मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ मिला
लियोनेल मेसी ने लिखा है कि – ‘इन सालों की सबसे खूबसूरती बात सिर्फ खिताब नहीं रहे हैं बल्कि यह पूरा सफर रहा है। इस टीम के साथ हर दिन बिताना साथ में मिलकर संघर्ष करना, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देना और हर पल का आनंद लेना सबसे खास रहा है’। इसके अलावा लियोनेल मेसी ने कोचिंग स्टाफ और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। मेसी के अनुसार, पूरी टीम एक परिवार की तरह से है और यही एकजुटता अर्जेंटीना की लगातार सफलता का सबसे बड़ा कारण रह चुकी है। उन्होंने आगे लिखा कि – ‘मेरे सभी साथियों, कोचिंग स्टाफ और उन सभी लोगों का धन्यवाद जो हर दिन उस राष्ट्रीय टीम को एक परिवार बनाए रखने के लिए काम करते हैं’।View this post on Instagram