Blog

  • Jalandhar News: विवादों में आया Global Service का एजेंट, लगे गंभीर आरोप

    Jalandhar News: विवादों में आया Global Service का एजेंट, लगे गंभीर आरोप

    जालंधर: ग्लोबल सर्विसिज़ के ट्रैवल एजेंट पर एक लड़की को कनाड़ा भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए ठगने के आरोप के चलते केस दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक एजेंट ने न तो लड़की को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस लौटाए। पुलिस को दी शिकायत में हरेराम शर्मा निवासी अमरीक नगर ने बताया कि वह अपनी बेटी को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजना चाहते थे। जुलाई 2023 में उसकी मुलाकात क्रिस्टल प्लाज़ा स्थित ग्लोबल सर्विसिज़ के मालिक से हुई । सारी बात करने के बाद एजेंट ने उनसे 11 लाख रुपए की मांग की।

    जब उन्होंने एजेंट से बात की तो एजेंट ने उसने कहा कि कालेज में सीटें पूरी होने के कारण फीस वापस आ गई थी लेकिन वह अब किसी अन्य कालेज में एडमिशन के लिए अप्लाई कर रहा है। पुलिस में शिकायत देने की बात करने पर एजेंट ने हरेराम शर्मा को 7 लाख और चार लाख के दो चैक दे जो बाउंस हो गए। पीडित ने इस सबंधी पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद एजंट पर केस दर्ज कर लिया।

  • Jalandhar में नशा मुक्त Rangla Punjab मुहिम की शुरुआत करने पहुंचे Governor, देखें वीडियो

    Jalandhar में नशा मुक्त Rangla Punjab मुहिम की शुरुआत करने पहुंचे Governor, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा आज जालंधर में नशा मुक्त रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई। इस मुहिम को लेकर जालंधर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ यह मुहिम ब्यास गांव से भठे गांव तक निकाली जाएंगी। इस मुहिम में पैदल मार्च निकाला जाएगा। जिसके बाद कल भठे गांव से करतारपुर तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला जाएगा।

    वहीं इस मुहिम का गांव का बुजुर्ग व्यक्ति हिस्सा बनने जा रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि नशे को खत्म बड़े स्तर से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो नशे को एक दिन या एक सप्ताह में खत्म किया जा सकता है। व्यक्ति ने कहा कि नशे में उच्च स्तर के लोग कारोबार कर रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उनका इलाका अन्य इलाकों से काफी बढ़ियां है। यहां पर सभी लोग नशा नहीं करते।

    व्यक्ति ने कहा कि काफी मात्रा में लोग बिना नशे के भी रह रहे है, लेकिन बिना बात के उनको बदनाम किया जा रहा है। व्यक्ति ने कहा कि नशा लाने वालों पर सरकार को नकेल कसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा काफी बदनाम हो गया है।

  • Jalandhar News : टिप्पर ने महिला को कुचला, हालत गंभीर

    Jalandhar News : टिप्पर ने महिला को कुचला, हालत गंभीर

    जालंधर : टिप्पर द्वारा महिला को कुचलने का मामला सामन आया है। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर  बैंक जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को एक टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल बुजुर्ग की पहचान हरभजन कौर(75) पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी हरगोबिंद नगर के तौर पर हुई है। टिप्पर महिला की दोनों टांगों पर जा चढ़ा और जब महिला की चींखे सुन कर लोगों ने शोर मचाया तो टिप्पर चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया।

    महिला को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हरभजन कौर बैंक जा रही है और ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर पैट्रोल पंप के बाहर खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक टिप्पर बैक करते हुए आया और उसने महिला को देखा ही नही और टिप्पर उसकी टांगों पर चढ़ा दिया। जैसे ही लोगों ने शोच मचाया तो टिप्पर चालक फरार हो गया। आरोपी टिप्पर भगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया या है।

    महिला को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला अभी अनफिट है जिसके चलते उसके बयान नहीं हो पाए हैं।

  • Jalandhar News: पहले दिन कोई नहीं हुआ Nomination, 12 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

    Jalandhar News: पहले दिन कोई नहीं हुआ Nomination, 12 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

    जालंधर, ENS: राज्य चुनाव आयोग द्वारा 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम जालंधर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला चुनाव पदाधिकारी-कम -डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहर में नामांकन को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा 12 रिटर्निंग अधिकारियों और 12 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 1-7 के लिए नामांकन पत्र कार्यकारी इंजीनियर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा जे.आई.टी. जालंधर द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड 8-14 के लिए पर्यावरण इंजीनियर पी.पी.सी.बी. जितेंदर सोनी द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय पी.पी.सी.बी. वार्ड दूसरी मंजिल, मिडलैंड फाइनेंस सेंटर में , वार्ड नंबर 14-21 के लिए ई.ई.में दविंदर सिंह द्वारा अपने कार्यालय में बिस्ट दोआब नहर, कपूरथला चौक के पास, 22-28 के लिए , ई.ई. पब्लिक हेल्थ द्वारा जे.डी.ए. में , वार्ड 29-35 के लिए ईई जल आपूर्ति एवं स्वच्छता ईई, जसकरण सिंह द्वारा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मैनब्रो चौंक में ,वार्ड 36-42 ई. ई. सरताज सिंह कपूरथला चौक पर खनन एवं भूविज्ञान कार्यालय में, वार्ड 43-49 के लिए ई.ई. चरणजीत सिंह बचत भवन डीसी कॉम्प्लेक्स में, वार्ड 50-56 ई.ई. इलेक्ट्रिक डीवीजन पीडब्ल्यूडी के लिए राजेश चानन ,वार्ड 57-63 के लिए ईई जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, नवजोत सिंह द्वारा , वार्ड 64-70 के डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गुरविंदरजीत सिंह द्वारा, वार्ड 71-77 के लिए ई. ई. पंजाब मंडी बोर्ड में दलजीत सिंह चौधरी द्वारा वार्ड 78-85 के लिए नामांकन संजय कुमार, जिला नगर योजनाकार द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर कमरा 303, तीसरी मंजिल,जालंधर में प्राप्त किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। सभी आर.ओ. व ए.आर.ओ. के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी लगन से अपनी ड्यूटी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव स्टाफ को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले ही पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

    उन्होंने अधिकारियों को चुनाव उचित ढंग से संपन्न करवाने निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के दफ्तर में 12 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को होगी और 14 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी।

  • बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक सैनिक शहीद

    बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक सैनिक शहीद

    जम्मू-कश्मीरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जिले के मंडी तहसील में सोमवार देर शाम LOC के पास एक बारूदी सुरंग में धमाका हुआ जिसमें भारतीय सेना का एक हवलदार शहीद हो गया। गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त हुई जब जवान अपने नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, बारूदी सुरंग के पास से गुजरने के दौरान वह धमाके की चपेट में आ गए।

    धमाका इतना जोरदार था कि हवलदार का पांव बारूदी सुरंग पर आ गया जिसके कारण वह उछलकर दूर जा गिरा।धमाके के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। शहीद हवलदार की पहचान वी सुबिवाह के रूप में की गई है। उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने उसे शहीद घोषित कर दिया।

    भारतीय सेना ने शहीद हवलदार वी सुबिवाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सेना ने इस घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Jalandhar News: बच्चों ने गाड़ी का शिशा तोड़ चुराया बैग, एक काबू

    Jalandhar News: बच्चों ने गाड़ी का शिशा तोड़ चुराया बैग, एक काबू

    जालंधर: टांडा रोड पर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बाहर से 2 बच्चों द्वारा गाड़ी का शीशा तोड़ बैग चुराने की खबर सामने आई है। जैसे ही लोगों की नज़र उन बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों को पीछा कर एक बच्चे को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार दो बच्चों में से एक ने कार के पीछे कपड़े से पर्दा बना रखा था जबकि दूसरे ने ईंट मार कर जैसे ही गाड़ी का शीशा तोड़ा। शीशा टूटने का आवाज़ा से लोगों का ध्यान गाड़ी उनपर पड़ गया। जैसे ही बच्चे ने अंदर से बैग निकाल भागने की कोशिश की तो लोगों ने पीछा करके एक बच्चे को काबू कर लिया।

    थाना आठ की पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बैग में एक लेडिज पर्स और कुछ कपड़े थे। बच्चे को पुलिस ने पकड़ लिया ओर वारदात हुई तब गाड़ी का मालिक मंदिर के अंदर ही था, गाड़ी के साऊथ इंडिया से यहां माथा टेकने के लिए आए हुए थे।

  • बॉलीवुड अभिनेता Dharmendra सहित 3 को कोर्ट ने जारी किया सम्मन

    बॉलीवुड अभिनेता Dharmendra सहित 3 को कोर्ट ने जारी किया सम्मन

    नई दिल्लीः दिल्ली कोर्ट ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी किया। समन दिल्ली के एक व्यवसायी द्वारा दायर शिकायत पर जारी किया गया है। जिसने गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। दरअसल, कोर्ट ने दिल्ली के व्यवसायी सुशील कुमार द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर यह समन जारी किया, व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उन्हें फ्रैंचाइज़ में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था।

    5 दिसंबर को पारित समन आदेश में, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) यशदीप चहल ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य प्रथम दृष्टया संकेत देते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को अपने सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और धोखाधड़ी के अपराध की सामग्री का विधिवत खुलासा किया गया है। इसलिए अभिनेता धर्मेंद्र देओल और दो अन्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) के साथ धारा 34 (सभी के सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए आपराधिक कृत्य) के तहत अपराध करने और अन्य दो आरोपियों को IPC की धारा 506 के तहत आपराधिक धमकी के अपराध के लिए भी समन किया जात है।

    कोर्ट मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी 2025 को करेगी. कोर्ट ने कहा कि यह पूरी तरह से तय है कि समन जारी करने के चरण में अदालत को प्रथम दृष्टया मामले की जांच करनी होती है और मामले के गुण-दोषों की सावधानीपूर्वक जांच की आवश्यकता नहीं होती। रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज गरम धरम ढाबा से संबंधित हैं और आशय पत्र पर उक्त रेस्टोरेंट का लोगो भी लगा हुआ है, अदालत ने कहा, यह स्पष्ट है कि पक्षों के बीच लेन-देन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और सह-आरोपी द्वारा आरोपी धरम सिंह देओल की ओर से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि 9 अक्टूबर 2020 को कोई ने FIR दर्ज करने के निर्देश देने की मांग वाली एक अर्जी खारिज कर दी थी। हालांकि, कोर्ट ने शिकायत का संज्ञान लिया था और शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने का निर्देश दिया था।

    शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि अप्रैल 2018 में सुशील कुमार से सह-आरोपियों ने धरम की ओर से संपर्क किया और NH-24/NH-9, उत्तर प्रदेश पर “गरम धरम ढाबा” की फ्रैंचाइज़ की पेशकश की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि कनॉट प्लेस (दिल्ली) और मुरथल (हरियाणा) में मौजूदा आउटलेट्स से हर महीने 70-80 लाख रुपये का कारोबार होता है। इस आधार पर, उन्हें 41 लाख रुपये के निवेश पर 7% लाभ और फ्रैंचाइज़ स्थापित करने के लिए पूर्ण समर्थन का वादा किया गया। इसके बाद, कुमार को 63 लाख रुपये और टैक्स निवेश करने और फ्रैंचाइज़ के लिए ज़मीन का इंतजाम करने के लिए कहा गया। 22 सितंबर 2018 को कुमार, उनके सहयोगियों और सह-आरोपियों के बीच एक आशय पत्र निष्पादित किया गया, जिसमें 31 जनवरी 2019 तक 63 लाख रुपये का भुगतान करने की जरूरत थी।

    उसी दिन कुमार ने 17.70 लाख रुपये का चेक सौंपा, जिसे प्रतिवादियों ने भुना लिया। 2 नवंबर 2018 को कुमार और उनके सहयोगियों ने कारोबार के लिए अमरोहा के गजरौला के पास जमीन खरीदी। आरोप है कि काम शुरू करने के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, प्रतिवादियों ने न तो साइट का निरीक्षण किया और न ही कुमार की बातों का जवाब दिया। कथित तौर पर, उन्होंने आगे संपर्क करने का प्रयास करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

     

     

  • ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, 87 हजार लोगों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, 87 हजार लोगों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    फिलीपींस: मध्य फिलीपींस में कनलाओन ज्वालामुखी में सोमवार दोपहर को विस्फोट हो गया। जिससे भारी मात्रा में ज्वालामुखी निकलने लगा जो तेजी से वेंट से 3,000 मीटर ऊपर उठ गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलीपीन के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि कनलाओन ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण लगभग 87,000 लोगों को तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने चेतावनी स्तर को पाँच के पैमाने पर तीन तक बढ़ा दिया। संस्थान ने चेतावनी दी कि एक जादुई विस्फोट शुरू हो गया है जो आगे विस्फोटक विस्फोटों में बदल सकता है। विस्फोट से कुछ घंटे पहले, राज्य के ज्वालामुखी वैज्ञानिकों ने छह ज्वालामुखी भूकंप और 16 मिनट तक राख उत्सर्जन दर्ज किया था। कनलाओन ज्वालामुखी आखिरी बार इस जून 2024 में फटा था। यह ज्वालामुखी नीग्रोस द्वीप पर नीग्रोस ओरिएंटल और नीग्रोस ऑक्सिडेंटल प्रांतों में फैला हुआ है और देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • Jalandhar News: नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

    Jalandhar News: नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, 1 की मौत, 4 घायल

    करतारपुर: महानगर के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग-1 करतारपुर पर एक दर्दनाक सड़का हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को देखने के लिए एक बुजुर्ग दंपत्ति ने सड़क के बीच में अपनी कार रोकी तो एक अन्य तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण बुजुर्ग दंपत्ति समेत कार में सवार 4 लोग भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर सड़क को यातायात के लिए खुलवाया गया और हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे अमृतसर से जालंधर की तरफ आ रहे अज्ञात वाहन पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल की मदद के लिए एक दंपती ने कार को बीच सड़क रोका लेकिन अचानक पीछे से एक ओर कार ने बज़ुर्ग दंपती की कार को टक्कर मार दी जिसके कारण कार में सवार दंपती सहित अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल लोगों को सीविल अस्पताल में दाखल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित शिव शंकर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जवीनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की 2 दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतिका युवती की पहचान 18 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। वहीं घटना के बारे में ससुराल पक्ष को पता चला तो वह मृतिका के कमरे में दाखिल हुए, और युवती के गले में चुनरी पड़ी और उसे पंखे के लटकते देख हैरान रह गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि 2 दिन पहले ही धर्मपुरा की रहने वाली आरती की शादी टिब्बा रोड शिव शंकर कॉलोनी में रहने वाले कृष वर्मा के साथ हुई थी। जांच अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि शादी के बाद रविवार को अपने मायके घर में पति के साथ फेरा डालने गई थी। जहां से बीते दिन सोमवार को ही लौटी। इस दौरान सोमवार दोपहर वह घर पर पहली मंजिल पर बने कमरे में कपड़े बदलने गई। जहां से काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद ससुराल पक्ष में आये एक रिश्तेदार उसे बुलाने कमरे में गए तो उसने देखा कि युवती ने पंखे के साथ चुनरी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि युवती के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे उसके मौत के कारण स्पष्ट हो सके। जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।