Blog

  • Jalandhar से होकर जम्मू तक चलेंगी 2 स्पेशल Train

    Jalandhar से होकर जम्मू तक चलेंगी 2 स्पेशल Train

    जालंधर, ENS: जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज बादल फटने और लैंडस्लाइड की दोबारा से घटना सामने आई है। लगातार हो रहे हादसों का असर ट्रेनों पर भी काफी पड़ा है। वहीं जम्मू मंडल में हुई लगातार बारिश होने के कारण पूरे बाढ़ आ गई थी। जिसमें यात्री फस गए हैं, फंसे हुए यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

    पहली ट्रेन संख्या 04672 जो जम्मू तवी से डॉ अंबेडनगर तक दिन में 3:00 चलेगी जो कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, नई दिल्ली के रस्ते डॉ अंबेडनगर अगले दिन रात में 23:10 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन जम्मू तवी से छपरा के बीच चलेगी।

    ट्रेन संख्या 04670 जो जम्मू तवी से शाम में 17 बजे चलकर कठुआ पठानकोट कैंट जालंधर कैंट लुधियाना अंबाला कैंट मुरादाबाद बरेली शाहजहांपुर सीतापुर गोरखपुर के रास्ते छपरा अगले दिन रात में 21:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी में एसी स्लीपर जरनल कोच लगाए जाएंगे जिसकी बुकिंग खुली हुई हैं आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

     

     

  • पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने किया पेंशन के लिए Applied, हर महीने मिलेगी इतनी पेंशन

    पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने किया पेंशन के लिए Applied, हर महीने मिलेगी इतनी पेंशन

    नई दिल्लीः पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन किया है। धनखड़ 1993 में कांग्रेस के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे। विधायक रहने के नाते अब उन्हें विधानसभा से पेंशन का अधिकार है। धनखड़ इस समय 74 साल के हैं। नियमों के अनुसार उन्हें राजस्थान विधानसभा से लगभग 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।

    राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी और तिहरी पेंशन की व्यवस्था है। यानी यदि कोई व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों रह चुका है तो उसे दोनों पदों की पेंशन मिल सकती है। यही कारण है कि कई पूर्व नेता एक साथ अलग-अलग पदों की पेंशन उठाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्टि की है कि धनखड़ का पेंशन आवेदन विधानसभा को प्राप्त हो गया है और उस पर प्रक्रिया जारी है।

    गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। अपने पत्र में उन्होंने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य बताया था। इस कदम से देश की राजनीति में हलचल मच गई थी क्योंकि उनका कार्यकाल अभी शेष था।

  • SkyWest Airlines की सभी Flights पर लगी रोक

    SkyWest Airlines की सभी Flights पर लगी रोक

    नई दिल्लीः स्काईवेस्ट एयरलाइन की सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि टेक्निकल गड़बड़ी के कारण रोक लगाई गई है। दरअसल, स्काईवेस्ट एयरलाइंस को शुक्रवार रात एक छोटी सी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कारण सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। एयरलाइन ने बताया कि इस समस्या को तकनीकी गड़बड़ी बताया गया और इसे तुरंत ठीक कर लिया गया।

    एयरलाइन के अनुरोध पर, संघीय विमानन प्रशासन ने 0149 GMT पर उड़ान रोकने की सलाह जारी की और 0210 GMT पर इसे तुरंत रद्द कर दिया। एयरलाइन ने एक बयान में घोषणा की, “स्काईवेस्ट में आज शाम एक छोटी सी तकनीकी समस्या आई थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है।”

    सेंट जॉर्ज, यूटा में मुख्यालय वाली स्काईवेस्ट, यूनाइटेड एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस और अलास्का एयरलाइंस सहित प्रमुख एयरलाइनों के लिए उड़ानें संचालित करती है। स्काईवेस्ट ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रणालियाँ फिर से चालू हो गई हैं और परिचालन फिर से शुरू होने पर किसी भी उड़ान में देरी से निपटने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

  • Jalandhar News: Airport से इस रूट की उड़ाने रद्द, यात्री परेशान

    Jalandhar News: Airport से इस रूट की उड़ाने रद्द, यात्री परेशान

    जालंधर (ENS): आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) के लिए चलने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितम्बर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें बंद होने से यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है। यात्रियों ने कहा कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अब मजबूरी में चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਸ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਉਡਾਣਾਂ ਰੱਦ, ਯਾਤਰੀ ਦੇਣ ਧਿਆਨ

    जालंधर से दिल्ली काम के लिए जाने वाले एक यात्री ने बताया, हमारे लिए आदमपुर एयरपोर्ट बहुत सुविधाजनक था। अब बार-बार फ्लाइट रद्द होने से हमें सड़क मार्ग या अन्य शहरों से हवाई यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है।” यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को पहले से सही जानकारी देनी चाहिए। यात्रियों ने मांग की है कि स्टार एयर जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करे और शैड्यूल को स्थिर बनाए, ताकि उन्हें बार-बार की असुविधा से निजात मिल सके।

  • Punjab News: Landslide से हजारों की तादाद में मणिमहेश में फंसे कई श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: Landslide से हजारों की तादाद में मणिमहेश में फंसे कई श्रद्धालु, देखें वीडियो

    पठानकोटः पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण हिमाचल के चंबा में चल रही मणिमहेश यात्रा जहां कुछ दिन पहले ही प्रशासन की ओर से रोक दी गई थी। वहीं पठानकोट चंबा भरमौर कई जगहों पर हुई लैंड स्लाइडिंग के कारण हजारों की संख्या में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालु वहीं फंसे हुए है। लेकिन कई दिनों के इंतजार के बाद जब हल नहीं निकला तो श्रद्धालुओं ने पैदल ही पहाड़ों से होते सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिया है।

    वहीं पठानकोट पहुंचे कुछ युवकों ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग वहां पर फंसे हुए है। उन्होंने हिमाचल सरकार से अपील भी की हिमाचल में मोबाइल नेटवर्क शुरू किया जाए, ताकि जो लोग हिमाचल में फंसे है वह अपने परिवारों से संपर्क कर सकें।

    वापिस पहुंचे युवकों ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से वापिस आए है, क्योंकि कई जगह पर लैंड स्लाइडिंग हो चुका है, जिस कारण उनका आना-जाना बंद हो गया है। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर पठानकोट तक पहुंचने की कोशिश की है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु अभी भी वहां फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए हिमाचल सरकार को काम करना चाहिए। वहीं एक शख्स ने बताया कि उसका बेटा मणिमहेश यात्रा के लिए गया था जो अभी तक वापिस नहीं आया।

  • सड़क धंसने से कसोल-मणिकर्ण मार्ग पर गिरा ट्रक, देखें वीडियो

    सड़क धंसने से कसोल-मणिकर्ण मार्ग पर गिरा ट्रक, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। आनी उपमंडल के पटारना गांव में शुक्रवार भारी बारिश और भूस्खलन के कारण तीन भवन और तीन गोशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस आपदा में स्थानीय निवासी शारदा देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। लीला देवी लापता हैं। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ, जिसका इलाज आनी अस्पताल में चल रहा है। वहीं आज कुल्लू ज़िले के मणिकर्ण-कसोल मार्ग से चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है।

    लगातार बारिश के बीच सड़क धंसने से एक ट्रक अचानक फिसलकर नीचे जा गिरा, लेकिन गनीमत रही कि वह नीचे सड़क पर ही अटक गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि सड़क धंसने के दौरान कैसे लोगों द्वारा ट्रक को बचान की कोशिश की जा रही है। लेकिन लोग ट्रक को बचाने में नाकाम रहे और ट्रक फिसलकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही के नीचे सड़क पर ट्रक अटक गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

    दूसरी ओर इस बार मानसून में नॉर्मल से अधिक बारिश के कारण सेब बागवानों करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण पहले बड़े पैमाने पर ली‌फ फॉल हुआ। बाद में फ्रूट ड्रॉप हो गया। ड्रॉपिंग से बगीचों में झड़े हुए सेब के ढेर लग गए। इस वजह से न तो सेब का अच्छा साइज और न ही क्वालिटी फ्रूट बन पाया। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सेस रेन की वजह से 15 सितंबर के बाद होने वाला लीफ-फॉल इस बार जुलाई में ही शुरू हो गया था। नुकसान की यही बड़ी वजह है।

    सेब उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बताया कि अर्ली लीफ फॉल की वजह से सेब का अच्छा साइज नहीं बन पाया। सेब बगीचों में जो पत्तियां 15 सितंबर के बाद झड़ती थी, इस बार वह 15 जुलाई के बाद ही झड़ने लग गई। इससे सेब का साइज नहीं बन पाया। सेब की बड़े पैमाने पर ड्रापिंग हो गई। इससे बागवानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

  • Punjab के कई इलाकों से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    Punjab के कई इलाकों से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर जारी है, जिससे कई लोगों प्रभावित हुए हैं। वहीं इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि पहाड़ी इलाकों से ज्यादातर पानी डैम के जरिए पंजाब में भेजा जा रहा है जिससे निचले इलाके डूबने की कगार पर हैं। पंजाब के 5 से 7 जिलों सहित हजारों गांव में बाढ़ का कहर जारी है। लोगों को अब खाना-पानी और पशुओं के चारे की फिक्र भी सताने लगी है, लेकिन दूसरी और जहां बाढ़ का पानी नहीं आए है वहां से लोग बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। पंजाब के अलग-अलग इलाकों से नौजवान व अन्य लोग जागरूक होकर आगे आ रहे हैं और चारा व खाने की कई चीजे पीड़ित लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

    इस कड़ी में बाढ़ की चपेट में आए हरदोरवाल कलां और खुर्द में अमृतसर और अन्य इलाकों से लोग तूड़ी और खाने की चीजें लेकर पहुंचे। मजीठा के वीरो मंडाला गांव से पहुंचे बचितर सिंह ने बताया कि वह गुरु नानक यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं और अपने दोस्तों के साथ खाने की चीजे लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जब आफत आई है तो सिर्फ पंजाब के लोग ही आपस में अपनी मदद कर रहे हैं, लेकिन जब कभी दूसरे राज्यों में कोई जरूरत पड़ती थी तो पंजाबी इकट्ठे होकर मदद करने के लिए सबसे आगे रहते थे।

    पंजाब अपनी मदद खुद कर लेगा, लेकिन अब सरकार को भी चाहिए कि वह आगामी नुक्सान से बचने के लिए पूरे प्रबंध करें, ताकि अगर कोई ऐसी स्थिति आ जाए तो उससे निपटा जा सके। इसी के साथ अमृतसर और अन्य इलाकों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे। कइयों ने तूड़ी की ट्रालियां तो कइयों ने ब्रेड, पानी और खाने का अन्य सामान लाया था। वहीं प्रशासन भी लोगों की मदद के लिए सतर्कता से काम कर रहा है।

  • फिर से बंद हुआ Chandigarh-Manali National Highway, भरभराकर गिरा पहाड़, देखें वीडियो

    फिर से बंद हुआ Chandigarh-Manali National Highway, भरभराकर गिरा पहाड़, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल में लगातार बारिश होने से भारी नुकसान हो रहा है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है। इस बार पंडोह और औट के बीच स्थित खोतीनाला के पास भारी लैंडस्लाइड के कारण यह हाईवे बंद हो गया है। हाईवे आज सुबह करीब 7 बजे बंद हुआ। लैंडस्लाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें इसके गिरने का भयावह दृश्य देखने को मिल रहा है। जब खोतीनाला के पास लैंडस्लाइड हुआ तो उस वक्त पंडोह पुलिस चौकी की टीम भी यहां पर मौजूद थी।
    Read in English:

    Landslide Shuts Down Chandigarh-Manali Highway in Mandi, Police Prevent Major Tragedy

    पुलिस कर्मी चेत राम ने पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए तुरंत प्रभाव से सारा ट्रेफिक रूकवा दिया और जो वाहन आगे खड़े थे उन्हें तुरंत प्रभाव से पीछे करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें वाहनों सहित हटाया गया उसके कुछ ही देर बाद पहाड़ पूरी तरह से जमींदोज हो गया। यदि पुलिस कर्मी उन्हें समय पर नहीं रोकते तो यहां कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इन्होंने इसके लिए पुलिस, प्रशासन और पुलिस कर्मी का आभार जताया है।

    पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मलबा गिरने से पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था जिस कारण कोई भी हादसा नहीं हुआ है। मलबा काफी ज्यादा है और इसे हटाने में अभी समय लग जाएगा। उसके बाद ही हाईवे यातायात के लिए बहाल हो पाएगा। बता दें कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बार-बार यातायात के लिए बंद हो रहा है। लेकिन इस बार जहां पर लैंडस्लाइड हुआ है यह एक नया स्पाट है। इससे पहले यहां कोई लैंडस्लाइड नहीं हुआ था।

  • Punjab में आई बाढ़ को लेकर जत्थेदार ज्ञानी Kuldeep Singh Gargaj का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab में आई बाढ़ को लेकर जत्थेदार ज्ञानी Kuldeep Singh Gargaj का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आई भयंकर बाढ़ को देखते श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि इस कठिन समय में हर किसी को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण घरों, फसलों और संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते लोग बहुत मुश्किलों में हैं।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦਾ ਸਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ

    जत्थेदार साहिब ने कहा कि पंजाब हमेशा मुश्किल समय में प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ एक-दूसरे की मदद करता आया है। आज भी जरूरत है कि कोई भी पंजाबी भूखा न रहे, किसी की संपत्ति या पशुधन बिना चारा के न रहे, और हर पीड़ित परिवार को आश्रय और सहारा मिले। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी और अधिक मुश्किलें आएंगी और उस समय भी पंजाब के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे का साथ देना होगा। जत्थेदार साहिब ने सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे मानवता के नाम पर डटकर सेवा करें और पीड़ितों की मदद जारी रखें।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी जांच होनी चाहिए कि पंजाब में बार-बार बाढ़ के पीछे असली कारण क्या हैं। 2023 में भी पंजाब ने बाढ़ की भारी मार सहन की थी और केवल दो साल बाद फिर यह बाढ़ आई है। जत्थेदार साहिब ने गुरु साहिबान की शिक्षा का हवाला देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखना बहुत आवश्यक है। गुरु साहिब ने हमें सिखाया है कि प्रकृति का आदर करना चाहिए।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर 3 गाड़ियों की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर 3 गाड़ियों की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे गोराया-फिल्लौर पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां चारे से भरी हुई ट्राली की 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक गाड़ी का भारी नुकसान हो गया। वहीं घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत कार्य शुरू किया।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखविदंर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे की उनकी टीम को सूचना मिली थी। जिसमें कहा गया कि नेशनल हाइवे पर ट्राली और गाड़ियों की टक्कर हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्राली चालक थाना फिल्लौर के गांव दयालपुर से चारा लेकर जमशेर जा रहा था। इस दौरान पीछे आ रही वेरका की पिकअप गाड़ी ने ट्राली में टक्कर मार दी।

    इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही निहंग जत्थेबंदी मौके पर पहुंची और घटना में घायल पिकअप चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरे चालक को मामूली चोटें आई है, जिसे मौके पर पुलिस टीम ने प्राथमिक उपचार दे दिया था। वहीं कुछ देर बाद गाड़ी आई और वह उसमें टकरा गई। जिसके बाद अब नेशनल हाइवे की ओर हैडरा मशीन मंगवाकर हादसाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया है। घटना में जानी नुकसान कोई नहीं हुआ है।

    हालांकि गाड़ियों को नुकसान हुआ है। वहीं लोगों का कहना है कि चारे के लिए ट्राली लेकर किसान जा रहा था। इस दौरान पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पीछे से ट्राली से टकरा गई। घटना में पिकअप गाड़ी पलट गई। घटना के दौरान निहंग जत्थेबंदियां मौके पर पहुंची और उन्होंने गाड़ी चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।