Home Sports Champions Trophy को लेकर ICC ने जारी किया शेडयूल, इस दिन होगा भारत-पाक में मुकाबला

Champions Trophy को लेकर ICC ने जारी किया शेडयूल, इस दिन होगा भारत-पाक में मुकाबला

0
Champions Trophy को लेकर ICC ने जारी किया शेडयूल, इस दिन होगा भारत-पाक में मुकाबला
नई दिल्लीः आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। 8 टीमों के टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और यह पूरे पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में, रावलपिंडी, लाहौर और कराची टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। प्रत्येक पाकिस्तान स्थल पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। भारत और पाकिस्‍तान का मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा। यह मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगी। टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होगा। वीरवार यानी 19 दिसंबर को ICC की बैठक में तय हुआ था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान के बजाय न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। साथ ही भारत में 2027 तक होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम भी भारत नहीं आएगी। उसके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। भारत में 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here