पारंपरिक कपड़ों में नजर आया कपल
शादी समारोह में शिखर धवन क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे। वहीं सोफी शाइन पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखे। दोनों के कपड़े फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। शेयर की गई तस्वीरों में एक साथ दोनों पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी में डांस करते भी दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में शिखर सोफी की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। रंगों से सजे बैकग्राउंड ने इन पलों को और भी खास बना दिया है। शिखर के द्वारा तस्वीरें शेयर करने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाई देते हुए दिख रहे हैं।View this post on Instagram
युजवेंद्र चाहल ने जमकर किया डांस
शिखर और सौफी की शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर युजवेंद्र चाहल जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।View this post on Instagram