Blog

  • सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही से 25 बच्चे पड़े बीमार

    सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही से 25 बच्चे पड़े बीमार

    नई दिल्ली: शनिवार 25 को मिड डे मील का खाना खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए। आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना जिले के कादिरी कस्बे के नगरपालिका प्राथमिक विघालय की है। पहले भी 25 नवंबर को पटना के सुपौल जिले में एक प्राथमिक विद्यालय चकडुमरिया में मिड डे मील में छिपकली मिलने का मामला सामने आया था। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने एनजीओ के द्वारा खाना सप्लाई में लापरवाही होने की बातें कही है।

    शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। सरकार ने मिड डे मील योजना की शुरूआत इसलिए की थी ताकि स्कूल में बच्चे रोजाना आयें और पर्याप्त पोषण भी मिलता रहा।

  • 13 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    13 वर्षीय बच्चे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    पानीपतः हरियाणा के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी में 13 वर्षीय बच्चे घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बच्चे ने कमरे में 12 फीट ऊंचाई पर कपड़े से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। घटना के बारे में उस वक्त पता लगा, जब उसे तलाशता हुआ 7 वर्षीय छोटा भाई वहां तक पहुंचा। इस दौरान भाई के बारे में उसने मां को बताया। मां ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होगा। वहीं, परिजनों के मुताबिक सुसाइड के कारण अज्ञात है।

    जानकारी देते हुए हफिजूल ने बताया कि वह मूल रुप से वेस्ट बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहन नरगिस, जीजा कौशर अपने बच्चों समेत पानीपत के गांव भालसी में करीब 1 साल से रह रहे हैं। यहां वे एक डाई हाउस फैक्ट्री के बने क्वाटरों में रहते हैं। जीजा कौशर एक सेठ के पास काम करता है।शुक्रवार को कौशर काम पर गया हुआ था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा (13) भी वहीं खेल रहा था। वह दोपहर को दूध पीने घर आया और फिर खेलने चला गया था।

    कुछ देर बाद फिर आया और उर्दू की पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा था। खेलते-खेलते वह काफी देर के लिए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसे तलाशते हुए 7 वर्षीय छोटा भाई नसीम क्वाटरों के आखिरी कमरे तक पहुंच गया। जहां देखा कि फंदे पर लटका हुआ है। वह दौड़कर मां को बुलाकर लाया। मां ने बेटे को फंदे से नीचे उतारा। उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की सबसे छोटी बहन 5 वर्षीय कोयल है।

  • YouTube और Instagram की बादशाहत को खत्म करेगी JIO की नई APP !

    YouTube और Instagram की बादशाहत को खत्म करेगी JIO की नई APP !

    नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए YouTube की भारत में लंबे वक्त से बादशाहत जारी है। लेकिन अब Jio भी इस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है। Jio के शार्ट वीडियो App के साथ ही OTT सर्विस प्लेटफॉर्म को पेश किया जा सकता है, जहां यूजर्स Youtube की तरह ऑनलाइन वीडियो देख पाएंगे। साथ ही अपने वीडियो को इस पर पोस्ट कर पाएंगे।

    Jio के इस सिंगल वीडियो प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को आईपीएल मैच, मूवी, शार्ट वीडियो और वेब शोज का लुत्फ मिलेगा। Jio के स्ट्रीमिंग सर्विस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन Jio की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि Jio का ऐप मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स के लिए लाइव नहीं है। लेकिन ऐप की लॉन्चिंग से पहले Jio ने सिंगर, म्यूजिशियन, एक्टर, कॉमेडियन, डांसर और दूसरे कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ जोड़ रही है। Jio शार्ट वीडियो ऐप पर सिल्वर, ब्लू और रेड टिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फनबेस कंटेंट होगा।

    इसका इस्तेमाल पेड प्रमोशन के तौर पर नहीं किया जा सकेगा। क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर बुक नाउ बटन होगा। क्रिएटर्स को प्रीमियम वेरिफिकेशन दिया जाएगा, जिसे इन-ऐप बुकिंग के जरिए खुद को मॉनिटाइज्ड कर पाएंगे। इस ऐप की बीटा टेस्टिंग जारी है।

  • पंजाबः फोरएस चौक पर तेज रफ्तार 2 कारों की भीषण टक्कर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः फोरएस चौक पर तेज रफ्तार 2 कारों की भीषण टक्कर, देखें तस्वीरें

    अमृतसरः मजीठा रोड थाने के अधीन पड़ते फोरएस चौक में आज तड़के दो कारें की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। पता चला है कि कारों में सवार दोनों चालक जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के किसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    पुलिस इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि घायलों का पता लगाया जा रहा है। दोनों कारों को सड़क से हटाकर साइड पर करवाया गया है ताकि जाम के हालात न बन सकें। फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा शनिवार की तड़के किसी समय हुआ है। जानकारी के मुताबिक अलटो कार कंपनी बाग की तरफ से आ रही थी।

    जैसे ही वह फोरएस चौक में पहुंची तो एक अन्य आइ टवेंटी कार से वह टकरा गई। आइ- टवेंटी कार किस तरफ से आ रही थी। इसके बारे में किसी को पता नहीं है। दोनों कारों की रफ्तार तेज होने के कारण आइ टवेंटी कार सड़क के बीचोबीच पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों चालकों को पास के किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सुबह होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण का पता लगया जा रहा है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़ें घर में घुसकर लुटेरों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    पंजाबः दिन-दिहाड़ें घर में घुसकर लुटेरों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    अमृतसरः शहर में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। बीते दिन दर्जन भर युवकों ने दवाई लेने जा रहे युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। फिर हवा में फायर कर वहां से फरार हो गए थे। वहीं आज सुबह कस्बा रइयां में फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां 2 लुटेरों ने घर में घुसकर परिजनों पर गोली चला दी। इस घटना में 1 व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 2 लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लुटेरे घर में घुसे तो उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इसी बीच जब परिवार ने इस बात का विरोध किया तो लुटेरों ने परिवार के एक सदस्य पर गोली चला दी और घर की तालाशी ली। इस घटना में युवराज पुत्र रवि कुमार घायल हो गया, जिसे बाबा बकाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    मौके से लुटेरे 2 मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने ने घायल को अस्पताल पहुंचाया वहीं पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शराब के शौकीनों को लगा बड़ा झटका, दामों में हुई बढ़ौतरी

    पंजाबः शराब के शौकीनों को लगा बड़ा झटका, दामों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः पंजाब में शराब के शौकीनों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों ने शराब के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। गौर हो कि इससे पहले भी अक्टूबर माह में शराब की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिली थी। वहीं एक माह बाद ही दोबारा शराब के दामों में बढ़ौतरी होना शराब के शौकीनों के लिए बड़ा झटका है।

    जानकारी के अनुसार शराब के ठेकों पर 1300 की बिकने वाली बोतल 1400, 1500 में व 1700 के हिसाब से बेची जा रही है। आप सरकार के आने के बाद शराब की नई एक्साइज पॉलिसी शुरू हुई थी जिसके बाद शराब के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन शराब बढ़ी कीमतों से शराब पीने के शौकीनों में काफी मायूसी आई है। 

  • सैलानियों से भरी नाव डूबी, 34 लोग थे सवार

    सैलानियों से भरी नाव डूबी, 34 लोग थे सवार

    वाराणसी- शनिवार 26 नवंबर की सुबह करीब 34 सैलानियों से भरी नौका गंगा में डूब गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। स्‍थानीय लोगों के अनुसार नाव में सवार करीब 34 लोग नदी में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

    जानकारी के अनुसार सभी लोगों को स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है, इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद चीख पुकार मचते ही लोग बचाव के लिए अपने संसाधानों के साथ मौके पर पहुंचने लगे। हादसा होते देखकर मानकों का पालन न करने वाला नाविक भी मौके से फरार हो गया।

    वहीं पुलिस इस मामले में अब अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की तैयारी में है। स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले है। वहीं इस हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ ही सैलानियों के बारे में जानकारी ली। हादसे में दो ही हालत गंभीर होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

  • पंजाबः गन कल्चर को लेकर सीएम मान ने डीजीपी को आदेश किए जारी

    पंजाबः गन कल्चर को लेकर सीएम मान ने डीजीपी को आदेश किए जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गन कल्चर को लेकर पुलिस द्वारा कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं लेकिन अब इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब पंजाब में अगले तीन दिनों तक गन कल्चर को लेकर कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह 72 घंटों में सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक सामग्री खुद ही हटा दें।

    इसकी जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा सभी से अपील है कि अगले 72 घंटों में स्वेच्छा से अपने सोशल मीडिया हैंडल से किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को हटा दें। सीएम भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं कि पंजाब में अगले 3 दिनों तक गन कल्चर को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, ताकि लोग अपने दम पर सामग्री को हटा सकें। तीन दिन तक कोई सबंधित एफआइआर नहीं की जायेगी। बता दें, पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए पुलिस एक्शन में है, लेकिन इसी बीच गलती से एक बच्चे पर भी एफआइआर कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। 

    पुलिस ने गन कल्चर के खिलाफ 90 दिन की मुहिम चलाई हुई है। इसमें इंटरनेट मीडिया भी टारगेट पर है। अब तक कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, हथियारों के लिए जारी लाइसेंस की भी समीक्षा की जा रही है। अब तक कई लोगों के लाइसेंस रद या निलंबित किए जा चुके हैं। 

  • जालंधरः पुलिस की मौजूदगी में शिव ज्योति स्कूल के बाहर युवकों ने मचाया हुड़दंग, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस की मौजूदगी में शिव ज्योति स्कूल के बाहर युवकों ने मचाया हुड़दंग, देखें वीडियो

    जाने किस स्टूडेंट की प्रधानगी को लेकर हुआ था इकट्ठ

    जालंधर/वरुणः शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के बाहर अर्जुन थापर के नाम के युवक ने बीते दिन हुड़दंगबाजी कर कितने बच्चों को परेशानी में डाल दिया। स्कूल की प्रधानगी को लेकर युवक स्कूल के बाहर अर्जुन ने सैंकड़ों युवक का इकट्ठ किया। हैरानी की बात है कि करीब 800 से 900 युवक एक स्कूल के बाहर रैली निकालते हुए इकट्ठा हो गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। शायद अब भी पुलिस किसी का इंतजार कर रही थी कि कोई शिकायतकर्ता हुड़दंग मचाने वालों को भी साथ ही लेकर आए।

    बताया जा रहा है कि छुट्टी दौरान बच्चों सहित स्कूल प्रशासन और इलाकावासियों में हर का माहौल बन गया था। इस हुड़दंगबाजी दौरान युवकों ने इलाका निवासी की कार का शीशा भी तोड़ दिया। मामले को लेकर जब शिव ज्योति स्कूल की प्रिंसीपल प्रवीण सैली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त युवकों में से कोई भी बच्चा उनके स्कूल का नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद स्कूल के बाहर युवकों के इक्ट्ठ से परेशान है।

    उन्होंने इस मामले को लेकर पीसीआर, थाना नंबर 2 के एसएचओ से बात की लेकिन जब कोई मौके पर नहीं आया तो उन्होंने एसीपी को इस मामले को लेकर अवगत करवाया। प्रिंसीपल का कहना है कि छुट्टी दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चे को पिछले गेट से बाहर निकाला क्यों कि स्कूल प्रशासन सहित बच्चों में डर का माहौल बना हुआ था। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस की यह बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों मेें कई के पास तेजधार हथियार भी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुलड़बाज लड़कों के पास सलेन्सर निकाले हुए मोटरसाइकिल थे। वह अपने मोटरसाइकिल से पटाखे निकालते हुए गाड़ियों के ऊपर बैठते हुए पूरी तरह से अपनी दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे।

    इलाके में खड़ी गाड़ी का शीशा भी इन लोगों ने तोड़ दिया। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसका घर इस स्कूल के पास है और वह अपने घर के बाहर गाड़ी उसने खड़ी की थी इतने लड़के जिनके पास हथियार भी थे। यहां से निकलते हुए उसकी कार का शीशा तोड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस इतनी देरी लगा दी कि तब तक हुड़दंग मचाने वाले युवक मौके से फरार हो चुके थे। इसलिए ही जब तक पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें कुछ नहीं मिला। हालांकि इस दौरान मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वह इलाके की सीसीटीवी लगे हुए उसकी जांच की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवकों के तथाकथित प्रधान अर्जुन थापर और उसके साथियों को ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवकों के घरों और ठिकानों पर पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

    जो भी उसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जो लोग इस प्रधानगी को लेकर प्रधान बनने के लिए खड़े हैं उनसे भी पूछताछ करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मगर यहां देखने वाली बात यह है कि क्या छोटी उम्र में इस चीज को उजागर करना सही है मां बाप को अपने बच्चों के लिए बिल्कुल सही रूप से इनका ध्यान रखने की जरूरत है अगर सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो जाहिर है कि आने वाले दिनों में इस स्कूल का माहौल और भी ज्यादा खराब होना स्वाभाविक है।

  • भारतीय सीमा में फिर घुसा Pakistani ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर दागे बम, देखें वीडियो

    भारतीय सीमा में फिर घुसा Pakistani ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर दागे बम, देखें वीडियो

    तरनतारन: भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गत रात एक बार फिर से दस्तक दी गई है, जिसकी आवाज सुन बी.एस.एफ. द्वारा फायरिंग कर इलू बम भी दागे गए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में आई.एस.आई. और नशा तस्करों द्वारा भारत का माहौल खराब करने के मकसद से आए दिन भारतीय क्षेत्र में ड्रोन की मदद से विस्फोटक सामग्री, नशीले पद्धार्थ और असला आदि भेजने की कोशिश की जा रही है, जिसे बी.एस.एफ. द्वारा नाकाम किया जा रहा है। गत रात 1 बजे पाकिस्तानी ड्रोन की आवाज सुनाई दी गई, जिसके बाद सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. की 103 बटालीयन द्वारा हरकत में होते हुए जहां करीब 2 दर्जन राऊंड फायरिंग की गई वहीं इलू बम भी दागे गए।

    करीब 3 मिनट इलाके में घूमने के बाद ड्रोन के वापिस पाकिस्तान लौटने की आवाज सुनाई दी गई। इस संबंधित डी.एस.पी. ने बताया कि शनिवार सुबह थाना खालड़ा की पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा संदिग्ध इलाकों को सील करते हुए सांझे तौर पर तलाशी अभियान जारी है।