Blog
-

अब सामान्य समयानुसार सुबह 9 से शाम 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल
ऊना/ सुशील पंडित :ऊना जिले में गर्मी के भयंकर प्रकोप के समय में स्कूलों की समय-सारणी में किए गए परिवर्तन को अब वापिस ले लिया गया है। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 30 जुलाई से जिले के सभी सरकारी और निजी (प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक) स्कूल अब सामान्य दिनचर्या के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, जिले में गर्मियों की छुट्टियों के बाद 30 जुलाई से सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 3 बजे बंद होंगे। -

रोटरी क्लब ऊना ने आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए
ऊना/सुशील पंडित :रोटरी क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित प्रधान डा. केआर आर्य ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत क्लब सदस्यों ने रोटरी आयुर्वदिक अस्पताल ईसपुर में 40 से अधिक रोगियों को फल इत्यादि वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी रोगियों के स्वस्थ होने की भी कामना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य एचएन चीटू, ठाकुर यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, रंजीत जसवाल, डा. राज कुमार, डा. नीरज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

Punjab : J&K में हुए आतंकी हमलों पर पूर्व राज्यसभा सांसद व BJP नेता का आया विवादित बयान, देखें वीडियो
बटाला: पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता श्वेत मलिक द्वारा जेएंडके में हुए आतंकी हमलों पर दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बटाला में पत्रकारों से बात करते हुए श्वेत मलिक ने जेएंडके में हुए आतंकी हमलों को छुटपुट घटना बता दिया। पत्रकारों ने उनके मुंह से यह बात सुनी तो उन्होंने नेता के बयान पर विरोध जताया। इस दौरान उनके साथ बैठे पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी और पूर्व विधायक बलविंदर लाडी भी असहज नजर आए। जिसके बाद मलिक ने अपनी बात बदलकर पीछा छुड़ाया। श्वेत मलिक पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं। वह अमृतसर के मेयर रह चुके हैं। इसके अलावा 2016 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। इस वक्त वह पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के मेंबर हैं। श्वेत मलिक को दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली का करीबी माना जाता था। जेटली के अमृतसर से चुनाव के वक्त मलिक ने उनकी चुनाव कमान संभाली थी। हालांकि तब जेटली हार गए थे।
प्रेस क्लब में पहुंचे BJP नेता श्वेत मलिक पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे हाल ही में जम्मू में हुए आतंकी हमले और कई जवानों के शहीद होने के बारे में पूछा। इस पर श्वेत मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों में बिजी थी। तब ऐसी छिटपुट घटनाएं होना एक साजिश है। इतना सुनते ही पत्रकारों ने उन पर सवाल खड़े कर दिए।
पत्रकारों के द्वारा उनसे इस बारे जवाब मांगा गया कि वे अपने इस बयान को क्लियर करें कि क्या 5-5 जवान शहीद हो गए और आप उसे छिटपुट घटना बोल रहे है। पत्रकारों ने सवाल खड़े किए कि वह जवानों के शहीद होने को छिटपुट घटना बोल रहे हैं।
आतंकी हमले को छिटपुट बोले जाने के मामले में मलिक ने सफाई देते हुए कहा कि सीमा पर जवान पूरी तरह से आतंकियों का विनाश कर रहे हैं। पाकिस्तान की साजिश का लगातार जवाब दिया जा रहा है। पंजाब से आतंकवाद खत्म हो गया है। कश्मीर से आतंकवाद खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मलिक ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यह मोदी सरकार की उपलब्धि है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को मोदी ने कनविंस किया कि युद्ध विराम करो। जिसके बाद पुतिन ने कहा कि मैंने युद्ध रोक दिया। जिसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज आदि में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। अफगानिस्तान से भी श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप को हरदीप पुरी लेकर आए।
-

Punjab : शार्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो
गुरदासपुर। बटाला के एक निजी अस्पताल श्री बावा लाल अस्पताल में अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल के अंदर धुआं फैल गया। वहीं, जान बचाने के लिए लोगों में अफरातफरी मच गई। जहां, मरीज अस्पताल से बाहर भागते हुए दिखे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-

खेत में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, देखें लाइव वीडियो
गुजरात: भारत में हर साल बिजली गिरने से हजारों लोग अपनी जान गंवाते हैं। हाल ही में, गुजरात के साबरकांठा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेत में काम कर रहे चार मजदूरों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूरों को बचा लिया गया। वहीं, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेत में बिजली गिरने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें खेत में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरते देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बिजली गिरते ही खेत में आग जैसी तेज चमक उठ गई। गुजरात में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में 31 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
प्री-मानसून के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। असम राज्य इस बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हालांकि, गुरुवार को स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रमुख नदियों का जलस्तर कम हो गया है और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 66,267 रह गई है।
असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन अब तक बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 114 बनी हुई है। बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि 10 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बुधवार के 69,671 से घटकर 66,267 हो गई है।
मोरीगांव, धेमाजी, होजई, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नागांव, गोलाघाट, गोलपाड़ा और जोरहाट अब भी बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं। बाढ़ से प्रभावित राजस्व सर्किलों की संख्या 21 है और बाढ़ के पानी में डूबे गांवों की संख्या बुधवार के 190 से घटकर 184 हो गई है।
-

Punjab : अवैध हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुर। अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से तीन अवैध हथियार भी बरामद किये हैं। सभी तस्कर फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनके पास पास से दो 32 बोर की पिस्तौल और एक बेरेटा पिस्तौल जो इटली निर्मित महत्वपूर्ण पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी इन्वेस्टिगेशन रणदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी एनडीपीसी एक्ट, आर्म्स एक्ट और कई अन्य धाराओं के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
आरोपी हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के आदी हैं इकबाल सिंह, मेवा, लवप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह जो सभी फिरोजपुर जिले के निवासी हैं, उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा रहा है। -

Punjab : सड़क हादसे में तीन साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत, एक घायल, देखें वीडियो
अमृतसर। अजनाला के पास पूंगा गांव में एक सड़क हादसा हो गया। जहां, स्कूली वैन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति और उसकी मां और तीन साल की भतीजी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अजनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, मृतक के गुस्साए परिजनों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें शांत कराया, स्कूल वैन को थाने ले जा रहे पुलिसकर्मी तोड़फोड़ के दौरान ईंट लगने से बाल-बाल बच गए।
इस मौके पर मृतक के परिजन युसूफ ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी सगाई हुई थी और वे सभी लोग ताबूत लेकर उसके ससुराल जा रहे थे। जिस दौरान बस ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करे।इस संबंध में अजनाला पुलिस स्टेशन के SHO सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार अजनाला के बुंगा गांव के पास जा रहे थे, तभी एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिविल में भर्ती कराया गया है। जहां मृतक के परिजनों ने गुस्से में बस में तोड़फोड़ की, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
-

बीबीएन फार्मा क्रिकेट कप पर कलिगा हेल्थ केयर कंपनी ने किया कब्जा
फाइनल में बद्दी फार्मा चेलेंजर को पराजित कियाअजय चौहान प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने गएबद्दी:सचिन बेन्सल/ बीबीएन फार्मा कप पर कलिंगा हैल्थ केयर ने कब्जा कर लिया है। फाइनल में कलिगां हेल्थ केयर ने बद्दी फार्मा चेलेंजर को पराजित किया। प्रतियोगिता में बद्दी में एक दर्जन फार्मा टीमों ने भाग लिया। रोहित ठाकुर मैच के बेस्ट प्लेयर चुने गए।बद्दी में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच में बद्दी फार्मा चेलेंजर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 95 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कलिंगा हेल्थ केयर ने 8 विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को पूरा कर लिया। अजय चौहान को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया। विनित शर्मा बेस्ट बल्लेबाज व अजय चौहान बेस्ट गेंदबाज चुने गए।समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष रोहिल्ला, कमल चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि विवजडेता व उप उपविजेता टीम को सम्मानित किया। विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक राजेश राठौर, ऋषभ शर्मा, सिपला कपनी से राजेश राठौर रहे। -

Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः ऋषि नगर के रहने वाले पीड़ित ने बाइक पर नंबर प्लेट ना होने के चलते थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पर बेटे को डंडे से मारने के गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बेवजह मारपीट कीहै। आरोप है कि बेटे प्रेम शर्मा को पुलिस ने बाइक पर नंबर प्लेट न होने के कारण रख बाग से उठाया है। प्रेम शर्मा के पिता ने कहा कि शुक्रवार को उनका बेटा 500 रुपए लेकर दोस्त के साथ बूट खरीदने गया था। इस दौरान वह रखबाग के बाहर वीडियो बना रहा था।https://x.com/Encounter_India/status/1817910826256207925
जहां शाम 7 बजे उसे सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहाकि पुलिस कर्मी उससे बाइक के बारे में पूछने लगे। उसने कहा कि ये बाइक मेरे दोस्त का है। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी जेब चैक करनी शुरू कर दी। जेब में हाथ डालने का जब प्रेम ने विरोध किया तो गुस्से में आए पुलिस कर्मचारी ने प्रेम को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर डिवीजन नंबर 8 में ले गए। प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनके तीन बच्चे है। दो बेटियां है और 1 बेटा है। पिता प्रदीप शर्मा मुताबिक तीन पुलिस कर्मचारियों ने उसके बेटे को डंडों से पीटा। पुलिस कर्मचारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी बूट मारे। उनका बेटा नाबालिग है। प्रेम को जब पुलिस ने पकड़ा तो परिवार को सूचित तक नहीं किया। जब वह थाने गए तो उनका बेटा उन्हें देख कर रोने लगा और उसने उन्हें सारी घटना बताई। फिलहाल किशोर का मैडिकल सिविल अस्पताल से करवा लिया है। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की एसएचओ बलविंदर कौर ने कहा कि युवक को शुक्रवार पकड़ा था। नंबर प्लेट न होने के कारण उसका बाइक बंद करके उसे आधे घंटे में ही छोड़ दिया था। अब शुक्रवार के बाद यदि अब 3 दिन बाद वह मारपीट के आरोप लगा रहे है तो गलत है। किसी ने उससे मारपीट नहीं की। उस युवक से जो बाइक मिला है वह बाइक 10 जुलाई को किसी का चोरी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -

प्रदेश में 1000 कार्यालय बंद करने के बाद हिमकेयर योजना को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण क्या यह है व्यवस्था परिवर्तन: सुमीत
ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा प्रदेश सचिव व हमीरपुर लोकसभा प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि जिला सोलन में वर्तमान सरकार द्वारा दो सौ कार्यालय बंद करने के बाद अब हिम केयर जैसी योजना को निजी अस्पतालों में बंद करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल के ग़रीब आदमी के साथ धोखा है ।सुमीत ने कहा के कि केंद्र सरकार सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के बाद प्रदेश के जो अन्य वर्ग था उनको कैशलेश इलाज देने के लिए हिमकेयर योजन को लागू कर पूरे प्रदेश के ग़रीब जन मानस को उस योजना में शामिल किया था। जिसका लाभ प्रदेश के ग़रीब लोगो को मिला था । लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस योजना को निजी अस्पतालों में बंद किया उससे साफ जाहिर हो गया कि यह सरकार जन और कर्मचारी विरोधी है।उन्होंने कहा कांग्रेस की यह मित्रो की सरकार ने हिमकेयर योजना को इसलिए बंद किया और उसे अब अवरुद्ध करने का प्रयास कर रही है।क्योंकि यह जनकल्याण कारी योजना को पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू किया गया था। वर्तमान में हिमाचल और हिमाचल से बाहर 292 अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड की सुविधा दी जा रही थी।और इनमे 141 निजी अस्पताल थे। अब भी राज्य सरकार के ऊपर करीब 370 करोड़ की देनदारी है।पूर्व जयराम सरकार के समय प्रथम जनवरी 2019 को इस योजना को शुरू किया गया था।लोगो को इस कार्ड से इलाज करवाने की काफी सुविधा हो रही थी।सुमीत के कहा कि ऐसी योजनाओ को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह सरकार कार्यालयों और योजनाओ को बंद करने वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी।