सैलानियों से भरी नाव डूबी, 34 लोग थे सवार

वाराणसी- शनिवार 26 नवंबर की सुबह करीब 34 सैलानियों से भरी नौका गंगा में डूब गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। स्‍थानीय लोगों के अनुसार नाव में सवार करीब 34 लोग नदी में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सभी लोगों को स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है, इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद चीख पुकार मचते ही लोग बचाव के लिए अपने संसाधानों के साथ मौके पर पहुंचने लगे। हादसा होते देखकर मानकों का पालन न करने वाला नाविक भी मौके से फरार हो गया।

वहीं पुलिस इस मामले में अब अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की तैयारी में है। स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री दक्षिण भारत के रहने वाले है। वहीं इस हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के साथ ही सैलानियों के बारे में जानकारी ली। हादसे में दो ही हालत गंभीर होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *