Home Sports IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

0
IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बीते 3 अप्रैल को खेला गया। जहां पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। लेकिन बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स की पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया। दरअसल, इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। चेन्नई की पारी के दौरान श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।श्रेयस अय्यर पर पहले मैच में भी स्लो ओवर रेट के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था।

वही गलती अब अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दोहराई है। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। लगातार दूसरी गलती के चलते इस बार सजा और सख्त हो गई। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया।

यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, उन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।’ नियमों के मुताबिक, श्रेयस और उनकी टीम पंजाब से अगर इस सीजन में तीसरी बार में स्लो ओवर रेट हुआ, तो कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

कप्तान पर बैन का प्रावधान हटा दिया गया है। बता दें कि 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जीत की असली नींव कप्तान श्रेयस अय्यर ने रखी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here