Blog
-

Flight में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
नई दिल्ली : मलेशिया से भारत आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट में एक महिला की मौत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक महिला मृत मिली है। जब मंगलवार को फ्लाइट चेन्नई पहुंची तो विमान में एक 37 साल की महिला मृत अवस्था में पाई गई है। इस घटना ने चालक दल सहित सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि मलेशिया से चेन्नई आ रही फ्लाइट में जिस महिला की मौत हुई है वह तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया है कि चेन्नई में आई इंटरनेशनल उड़ान में महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण से हुई है। कल्लाकुरिची की निवासी महिला के शव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान जब चेन्नई पहुंचा तो चालक दल ने महिला को विमान में बेहोश पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया है कि महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिला के शव को पास के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। -

Punjab News: कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने 850 गांवों के पंचों को दिलाई शपथ, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में आज 83 हजार नवनिर्वाचित पंच शपथ लेंगे। इस बीच अमृतसर में भी कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के नेतृत्व में पंचों को शपथ ग्रहण करवाई गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा अमृतसर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी ग्रामीण भी शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आज अमृतसर के 850 गांवों के 5526 पंचों को शपथ दिलाई गई और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का संकल्प लिया गया। उन्हें बताया गया कि गांवों को विकास की ओर कैसे लेकर जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए बयान पर बोलते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिया गया बयान बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि जब मेरे पास शासक विकास विभाग था तो मैं महिला सरपंचों के लिए सेमिनार लगाकर उनका सम्मान करता था। 20 नवंबर को जिमनी चुनाव हैं और मैं सभी से अपील करता हूं कि लोग मतदान से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 2.5 साल के विकास कार्यों को देखें।
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से शराब पकड़े जाने की जो खबरें सामने आ रही हैं मेरा उस शराब से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है, मैने तो कभी शराब पी भी नहीं है। यह विरोधी पार्टियों की कोई चाल हो सकती है।
-

Punjab Crime News: पुलिस ने ‘Digital Arrest’ साइबर फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
Highlights:- पंजाब पुलिस ने Digital Arrest साइबर फ्रॉड में शामिल गैंग का भंडाफोड़ करते हुए असम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- गैंग ने ₹15 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया, जो सात राज्यों में फैली है।
- पीड़ितों को कानून प्रवर्तन एजेंसी का डर दिखाकर ठगा गया, जांच में अंतरराष्ट्रीय लिंक का भी खुलासा।
एनकाउंटर न्यूज़, 19 नवंबर, 2024: पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में असम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजरुल अली और मिदुल अली के रूप में हुई है, जो असम के कामरूप जिले के निवासी हैं।क्या है डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड?
Digital Arrest एक साइबर फ्रॉड तकनीक है, जिसमें धोखेबाज खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर पीड़ित को डराते हैं। पीड़ित को यह विश्वास दिलाया जाता है कि वह किसी गंभीर अपराध में शामिल है और उसे तुरंत पैसा जमा करना होगा ताकि उसे कानूनी कार्यवाही से बचाया जा सके।कैसे हुआ खुलासा?
पंजाब के एक 76 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए उनसे ₹76 लाख ठग लिए। पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और दावा किया गया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया गया है।जांच और गिरफ्तारियां
पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने बताया कि इस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। जांच में पाया गया कि आरोपी कम से कम 11 अन्य साइबर फ्रॉड मामलों में भी शामिल हैं, जिनमें सात राज्यों से ₹15 करोड़ की ठगी हुई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि फ्रॉड कॉल्स कंबोडिया और हांगकांग से की गई थीं। इसके लिए व्हाट्सएप और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया।आरोपियों की भूमिका
ADGP साइबरक्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने बताया कि आरोपियों में से एक, नजरुल अली, उस बैंक खाते का मालिक था जिसमें ठगी की रकम जमा की गई। दूसरा आरोपी, मिदुल अली, इस खाते को खोलने में मदद करता था। दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस की टीम ने असम के कामरूप जिले से गिरफ्तार किया और मोहाली लाकर पूछताछ की जा रही है।बैंक अधिकारियों पर भी कार्रवाई
ADGP नीरजा ने बताया कि इस मामले में उन बैंक अधिकारियों को भी समन जारी किए गए हैं, जिन्होंने आरोपियों के खाते खोलने में मदद की। यह जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) पोर्टल पर अन्य राज्यों के साथ साझा की जा रही है। मामले में FIR नंबर 25 दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 318(4), 319(2), और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत कार्रवाई की जा रही है। -

थकान, कमजोरी से है परेशान तो रोजाना खाए सोयाबीन, भरपूर प्रोटीन सहित मिलेंगे कई पोषक तत्व
हेल्थः थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों का सुन्न होना कमजोरी की निशानी है। कुछ लोग तो इतने कमजोर होते हैं कि उनकी पसलियां दिखने लगती हैं। ऐसे लोग कितना भी जिम जाकर एक्सरसाइज कर लें, लेकिन शरीर तबतक तगड़ा नहीं बनता, जबतक खाने में पर्याप्त प्रोटीन न जोड़ा जाए। अब लोगों को परेशानी रहती है कि वेट गेन के लिए शाकाहारी खाने में प्रोटीन नहीं मिलता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कई सारे वेजिटेरियन फूड्स आपको बेहतरीन मात्रा में प्रोटीन देते हैं, जिसमें से एक सोयाबीन है। सोयाबीन की सबसे खास बात यह है कि इससे बनने वाले कई सारी चीजें हैं जो बराबर प्रोटीन देती हैं जैसे सोया मिल्क, टोफू, टेम्पेह आदि। इसलिए इसे खाने से बोरियत भी नहीं होगी। सोयाबीन खाने से प्रोटीन के अलावा भी कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं।
सोयाबीन के न्यूट्रिएंट्स
प्रोटीन
फाइभर
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स
विटामिन के1
फोलेट
कॉपर
मैंगनीज
फॉस्फोरस
थियामिन, आदिसोयाबीन एक हाई प्रोटीन फूड है। यह आपकी मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन आपकी स्ट्रेंथ और स्टेमिना में बढ़ोतरी भी करता है। इसकी कमी से बालों के साथ स्किन भी डैमेज हो सकती है। सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन आपकी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
-

Punjab News: आर्मी गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः बाइक और सेना की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात हुए हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, एक कार्यक्रम से बाइक पर अपने गांव टेडी वाल्ला लौट रहे थे, जब वे गांव के पास पहुंचे तो सेना की एक गाड़ी आ रही थी, जिसकी एक लाईट बंद थी।
जिसके चलते बाइक सवार दोनों को लगा कि कोई छोटा वाहन आ रहा है। नजदीक पहुंचने पर बाइक और सेना की गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय नौजवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिंदा सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल नौजवान की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आर्मी की गाड़ी का बाइक से साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसे में शिंदे की मौके पर मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहाकि शिंदे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सरबजीत सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें घटना के दौरान आर्मी की गाड़ी जाती हुई दिखाई दे रही है।
-

चिट्टे सहित एक काबू
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना सदर के मुलाजिमों ने 36.03 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए रेलवे ब्रिज गांव मलाहत प्लाईवुड फैक्ट्री के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 36.03 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया । आरोपित युवक की पहचान नवीन जसवाल उर्फ़ वीनू निवासी सलोह उपरला तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

चिट्टे सहित एक काबू
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना सदर के मुलाजिमों ने 36.03 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए रेलवे ब्रिज गांव मलाहत प्लाईवुड फैक्ट्री के पास मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 36.03 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया । आरोपित युवक की पहचान नवीन जसवाल उर्फ़ वीनू निवासी सलोह उपरला तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

Director पर गोली चलाने के मामले में Famous Actor गिरफ्तार
मुबंई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अभिनेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टेलीविजन और फिल्म अभिनेता तांडव राम को निर्देशक भरत नवुंदा की हत्या के प्रयास के आरोप में चंद्रा लेआउट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर यह विवाद निर्देशक भरत की उस अधूरी फिल्म के प्रोजेक्ट से जुड़ा है दिसमें तांडव राम काम कर रहे थे, लेकिन उसे बीच में ही रोक दिया गया। फिल्म का नाम है देवानामप्रिया।

बताया जा रहा है कि एक्टर तांडव राम ने डायरेक्टर भरत नवुंदा की हत्या का प्रयास किया। ये मामला सुब्बाना गार्डन के पास बापूजी लेआउट में निर्माता कुमारस्वामी के घर पर हुई। ‘जोड़ी हक्की’ और ‘भूमिगे बंध’ ‘भगवंता’ जैसे फेमस टेलीविजन सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले तांडव राम ने रुके हुए प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए फिल्म मुगिल पीट के निर्देशक भरत से मिलने का प्लान बनाया था।
जिन लोगों ने ये अपनी आंखों से देखआ उन्होंने बताया कि दोनों मिले और रुके हुए प्रोजेक्ट पर काम किया। पहले दोनों के बीच में तीखी बहस शुरू हुई और फिर बात इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई कि राम ने कथित तौर पर लाइसेंसी बन्दूक निकाली और भरत को धमकाया। बात इतनी बिगड़ गई कि अभिनेता बेकाबू हो गया और गुस्से में एक गोली चला दी। लेकिन भरत लकी रहे की निशाना चूक गया और गोली दीवार पर जा लगी।
इस हमले के बाद भरत इतने डर गए कि उन्होंने तुरंत चंद्रा लेआउट पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए तांडव राम को गिरफ्तार कर लिया। एक्टर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। करीबी सूत्रों के अनुसार, ये पूरा मामला वित्तीय तनाव से भी जुड़ा है। कथित तौर पर तांडव राम ने भरत को शुरू में 2 लाख रुपये और बाद में फिल्म के निर्माण के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये का दिए थे। हालांकि, प्रोजेक्ट को रोक दिया गया, जिससे प्रोफेशनल और आर्थिक विवाद पैदा हो गया।
-

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो
वायनाड: केरल के वायनाड में आज सुबह 6 बजे थिरुनेली जंक्शन के पास एक तेज मोड़ पर कर्नाटक के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री सबरिमाला के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे में करीब 30 लोग घायल होने की सूचना सामने आई है। घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं लगी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुट गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बस पलटी हुई दिखाई दे रही है। हादसे में यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते से बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है।
-

Punjab News: घर में चिट्ठी फैंक कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, परिवार ने पुलिस से की ये मांग
लुधियानाः पंजाब में विभिन्न गैंग द्वारा फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं से फिरौती मांगने की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला लुधियाना के जगराओं शहर में सामने आया है। शास्त्री नगर में रहने वाले नामी परिवार से 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।
पीड़ित परिवार के 2 से 3 शेलर हैं। वहीं अनाज मंडी में एक आढ़त की दुकान भी बताई जा रही है। सीआईए स्टाफ की टीम उच्च अधिकारियों के साथ मामले की जांच कर रही है। पुलिस शास्त्री नगर और डिस्पोजल रोड के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे हुए हैं। घने कोहरे के कारण आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
जानकारी मुताबिक, शास्त्री नगर में रहने वाले व्यापारी के घर पर स्कूटी सवार किसी अनजान व्यक्ति ने चिट्ठी लिखकर फिरौती की मांग की है। गली में घुसते ही स्कूटी सवार नौजवान ने कोहरे का फायदा उठाने के साथ-साथ पहले गली की दोनों स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया। उसके बाद उसने दीवार के ऊपर से चिट्ठी घर के अंदर फेंकी।
परिवार के लोगों की ओर से जैसे ही चिट्ठी को पढ़ा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सारे मामले की जानकारी देहात पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग भी की। वहीं पुलिस ने भी परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि वो सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी फेंकने वाले का मुंह बंधा था और रात को घनी धुंध के चलते उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।