सुल्तानपुर लोधीः निर्माण दौरान JCB के नीचे आया 2 साल का बच्चा, मौत

कपूरथला : जिलें में एक बार फिर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कों) में नई इमारत का निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान 2 साल का बच्चा जेसीबी के नीचे आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चे के शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में रखा गया है। मृतक बच्चे की पहचान अंश यादव के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद सुल्तानपुर लोधी में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक बच्चे के परिजनों ने उक्त ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उक्त ठेकेदार लगातार तीन महीने से काम करवा रहा है लेकिन कोई पैसे नहीं दे रहा है। जेसीबी का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला में गंदे नाले में डेढ़ साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई थी। हालांकि इस मामले में 72 घंटे तक एनडीआरएफ ने सर्च आप्रेशन चलाया था, लेकिन बच्चे का कोई सुराग ना मिलने से वह वापिस चली गई थी। 7वें दिन परिजनों को बच्चे का गंदे नाले में तैरता शव बरामद हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *