदली की प्रधान सुनीता देवी, दोबड़ की प्रधान बबीता परमार, परोंईयां प्रधान आशा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।