Home Sports पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद भारतीय हिटमैन Rohit Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद भारतीय हिटमैन Rohit Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

0
पद्म श्री अवॉर्ड मिलने के बाद भारतीय हिटमैन Rohit Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। हिटमैन रोहित ने 2007 में डेब्यू किया था। वह पिछले 19 साल से लगातार भारत के लिए खेल रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2 आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया। उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें लगभग एक सप्ताह पहले पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं रोहित ने अब ये सम्मान मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया जारी की है। वीडियो जारी करके रोहित ने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक खास पल बताया और कहा कि वह भारत के लिए मैच जीतते रहेंगे।

इस अवॉर्ड को बहुत खास पल बताते हुए रोहित ने भारत सरकार और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने क्रिकेट में उनके पूरे सफर में उनका साथ दिया। रोहित ने वीडियो में यह बात कही, “पद्म श्री मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है। मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी लोगों का भी आभारी हूं जिन्होंने मेरे करियर में अहम भूमिका निभाई है। अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी। धन्यवाद। जय हिंद।”

बता दें कि रोहित शर्मा न सिर्फ बल्ले, बल्कि मैदान पर अपनी सूझबूझ के कारण पसंद किए जाते थे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को पराजित किया और सालों बाद दोबारा टी20 का सबसे बड़ा खिताब जीता। इसके अलावा रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित ने टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे खेल रहे हैं और टीम के लिए रन बना रहे हैं क्योंकि उनका लक्ष्य 2027 में वर्ल्ड कप खेलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here