दूसरी शादी करेंगे शिखर धवन
इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की इंडियन व्हाइट आउटफिट पहनी हुई है। सोफी ने गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहना हुआ है। कपल एक-दूसरे में खोया हुआ नजर आ रहा है। शिखर होने वाली हमसफर का हाथ थामे हुए खुले आस-मान के नीचे भी चलते नजर आ रहे हैं। कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है जो दिल जीत लेने वाली है।तस्वीर शेयर करते हुए क्रिकेटर ने लिखा कि – संगीत नाइट Almost The Dhawans कैप्शन पढ़कर उनके फैंस काफी शॉक्ड रह गए हैं। फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने वाले हैं। उनके द्वारा दिया गया कैप्शन नई जिंदगी की शुरुआत की गवाही दे रहा है हालांकि उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है।View this post on Instagram