Home Sports Australia के खिलाफ Test Match में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा जुर्माना

Australia के खिलाफ Test Match में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा जुर्माना

0
Australia के खिलाफ Test Match में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli को लगा जुर्माना

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस भी देखने को मिली। खास तौर से विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर के मामले में तूल पकड़ लिया है।

इस पूरे मामले पर अब मैच रेफरी भी एक्शन में मोड में आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोंस्टास से टक्कर के बाद विराट कोहली को लेकर मैच रेफरी ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया है। ऐसे में विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस पूरे मामले में विराट कोहली को लेवल 1 का दोषी पाया गया है। हालांकि, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि विराट कोहली पर एक मैच का बैन लग सकता है।

लेकिन राहत की बात ये है कि उन पर सिर्फ 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। दरअसल, सैम कोंस्टास जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी मोहम्मद सिराज और विराट कोहली के साथ बहसबाजी भी देखने को मिली। खास तौर से विराट के साथ तो माहौल पूरा गर्म हो गया। दरअसल सैम कोंस्टास अपनी बल्लेबाजी के दौरान उस्मान ख्वाजा की तरफ जा रहे थे तो उस दौरान विराट कोहली से उनकी टक्कर हो गई।

यह घटना पारी के 10वें ओवर की है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के शुरू के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। खास तौर से अपना डेब्यू करने वालने सैम कोंस्टास पूरी तरह से छाए रहे। कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here