Haryana News: युवक की हत्या कर दफना देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र के सुखोंमाजरी बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि मृतक का किसी लड़की के साथ संबंध था। इसी से गुस्सा होकर लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और बाद में मृतक को दबा दिया था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मशीन की मदद से युवक के शव को जमीन से निकाला और इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव की हत्या कर उसे जमीन में दबा दिया है जिसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज और उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर शाम को बाहर निकाला और इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव का किसी लड़की के साथ रिलेशन था, लेकिन लड़की के घर वाले उस रिलेशन से खुश नहीं थे। राजीव लड़की को भगाकर भी ले गया था जिससे गुस्साए लड़की के भाई और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या में एक लड़की और 3 लड़के शामिल थे जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कमलदीप, विनोद, सत्यनारायण के रूप में हुई है।

लड़की के परिवार वालों ने प्लानिंग कर उसे सुनसान जगह पर बुलाया और कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को दबा दिया। आरोपी विनोद और सत्यनारायण को हत्या की 20 साल की सजा काट रहे हैं और यह पानीपत के रहने वाले हैं। यह लड़की के मामा है। यह दोनों आरोपी हत्या मामले में जमानत पर थे और तीसरा आरोपी कमलदीप लड़की का भाई है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *