Home Sports Paris Olympics में भारत को तीसरा मेडल, Shooter स्वप्निल कुसाले ने जीता Bronze

Paris Olympics में भारत को तीसरा मेडल, Shooter स्वप्निल कुसाले ने जीता Bronze

0
Paris Olympics में भारत को तीसरा मेडल, Shooter स्वप्निल कुसाले ने जीता Bronze

नई दिल्लीः पेरिस ओलिंपिक में भारत ने एक और मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल भारत के लिए तीसरा मेडल है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने 50मी. राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वे तुगलकाबाद में 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे बड़े शूटरों को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं। पेरिस ओलिंपिक में भारत के जांबाज न‍िशानेबाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, गोल्फ, हॉकी, सेलिंग जैसे इवेंट में शिरकत कर रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स ने बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, मुक्केबाजी और नौकायन में हिस्सा लिया। निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल के फाइनल में पहुंचने के बाद सुर्खियों में रहे। वह ओलंपिक में इस स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के पहले निशानेबाज हैं। लक्ष्य सेन ने मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेन्स सिंगल्स के अंतिम 16 में प्रवेश किया। एचएस प्रणॉय और पीवी सिंधु ने भी अपने-अपने वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव ने पेरिस 2024 ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की, जबकि भारत का टेबल टेनिस एकल अभियान समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here