Blog

  • Punjab News: उफान पर आई 3 नदियां, फिर लोगों के उड़े होश, छत पर बैठे, देखें वीडियो

    Punjab News: उफान पर आई 3 नदियां, फिर लोगों के उड़े होश, छत पर बैठे, देखें वीडियो

    पठानकोटः बीती रात जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से भयानक आपदा आई जिससे 7 के करीब लोगों ने जान गवा दी। वहीं इसका असर अब पठानकोट में भी देखने को मिला है। रात करीब 1 बजे सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल की 3 नदियां उझ, भाग और तरनाह अचानक उफान पर आ गईं, जिसके चलते प्रशासन की ओर से करीब 1:30 बजे एक संदेश भी प्रसारित किया गया, जिसमें लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाकर खुद को बचाने के लिए कहा गया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में बादल फटने के कारण उझ नदी में करीब 2 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। यह संदेश मिलने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ गई और लोगों का ध्यान उझ नदी पर ही रहा।

    वहीं यह पानी उझ नदी में, पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर स्थित गांव स्किल और गांव ढिंडा के पास और तरनाह नदी में बढ़ गया, जहां गांव सिंबल स्कोल के रास्ते में तरनाह नदी में यह पानी नदी पर बने पुल से टकरा रहा था। इसके अलावा सीमावर्ती गांव ढिंडन के इलाके में यह पानी पूरी तरह फैल गया, जहां सड़कों पर पानी जमा हो गया और दूसरी ओर किसानों की फसलों में भी पानी भर गया। ढिंडन के लोगों का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे संदेश मिलने के बाद लोगों को पानी की चिंता सताने लगी, जिसके चलते लोगों ने छत पर बैठकर रात बिताई और इलाके में जलस्तर बढ़ता रहा।

    इस पानी से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय ताराचंद, सुभाष सिंह, राजेश कुमार व अन्य ने बताया कि वह डर के साए में जी रहे हैं। सड़कों पर पानी ही पानी है। वहीं लोगों के घरों का काफी सामान भी खराब हो गया है। प्रशासन जल्द से जल्द जहां, राहत कार्य शुरू करे, ताकि हमें कोई सुविधा मिल सके।

  • Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह, भव्य नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबे नानक दा ब्याह, भव्य नगर कीर्तन में उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    पुलिस के बैंड और गतका पार्टियों के प्रदर्शन रहे आकर्षण का केंद्र

    बटालाः आज गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब और श्री कंध साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के 538वें ब्याह पर्व के अवसर पर मत्था टेकने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बटाला पहुंचे। कल सुल्तानपुर लोधी से एक भव्य नगर कीर्तन देर रात बटाला पहुंचा। आज गुरु नानक देव जी के ब्याह पर्व के अवसर पर माता सुलखनी जी के जन्मस्थान और जहां गुरु नानक देव जी के आनंद कारज हुए थे, गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। अरदास के बाद, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों के नेतृत्व में एक भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ। आज यह नगर कीर्तन बटाला के बाजारों से होकर गुजरेगा और देर शाम गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में संपन्न होगा। वहीं, नगर कीर्तन में पंजाब पुलिस के बैंड और गतका पार्टियों ने भी अपना जोहर दिखाया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के साथ-साथ धार्मिक व राजनीतिक नेता भी नगर कीर्तन में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचे हैं और उनकी ओर से तैयारियां पूरी हैं। हर सिख को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जोड़ने की जरूरत है और इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस नगर कीर्तन में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। बटाला के लोग जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लंगर आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं।
  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए राहत शिविरों की खुली पोल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाए राहत शिविरों की खुली पोल, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाके में बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों की असली तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीन पर स्थिति पूरी तरह उलट नजर आ रही है।

    राहत शिविरों में रहने वाले पीड़ितों ने बताया कि उन्हें कीचड़ से भरे शिविरों में रहना पड़ रहा है, जहां साफ-सफाई तक नहीं है। बाथरूमों की हालत इतनी बदतर है कि उनका इस्तेमाल करना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों को घास में रात बितानी पड़ रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि शिविरों के अंदर और आसपास कीचड़ फैला हुआ है, पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है और न ही कोई उचित व्यवस्था दिखाई दे रही है।

    पीड़ित महिला ने कहा कि बाढ़ ने घर छीन लिया और अब प्रशासन ने उम्मीदें भी छीन लीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने सिर्फ कागजों पर राहत बांटी है, जबकि असल में जरूरतमंदों तक न तो भोजन पहुंच रहा है और न ही दवाइयां।

  • Jalandhar News: बारिश से लोगों की फिर बढ़ी चिंता, हो सकते हैं हालात खराब, देखें LIVE

    Jalandhar News: बारिश से लोगों की फिर बढ़ी चिंता, हो सकते हैं हालात खराब, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: भाखड़ा, पौंग व रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने के कारण पंजाब में बाढ़ का दायरा बढ़ गया है। 10 जिलों के 900 से अधिक गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें से 300 से अधिक गांवों में गांवों में 5 से 8 फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं बारिश को लेकर आज भी मौसम विभाग द्वारा ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर जालंधर में हो रही बारिश ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अगर लगातार बारिश होती है तो एक बार फिर से जालंधर सहित पंजाब के अन्य जिलों में आई बाढ़ से हालात खराब हो सकते है।

    दरअसल, इस समय शाहकोट के मंडाला छन्ना में बाढ़ से हालात गांवों में काफी खराब हो गए है। हालांकि दो दिन पंजाब में बारिश ना होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी और पानी का लेवल भी कुछ कम हो गया था। लेकिन अब दोबारा से हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से लोगों के साथ-साथ प्रशासन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी बाढ़ ग्रस्त गांवों में जायजा लेने पहुंचे थे। जहां लोगों ने बताया कि गांव में पानी आने से उनका भारी नुकसान हो गया है।

    लोगों ने बताया 10 किले जमीन ही बची है। गांव वासियों ने कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा। लोगों ने कहा कि मंडाला छन्ना गांव में 2019 और 2023 में बाढ़ आ चुकी है। वहीं अब दोबारा बाढ़ आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सासंद चन्नी ने कहा कि 10 से 15 हजार एकड़ जमीन पानी से डूब गई है। हालात यह हो गए हैकि लोगों के पशु पानी में डूब गए। घरों में पानी घुस गया और कई एकड़ फसल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि गांव में एक कच्चा बन है जो हर बार टूट जाता है और लोगों को पानी की मार झेलनी पड़ती है।

  • Jalandhar News: महंत के घर पर हमला, वारदात CCTV में कैद

    Jalandhar News: महंत के घर पर हमला, वारदात CCTV में कैद

    फिल्लौरः फिल्लौर के गांव गढ़ा में एक महंत के घर पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक महंत के घर में घुसकर मारपीट करते हैं। जानकारी के अनुसार महंत का अपने कुछ पुराने साथियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह विवाद इलाके को लेकर है। जो इलाके को लेकर यह तय करते हैं कि किस क्षेत्र में जाना है या नहीं जाना है। इसी आपसी रंजिश के चलते तनाव का माहौल बना हुआ था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।

    घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस हमले के बाद गांव गढ़ा में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि महंतों के बीच चल रहे इस विवाद को सुलझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। फिल्लौर पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी गई है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, महंत की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Narendra Modi ने किया Bullet Train में सफर, भारत के ड्राइवरों से की मुलाकात

    Narendra Modi ने किया Bullet Train में सफर, भारत के ड्राइवरों से की मुलाकात

    जापानी PM ने 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की कही बात

    टोक्योः पीएम मोदी इस दौरान जापान दौरे पर हैं। वह अपने दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के PM शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे। सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। लोग हाथों में झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!’ के नारे लगा रहे थे। इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी PM ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही। जापान के बाद मोदी अब चीन के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे।
  • Jalandhar News: इस इलाके में Diarrhea की बीमारी से लोग हुए ग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में Diarrhea की बीमारी से लोग हुए ग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के इलाके गौतम नगर में गंदे पानी की सप्लाई से डायरिया फैल चुका है। जहां भारी मात्रा में लोग डायरिये की बीमार से ग्रस्त हो रहे है। बीते दिन बशीरपुरा में डायरिया की समस्या से व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसे बाद लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद निगम ने ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे एसडीओ गगन को बदल दिया। घटना स्थल पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्ट ने कहा कि उनकी जगह दूसरे अधिकारी को चार्ज दिया जाएगा।

    बस्ती बावा खेल में 35 से अधिक लोग डायरिया की बीमारी से ग्रस्त हो चुके है। वहीं आज हलके में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत लोगों का हालचाल जानने पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं वेस्ट हलके के बस्ती बावा खेल में सीवरेज की समस्या आ रही है। जिसके कारण सीवरेज का पानी और पीने का पानी मिक्स होने के कारण दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है। इसी के चलते आज वह वार्ड नंबर 60 में पहुंचे। जहां कुछ लोग डायरिया की समस्या से चलते बीमार हुए थे और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    इस दौरान 35 लोग ठीक होकर घरों में वापिस आ गए है। लेकिन अब 10 से 15 नए लोग बीमार हो गए है और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि डायरिया से बीमार होने वाले लोगों को सहूलियत देने के लिए आज मेडिकल कैंप इलाके में लगाया गया है। जिसके चलते लोगों का कैंप के जरिए उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों का फ्री में इलाज किया जा रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में डायरिया से ग्रस्त लोगों का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा सेहत संबंधी लोगों को कुछ हिदायतें दी गई है। जिसके चलते इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके।

     

  • Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College को मिलेगा National Award

    Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College को मिलेगा National Award

    जालंधरः Mehar Chand Polytechnic College जालंधर को समग्र शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, अनुसंधान, प्लेसमेंट और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए केंद्रीय स्वायत्त संस्था नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च चंडीगढ़, जिसे ‘निट्टर’ भी कहा जाता है, की ओर से 2024-25 के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि निट्टर चंडीगढ़ की ओर से पहले केवल उत्तर भारत क्षेत्र में स्थापित बहु-तकनीकी कॉलेजों में से ही सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का चयन किया जाता था, लेकिन 2023-24 से इस संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड देने का निर्णय लिया है।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि 2024-25 के लिए भारत के समस्त बहु-तकनीकी कॉलेजों में से राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक’ का खिताब हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। यह अवॉर्ड 7 सितंबर को चंडीगढ़ में निट्टर के ऑडिटोरियम हॉल में उनके स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा पंजाब के निदेशक श्री मोनिश कुमार आईएएस ने डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और कॉलेज दोनों के लिए गर्व की बात है।

    डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति एनके सूद, उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतम पाल, सचिव अरविंद घई, सचिव अजे गोस्वामी तथा डायरेक्टर हायर एजुकेशन, डीएवी. मैनेजमेंट, शिवरमन गौड़, पूर्व आईएएस ने भी प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को पांच बार निट्टर द्वारा उत्तर भारत क्षेत्र में अवॉर्ड मिल चुका है, और इस बार 7 सितंबर को मिलने वाला नेशनल अवॉर्ड पंजाब में किसी पॉलिटेक्निक को मिलने वाला पहला अवॉर्ड होगा।

  • Haryana News: युवक की हत्या कर दफना देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक की हत्या कर दफना देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र के सुखोंमाजरी बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि मृतक का किसी लड़की के साथ संबंध था। इसी से गुस्सा होकर लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और बाद में मृतक को दबा दिया था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मशीन की मदद से युवक के शव को जमीन से निकाला और इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव की हत्या कर उसे जमीन में दबा दिया है जिसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज और उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर शाम को बाहर निकाला और इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव का किसी लड़की के साथ रिलेशन था, लेकिन लड़की के घर वाले उस रिलेशन से खुश नहीं थे। राजीव लड़की को भगाकर भी ले गया था जिससे गुस्साए लड़की के भाई और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या में एक लड़की और 3 लड़के शामिल थे जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कमलदीप, विनोद, सत्यनारायण के रूप में हुई है।

    लड़की के परिवार वालों ने प्लानिंग कर उसे सुनसान जगह पर बुलाया और कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को दबा दिया। आरोपी विनोद और सत्यनारायण को हत्या की 20 साल की सजा काट रहे हैं और यह पानीपत के रहने वाले हैं। यह लड़की के मामा है। यह दोनों आरोपी हत्या मामले में जमानत पर थे और तीसरा आरोपी कमलदीप लड़की का भाई है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, रावी नदी को मजबूत करने का काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ से हजारों एकड़ फसल बर्बाद, रावी नदी को मजबूत करने का काम शुरू, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में स्थित सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों रावी नदी के उफान के कारण भारी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई बाढ़ से कई घर और दुकानें पानी में डूब गई हैं, जबकि हजारों एकड़ में फैली किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ का पानी इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कई परिवारों ने अपने घर खो दिए हैं और बेघर हो चुके हैं। इस आपदा के बीच सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और सीमावर्ती इलाके के किसानों को झेलना पड़ा है, जिनकी फसलें और ज़मीनें रावी नदी की चपेट में आ गई हैं।

    स्थिति की गंभीरता को देखते राज्य सरकार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क सामग्री पहुंचाई जा रही है, ताकि गांवों तक राशन और आवश्यक सहायता सामग्री मुहैया कराई जा सके। इसके साथ ही सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भविष्य में संभावित खतरे को ध्यान में रखते रावी नदी के किनारों को भरने और मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसका मकसद यदि दोबारा नदी में पानी छोड़ा जाता है, तो आस-पास के गांव और खेत बाढ़ की चपेट में न आएं।

    प्रशासन का कहना है कि राहत कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाएगी। सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की कि रावी नदी के किनारे स्थायी बांध और जल नियंत्रण प्रणाली बनाई जाए ताकि हर साल इस तरह की आपदा से बचा जा सके।